209303
अम्बेडकर नगर वार्ड में लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्रवाई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के अम्बेडकर नगर वार्ड में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में विनोद नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है... चंदला विधानसभा के बछौन चौकी क्षेत्र से बिना ईटीपी के रेत के दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, वहीं प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की क्रेशर मंडी से अवैध परिवहन करते हुए पत्थर से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है। जिले में अवैध खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड में है। कलेक्टर मृणाल मीना और खनिज अधिकारी के निर्देश पर विभाग ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई चंदला विधानसभा के बछौन चौकी क्षेत्र में की गई, जहां जांच के दौरान बिना ईटीपी के रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए। दूसरी कार्रवाई प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की क्रेशर मंडी में हुई, जहां से अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहा एक ट्रक जब्त किया गया। खनिज विभाग ने बताया कि क्रेशर मंडी से अवैध खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।0
0
Report
SC-ST आरक्षण अब हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: संतोष सुमन
Khajuria Khurd, Bihar:चौपाल कार्यक्रम के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने एससी-एसटी श्रेणी में आरक्षण के वर्गीकरण और वंचितों तक लाभ पहुंचाने पर बल दिया। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने 'गरीब चौपाल' कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का मुख्य उद्देश्य गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक 20 जिलों में चौपाल आयोजित कर चुकी है, जहाँ लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है। संतोष सुमन ने कहा कि पटना जाकर अपनी समस्याएं बताने में असमर्थ गरीबों तक पहुंचना ही इस मुहिम का मकसद है। जब तक समाज के हर अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आ जाती, तब तक उनका यह प्रयास जारी रहेगा। आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी एससी-एसटी वर्ग की एक बड़ी आबादी आरक्षण के लाभ से वंचित है। उन्होंने आंध्र प्रदेश और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण, विशेष प्रावधानों या रोटेशन व्यवस्था पर विचार होना चाहिए। जो लोग सक्षम हो चुके हैं, उन्हें स्वेच्छा से लाभ छोड़कर दूसरों के लिए अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि उन वंचितों तक न्याय पहुंचाना है जो आज भी साक्षरता और नौकरियों में पीछे हैं। अंत में राजग (NDA) की एकजुटता पर बात करते हुए उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर जीत का दावा किया।0
0
Report
गाजियाबाद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रान्च टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह का 01 शातिर सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 क्रेटा कार, फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध तमंचा कारतूस बरामद।0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए, जनता ने 2025 में फैसला दिया
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव जी शुरू से ही अपनी हार का ठीकरा किसी न किसी के सिर फोड़ने का प्रयास करते रहे हैं। इस बार भी उन्हें अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके माता-पिता भी लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। तो क्या उस समय भी चुनाव आयोग ने धोखा देकर उन्हें चुनाव जिताया था? सबसे पहले लोगों के बीच जाइए, जनता के मुद्दे उठाइए और जनता की कसौटी पर ख्रा उतरने का प्रयास कीजिए। तभी जनता का जनादेश आपके पक्ष में आएगा। अपनी हार की जिम्मेदारी किसी दूसरे के सिर मढ़ने से राजनीति में सफलता नहीं मिलती。 कभी बैलेट पेपर, कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग—हर बार किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। सबसे बड़ा जज कोई चुनाव आयोग नहीं, बल्कि जनता है। और 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता अपना फैसला सुना चुकी है。 अब आप चाहे कोई भी मुद्दा उठाएं, चाहे किसी भी तरह की वोटर अधिकार यात्रा निकालें, जनता आपको नकार चुकी है। अब जरूरत हार के बहाने तलाशने की नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर अपना विश्वास दोबारा कायम करने की है。 