209101
कानपुर देहात-हाईवे पर कोहरे का कहर ,कोहरे ने दिखाया अपना कहर
Akbarpur, Jamalpur, Uttar Pradesh:ठंडी हवाओं के साथ कोहरे ने भी अब मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ये तस्वीरें कानपुर इटावा नेशनल हाईवे की है ,जहाँ कोहरे ने अपनी चादर से पूरे शहर को ढक लिया है। सीजन के इस पहले कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया है, अब सबसे ज्यादा मुसीबत उन लोगों को होगी जो सुबह काम पर जाते है। इस कोहरे का कहर स्कूली बच्चों को भी झेलना पड़ रहा है,इसके साथ -साथ किसानों की भी मुसीबतें बढ़ गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री के बयान के विरोध में, भैंसा बुग्गी पर निकली सपा नेत्री अर्चना पांडा,वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर -पीएम के बयान के विरोध में भैंसा बुग्गी पर सवार हुई सपा नेत्री अर्चना पांडा, पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना कर साधा निशाना, पहले खुद वीआईपी कल्चर छोड़ें भाजपा नेता, बाद में जनता पर थोपें अपनी नाकामियों को बुलंदशहर में सपा नेत्री अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील की आलोचना करते हुए भैंसा बुग्गी की सवारी की। पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री की अपील पर कहा कि पहले प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी के नेताओं का वीआईपी कल्चर बंद करवाना चाहिए। इसके बाद अपनी नाकामियों को आम जनता पर थोपना चाहिए। बुलंदशहर के पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भैंसा बुग्गी पर सवार होकर विरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी नाकामियों को आम जनता पर थोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने प्रचार में लाखों लीटर तेल फूंक रहे हैं, लेकिन आम जनता पर अपनी नाकामी थोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश नीति, आर्थिक नीति, रक्षा नीति पूरी तरह फेल है। प्रधानमंत्री जनता को मुद्दे में उलझाए हुए हैं और देश का बंटाधार करने में लगे हुए हैं। कभी जनता से थाली बजवाते हैं तो कभी मोबाइल की टॉर्च जलवाते हैं।0
0
Report
प्रतीक यादव के निधन पर यूपी में शोक, अखिलेश के परिवार पर गहरी संवेदना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "प्रतीक यादव जी की मृत्यु बहुत दुखद है। बहुत गंभीर है। हमारी पार्टी की नेता के परिवार से किसी व्यक्ति का असामयिक जाना कष्ट का विषय है। मैं प्रतीक जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"0
0
Report
नशे में धुत युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने से घायल, अस्पताल में भर्ती
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में नशे में धुत युवक ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बुझाई आग, दरअसल यह पूरा मामला पलेरा थाना क्षेत्र के महेंद्र महेबा गांव का है, जहां गांव 23 वर्षीय युवक राजाराम कुशवाहा जो की शराब के नशे में पूरी तरह धुत था, उसने अपने घर से कुछ ही दूरी पर देर रात अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और फिर आग लगा ली, पेट्रोल के कारण आग ने युवक को पूरी तरह अपने चपेटे में ले लिया, इसी बीच युवक की चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों ने कपड़ो और फट्टों की मदद से जल रहे युवक के शरीर की आग को किसी तरह बुझाया और बुरी तरह झुलस चुके युवक को गंभीर हालत में परिजन व स्थानीय लोग पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, युवक ने नशे की हालत में ऐसा कदम उठाया या किसी और कारण से यह अभी स्प्ष्ट नहीं हो सका है, सूचना के बाद पलेरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
गोंडा गोलीकांड: चुनावी रंजिश के बीच पत्रकार सहित दो घायल, जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव से आज बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर एक गोली कांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां इस गोलीकांड में पत्रकार विपिन सिंह और उनके भाई अमित सिंह दोनों लोग गोली लगने से घायल हैं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। विपिन सिंह के जंघे में तो वही उनके भाई के अंगूठे में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि विपिन सिंह जी इसी गांव से प्रधानी लड़ने को लेकर के तैयारी कर रहे हैं और इसी गांव के प्रधान अशोक सिंह से उनकी चुनावी रंजिश है। दोनों देर रात गांव में स्थित बेल बहादुर लोधी के यहां आयोजित बिटिया की शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। वहीं पर दोनों के बीच आपसी कहा सुनी हुआ था उसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। आज बुधवार सुबह विपिन सिंह जब अपने घर पर बरामदे में बैठे इसी दौरान प्रधान अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू करके फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में विपिन सिंह और उनके भाई अमित सिंह को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय,सीओ तरबगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रताप सिंह और उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष चंदन कुमार और एसओजी टीम सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर की पूरे मामले को लेकर के जहां शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से चली हुई कुछ गोली बरामद हुई है इसके साथ ही साथ प्रधान अशोक सिंह की गाड़ी भी बरामद हुई है जिस गाड़ी से वह विपिन सिंह के घर पर पहुंचे हुए थे। वही इस पूरी विवाद के दौरान प्रधान अशोक सिंह को भी चोट आई है उनका भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में इलाज करवाया जा रहा है। दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है।0
