Kanpur Nagar
Kanpur dehat - पुलिस व स्वाट टीम ने 28 लाख रुपए के फोन बरामद किए
Garatha, Uttar Pradesh:साईबर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से खोए हुए 157 फोन, जिनकी कीमत 28 लाख रुपये की है। वो फोन बरामद करके फोन के मालिकों को वापस कर दी गई है , जिसके बाद लोगों ने थाना पुलिस व स्वाट टीम को धन्यवाद किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में गलत रिपोर्ट बनाकर पैसे वसूलने पर सूरजपुर थाने में मुकदमा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में बच्चों के इलाज के नाम पर गलत रिपोर्ट तैयार कर पैसे वसूलने और जान जोखिम में डालने के मामले में थाना सूरजपुर पर अस्पताल के प्रबंधक/डायरेक्टर, डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में अस्पताल में ब्लड सैंपल लिया गया था और रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को ICU की जरूरत है, जांच के लिए दूसरी लैब में भी सैंपल भेजा गया पर वही रिपोर्ट आई। इसके बाद इलाज के लिए सहमति के हस्ताक्षर और पैसे मांगने की बातें सामने आईं। मरीज के परिवार को डराकर इलाज करवाने के लिए कहा गया और उसे दूसरी अस्पताल ले जाया गया, जहां रिपोर्ट के मुताबिक प्यारे हालत Typoid बुखार निकला और ग्रीन सिटी की रिपोर्ट गलत बताई गई। चिकित्सकों ने कहा कि अगर पुराने आधार पर इलाज चलता तो समस्या हो सकती थी। घटना की जानकारी सूरजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने दी है, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की पूरी जांच करेगी और आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
स्कूल शिकायत पेटी से बच्चों की परेशानियाँ दूर, पुलिस का नया संवाद अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्कूल में एसी नहीं चलता, गेम पीरियड में खेलने को नहीं मिलता, कभी गेम पीरियड ही नहीं लगता तो कभी स्कूल बैग का वजन परेशान करता है... बच्चों की ऐसी ही मासूम शिकायतें अब सीधे पुलिस तक पहुंच रही हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की मिशन शक्ति के तहत शुरू की गई अनूठी पहल में स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई गई हैं, जहां बच्चे बेझिझक अपनी परेशानी लिखकर डाल सकते हैं। खास बात यह है कि इन शिकायत पेटियों को केवल एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही खोला जाएगा, ताकि बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा सके और उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। इस पहल का मकसद बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करना और उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का भरोसा देना है। पुलिस को महज एक दिन के भीतर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं। एसीपी कोतवाली ने बताया कि इनमें कुछ शिकायतें गंभीर श्रेणी की भी थीं। 20 शिकायतों को सही पाए जाने के बाद उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कुछ शिकायतें गोपनीय प्रकृति की हैं, जिन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शिकायतों के बीच बच्चों की मासूमियत भी खूब नजर आई। किसी को स्कूल का एसी नहीं चलने से परेशानी है तो किसी को गेम पीरियड में खेलने का मौका नहीं मिलता। कुछ बच्चों की शिकायत है कि गेम पीरियड होता ही नहीं, जबकि कुछ ने भारी स्कूल बैग को अपनी परेशानी बताया है। बच्चों की इन शिकायतों ने स्कूल की रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को सामने ला दिया है। पुलिस की इस पहल से जहां बच्चों को अपनी बात कहने का मंच मिल रहा है, वहीं उन्हें यह समझने का मौका भी मिल रहा है कि कानून और पुलिस सिर्फ कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और मदद के लिए भी हैं。0
0
Report
संभल के रामलीला मंच पर अश्लील डांस विवाद, लोगों में रोष
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है...धार्मिक पात्रों के साथ महिला डांसर्स का वीडियो देख लोगों में रोष है जहां भगवान श्रीराम की लीलाओं से मिलना चाहिए मर्यादा और संस्कारों का संदेश, वहां अगर मंच पर अश्लील डांस होने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है!0
0
Report
Advertisement
अख्तियारपुर पुल पर बस-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, चालक फरार
Danapur, Bihar:पालीगंज थाने से तकरीबन तीन किमी की दूरी पर अख्तियारपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।घटना में बाइक सवार युवक मिल्की टोला कुरकुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसएच-2 को घंटों जाम कर दिया।इससे पटना- aurangabad,पाली सड़क पर वाहनों की लंबे कतारे लग गई।तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रहा ।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे ।बाद में पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए मृतक के परिजनों को दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और सड़क से सभी को हटाया गया।। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक पालीगंज से अपने घर मिल्की टोला लौट रहा था। तभी वह कुरकुरी पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक को खींचते हुए अख्तियारपुर पुल तक ले आई। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल रामपुर-नगवां भेज दिया गया है।0