भारतीय जनताParty अब खुद को इलेक्शन कमीशन का प्रवक्ता समझने लगी है। बीजेपी ने अपनी राजनीतिक निष्ठा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हम तो साफ कह रहे हैं कि अगर चुनाव प्रक्रिया पर इतने गंभीर सवाल हैं, तो बिहार का चुनाव हो या बंगाल का—सभी चुनाव रद्द करके दोबारा चुनाव करा लिया जाए। जिस तरीके से 13 करोड़ लोगों के नाम डिलीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, उसका संतोषजनक जवाब इलेक्शन कमीशन के पास नहीं है और न ही भारतीय जनता पार्टी के पास। इसके बावजूद जिस तरह की बयानबाजी और दबाव की राजनीति की जा रही है, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है。 वोट चोरी के खिलाफ देश की जनता अब जाग चुकी है और पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के जिन आरोपों को उठाया है, उससे इस मुद्दे पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। अब जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी और सत्ता में बैठे लोगों से जवाब मांगेगी。 देखिए, हिंदी गठबंधन के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी कल दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर करें? तो क्या करें? उनका कोई भी नैरेटिव देश की जनता के बीच चल नहीं रहा है। जब कोई मुद्दा नहीं मिलता, तो बार-बार वही ‘वोट चोरी’ का आरोप लेकर सामने आ जाते हैं。 अभी हाल में त्रिपुरा में बैलेट पेपर से ग्राम समिति के चुनाव हुए। वहां भी जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश दिया। एनडीए के घटक दलों ने 4,320 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 10 सीटें मिलीं。 तो सवाल है कि महागठबंधन के नेता करें? तो क्या करें? जनता के सामने उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट नहीं चल रही है। देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों पर है。 ये लोग लाख बार ‘वोट चोरी’ चिल्लाएं, लेकिन सिर्फ आरोप लगाने से जनता का विश्वास नहीं बदलेगा। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी अदालत है और जनता अपने मत के जरिए अपना फैसला देती है।0
0
Report
GST परिषद के बाद जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडل विस्तार पर निर्णय संभव
Aram Pora, Ganderbal, Cabinet expansion in Jammu & Kashmir likely after GST council meet. Decision on expansion on council of Ministers likely after GST council meet and talk with Party president Farooq Abdullah: CM Omer Abdullah. GMC recruitment rules nearing notification after clearing contradictions in existing and proposed rules. Meanwhile, sports infrastructure being expanded after Delhi visit. Omer added.0
0
Report
बल्लभगढ़ में सफाई सुधार के लिए रिक्शा वितरण और डस्टबिन वितरण
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रिक्शा वितरित किए। इसके साथ ही बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानदारों और आम लोगों की सुविधा के लिए डस्टबिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारों को दिए गए रिक्शों के माध्यम से कचरे के संग्रहण और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। वहीं, मेन बाजार में डस्टबिन वितरित करने का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलने से रोकना और बाजार की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना रहा। इस मौके पर नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह सहित निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा दौरे पर खराड़ी ने कांग्रेस-बीएपी पर तीखा हमला, एकतरफा जीत का दावा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। खराड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने जनता को गुमराह किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीएपी ने चुनाव से पहले जनता से वादे किए, लेकिन बाद में जनता के हितों के बजाय अपना घर भरने पर ध्यान दिया। मंत्री खराड़ी ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणामों से जनता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बांसवाड़ा के तीनों निकायों में बीएपी को कोई सीट नहीं मिली और इसके बाद पार्टी ने जिला संगठन को भंग कर दिया था। खराड़ी ने कहा कि भाजपा ही विकास और जनहित के कामों को गति दे सकती है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवारवाद का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। मंत्री ने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और “एकतरफा जीत” दर्ज करेगी।0
0
Report
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश दे दिया