0
Report
रायपुर: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी, आरोपियों को गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. रायपुर पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिक बालिकाओं को अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया है. एक बालिका को मध्य प्रदेश के अनूपपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से जबकि दूसरी को झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. पुलिस ने थाना आमानाका क्षेत्र की 11वीं कक्षा की छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश ले जाने की साजिश का खुलासा हुआ.. पुलिस ने तकनीकी निगरानी और रेलवे ट्रैकिंग के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद किया और दो आरोपियों अयान अली व चाँद बाबू को गिरफ्तार किया.. वहीं दूसरे मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने रेलवे पुलिस और झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रक्सौल एक्सप्रेस से जा रही बालिका को जसीडीह स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू किया.. दोनों मामलों में पुलिस की तकनीकी सूझबूझ और अंतर्राज्यीय समन्वय की अहम भूमिका रही.. परिजनों ने राहत और आभार व्यक्त किया है.0
0
Report
भरतपुर में लैंड पूलिंग योजना पर जनसुनवाई, किसानों के लाभों पर चर्चा
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर भरतपुर विकास प्राधिकरण की लैंड पूलिंग स्कीम के तहत आज जनसुनवाई, बीडीए के गांव मलाह के अटल सेवा केंद्र पर जन सुनवाई, काश्तकार,किसान,आमजन, जनप्रतिनिधियों के साथ जनसुनवाई, मलाह,खडेरा, रामपुरा और कूम्हा गांव के लोगों की सुनवाई, बीडीए की उपायुक्त पश्चिम शिवन्या गुप्ता करेंगी सुनवाई, लैंड पूलिंग स्कीम के फायदे और काश्तकारों व हितधारकों को होने वाले लाभ के बारे में देंगी जानकारी, हालांकि लैंड पूलिंग स्कीम विरोध कर रहे हैं किसान, इसलिए बीडीए किसानों व काश्तकारों के बीच पहुंच करेगा समझाइश0
0
Report
Advertisement
भरतपुर नगर निगम रिहायशी जमीन के व्यवसायिक उपयोग पर शिकंजा, नोटिस और सीजेशन की कार्रवाई
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर रिहाशयी जमीन का व्यवसायिक उपयोग करने वालो पर चलेगा निगम का हंटर, नगर निगम ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची कर रहा है तैयार, बिना लैंड यूज चेंज किये कॉमर्शियल इस्तेमाल करने वालों पर कसेगा शिकंजा, नोटिस देने के साथ ही होगी सीज करने की कार्रवाही, शहर की पॉश कॉलोनी जवाहर नगर,राजेन्द्र नगर,कृष्ना नगर,सेक्टर 3 ,रणजीत नगर ,मुखर्जी नगर में कार्रवाही प्रस्तावित, रिहाशयी घरों में अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर्स निशाने पर,रिहाशयी जमीन का व्यवसायिक भू रूपान्तरण से निगम को होगी आर्थिक आय, जिससे शहर में सुविधाएं विकसित करने को निगम को मिलेगा अतिरिक्त फंड...0
0
Report
सीएम साय के काफिले में 13 से 8 गाड़ियां, ई-व्हीकल को बढ़ावा
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कारकेट में कटौती.. सीएम साय के काफिले में पहले 13 गाड़ियां थी.. कटौती कर 8 कर दिए.. सीएम साय ने कहा- कारकेट में कटौती किए हैं.. आने वाले समय मे ई व्हीकल का इस्तेमाल कर सकते हैं.. ई व्हीकल को बढ़ावा देंगे.. आने वाले समय में अन्य विभागों में भी पेट्रोल डीजल में कटौती कर सकते हैं. वॉक थ्रू वन मंत्री केदार कश्यप पहुंचे भाजपा प्रदेश मुख्यालय.. ई व्हीकल से पहुंचे मंत्री केदार कश्यप.. कश्यप ने कहा- पीएम मोदी के आव्हान के बाद बचत पर फोकस कर रहे. हम आज व्हीकल से पहुंचे हैं.. ई व्हीकल को बढ़ावा दिया जाएगा.. वॉक थ्रू-केदार कश्यप, वन मंत्री0
0
Report
सोनीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत; निखिल मदान ने एक्सक्लूसिव बातचीत
Sonipat, Haryana:सोनीपत नगर निगम चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत बीजेपी विधायक निखिल मदान ने zee मीडिया से की एक्सक्लूसिव बातचीत जीत की बताया पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर के बसडीला बुजुर्ग गांव में युवक-युवती की गोलीकांड, आत्महत्या सहित मौतें
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - एक गांव में गोलीकांड से फैली सनसनी - ससुराल पहुंचे एक युवक ने अपनी साली को मारी गोली - गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली - युवक युवती की मौके पर हुई मौत - दोनो मृतक रिश्ते में जीजा और साली - सुसाइड और हत्या की घटना से गांव में मचा हड़कंप - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस - घटना के कारणों की पड़ताल में पुलिस जुटी - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव की घटना。 बाइट -सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