0
Report
झरिया, धनबाद: बेरोजगारों के हंगामे से MNSR Trading के कामकाज ठप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया स्थित घनुडीह में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन यानी झाकोमयू ने MNSR Trading Company के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कंपनी का कामकाज ठप करा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई। यूनियन ने एक युवक का हाथ टूटने और एक महिला के घायल होने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना में वाहन और बाइक को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।स्थिति बिगड़ने पर घनुडीह ओपी, तीसरा और झरिया थाना की पुलिस के साथ CISF के जवान मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद यूनियन और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। यूनियन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग दोहराई है, जबकि कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。0
0
Report
गिरिडीह: डीटीओ की टीम पर हमला, FIR दर्ज कराने की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार की टीम पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने डुमरी थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीटीवो के अनुसार मंगलवार की शाम को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक साकेत भारतीय और वाहन चालक बालेश्वर मराण्डी कुलगो टोल प्लाजा पर इनफ़ोर्समेंट कार्य कर रहे थे. इसी दौरान बस संख्या WB51C8298 के परमिट की जांच की जा रही थी. बताया गया है कि वाहन मालिक तनजीमा नाग और चालक वरुण के वाहन की जांच होते ही आस-पास के दुकानदार, स्थानीय लोग सहित बस के चालक, सह-चालक (खलासी) और कुछ यात्रियों ने अचानक इनफ़ोर्समेंट कार्य को रोकते हुए पूरी टीम पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की. हमले में मोटरयान निरीक्षक श्री सिंह के सिर पर कड़े औजार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी है. डीटीओ संतोष कुमार पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनका चश्मा टूट गया और कपड़े फट गए. टीम के दो अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया. किसी तरह टीम ने गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई. आवेदन में कहा गया है कि पूरी घटना कुलगो टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी. डीटीओ ने थाना प्रभारी से उक्त घटना पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
अजमेर के नाका मदार में पानी सप्लाई समस्या पर एडिशनल चीफ इंजीनियर का मुआयना
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ के नाका मदार सेक्टर-वन इलाका में पानी की फरहामी से जुड़ी मसाइल को लेकर महकमाए wॉटर सप्लाई के खिलाफ माकामियों का गुस्सा देखा जा रहा है। पानी सप्लाई की शिकायतों क बाद आखिरकार एडीशनल चीफ इंजीनियर जगदीश प्रसाद शर्मा ने मुतासिरा इलाका का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने इलाकाई लोगों से बातचीत कर पानी सप्लाई के मसले मसाइल की जानकारी ली और जल्द उससे निजात की यक़ीन दहानी कि । जायज़ा के दौरान इलाका में कई जगह बिजली मोटरों के इस्तेमाल की वजह से सप्लाई मुतासिर होने का मामला सामने आया। इस पर शर्मा ने सुबह के वक़्त बिजली सप्लाई कट करने के तजावीज पर भी चर्चा की, ताकि पानी की सप्लाई में आ रही रुकावटें दूर हो सके। एडिशनल चीफ़ इंजीनियर प्रसाद शर्मा ने इलाका में घूमकर लोगों को पानी बेवजह नहीं बहाने और इसका जरूरत पर इस्तेमाल करने के लिए समझाया। उन्होंने इलाकाई लोगों के मसाइल सुने और ताल्लुका अफसरान को पानी सप्लाई इंतजाम दुरस्त करने के लिए जरूरी हिदायत भी दी। ऐसे में अब इलाकाई लोगों को उम्मीद है कि वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से जल्द कार्रवाई होने पर पानी की दुश्वारी से राहत मिलेगी।0
0
Report
गाजियाबाद में कांशीराम आवास योजना पर प्रशासन का शिकंजा, 6 अपात्रों का आवंटन निरस्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कांशीराम आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायतों पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सत्यापन अभियान के दौरान छह लाभार्थियों को अपात्र पाए जाने पर उनके आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है, जबकि 11 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए कुल 400 आवास चिह्नित किए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के जरिए आवासों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ अपात्र लोगों को आवास आवंटित हुए हैं, जबकि कई आवासों में किरायेदार रह रहे हैं या मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा, ताकि सरकारी आवासों का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
