icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow19 Oct 2024, 03:25 am

झांसी में वूलू स्मार्ट वुमेन टॉयलेट का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता का रखा गया ध्यान

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट वेस्टर्न प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हाईवे पर महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए वूलू स्मार्ट वुमेन टॉयलेट का निर्माण किया गया है। इसका भव्य उद्घाटन झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर सिविल डिफेंस की अधिकारी सुश्री प्रगति शर्मा बया और एनएचआईटी दिल्ली की हेड जयश्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शिवपुरी झांसी प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर आरसी गुप्ता, सरस्वती सिंह और नेहा प्रसाद भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बी.एस.पी. ने युवा शक्ति को प्राथमिकता देकर अम्बेडकरवादी राजनीति को नई दिशा दी

Noida, Uttar Pradesh:वैसे तो बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) द्वारा पूरे देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया काफी लम्बे समय से जारी है, किन्तु अब यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब विधानसभा आमचुनाव आदि में भी सर्वसमाज के कर्मठ व युवा प्रतिभाओं को पार्टी उम्मीदवार बनाने में प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल जारी है, ताकि नई पीड़ी के ज़रिये देश में आपेक्षित अम्बेडकरवादी राजनीति एवं संवैधानिक मूल्यों का तेज़ी से विकास हो सके। और भारतीय संविधान का मानवतावादी, समतामूलक व सेक्युलर उद्देश्य ज़मीन पर लागू हो सके और सभी लोग सही से फल-फूल सकें, जैसाकि यूपी में बी.एस.पी. की चार बार रही सरकारों में क़ानून द्वारा क़ानून के आयरन लेडी राज के साथ ही जनहित, जनकल्याण एवं विकास आदि के मामलों में बेहतरीन सरकार होना साबित रहा है। 2. इस क्रम में, सड़क, बिजली पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बंधी लोगों की अहम ज़रूरतों के साथ ही सरकारी नौकरी, रोज़गार, स्कूल, अस्पताल, शहरी व ग्रामीण विकास आदि के साथ ही ’जेन-जी’ व ’जेन-अल्फा’ की भी बुनियादी ज़रूरतों पर मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया गया और जिस क्रम में अनेकों स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावास, ट्रेनिंग सेन्टर व पार्क आदि की स्थापना की गयी और इन प्रयासों के कारण लोगों का मजबूरी का पलायन होना भी काफी रूका हैै, जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता है, किन्तु विरोधी पार्टियों के घोर जातिवादी रवैयों के कारण बी.एस.पी. की सरकार सन 2012 में पाँचवी बार यहाँ सत्ता में नहीं आ सकी, जिसका पछतावा सर्वसमाज के लोगों को अभी तक भी है, क्योंकि बी.एस.पी. सरकार के जाने के बाद से यहाँ पूरे प्रदेश में क़ानून द्वारा क़ानून का राज कायम नहीं होने से लोगों का जीवन दुखी ही नहीं बल्कि काफी त्रस्त भी बना हुआ है तथा विकास का सरकारी ढिंढोरा लोगों का पेट भी सही से नहीं भर पा रहा है। 3. ऐसे में पार्टी के लोगों को फिर से यह कहना है कि वे बी.एस.पी. का उम्मीदवार चुनते समय सर्वसमाज के अच्छे लोगों को ही चुनें तथा युवा वर्ग को भी प्राथमिकता दें जिसमें महिला व पुरुष दोनों होने चाहिये, तो यह उचित होगा। 4. इसके साथ ही, यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. द्वारा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के जिस कारवाँ को लगातार मज़बूत करने व आगे बढ़ाकर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके ’अपना उद्धार स्वंय करने योग्य’ बनाने के मिशन की बात है तो इसकी सफलता हेतु किसी का भी रोड़ा बनना मुझे कतई भी स्वीकार नहीं है अर्थात मुझे केवल अपने ’बहुजन समाज परिवार’ के हित, कल्याण व उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की ही रात-दिन चिन्ता रहती है, अपने किसी भी सगे भाई-बहन व उनके परिवार के युवा सदस्यों, तथा नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को भी मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह मैंने भी, उन्हें पार्टी के कार्यों तक सीमित करके उन्हें सांसदी, विधायकी, मंत्री पद व अन्य किसी भी राजनैतिक लाभ आदि के पदों से हमेशा दूर रखा है। 