Back
साइबर ठग वीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, 15 हजार इनाम घोषित; अश्लील वीडियो धमकी से ठगी
AKAlok Kumar
Dec 10, 2025 07:20:57
Sithmara, Uttar Pradesh
स्लग – साइबर ठगी का शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 15 हजार का इनाम था घोषित
आवास दिलाने का झांसा और अश्लील वीडियो की धमकी देकर लोगों से ठगता था वीरेंद्र सिंह, एसओजी व सर्विलांस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
कानपूर देहात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर साइबर अपराधी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस पहले ही 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी। एसओजी टीम और सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया。
पुलिस के अनुसार आरोपी वीरेंद्र सिंह लोगों को आवास दिलाने का लालच देकर संपर्क करता था। भरोसा जीतने के बाद वह खातों में रुपये जमा करवाता और फिर फोन बंद कर देता था। इतना ही नहीं, वह लोगों को अश्लील फिल्म भेजने या वायरल करने की धमकी देकर भी पैसे वसूलने की कोशिश करता था। इस तरह वह साइबर ठगी के कई तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करता था।
जांच में यह भी सामने आया कि वीरेंद्र सिंह के इस साइबर गैंग में कई अन्य सदस्य भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग के सदस्य हर वारदात में अलग-अलग सिम कार्ड का उपयोग करते थे और ठगी के बाद सिम को तोड़कर फेंक देते थे, ताकि पुलिस तक उनकी लोकेशन न पहुंच सके。
गिरफ्तारी के समय पुलिस को आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और साइबर अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो उसके आपराधिक नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं。
कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साइबर अपराध के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 03, 2026 16:33:310
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 03, 2026 16:33:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 16:33:000
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 03, 2026 16:32:460
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 03, 2026 16:32:33Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मीट पर हुआ दो पक्षो मे संग्राम. मीट को लेकर हुई थी कहासुनी. मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर. दोनों पक्षों में जमकर हुआ झगड़ा. मारपीट का सीसीटीवी हुआ वायरल. घायल का इलाज हॉस्पिटल में जारी. खालापार के हड्डी गोदाम का मामला।
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 16:32:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 03, 2026 16:31:53Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: कल के जश्न से पहले होली की तैयारियां ज़ोरों पर हैं。
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 03, 2026 16:31:380
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 03, 2026 16:31:260
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 03, 2026 16:31:090
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 03, 2026 16:30:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 16:30:360
Report