हाईकोर्ट के फैसले से अंशू अवस्थी का भाजपा सरकार पर हमला, विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना भाजपा हमेशा लोगों के लोकतंत्र के अधिकारों को कुचलती है, आज हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने को लेकर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार को सबक सिखाया है - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी कभी वोट चोरी करके ,कभी चुनाव आगे बढ़ाकर लोगों के मूल अधिकार, चुनाव के अधिकार को खत्म करना चाहती है , इनका लोकतंत्र और भारतीय संविधान में आस्था और सम्मान नहीं है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं , भारतीय जनता पार्टी भी निर्णय का सम्मान रखते हुए शीघ्र चुनाव की घोषणा करे- अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 महीनों में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया
Prayagraj, Uttar Pradesh:तीन महीने में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का दिया आदेश, पंचायत के चुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। यूपी में पंचायत चुनाव कराए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को हाईकोर्ट ने कहा है कि 3 महीने के भीतर यूपी में किसी भी कीमत पर पंचायत चुनाव कराए जाएं। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि पंचायत चुनाव कराए जाने की समय सीमा अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि राज्य सरकार को हाई कोर्ट से राहत भी मिली है। प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक पंचायत के चुनाव संपन्न कराए जाएं। तब तक के लिए प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन और दशरथ यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में कई दिनों तक लंबी सुनवाई चली, आखिरकार हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए पंचायत चुनाव कराने का आदेश दे दिया है0
0
Report
अपहरण केस: बैंक मैनेजर राहुल रंजन बरामद, सात गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी से बड़ी खबर है, जहां क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण बैंक के अपहृत मैनेजर राहुल रंजन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि युवती के परिजनों ने बैंक मैनेजर राहुल रंजन का अपहरण कर लिया था और उसे मोतिहारी में छुपाकर रखा गया था ताकि महिला से मिलवाया जा सके। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि शादीशुदा मैनेजर ने एक शादीशुदा महिला को प्रेम प्रसंग में छुपाकर रखा था और उससे बराबर मिलता रहता था। महिला के पति और परिजन ने मिलकर मैनेजर को अगवा किया था और महिला से मिलाने के लिए अगवा किया था। मामले की जानकारी मिलने पर बेनीपट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अपहृत राहुल रंजन को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने इस अपहरण के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया पुलिस ने चार घण्टे में मामले का खुलासा कर दिया है।0
0
Report
66 चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त; जयपुर में 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण और ब्रिफिंग
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल फोनोजयपुर-पंचायत चुनाव के लिए 66 पर्यवेक्षक नियुक्त।राज्य निर्वाचन आयोग ने 66 अधिकारियों को बनाया चुनाव पर्यवेक्षक।चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 66 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।सबھی पर्यवेक्षकों को 16 अक्टूबर को जयपूर में प्रशिक्षण के निर्देश।दोपहर 3 बजे सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी ब्रीफिंग।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में होगा प्रशिक्षण।जयपुर से बाहर पदस्थापित पर्यवेक्षक वीसी के जरिए जुड़ सकेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने जारी किए निर्देश।सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश।विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदान और हरिमोहन मीणा सूची में शामिल।कल्पना अग्रवाल, पुष्पा सत्यानी, रश्मि शर्मा को भी बनाया पर्यवेक्षक।भंवरलाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी को बनाया पर्यवेक्षक।हर्ष सावनसुखा, नारायण सिंह, वासुदेव मालावत को भी बनाया पर्यवेक्षक।आकाश तोमर, शरद मेहरा, प्रताप सिंह भी बनाए गए पर्यवेक्षक।ब्रजेश कुमार चांदोलिया, राकेश राजोरिया, सलोनी खेमका भी सूची में शामिल।0
0
Report
Advertisement