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता\nमीटिंग या एक साथ का सियासी संदेश! \nकांग्रेस वॉर रूम में जुटे दिग्गज\nगहलोत बोले- ‘आज आपने देख ली, सब एकता है’\n\nराजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सीपी जोशी, हरिश चौधरी और भंवर जितेंद्र सिंह समेत करीब 20 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, उम्मीदवार चयन, संगठन की सक्रियता और आगामी चुनावी अभियान को लेकर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए। बैठक के अंदर से और बाद सामने आई तस्वीरों और नेताओं के आपसी संवाद को पार्टी की ओर से एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।\n\nगहलोत का एकता पर सवालों का जवाब\nबैठक के बाद जब कांग्रेस की एकजुटता को लेकर अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा—\n“आप मुझसे पूछते हो, कांग्रेस में एकता है या नहीं? आज आपने देख ली, सब एकता है।”\n\nगहलोत ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज सभी एक साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसे कोई रोक नहीं सकता।\n\nदरअसल, हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर नेताओं में मनभेद, जिलों में क्रॉस वोटिंग, बगावत और संगठनात्मक मतभेदों को लेकर सवाल उठे थे। पार्टी ने इन शिकायतों की जांच के लिए कमेटी भी बनाई है। ऐसे में पंचायत चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक कांग्रेस के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।\n\nकांग्रेस नेतृत्व अब पंचायत चुनाव को सिर्फ स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं, बल्कि ग्रामीण संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत को परखने वाले महत्वपूर्ण चुनाव के तौर पर देख रहा है।कांग्रेस की बैठक की सबसे ज्यादा चर्चा नेताओं की एक साथ मौजूदगी को लेकर है। गहलोत, पायलट और डोटासरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में साथ नजर आए। बैठक के बाद नेताओं के बीच बातचीत और सहज माहौल की तस्वीरें भी सामने आईं।\n\nराजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में गहलोत और पायलट की सियासी प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में दोनों नेताओं का एक ही बैठक में साथ होना और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई देना कांग्रेस के लिए एकजुटता का सार्वजनिक संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।\n\nकांग्रेस अब पंचायत चुनाव के जरिए ग्रामीण इलाकों में अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी में है। बैठक में नेताओं ने बूथ और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, स्थानीय मुद्दों को उठाने और उम्मीदवारों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया।पार्टी की रणनीति में युवाओं को अधिक मौका देने और स्थानीय स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर भी फोकस है।\n\nकांग्रेस नेताओं ने बैठक के बाद बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि वह सरकार की कथित विफलताओं और अपने पुराने शासन के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाएगी।\n\nपंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने भले ही एकजुटता की तस्वीर पेश कर दी हो, लेकिन असली परीक्षा चुनावी मैदान में होगी। निकाय चुनाव में सामने आए मतभेद और क्रॉस वोटिंग के बाद अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की है।\n\nवॉर रूम की बैठक से कांग्रेस ने फिलहाल यही संदेश देने की कोशिश की है कि गहलोत-पायलट-डोटासरा समेत पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व एक मंच पर है और पंचायत चुनाव में संगठन मिलकर मैदान में उतरेगा।अब देखना होगा कि वॉर रूम में दिखी यह एकजुटता चुनावी मैदान में कांग्रेस के संगठन और वोट में कितनी दिखाई देती है।\n\nबाईट - अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान\n\nबाईट - सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव, एआईसीसी\n\nबाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष\n\nबाईट - टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष\n\nबाईट - सुखजिंदर सिंह रंधावा,कांग्रेस प्रभारी0
0
Report
सीबीडी ग्राउंड रामलीला: दशहरे पर 10 हजार से अधिक दर्शकों के लिए भव्य आयोजन
New Delhi, Delhi:भगवान श्रीराम की भव्य लीला के लिए सज रहा सीबीडी ग्राउंड 25 हजार वर्गफुट के विशाल पंडाल में 10 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता, 150 से ज्यादा CCTV कैमरों से होगी निगरानी दशहरे पर उमड़ता है जनसैलाब दिल्ली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से बालाजी रामलीला कमेटी इस वर्ष भी शाहदरा जिला के सीबीडी ग्राउंड, क्रॉस रिवर मॉल के सामने भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है。 