5. इतना ही नहीं बल्कि मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सभी सगे भाई-बहनों में से किसी एक को और अन्ततः सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को अपने साथ रखने की भी ज़रूरत पड़ी है जो यह मेरी देखभाल करने के साथ-साथ मेरी पूरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियों को भी काफी लम्बे समय से निभा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ अब उनके परिवार के लोग भी उठायें तो यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में सही नहीं होगा। 6. इसीलिए आज मेरा अन्तिम यही फैसला व प्रतिज्ञा भी है कि इसके एवज में, अब इनके ख़ासकर किसी भी बेटे को बी.एस.पी. में किसी भी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जायेगा। यदि आगे चलकर मेरे साथ रहते हुये श्री आनन्द कुमार को मेरी मदद के लिए किसी और सदस्य की भी ज़रूरत पड़ती है तो फिर वह वर्तमान राजनैतिक हालात में केवल अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनन्द को, जो इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही है, उसे आगे चलकर उसकी मदद ले सकते हैं और फिर उसकी ईमानदारी, वफादारी व कार्य क्षमता आदि को देखकर पार्टी में उसे ज़रूरतानुसार अपनी ख़ुद की ज़िम्मेवारी भी सौंप सकते हैं। --लेकिन वे अपने दोनों बेटों को व आगे चलकर उनके युवा बच्चो में से किसी को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौपेंगे। साथ ही, यह भी कहना है कि अपनी बेटी के तैयार नहीं होने पर फिर वे पार्टी की आम सहमति से केवल पार्टी के दलित वर्ग में से ही अन्य किसी मिशनरी कार्यकर्ता को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी सौंप सकते हैं अर्थात् अपने किसी भी बेटे को व उनके बच्चों के बड़े होने पर उन्हें भी यह ज़िम्मेदारी नहीं सौंपेंगे। यही वर्तमान में समय की जरुरत है व पार्टी के हित में भी है। 7. इसी प्रकार पार्टी संगठन में व आगे सरकार बनने पर भी, चाहे वह कोई भी हो, केवल सम्बन्धित उसी एक व्यक्ति को ही मौक़ा दिया जायेगा, लेकिन उसकी आड़ में उसके परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को कोई भी लाभ आदि नहीं दिया जायेगा, ताकि बी.एस.पी. अब आगे परिवारवाद से मुक्त रहे तथा सर्वसमाज में से ज़्यादा से ज़्यादा लोग ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ आन्दोलन के सहभागी बन सकें, जो कि अम्बेडकरवादी राजनीति के लिये बहुत ज़रूरी है। 8. इसके साथ ही बी.एस.पी. के लोगों से यह भी कहना है कि वे बी.एस.पी. विरोधी पार्टियों/संगठनों तथा जातिवादी मीडिया व सोशल मीडिया आदि के भी विषैले एवं साज़िशी तथा प्रायोजित व पेड paid प्रोपेगण्डा आदि से ज़रूर सावधान रहें क्योंकि इनका मक़सद केवल साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के घिनौने हथकण्डे अपनाकर बी.एस.पी. को यूपी में सरकार बनाने से रोकना है, जिसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देना है और इन्हें पूरे तन, मन, धन से लगातार अपने अम्बेडकरवादी मिशन में लगे रहना है, इसी में ही सबकी भलाई है यानी कि व्यापक देश व जनहित निहित है। 9. अन्त में यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया आदि में यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने आदि के कारण बी.एस.पी से निष्कासित लोगों को वापस लिया जायेगा, यह पूरी तरह से ग़लत एवं मिथ्या प्रचार है यानी कि यह फेक न्यूज़ है अर्थात ऐसे लोगों को बी.एस.पी में कतई भी वापस नहीं लियाा जायेगा।
0
0
Report

