Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209307

कानपुर देहात -जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी आई सामने

Nov 30, 2024 06:54:07
Sithmara, Uttar Pradesh
कानपुर देहात के जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी की एक घटना सामने आई है। मामला अकबरपुर जिला अस्पताल का है ,जहां सड़क हादसे में मृतक के शव को मोरचरी में रखवाने के दौरान बेखौफ खड़े वहां के सुरक्षा कर्मियों ने मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की। परिजनों का यह भी आरोप है की उनके साथ मारपीट और अभद्रता हुयी है। जिला अस्पताल में तैनात मुख्य चिकित्सक अधीक्षक खालिद रिजवान ने बवाल खत्म होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Mar 03, 2026 06:00:41
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संचालन: संवाददाता - नवरतन प्रजापत राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं। राठौड़ ने कहा होली हमारी सांझी परंपरा। चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने आवास पर होली के पारंपरिक त्यौहार को अपने समर्थकों के साथ मनाया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एव दर्जनों कार्यकर्ता उनके आवास पर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। राजेंद्र राठौड़ ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ चंग की थाप पर होली की धमाल गाकर थिरकते नजर आए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि होली हमारी सांझी परंपरा का हिस्सा है इस अवसर पर हम सभी भेदभाव मिटाकर इस पर्व को मनाएं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भारतीय परंपरा में त्योहारों का बड़ा महत्व है होली हमारी मन की कलुष को धोती है। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के निवास पर पहुंच कर शुभकामनाएं दी।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 03, 2026 06:00:31
Karauli, Rajasthan:जिला करौली मे धुलेंडी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । करौली मदन मोहन मंदिर में मंगला आरती पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । धुलेंडी के मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर त्यौहार की शुरुआत की । वही अबीर गुलाल उड़ा कर मंदिर में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मदन मोहन जी मंदिर पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित आराध्य मदन मोहन जी मंदिर में धूलंडी के मौके पर मंगला आरती पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य मदन मोहन के दर्शन कर ढोक लगाई साथ ही अबीर गुलाल उड़ाकर धुलेंडी के त्यौहार की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों पर अबीर गुलाल उड़ाकर मदन मोहन बंसी वाले की जय कारे लगाए गए । करौली शहर में धुलेंडी के मौके पर शहरवासी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। शहर में जगह-जगह सतरंगी रंगों में रंगे शहरवासी नजर आ रहे हैं । वहीं कई स्थानों पर युवाओं की टोली होली गीत गाती और झूमती नजर आई। हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते लगे सूतक के चलते मदन मोहन जी मंदिर में सुबह 5:45 बजे तक सभी झांकियों के दर्शन हुए । वही मदन मोहन जी के दर्शन रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। इस बार मदन मोहन जी मंदिर पर धूलडी अ पर होने वाले झूला झांकी के दर्शन भी स्थगित किए गए हैं । रात 8 बजे ग्रहण की आरती के बाद दर्शन खुलेंगे और रात 9:45 बजे पट मंगल होंगे।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 05:51:34
Madhubani, Bihar:FLAG MARCH,MADHUBANI, BINDU BHUSHAN THAKUR होली को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन एलर्ट है। डीएम एसपी द्वारा जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया।शहर के थाना चौक स्टेशन सहित विभिन्न इलाकों से फ्लैग मार्च निकली।एसपी ने बताया शांतिपूर्ण होली पर्व मनाने को लेकर पुलिस एलर्ट है।सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। सीसीटीभी से मोनिटरिंग की जा रही है।पांच हजार लोगों ने 5 लाख रुपये का बॉन्ड पेपर भराया गया है,200 लोगों पर तड़ीपार की कार्रवाई की गई है।डीएम आंनद शर्मा ने लोगों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील करते हुए जिले वासियों को होली की शुभकामना और बधाई दिए साथ ही कहा हुड़दंगियों से निबटने के लिए जिला प्रशासन एलर्ट है।नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
1
comment0
Report
Mar 03, 2026 05:51:03
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर के धनौरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक आम के बाग को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि भू माफिया और लकड़ी माफिया की मिलीभगत से अवैध प्लाटिंग की तैयारी के लिए हरे-भरे और फलों से लदे आम के पेड़ों को रात के अंधेरे में काट दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बावजूद माफिया तत्वों के हौसले कम क्यों नहीं हो रहे। बताया जा रहा है कि सोमवार आधी रात के दौरान बाग में लगे कई आम के पेड़ों को काट दिया गया। मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया। मौके पर एक ट्रैक्टर चालक कटे हुए आम के पेड़ों की जड़ों को साफ करता हुआ दिखाई दिया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जमीन से सबूत मिटाकर उसे जल्द ही प्लाटिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आम का बाग काफी पुराना है और यहां लगे पेड़ पूरी तरह हरे-भरे और फलों से लदे हुए थे। आरोप यह भी है कि अवैध प्लाटिंग के मकसद से सुनियोजित तरीके से पेड़ों की कटाई कराई गई है। जानकारी के अनुसार इन पेड़ों का विवरण अभी भी सरकारी अभिलेखों और फर्द खतौनी में दर्ज है। यदि राजस्व और वन विभाग की ओर से निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई संभव है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या अवैध कटान व संभावित अवैध प्लाटिंग के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या नहीं। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 03, 2026 05:45:55
