icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने MP के आदिवासी बच्चों की मौत पर भाजपा पर निशाना

Ranchi, Jharkhand:मध्य प्रदेश में मासूम आदिवासी बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान — “बच्चे मेरे अपने हैं, उनकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है” झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मध्य प्रदेश में मासूम आदिवासी बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “बच्चों के आंसू मुझसे देखे नहीं जाते। मासूम आदिवासी बच्चे किसी एक राज्य के नहीं, पूरे देश के बच्चे हैं। अगर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इन बच्चों को इलाज, दवा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं दे सकती, तो झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री वहां जाने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो मैं स्वयं मध्य प्रदेश जाऊंगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव सहयोग करूंगा。” उन्होंने कहा कि गंदा पानी, मलेरिया और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण किसी मासूम की जान जाना बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है। सरकार का पहला धर्म लोगों की जान बचाना है, न कि राजनीति करना। डॉ. अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा की सरकारों को नफरत की राजनीति और लोगों को बांटने से फुर्सत नहीं है। गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चे अस्पताल और दवा मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा देने के बजाय उनके दर्द को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह सरकार बताए कि आखिर इन मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है?” उन्होंने कहा, “आदिवासियों को न उजाड़ा जाए, उनके अधिकारों और जमीन की रक्षा की जाए। बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए गरीब आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से बेदखल करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदिवासी बच्चों को शिक्षा और इलाज से वंचित रखना भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।” स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, “अब चुप बैठने का समय नहीं है। बच्चों के आंसुओं का हिसाब होगा। भाजपा सरकार को जवाब देना पड़ेगा। अगर मासूम आदिवासी बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ जारी रहा, तो इसके खिलाफ लोकतांतिक और जनहित का बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “मैं डॉक्टर हूं। मेरे लिए गरीब, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक या किसी भी वर्ग का बच्चा बराबर है। मैं राजनीति से पहले इंसान हूं। जहां किसी मासूम की जान बचाने की जरूरत होगी, वहां डॉ. इरफान अंसारी खड़ा मिलेगा。” उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, मृतक बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा, स्वच्छ पेयजल, मलेरिया नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल मजबूत करने की मांग की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “बच्चों की मौत कोई आंकड़ा नहीं है। हर मौत के पीछे एक मां का आंसू, एक परिवार का दर्द और एक उजड़ा हुआ भविष्य है। मैं इन आंसुओं को देखकर चुप नहीं रह सकता। जल्द मध्य प्रदेश जाकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने और जरूरतमंद आदिवासी बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। बच्चे मेरे अपने हैं और उनकी रक्षा मेरी जिम्मेदारी है。” ......डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड
0
0
Report

डिंडोरी में जन विश्वास अभियान: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर: डिंडोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहा है। शहपुरा के गुतलवाह गांव में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया वहीं शिविर में आये ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गई ।कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का फोकस ग्रामीणों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
0
0
Report

तुड़ार नदी पार कर रहे बच्चों की पढ़ाई खतरे में, पुल-कॉन्ट्रक्शन कब तक?

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के करंजिया विकासखंड के सेनगुड़ा गांव से शिक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। टफिया टोला के दर्जनों बच्चे पढ़ाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर तुड़ार नदी पार करने को मजबूर हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कहीं बच्चे खुद नदी पार कर रहे हैं तो कहीं अभिभावक अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर नदी पार करा रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर इन बच्चों की पढ़ाई कब सुरक्षित होगी? दरअसल, टफिया टोला को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए तुड़ार नदी पर लाखों रुपये की लागत से स्टॉप डेम कम कॉजवे प्रस्तावित है। ग्रामीणों का दावा है कि स्वीकृति के बावजूद लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। देव सिंह नेटी, सरपंच ग्राम पंचायत सेनगुड़ा; मथुरा, ग्रामीण; कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का कहना है कि शासन से राशि स्वीकृत होते ही सड़क और पुलिया निर्माण का काम कराया जाएगा। अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर डिंडोरी। बड़ा सवाल यह है कि शासन की राशि और निर्माण कार्य का इंतजार आखिर कब तक चलेगा? क्योंकि तब तक इन मासूमों को शिक्षा हासिल करने के लिए हर दिन नदी में उतरकर जोखिम उठाना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आंगनवाड़ी भर्ती विवाद: मेरिट धांधली का आरोप, कलेक्टर ने जांच की बात कही