जनकपुरी थाने में जनसुनवाई: पुलिस-जनता के बीच बढ़ा संवाद

Delhi, Delhi:दिल्ली के जनकपुरी थाने में हुई जनसुनवाई अपनी अपनी समस्या लेकर लोग पहुंचे जनसुनवाई में अधिकारियों और जनता के बीच हुआ जनसंवाद पश्चिमी जिला के जनकपुरी थाने में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के नेतृत्व में किया गया।जनसुनवाई सुबह दस बजे से दो बजे तक चली।जनसुनवाई मे युवती महिलाओं और बुजुर्ग लोगों ने भी अपनी अपनी समस्या दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के सामने रखी।जिसमें इलाके में हो रही स्नैचिंग चोरी की वारदात को लेकर तो मुद्दे उठाए साथ में जो बुजर्ग मकान में अकेले रहते है उन सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।बुजर्गो के लिए अलग से एक टीम गठित की हुई है जो समय समय पर जाकर बुजर्गों से बातचीत करती है उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखा जाता है।इस जनसुनवाई को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बड़ी पहल है जिसको लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच एक अच्छा समन्वय बनेगा ।
0
0
Report

बोकारो थर्मल के स्कूल ऑटो पलटा, 10-12 बच्चे घायल; नो-एंट्री की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में स्कूल ऑटो पलटा, 10-12 बच्चे घायल; ओवरलोड और तेज रफ्तार बनी वजह, अभिभावकों ने स्कूल टाइम में नो-एंट्री की मांग की। बोकारो थर्मल में एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो ओवरटेक के दौरान पलट गया, जिसमें कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के 10 से 12 बच्चे घायल हो गए। घटना लाल चौक-जरबा बस्ती के समीप सुबह लगभग 8 बजे हुई। जानकारी के अनुसार ऑटो नंबर JH 10 BD 1534 में 12 से 14 बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाया जा रहा था, जबकि क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। आगे चल रही हाइवा को बाईं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई। घायलों में हिरम नाजिया, गुलाम मोइउद्दीन और एमडी रजाब तैयब सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। हिरم नाजिया के दाहिने हाथ में अंदरूनी चोट, गुलाम मोइउद्दीन के गाल में चोट और एमडी रजाब तैयब के होंठ व दांत में चोट आई है। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से DVC बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज की सलाह देकर अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। घटना के बाद अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल के समय सुबह 6 से 9 बजे तक और दोपहर 1 से 3 बजे तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लगाई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में वार्ड-150 में 84 मतदाताओं के मुकाबले वार्ड-100 में 46% मतदान—महिलाओं ने पलटा ट्रेंड