जळगाव आदिवासी आंदोलन: रास्ता रोको के बाद प्रशासन ने जवाब नहीं दिया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव लोक संघर्ष मोर्चाच्या नेतृत्वाखाली जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर गेल्या तीन दिवसांपासून हजारो आदिवासी बांधवांचे ठिय्या आंदोलन सुरू आहे. मात्र, आंदोलनाच्या तिसऱ्या दिवशीही प्रशासनाकडून अपेक्षित प्रतिसाद न मिळाल्याने आंदोलकांचा संताप अनावर झाला. आज सकाळी अकराच्या सुमारास संतप्त आंदोलकांनी थेट आकाशवाणी चौक गाठत रास्ता रोको आंदोलन छेडले. गेल्या दीड तासांपासून सुरू असलेल्या या आंदोलनामुळे परिसरातील वाहतुकीवर परिणाम झाला. अखेर जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांच्या मध्यस्थीनंतर आंदोलकांनी रास्ता रोको तूर्तास मागे घेतला. मात्र, मागण्या पूर्ण होईपर्यंत ठिय्या आंदोलन सुरूच आणि जळगाव महापालिका च्या वतीने कुठलीही सुविधा न या कारणामुळे सात लोकांना रुग्णालयात हलवण्यात आलेला आहे निवड अस्वच्छता व मच्छरांमुळे आंदोलन करताना मोठा त्रास होतोय ठेवण्याचा निर्धार लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांनी व्यक्त केला. यावेळी प्रशासनाच्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी करत आंदोलकांनी आपल्या मागण्यांकडे तातडीने लक्ष देण्याची मागणी केली. बाईट प्रतिभा शिंदे, अध्यक्ष, लोक संघर्ष मोर्चा..0
0
Report
दुर्गा पूजा के चंदा नहीं देने पर दुकान-कारखाने मालिक पर बर्बर हमला, अस्पताल में भर्ती
Howrah, West Bengal:দুর্গা পুজোয় দাবি মত চাঁদা না দেওয়ায় কারখানার ইছাপুর শিল্পাঞ্চলে এক মালিককে বেধরক মারধর করা হয়। আহত কারখানার মালিক পলাশ ছড়ি হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি। গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে জগাছা থানার পুলিশ।আটক দুই। কামারডাঙ্গা এলাকার এপিজে ক্লাবের দুর্গা পুজো নিয়ে এবার চাঁদার জুলুমের অভিযোগ উঠল। আজ দুপুর বারোটা নাগাদ ক্লাবের প্রায় বেশ কয়েকজন সদস্য বহিরাগতদের নিয়ে হামলা চালায় বলে অভিযোগ।শিবপুর কেন্দ্রের বিজেপির দু'নম্বর মণ্ডল সভাপতি এবং ক্লাবের সম্পাদক সন্দীপ মাল ওরফে রাজা মালের নেতৃত্বে একটি কারখানায় হামলা চালায় বলে অভিযোগ। কারখানার মালিক পলাশ ছড়ির দাবি মতো চাঁদা না দেওয়ায় তাকে বেধড়ক মারধর করা হয়। তাকে মেরে মাথা এবং মুখ ফাটিয়ে দেওয়া হয়। গুরুতর আহত অবস্থায় তাকে হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। সেখানেই সে চিকিৎসাধীন রয়েছেন। আহত ব্যবসায়ীর ভাই এবং শিবপুর কেন্দ্রের বিজেপির তিন নম্বর মণ্ডলের সভাপতি পল্লব ছড়ি বলেন আমার দাদা ব্যবসায়ী। সে রাজনীতির সঙ্গে যুক্ত নয়। দাদাকে বিজেপির মণ্ডল সভাপতি সন্দীপ মালের নেতৃত্বে ক্লাবের ছেলেরা সশস্ত্র অবস্থায় এসে তাকে বেধরক মারধর করে। দাবি মতো চাঁদা না দেওয়ায় এই হামলা করা হয়। দাদা গুরুতর আহত অবস্থায় হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি। এই ঘটনায় আমরা আতঙ্কিত। আমরা চাই পুলিশের ঘটনার তদন্ত করে উপযুক্ত ব্যবস্থা নিক। এলাকার বাসিন্দা সুভাষ পাল বলেন চাঁদার জুলুম নিয়ে এই ঘটনা। এই ঘটনায় পুজোর মুখে সকলেই আতঙ্কিত। ইদানিং ক্লাবে বহিরাগতদের আনাগোনা বেড়েছে। জগাছা থানার পুলিশ গোটা ঘটনার তদন্ত করছে। আমরা চাই অভিযুক্তরা শাস্তি পাক। এদিকে যার বিরুদ্ধে অভিযোগ সেই সন্দীপ মাল জুলুমের অভিযোগ অস্বীকার করেন। তিনি বলেন এপিজে ক্লাব জুলুমবাজি করে চাঁদা তোলে না। ক্লাবের সদস্যরা এবং পাড়ার লোকেরা নিজেরাই চাঁদা দিয়ে যান। যে কেউ অভিযোগ করতে পারে। পুলিশ তদন্ত করে দেখুক।এদিকে এই ঘটনার প্রেক্ষিতে জগাছা থানার পুলিশ দুজনকে আটক করেছে。0
0
Report
चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का गिरोह पकड़ा, 15,000 रुपए बरामद
Una, Himachal Pradesh:चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में एक बार फिर जेबकतरों का सक्रिय गिरोह सामने आया। पंजाब के जालंधर (फिल्लौर, मोहल्ला जगतपुरा) से मां के दर्शनों के लिए आए सुखदेव राज श्रद्धालु दंपति की दरबार में माथा टेकने के दौरान जेब काट ली गई, जिसमें 15,000 रुपये नकद चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में तैनात पीसी इंचार्ज जागीरी लाल और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी ऑपरेटर सुशील कुमार ने तत्परता से सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर होमगार्ड के जवानों को जानकारी दी जिसके बाद जवानों ने बस स्टैंड तक उनका पीछा किया। महिला होमगार्ड द्वारा संदिग्ध की गई तलाशी के दौरान उसके पास से चुराए गए 15,000 रुपये बरामद कर लिए गए। मंदिर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की इस त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते पीड़ित श्रद्धालु को उसकी पूरी राशि सुरक्षित वापस मिल गई है, जिससे श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। हालांकि तलाशी के दौरान एक पर्स और बरामद हुआ जिसकी पूछताछ की जा रही है पुलिस इस मामले की सूचना दी गई है0
0
Report
Advertisement
