Kanpur Dehat: मदनूपुर में जंगली जानवर ने हमला कर तीन ग्रामीणों को किया घायल
Chapar Ghata, Uttar Pradesh:देवराहट थाना क्षेत्र के मदनूपुर गांव निवासी लालसिंह ने बताया कि गांव के ही हाकिम सिंह व उनका पुत्र सत्यम खेत पर थे तभी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। वह बचाने गया तो जंगली जानवर ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जंगली जानवर को घेर कर मार गिराया। घायलों को उपचार के लिए CHC पुखरायां में भर्ती कराया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
46 करोड़ बजट के बावजूद 29 किमी सड़क अधूरी, ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी
Pali, Rajasthan:जिले के रानी-देसीूरी क्षेत्र के सोमेसर से पनोता तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ का बजट पास किया गया, लेकिन वर्तमान में सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आए दिन इस खस्ताहाल रोड पर हादसे हो रहे हैं तो किसी की कार का टायर ब्लास्ट हो रहा है। इतना सब जानते हुए भी जिम्मेदार इस अधूरी पड़े सड़क निर्माण को पूरा करवाने को लेकर प्रयास नहीं कर रहे है। जिसका सीधा नुकसान कई गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। रोड पर धूल उड़ती है और छोटे-छोटे पत्थर पड़े है जिससे गाड़ी को नुकसान होता है इसलिए उस रोड पर सवारी लेकर नहीं जाते हैं। मामले में पीडब्ल्यूडी के AEN प्रवीण कुमार ने बताया कि डामर की रेट भी बढ़ गई है इसके चलते ठेकेदार ने काम रोक रखा है लेकिन अब डिफरेंस स्वीकृति जारी हो चुकी है जिससे जल्द काम शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।राजस्थान के श्रीगंगानगर में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण मतदान जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनावों के तहत श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ राजियासर व श्री विजयनगर में तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए Mla डूंगरराम गेदर कांग्रेसदेवरिया: पंडरी मल्ल ढाला के पास भीषण जाम, तीन घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; राहगीर परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पंडरी मल्ल ढाला के समीप देवरिया-बैकुंठपुर नहर बाईपास पर मंगलवार को भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम का असर सोनूघाट से पंडरी मल्ल ढाला जाने वाले मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे ,लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।मधुबनी: गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की
Madhubani, Bihar:बिहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है।
(बिहार से जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर प्रशांत झा की रिपोर्ट)