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में लोकतंत्र का मिजाज वार्ड-दर-वार्ड बदलता नजर आया... कहीं वोट की आंधी चली तो कहीं बूथ मतदाताओं का इंतजार करते रह गए। वार्ड-150 में हर 100 में करीब 84 मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने में भागीदारी निभाई, जबकि वार्ड-100 में आधे वोटर भी बूथ तक नहीं पहुंचे। शहर के 149 वार्डों में पुरुष मतदान में आगे रहे, लेकिन वार्ड-147 की महिलाओं ने अकेले इस ट्रेंड को पलट दिया। 2256 बूथों में किसी पर मतदान का बहिष्कार नहीं हुआ। फिर भी करीब 8 लाख 87 हजार मतदाता घरों से नहीं निकले। जयपुर की शहर सरकार चुनने में जहां एक तरफ रिकॉर्ड उत्साह रहा, वहीं दूसरी तरफ आधे से अधिक वोटर घरों से नहीं निकले। आमेर क्षेत्र के वार्ड-148, 149 और 150 मतदान के मामले में शहर के टॉप वार्डों में रहे। वार्ड-150 में वोट की ऐसी आंधी चली कि हर 100 में करीब 84 मतदाताओं ने बूथ पहुंचकर मतदान किया, जबकि वार्ड-100 में 100 में से केवल 46 वोटर ही वोट डाल सके। नगर निगम के 150 वार्डों की अंतिम मतदान रिपोर्ट बताती है कि एक ही शहर में मतदान का अंतर 37.27 प्रतिशत अंकों तक रहा। वार्ड-150 में सर्वाधिक 83.70% और वार्ड-100 में सबसे कम 46.43% मतदान रहा। यानी वार्ड-150 में लोकतंत्र की कतार लगी, जबकि वार्ड-100 में आधे से अधिक मतदाताओं ने चुनाव से दूरी बनाए रखी। इस चुनाव की दूसरी बड़ी तस्वीर महिला-पुरुष मतदान से सामने आई। शहर के 150 में से 149 वार्डों में पुरुष मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा; केवल वार्ड-147 ने यह ट्रेंड पलटा, जहां महिलाओं का मतदान पुरुषों से 2.45 प्रतिशत अंकों से आगे रहा। नगर निगम के शेष 149 वार्डों में भी पुरुष मतदान प्रतिशत अधिक रहा। 2256 बूथों में 1962 पर 50 से 85% मतदान रहा; 44 बूथों पर 85% से अधिक, 248 बूथों पर 21 से 49% मतदान रहा; केवल 2 पोलिंग बूथों पर मतदान 20% तक रहा। किसी बूथ पर मतदान का बहिष्कार दर्ज नहीं हुआ। यानि लगभग 87% बूथ 50 से 85% मतदान वाली श्रेणी में रहे। जयपुर नगर निगम में कुल 24,33,198 मतदाताओं में से 15,46,317 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया; कुल मतदान 63.55% रहा, और 8,86,881 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। नगर निगम में कुल मतदाताओं में 12,61,424 पुरुष, 11,71,682 महिलाएं और 92 थर्ड जेंडर मतदाता थे; इनमें 8,30,188 पुरुषों और 7,16,084 महिलाओं ने वोट डाला। पुरुष मतदान 65.81% और महिला मतदान 61.12% रहा; पूरे शहर में पुरुषों की मतदान भागीदारी महिलाओं से 4.69 अंकों अधिक रही। थर्ड जेंडर के 92 में से 45 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान 48.91% रहा। बहरहाल, जयपुर ने शहर की सरकार चुनने में नया मतदान रिकॉर्ड तो बनाया, पर आंकड़ों ने लोकतंत्र की दो तस्वीरें भी दिखा दीं—कहीं हर 100 में 84 मतदाता बूथ पहुंचे, तो कहीं आधे से ज्यादा वोटर घर से नहीं निकले। अब 14 सितंबर को EVM खुलेगी और तय होगा कि जयपुर ने वोट की इस नई कहानी में शहर की कमान किसे सौंपी है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

फोन पर तलाक से आहत 19 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा ली

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. पति द्वारा फोन पर तलाक देने से आहत 19 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान. खबर बहराइच से है, जहाँ थाना फखरपुर क्षेत्र के मुड़की गांव में एक 19 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी देते हुए एजाज अहमद अंसारी ने बताया कि मृतका उनके मामू की लड़की मेरी बहन उम्मे सलमा (19 वर्ष) है, जिसकी शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति ने फोन पर ही उम्मे सलमा को तलाक दे दिया, जिससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

हिमाचली टोपी को लेकर धनखड़ का दीपेंद्र हुड्डा को करारा जवाब

Jhajjar, Haryana:सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जल्द ही हिमाचली टोपी पहनने संबंधी दिए गए बयान पर भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने पलटवार किया है। धनखड़ ने कहा कि पगड़ी हो या टोपी, हर राज्य की अपनी परंपरा और पहचान होती है। किसी राज्य की पारंपरिक पोशाक को सिर पर धारण करना उस राज्य के सम्मान की बात है। धनखड़ ने कहा कि इस प्रकार के बयानों से छोटापन का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हिमाचल प्रदेश में जाकर कई बार हिमाचली टोपी पहन चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के हिमाचली टोपी पहनने को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। धनखड़ शनिवार को झज्जर स्थित गुरु कमल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दे रहे थे। हरियाणा को विकास के मामले में भाजपा सरकार द्वारा पिछले गियर में धकेलने के कांग्रेस के आरोप पर भी धनखड़ ने निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा होते हुए भी केवल खामियां निकालते रहना ‘नाराज फूफा’ की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल कमियां गिनाना उचित नहीं है। धनखड़ ने बताया कि उन्हें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने इसे अपने लिए खुशी और जिम्मेदारी का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तरह जीवन के अंतिम दिन तक पार्टी और देश के लिए काम करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम ने भी भाषण देते हुए अपने जीवन की अंतिम सांस ली थी। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिवाली से पहले ही दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 17 septembre को ‘आशीर्वाद के दीए’ जलाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा शासन की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे। अभियान के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि पूरे एक माह तक सेवा, संकल्प और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