लगातार 19 वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला को इस बार और भव्य, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कमेटी की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 25 हजार वर्गफुट में तैयार हो रहा विशाल पंडाल दर्शकों की सुविधा के लिए करीब 25 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां 10 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। मंच का दृश्य सभी दर्शकों को स्पष्ट दिखाई दे, इसके लिए बैठने की व्यवस्था को तीन अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक को चरणबद्ध तरीके से ऊंचा रखा गया है, ताकि पीछे बैठने वाले दर्शकों को भी रामलीला देखने में परेशानी न हो। रामलीला के दौरान विभिन्न प्रसंगों को भव्य तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें दशानन रावण का भव्य मंच प्रवेश विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। दशहरे पर उमड़ता है जनसैलाब बालाजी रामलीला कमेटी की रामलीला में दशहरे का पर्व खास आकर्षण का केंद्र रहता है। रावण दहन देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सीबीडी ग्राउंड पहुंचते हैं। दशहरे के दिन संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जाते हैं। रावण दहन के दौरान लोगों की सुरक्षित आवाजाही, प्रवेश और निकासी के साथ-साथ पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आयोजन स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल, निजी सुरक्षाकर्मी और स्वयंसेवक तैनात किए जाते हैं, जबकि CCTV कैमरों के जरिए पूरे परिसर पर नजर रखी जाती है। दशहरे की शाम सीबीडी ग्राउंड में भगवान श्रीराम की लीला के साथ होने वाला भव्य रावण दहन हजारों दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहता है। परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का संगम कमेटी का प्रयास है कि रामलीला के पारंपरिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसे बच्चों और युवाओं के लिए भी आकर्षक बनाया जाए। विशेष रूप से Gen-Z और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर मनोरंजन के कई आकर्षण रखे गए हैं। परिसर में गगनचुंबी झूले, बच्चों के मनोरंजन के साधन और विशेष 'जीरो ग्रेविटी झूले' लगाए जा रहे हैं। यानी परिवार रामलीला के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद उठा सकेंगे। 150 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी आयोजन की भव्यता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया है। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 150 से अधिक CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल, निजी सुरक्षा गार्ड और कमेटी के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकासी और आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। तीन प्रवेश-निकास की व्यवस्था बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल पर मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा एक अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाया गया है। वहीं आपात स्थिति में दर्शकों की सुरक्षित और त्वरित निकासी के लिए तीसरा वैकल्पिक Emergency Exit भी तैयार किया गया है। पार्किंग और यातायात पर भी विशेष ध्यान रामलीला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कमेटी ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन एवं स्वयंसेवकों का सहयोग करें। इसके अलावा पंडाल परिसर में स्वच्छ शौचालय और खान-पान की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। नई पीढ़ी को रामायण के संदेश से जोड़ने का प्रयास बालाजी रामलीला कमेटी का कहना है कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है。 इसी सोच के साथ इस बार आयोजन में परंपरा और आधुनिकता का समन्वय किया गया है। एक ओर भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और त्याग का संदेश रामलीला के माध्यम से दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। बालाजी रामलीला कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी जनता, रामभक्तों और क्षेत्रवासियों से सपरिवार रामलीला में शामिल होने की अपील की है। रिपोर्ट - राकेश चावला0
0
Report
Advertisement
पटना के फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट: महिला की मौत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:पटना राजधानी के फुलवारी शरीफ ईश्वरपुर मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट एक महिला की मौत तीन लोग घायल सिलेंडर ब्लास्ट के कारण घर में लगी आग पर काबू पाने की की जा रही कोशिश0
0
Report
सरधना में संगीत सोम के समर्थक 2027 के चुनाव के लिए उत्साहित