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले चांवरपाठा की ग्राम कौड़िया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 131 में सहायिका की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है. चयन सूची में दूसरे स्थान पर रहीं अभ्यर्थी खुशबू मेहरा ने नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है. खुशबू मेहरा का आरोप है कि मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद उनकी जगह सूची में नीचे पांच स्थान वाली अभ्यर्थी प्रियंका जाटव का चयन किया गया. खुशबू मेहरा ने तत्कालीन सुपरवाइजर राजेश्वरी मेहरा पर बीपीएल अंकों में बाद में बढ़ोतरी किए जाने और चयन प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. वहीं, मामले को लेकर नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जांच कर नियमानुसार निराकरण की बात कही है.
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में गणेश प्रतिमा बाजार बना आकर्षण, बंगाली चौराहा केंद्र बना

Indore, Madhya Pradesh:गणेश प्रतिमा बाजार इस बार बप्पा भक्तों का मन मोह रहा है, खासकर बंगाली प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इंदौर में पिछले महीनों से अलग-अलग क्षेत्र से आए कारीगर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं. मीना से की जा रही है उनकी मेहनत अब अंतिम पड़ाव पर है क्योंकि बड़े-बड़े पंडाल सजने लगे हैं और गणेश प्रतिमाओं की बिक्री तेजी से हो रही है. इंदौर शहर के बंगाली चौराहे के साथ साथ अलग-अलग हिस्सों में बड़े पंडाल और स्थान हैं जिनमें कलाकार दिन-रात मेहनत कर अलग-अलग प्रकार की गणेश प्रतिमाओं को दिया गया है. यहां की प्रतिमा इंदौर ही नहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों और क्षेत्रों में पहुंचती है; दूर-दूर से लोग प्रतिमा खरीदने पहुंच रहे हैं. बंगाली चौराहे के समीप बन रही इन गणेश प्रतिमाओं से भरे पंडाल में अलग-अलग आकार की प्रतिमाएं तैयार मिलेंगी. मूर्तियों को मूर्त रूप देने वाले कलाकार शक्तिपाल 35 साल से प्रतिमा बनाते और बेचते आ रहे हैं. इस साल भी अच्छा सीजन चल रहा है और वैरायटी में अलग-अलग रूप और आकार के भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तैयार किया गया है. पूर्ण रूप से Eco-friendly मिट्टी के गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं; अलग-अलग आकार और डिजाइन की प्रतिमा की डिमांड फोटो और इमेज के आधार पर भी बनी है.
0
0
Report

खैरागढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आंगनबाड़ी से कलेक्टोरेट तक दौरा

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। मंत्री का दौरा महज सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर कलेक्टोरेट तक विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने की कोशिश की। जालबांधा पहुंचीं मंत्री ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों ने कविताएं सुनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। गर्भवती महिलाओं की तिलक लगाकर गोदभराई की गई और उन्हें पोषक आहार दिया गया। छह माह के बच्चों को तिलक लगाकर खीर खिलाई गई। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि पोषण माह का असर सिर्फ कार्यक्रमों में नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य में जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की दवा, पोषक आहार और देखभाल में परिवार की भूमिका को भी अहम बताया। बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और कुपोषण से लड़ने के लिए मुनगा को आहार में शामिल करने की अपील करते हुए ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान पर जोर दिया。 इसके बाद मंत्री सलौनी पहुंचीं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के दो हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से योजनाओं की जानकारी ली और आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। कलेक्टोरेट में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जिले में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, महतारी वंदन योजना का लाभ पुरुष को मिलने और आंगनबाड़ी केंद्र में शराबखोरी जैसे सवाल भी सामने आए। मंत्री ने इन मामलों की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया。 दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, प्रभारी कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मीचर्र मौजूद रहे। बाइट - लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
0
0
Report

संत कमल किशोर नागर को धमकी: प्रशासन से जांच और सुरक्षा की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:संत कमल किशोर नागर को धमकी संत कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र, जांच की मांग विदिशा से बड़ी खबर है। संत पंडित कमल किशोर जी नागर को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सकल हिन्दू समाज और वटेश्वर भागवत सेवा संस्थान ने आज को कलेक्टर ने नाम ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि 4 सितंबर को झाबुआ जिले के भूराडाबरा स्थित श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसी दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दी गई भेंट सामग्री के बीच कथित धमकी भरा पत्र मिला। संगठन का कहना है कि पत्र की भाषा गंभीर है और संत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पत्र की निष्पक्ष जांच कराने, अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और संत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में स्मार्ट मीटर विरोध: कांग्रेस ने पुतला जलाकर आर्थिक बोझ का आरोप लगाया