छावनी गणेश महोत्सव: शोभायात्रा के साथ गजानन रथ पर, 14 सितम्बर स्थापना

Kota, Rajasthan:श्री गणेश मित्र मंडल समिति, छावनी के तत्वावधान में आयोजित 25वें रजत जयंती गणेश महोत्सव के तहत् शनिवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष ऋतुराज कौशिक तथा संरक्षक कन्हैयालाल शाक्यवाल ने बताया कि गणेश महोत्सव के शुभारम्भ पर शनिवार को आर्य समाज, तिलक नगर छावनी से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में गजानन महाराज एक आकर्षक रथ पर सवार होकर तिलक नगर छावनी से प्रस्थान करेंगे। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व सवार चलेंगे, वहीं मनमोहक बग्घियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां सजाई जाएंगी। बैंड-बाजे, डीजे और ढोल की गूंज के साथ निकलने वाली इस यात्रा में ढोल की थाप और भजनों की धुन पर समिति के कार्यकर्ता और श्रद्धालु नाचते-गाते साथ चलेंगे। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गणपति महाराज का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। यह विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में गोयल धर्मशाला पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश की 15 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा गोयल धर्मशाला के सामने सजाए गए विशाल पांडाल में विधि-विधानपूर्वक विराजमान की जाएगी। इस पावन अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा गणेश महोत्सव के विशेष पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
0
0
Report

सूने मकान में चोरों ने 9 तोला सोना और 2 किलो चांदी चोरी

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के भीम टॉडगढ़ रोड स्थित धर्मेशपुरी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। महिला के पीहर जाने के दौरान बदमाश रात में मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दो अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से करीब 9 तोला सोने के जेवरात, 2 किलो चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपए नकद और करीब 25 हजार रुपए कीमत की सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने के आभूषणों में रखड़ी, झूमर, टॉप्स, अंगूठी सहित अन्य जेवर शामिल हैं। वारदात के बाद चोर मौके पर लोहे का सरिया और एक दस्ताना छोड़ गए। मकान में चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर भीम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में पति हत्या: पत्नी गिरफ्तार, छत से कूदकर घायल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पति पर चाकू से वार कर उसकी हत्या की और वारदात के बाद मकान से कूद गई थी। घायल अवस्था में पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था。 21अगस्त का मामला बताया जा रहा है। राज पैलेस के आसपास हुई इस वारदात में राजेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि उसका पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश के चलते उसने चाकू से हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू बरामद कर लिए गए हैं। महिला ने अपने पति के पेट काटकर पेट के कुछ अंग भी बाहर निकाल लिए थे जिनको एक बोरे में डाल लिया था वह भी पुलिस में कब्जे में लिए थे महिला तांत्रिक का काम भी करती थी महिला वारदात के बाद मकान की छत से कूद गई थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को आज अदालत में पेश करने की तैयारी की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है कुरुक्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर अपने पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने मकान की छत से छलांग लगा दी थी । छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार करीब एक साल से पिहोवा रोड पर राज पैलेस के पीछे स्थित कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान बिमला ने राजेश पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। कमरे में राजेश का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में आसपास के लोगों ने बताया कि राजेश और बिमला के बीच आए दिन विवाद होता था। बताया जा रहा है कि राजेश शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था。
0
0
Report