नारायणपुर में अवैध जुआ-सट्टा के 9 गिरफ्तार, 1.16 लाख नकद और सामग्री जब्त
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुकड़ाझोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर 9 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 16 हजार 300 रुपये नगद, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 मई 2026 को थाना कुकड़ाझोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरण्ड करमरी मुख्य मार्ग के किनारे जंगल मैदान में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया : - नगद रकम – 1,16,300 रुपये - 52 पत्ती ताश की 4 गड्डियां - प्लास्टिक तिरपाल – 3 नग - दोपहिया मोटरसाइकिल – 9 नग - होंडा एक्टिवा – 2 नग पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी פעולה साइबर सेल नारायणपुर एवं थाना कुकड़ाझोर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी。0
0
Report
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी विस्तार: धूपिया सलाहकार मंडल प्रमुख, खान नूआं उपाध्यक्ष
Jhunjhunu, Rajasthan:शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार — चंद्रप्रकाश धूपिया तथा फैयाज अहमद खान नूआं उपाध्यक्ष मनोनीत शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रप्रकाश धूपिया को सलाहकार मंडल प्रमुख एवं समिति के कर्मठ कार्यकर्ता फैयाज अहमद खान नूआं को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 31 सदस्यीय संरक्षक मंडल, सांस्कृतिक व सतर्कता एवं जागरुकता प्रकोष्ठ का गठन शीघ्र किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं स्थित नौरंगराम दयानंद ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल नर्सेज डे बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुनिता ढूकिया तथा सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने विचार रखे।0
0
Report
भिंड में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में मौत का मंगलवार, दो भीषण सड़क हादसा में पांच लोगों की दर्दनाक मौत चीख पुकार से दहला जिला। भिंड जिले में मंगलवार का दिन खूनी मंगलवार साबित हुआ जहां कुछ भी घंटे के अंतराल में दो दर्दनाक सड़क हादसों में पांच लोगों की जिंदगी छीन ली, इन हादसों ने चार परिवारों के घरों के चिराग बुझा दीए,और पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पहला हादसा मेहगांव थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर का पास हुआ जहां तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार लोग खून से लथपथ हो कर सड़क पर जा गिरे और चीख़ पुकार मच गई।जिसमे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा लाहार थाना इलाके के महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसमे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के तिहोली गांव के आधा दर्जन युवक पशु खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के रूही गांव की पशु हाट जा रहे थे, सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही उनकी लोडिंग गाड़ी दंदरौआ धाम मंदिर गेट के सामने मोड पर पहुंची तभी अचानक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अन्यंत्रित ही कर सड़क किनारे खड़े पेड से जा टकराया और फिर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बाहन में सवाल लोगों के शरीर खून से लथपथ हो कर सड़क पर जा गिरे दुर्घटना में प्रीतम माझी उनके बेटे सुनील मांझी और उपेंद्र राणा की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मानवेंद्र ठाकुर ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूसरी दर्दनाक घटना देर शाम लहार कस्वे के महाराणा प्रताप चौराहे पर सामने आई जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरोंदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं होने से पुलिस की पहचान नहीं कर पा रही थी, इसके बाद पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन खंगाला तब उसके फोन में डिस्प्ले फोटो यानी डीपी के जरिए उसकी पहचान मरसेन गांव निवासी आशीष साक्य के रूम में हुई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिए और दोनों हादसो की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झुंझुनूं: जिला समन्वय समिति की नई कार्यकारिणी गठित, राजेश बजाड़ प्रमुख
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं जिला—झुंझुनूं मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति की कार्यकारिणी गठित जिला अध्यक्ष राजेश बजाड़ ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति के निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश बजाड़ ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया। बजाड़ ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में महामंत्री शैतान सिंह, वित्त मंत्री नगेंद्र हाडा को बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