Jind, Haryana:सफीदों फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटियों पर गोली चलवाने वाला पिता और चाचा ही निकले गुनहगार! “खून का रिश्ता बना खौफ का कारण: बेटियों पर गोली चलवाने वाला निकला खुद पिता!” सफीदों फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा: अपनों ने ही मौत की साजिश रची थी झूठे मुकदमे की साजिश में मासूमों की जान दांव पर पहले पड़ोसियों पर आरोप, अब खुद ही गिरफ्तार – फायरिंग केस में पलटा पूरा मामला 18 अगस्त 2025 की रात आदर्श कॉलोनी, सफीदों में तरनुम और जसमीन नाम की दो सगी बहनों को घर में सोते समय गोलियां मारी गई थीं। पुलिस की गहन जांच में बच्चियों के पिता नौशाद और चाचा साहिल ने ही यह साजिश रची थी ताकि वे पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए दबाव बना सकें। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 03, 2026 05:45:23
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रूह कंपा देने वाला मंजर: तमाशबीन बने रहे लोग, मौत से लड़कर चलती ट्रेन में चढ़ी महिला। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला प्लेटफार्म पर पानी लेने के लिए उतरी थी, लेकिन तभी ट्रेन चल पड़ी। उसका छोटा बच्चा ट्रेन के अंदर ही रह गया था, जिसे देख महिला घबरा गई और चलती ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान महिला एक बार नहीं, बल्कि दो बार पैर फिसलने के कारण प्लेटफार्म पर बुरी तरह गिरी। हैरान करने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय केवल तमाशा देखते रहे। महिला ने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में वह किसी तरह कोच के हैंडल को पकड़कर अंदर चढ़ने में सफल रही।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 03, 2026 05:32:06
Madhubani, Bihar:होली को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसपी द्वारा जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के थाना चौक स्टेशन सहित विभिन्न इलाकों से फ्लैग मार्च निकली। एसपी ने बताया शांतिपूर्ण होली त्योहार मनाने को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। होली पर्व को देखते हुए नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है, सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। पांच हजार लोगों ने 5 लाख रुपये का बॉन्ड पेपर भराया गया है, 200 लोगों पर तड़ीपार की कार्रवाई की गई है। हुड़दंगियों से निबटने के लिए चौक चौराहे पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। डीएम आनंद शर्मा ने लोगों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र माहौल में होली पर्व मनाने की अपील करते हुए जिले वासियों को शुभकामना और बधाई दिए साथ ही कहा हुड़दंगियों से निबटने के लिए जिला प्रशासन एलर्ट है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 03, 2026 05:31:01
Noida, Uttar Pradesh:नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट है। केंद्र सरकार की शिक्षा नीति कम से कम 6 प्रतिशत शिक्षा बजट की वकालत करती है और हरियाणा की बीजेपी सरकार सिर्फ़ 1.9 प्रतिशत शिक्षा बजट दे रही है। हरियाणा का सेहत बजट राष्ट्रीय औसत से भी कम महज़ 6 प्रतिशत है। आधे अस्पतालों में इसीलिए डॉक्टर तक नहीं हैं, आधुनिक सुविधाएं तो दूर की बात है। खेलों के लिए 1 प्रतिशत से भी कम बजट रखा है इसीलिए जर्जर खेल उपकरणों से होनहार खिलाड़ियों की जान जा रही है। पिछले बजट में महिलाओं के लिए 5000 करोड़ घोषित किए थे, खर्च किए सिर्फ़ 634 करोड़, यानि 12 फ़ीसदी। महिलाओं के हिस्से का 4500 करोड़ डकार गयी
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 03, 2026 05:30:50
Chikri Ban, :एंकर:अमरीका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में पुंछ को बंद का आह्वान किया गया, जिसका असर शहर भर में साफ तौर पर देखने को मिला।शहर की सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। आम दिनों में चहल-पहल से भरे रहने वाले बाजार आज वीरान दिखाई दिए। सीमावर्ती ज़िला पुंछ में आज अमरीका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में बंद का आह्वान किया गया, जिसका असर शहर भर में साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह से ही पुंछ के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। आम दिनों में चहल-पहल से भरे रहने वाले बाजार आज वीरान दिखाई दिए। बंद के चलते कमर्शियल वाहनों की आवाजाही भी ठप रही, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज भी एहतियातन बंद रखे गए। स्थानीय संगठनों द्वारा दिए गए बंद के आह्वान को व्यापारियों और आम जनता का व्यापक समर्थन मिला। प्रशासन की ओर से एहतियाती तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है, जबकि बंद का असर पूरे शहर में स्पष्ट रूप से देखा गया。
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 03, 2026 05:30:43
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र के लोहिया वार्ड में अज्ञात आरोपी ने रजत नामक युवक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल युवक रजत, रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला आपसी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top