ताजपुर के गणेश मंदिर में आंखों से आंसू आने का दावा, ग्रामीणों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले से 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा मे आंखों से आंसू आने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। लोगों का दावा है कि गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकलती दिखाई दे रही हैं और यह स्थिति कई घंटों से बनी हुई है। गांव के ईश्वर पाटीदार के मुताबिक, सुबह करीब पूजा हुई थी। इसके बाद प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने की बात सामने आई。 जानकारी फैलने के बाद गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं और मौके पर महाआरती भी की गई । हालांकि, गणेश प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और ग्रामीणों के दावे के आधार पर लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा की सीमा सिंह पदभार ग्रहण, महिलाओं के लिए लड़ाई का ऐलान

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा ,पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, महिला मोर्चा पूरी निष्ठा से काम करेगी। साथ ही कहा झारखंड में महिलाओं की स्थिति खराब है , उन्हें न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी
0
0
Report

नेशनल लोक अदालत ने सालों से चले पारिवारिक विवाद को समझौते से खत्म किया

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सालों से चले पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन एक परिवारिक विवाद का सुखद समाधान हुआ है। इमलई गाँव के सुनील कुमार का करीब 20 साल पहले पहला विवाह हुआ था, लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद सुनील ने दूसरा विवाह कर लिया। पहली पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में मामला दायर किया, जो करीब चार साल तक चलता रहा। शनिवार को नेशनल लोक अदालत में माननीय न्यायाधीश एम.एल. राठौर और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझाइश और सुलह का प्रयास किया गया। आखिरकार दोनों पक्षों में सहमति बन गई और चार साल से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। सुलह के बाद सुनील कुमार ने अपनी दोनों पत्नियों और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने पर सहमति जताई है। यानी वर्षों से चला आ रहा विवाद अब आपसी समझ और सहमति में बदल गया। लोक अदालत की पहल से एक परिवार को कानूनी लड़ाई से बाहर निकलकर नई शुरुआत का रास्ता मिला है। यह मामला बताता है कि संवाद, समझाइश और आपसी सहमति से वर्षों पुराने विवाद भी सुलझाए जा सकते हैं。
0
0
Report

जयपुर मंगलमप्लस मेडिसिटी में गैस्ट्र्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी विभाग का बड़ा विस्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मंगलमप्लस मेडिसिटी में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी विभाग का विस्तार, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विभाग जयपुर के मंगलमप्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल में मरीजों को पेट, लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए गैस्ट्र्रोएंटेरोलॉजी एवं जीआई सर्जरी विभाग का विस्तार किया गया है। इस मौके पर काले हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज, मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एन.के. गुप्ता और जयपुर डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल मुख्य अतिथि रहे। वहीं मंगलम ग्रुप के डायरेक्टर रामबाबू गुप्ता और विनोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नवीनीकृत विभाग में मरीजों के लिए डेडिकेटेड गैस्ट्रो ICU, पूरी तरह सुसज्जित एंडोस्कोपी एवं ERCP यूनिट और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के जरिए पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। विभाग में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और ERCP जैसी आधुनिक जांच एवं उपचार प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को उपचार प्रदान करेगी। विभाग में फैटी लिवर, लिवर की गंभीर बीमारियां, हेपेटाइटिस, गैस-एसिडिटी, आंतों की बीमारियां, पैंक्रियाटाइटिस, पित्त की थैली एवं पथरी, पेट के कैंसर, हर्निया और बच्चों से जुड़ी पेट की समस्याओं सहित पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं जीआई सर्जरी विभाग के विस्तार का उद्देश्य जयपुर और आसपास के मरीजों को पेट, लिवर, आंतों और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। अस्पताल के अनुसार -अब तक 14,380 से अधिक एंडोस्कोपी -975 से अधिक कोलोनोस्कोपी, 2,368 से अधिक ERCP और 944 से अधिक जीआई सर्जरी की गई -अस्पताल की ओर से अब तक 18,687 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई -ਮंगलਮਪ्लस मेडिसिटी की ओर से मरीजों के लिए 14 से 19 सितंबर 2026 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top