सरधना, मेरठ। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरधना विधानसभा क्षेत्र में जनता का मूड जानने के लिए ग्राउंड पर बातचीत में ज्यादातर लोगों की बातों में एक ही नाम बताया गया - संगीत सोम। क्या कह रहे हैं लोग - एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा - "जनता कह रही है दिल से संगीत सोम फिर से। विपक्ष के जो यहां समाजवादी के विधायक हैं, उन्होंने पैर पकड़े, झूठ बोला, फरेब किया, लोगों को लूटा। जब 2022 में संगीत सोम यहां से चुने गए थे, उससे पहले सरधना ज्वालामुखी पर खड़ा था। समाजवादी शासन में कर्फ्यू लगते थे, हत्याएं होती थीं। संगीत सोम ने सरधना को नया जन्म दिया था।" लोगों ने मौजूदा विधायक अतुल प्रधान पर विकास न करने का आरोप लगाया। एक दुकानदार ने कहा - "मौजूदा विधायक से 100 प्रतिशत लोग नाखुश हैं। उन्होंने गुंडाराज दिया है, झूठ दिया है, दंगे दिए हैं, लोगों को भिड़ाने का काम किया है। विकास से जनता संगीत सोम को फिर से चुनना चाहती है।" दूसरे व्यक्ति ने कहा - "विपक्ष के विधायक तो सरधना में आकर देखते भी नहीं। जनता रात-दिन यहीं से काम कराती है।" कई लोगों ने संगीत सोम के कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाया - "जब 10 साल संगीत सोम विधायक रहे तो विकास ने तेज रफ्तार पकड़ी। 403 विधायकों में अगर किसी क्षेत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी आई तो संगीत सोम अपने क्षेत्र में लाए। सरकारी अस्पताल बनाए, नई मंडियां बनाईं, गांव-गांव पानी की टंकी लगवाई। लेकिन पिछले 5 साल में जीरो काम हुआ है।" एक युवक आकाश सोम ने कहा - "हम तो मौजूदा विधायक को विधायक मानते ही नहीं। हमारे लिए पहले भी यही विधायक थे, आज भी यही हैं। विकास पुरुष के नाम से संगीत सोम को जाना जाता है। मुद्दे शिक्षा और स्वास्थ्य रहेंगे।" कुछ लोगों ने भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था की भी तारीफ की और कहा - "योगी राज में आप कभी भी कहीं भी बिना डर के निकल सकते हैं।" कुल मिलाकर सरधना की जनता इस बार बदलाव के मूड में नजर आ रही है और ज्यादातर लोगों का दावा है कि 2027 में फिर से भाजपा और संगीत सोम 50 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे।0
0
Report
सोनभद्र में रिश्वत प्रकरण पर जिलाधिकारी ने सर्वे अधिकारी को निलंबित कर दिया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो सामने आने के बाद सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। मामला तहसील ओबरा के कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी से जुड़ा है, जहां सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार के पद पर तैनात सूबेदार सिंह पर एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है और संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
IIT कानपुर में उद्घोष 2026: 9–11 अक्टूबर, 20 खेलों के मुकाबले
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर IIT कानपुर में नौ अक्टूबर से उद्घोष 2026 का होगा आगाज -इंडिया की कई IIT लेगी कार्यक्रम में हिस्सा 20 खेलों में होंगे मुकाबले, एक्वेटिक्स की वापसी, OAT में होगा फुटबॉल शोकेस आईआईटी कानपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष'26 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। उद्घोष के 22वें संस्करण में देशभर के विभिन्न संस्थानों से खिलाड़ी और प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार महोत्सव की थीम "Arcana Ascension" रखी गई है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे。 उद्धोष'26 में ई-स्पोर्ट्स सहित 20 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लंबे अंतराल के बाद इस बार एक्वेटिक्स प्रतियोगिताओं की भी वापसी होगी। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी。0
0
Report
हमीरपुर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लागू की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, अधिवक्ताओं के विरुद्ध पारित किये जा रहे आदेशों पर पुनर्विचार करने की मांग, अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्य के दौरान होने वाली घटनाओं के रोकथाम के कठोर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग, एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
UPI टैक्स विरोध पर शाहजहांपुर में पुतला दहन, पुलिस से भिड़ंत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर का अंटा चौराहा बुधवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र०के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारी यूपीआई पर लगने वाले टैक्स के विरोध में पुतला फूंकने पहुंचे। व्यवसायी पुतले में आग लगाने ही वाले थे कि पुलिस ने धावा बोल दिया। पुतले पर कब्जे को लेकर व्यापारियों और दरोगा जी के बीच सड़क पर ही जोरदार छीना-झपटी और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर चले ड्रामे और हंगामे के बीच दरोगा जी ने फुर्ती दिखाई और पुतले को बगल में दबाकर चौराहे से सीधे सरपट दौड़ लगा दी। दरोगा जी पुतला तो बचा ले गए, लेकिन व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारी नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि डिजिटल लेनदेन पर टैक्स छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला है; यदि यह फैसला वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन पूरे सूबे में फैलेगा। हंगामे के चलते चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।0
0
Report
Advertisement