Begun, Rajasthan:रायपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया.. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के आदेश का पुतला जलाया गया.. कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को अनिवार्य करने का आरोप लगाते हुए इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया.. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई...कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर के साथ पुराने मीटर भी रखे जाएं और पहले 2-3 महीने टेस्टिंग की जाए..
0
0
Report

60 दिन में राष्ट्रीय ई-रिक्शा नीति बनेगी, रूट और परमिट से ट्रैफिक नियंत्रण

Morena, Madhya Pradesh:ई-रिक्शा की संख्या से लेकर रूट और परमिट तक अब देशभर में नई व्यवस्था की तैयारी है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने केंद्र सरकार को 60 दिन में राष्ट्रीय ई-रिक्शा नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इस नीति में शहरों में ई-रिक्शा की संख्या नियंत्रित करने, उनके लिए रूट और जोन तय करने और परमिट व्यवस्था बनाने का प्रावधान होगा। मकसद है एक ही रूट पर ई-रिक्शा की भीड़ और ट्रैफिक जाम को कम करना। राष्ट्रीय नीति बनने के बाद इसे सभी राज्यों को भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश अपनी स्थानीय जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव कर सकेगा। हाईकोर्ट ने यह निर्देश जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए हैं।
0
0
Report

जुगैल में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतका के मोबाइल की जांच के दौरान आरोपी के साथ फोटो और बातचीत सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि युवती का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो आरोपी के साथ उसके फोटो और बातचीत सामने आई. साथ ही आरोपी पर मृतका को अश्लील गालियां देने का भी आरोप लगाया गया. परिजनों की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर जुगैल पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है. जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव का मामला.
0
0
Report
Advertisement

बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय व्यवस्था और मांगों के समाधान की मांग पर हड़ताल

Hazaribagh, Jharkhand:अखिल भारतीय मांग दिवस पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, लंबित मांगों का समाधान करने तथा एकतरफा प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मांग करते हुए रैली निकाली। बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर ते हुए रैली निकाल कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। 11 सितंबर तथा 28 से 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
0
0
Report

चार नाबालिग छात्राएं लापता: इलाके में हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

Gaya, Bihar:घर से स्कूल जाने निकलीं चार नाबालिग छात्राएं लापता, परिवार बोला- साथ गई थीं, पुलिस ने शुरू की तलाश गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं छात्राएं देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा पंचायत के बिहियाइन गांव का है। गाँव से चारों छात्राएं रोज की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं। लेकिन उस दिन हर दिन की तरह शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब छात्राओं का कोई पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वजीरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस पीएम श्री 2+ उच्च विद्यालय सकरदास नवादा पहुंची और विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों से जानकारी ली। जिसके बाद भी पुलिस को अभी तक कोई भी लापता युवतियों का सुराग नही मिल सका है। वंही इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश प्रसाद ने बताया कि चारों में से तीन छात्राएं इसी विद्यालय की हैं। उन्होंने बताया कि जब छात्राएं स्कूल आई ही नहीं थीं तो उनके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस भी विद्यालय पहुंची थी और संबंधित कक्षा की रजिस्टर जांच की गई है, जिसमें छात्राएं अनुपस्थित पाई गई हैं। सभी लापता छात्राएं 11वीं कक्षा की हैं और एक छात्रा 10वीं कक्षा की है。 फिलहाल गया पुलिस लापता सभी छात्रा के खोजबीन कर रही है और उन सभी मार्गो पर लगे आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि लापता छात्रा का कोई भी सुराग मिला सके और उसको सकुशल वापस लाया जा सके और जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो सके。
0
0
Report

धनबाद में अवैध बालू कारोबार रोकथाम: बिना नंबर प्लेट मिनी हाइवा जब्त

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अवैध बालू के कारोबार रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड से बिना नंबर प्लेट के एक मिनी हाइवा को अवैध बालू के साथ जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिंद्रा कंपनी के मिनी हाइवा को जांच के दौरान रोका। वाहन में बालू लदा हुआ था। पुलिस ने चालक से बालू के परिवहन से संबंधित वैध परमिट, चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन चालक जांच के दौरान कोई भी वैध कागजात पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि मिनी हाइवा पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर बरवाअड्डा थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक और बालू के स्रोत से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top