Back
गया के DM ने दृष्टिबाधितों को स्मार्ट टैबलेट, स्टिक और हेडफोन वितरित किया
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 12, 2026 11:37:03
Gaya, Bihar
दृष्टिबाधितों के सशक्तिकरण की पहल: गया समाहरणालय में डीएम ने बांटे स्मार्ट टैबलेट, स्टिक और हेडफोन
गया समाहरणालय के चेम्बर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने चयनित 10 दृष्टिबाधित लाभार्थियों के बीच स्मार्ट टैबलेट, स्मार्ट स्टिक और हेडफोन का वितरण किया। जिसमें लाभार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट टैबलेट के माध्यम से दृष्टिबाधित लोग पढ़ाई, ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को आसानी से कर सकेंगे। वहीं स्मार्ट स्टिक से उन्हें चलने-फिरने में सहूलियत मिलेगी और हेडफोन के जरिए डिजिटल सामग्री को सुनकर वे अपने ज्ञान का विस्तार कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि सरकार की योजना है कि दिव्यांगजन भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। इसी उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी लाभार्थियों को उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के लिए सुविधा बढ़ाने वाली है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने का एक मजबूत कदम भी है।
बाइट:- शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी गया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 13:06:210
Report
ADAnup Das
FollowFeb 12, 2026 13:05:390
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:04:340
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 12, 2026 13:04:220
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 12, 2026 13:03:520
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:03:38Noida, Uttar Pradesh:Dismantling a truck for recycling
0
Report
KNKumar Nitesh
FollowFeb 12, 2026 13:03:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:01:310
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:01:19Noida, Uttar Pradesh:balancing rocks
balancing rocks without adhesive
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 12, 2026 13:00:540
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 12, 2026 13:00:37Noida, Uttar Pradesh:अंडे की खोल से नक्काशी। ऐसी सूक्ष्म कला बनाने के लिए कितनी कुशलता और धैर्य चाहिए!
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 13:00:19Noida, Uttar Pradesh:जिम में सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 12:55:48Noida, Uttar Pradesh:सीढ़ी लगाकर दुल्हन तक पहुंचा दूल्हा
0
Report