अखिलेश ने लिया अपनी पत्नी डिम्पल की हार का बदला
Kannauj, Uttar Pradesh:लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में अपनी पत्नी डिम्पल को मिली हार का बदला पूरा कर लिया है। इस बार अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव में एक एतिहासिक जीत हासिल की, कुल 37 चरण की मतगणना में 640207 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुब्रत पाठक को 470131 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे, तो वहीं बसपा से इमरान बिन जफर को मात्र 81471 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से जीत हासिल करने के बाद सांसद का प्रमाण पत्र लेने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।