475110
झांसी में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए अनोखी ड्राईंग प्रतियोगिता
Gwalior, Uttar Pradesh:रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिये ऑल इण्डिया ऑन स्पॉट ड्राईंग एंड पेण्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा के निर्देशन में झांसी मण्डल के 05 शहरों झांसी, ग्वालियर, बांदा, ललितपुर व उरई में किया गया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में प्रथम वर्ग 6 से 9 वर्ष, द्वितीय वर्ग 9 से 12 वर्ष तथा तृतीय वर्ग 12 से 15 वर्ष में आयोजित की गई। प्रतियोगियों को ड्राईंग सीट संगठन द्वारा वितरित की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में बेतवा नदी में डूबे युवक की तलाश: SDRF ने शुरू किया ऑपरेशन
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बेतवा नदी में नहाने आया युवक गहरे पानी में डूबा, अपने दोस्तों के साथ बेतवा में नहाने आया 21 वर्षीय युवक डूबा, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से अचानक बेतवा में समाया युवक, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF की मदद से शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राहिया गांव से दोस्तों के साथ बेतवा में नहाने आया था युवक, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव का मामला।0
0
Report
अजमेर जेल में भाई दूज पर बहनों ने कैदियों के साथ पर्व मनाया
Ajmer, Rajasthan:परम्पराएं कभी किसी बंधन में नहीं बंध सकती और न ही कोई पहरा उन्हें रोक सकता है... कमोबेश यही नजारा आज अजमेर के सेंट्रल जेल पर भाई दूज के पर्व पर देखा गया। बहनों ने अपने कैदी भाई के साथ जेल की सलाखों के साथ भाई दूज का पर्व मनाया। जेल प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम के बीच मनाये गए भाई दूज पर्व का जायजा लिया गया।0
0
Report
भैया दूज पर गंगा की उत्सव डोली मुखवा धाम पहुंची, शीतकालीन यात्रा शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भैया दूज पर मुखवा धाम पहुंची मां गंगा की उत्सव डोली, शीतकालीन यात्रा का हुआ शुभारंभ उत्तरकाशी, उत्तरकाशी जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली आज भैया दूज के पावन अवसर पर अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा धाम पहुंच गई है। इसी के साथ मां गंगा की शीतकालीन पूजा-अर्चना का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां गंगा की उत्सव डोली के मुखवा धाम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ गंगोत्री धाम से पैदल यात्रा करते हुए मुखवा पहुंचे। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय देवी-देवताओं की उत्सव डोलियां भी शामिल रहीं।Army बैंड की मधुर धुनों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जय मां गंगे के जयकारों से पूरी हर्षिल घाटी भक्तिमय हो उठी। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ मां गंगा की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास मुखवा मुखीमठ में विराजमान किया गया। मान्यता है कि मुखवा धाम को मां गंगा का मायका कहा जाता है। अब आगामी छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखवा धाम में ही संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु मुखवा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मां गंगा की डोली के मुखवा पहुंचने के साथ ही उत्तरकाशी जनपद में शीतकालीन धार्मिक यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटन कारोबारियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पूजा पर पप्पू यादव का नया अवतार, भजन-आराधना में चमके
Patna, Bihar:गोवर्धन पूजा के मौके पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भक्ति के रंग में रंग दिखे पप्पू यादव जहां हारमोनियम बजाते नजर आए तो वहीं भजन गाकर लोगों के साथ आराधना भी की। बाढ़ में सुखद में और तमाम जगहों पर लोगों के बीच दिखने वाले पप्पू यादव अपने नए अवतार में बेहद चर्चा का विषय बने हुए है।0
0
Report
10 नवंबर से बाजरे की सरकारी खरीद बंद: झज्जर मंडी आढ़तियों में रोष
Jhajjar, Haryana:10 नवंबर से बाजरा खरीद बंद करने के आदेश पर झज्जर मंडी के आढ़तियों में रोष, सरकार के फैसले पर उठाए सवाल कहा- अचानक खरीद बंद होने से किसानों को होगा नुकसान, अभी भी मंडी में बाजरे की फसल लेकर पहुंच रहे किसान झज्जर। हरियाणा सरकार की ओर से 10 नवंबर से बाजरे की सरकारी खरीद बंद करने के आदेश के बाद झज्जर अनाज मंडी के आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा है। आढ़तियों ने सरकार के इस फैसले को किसान और आढ़ती विरोधी बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है。 आढ़तियों का कहना है कि अभी भी बड़ी संख्या में किसान अपनी बाजरे की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसे में अचानक खरीद बंद करने का फैसला किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। किसानों ने मेहनत करके फसल तैयार की है और अब अगर मंडी में खरीद नहीं होगी तो उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है。 आढ़तियों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बाजरे की खरीद केवल 10 नवंबर तक ही करनी थी तो इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई? किसानों को समय रहते जानकारी दी जाती तो वे अपनी फसल की कटाई और मंडी में लाने की व्यवस्था उसी हिसाब से कर सकते थे। फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए गेट बंद कर उन्हें रोकना किसी भी सूरत में न्यायसंगत नहीं है。 आढ़तियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया अचानक बंद होने से न केवल किसानों की उपज प्रभावित होगी, बल्कि मंडी में काम करने वाले आढ़तियों के कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बाजरे की सरकारी खरीद दोबारा शुरू की जाए और मंडी में पहुंचने वाले किसानों की पूरी फसल खरीदी जाए。 आढ़तियों ने सरकार से आग्रह किया कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े.0
0
Report
रायपुर के दीपक टंडन के खिलाफ 15 लाख के ठगी का मामला दर्ज
Sakti, सakti के रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ है। कोयला का सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। सक्ती के रहने वाले ट्रांसपोर्टर किशन शर्मा ने सक्ती कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दीपक टंडन ने उच्च अधिकारियों से पहचान होने का झांसा देकर कोयला का सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की। जिसके बाद झांसे में आकर रिपोर्टकार्ता ने चेक के माध्यम से पेमेंट कर दिया। इसके बाद आरोपी दीपक टंडन ने गारंटी के रूप में 4 लाख का फर्जी चेक रिपोर्टकर्ता को दिया था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दीपक टंडन के खिलाफ पहले से ही रायपुर और बिलासपुर में ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं और अब सक्ती में हुई इस FIR से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
विदिशा के डॉ. आर्यन खरबंदा INI-CET में ऑल इंडिया 60वीं रैंक हासिल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के डॉ. आर्यन खरबंदा ने देशभर में हासिल की 60वीं रैंक विदिशा के जाने-माने व्यापारी गुलशन खरबंदा के पुत्र डॉ. आर्यन खरबंदा ने प्रतिष्ठित पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा INI-CET में ऑल इंडिया 60वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच मिली इस सफलता के आधार पर अब उन्हें एम्स में प्रवेश मिलेगा. डॉ. आर्यन ने इससे पहले NEET और एम्स यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की थी. उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा वे संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा भी पास कर चुके हैं. अपने सफलता पर डॉ. आर्यन ने बताया कि परिणाम देखने के बाद उन्हें और उनके परिवार को पहले विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ कई बार परिणाम की जांच की. इसके बाद पूरे परिवार में खुशी छा गई. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई को देते हुए कहा कि परिवार ने कभी उन पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया. बड़े भाई ने हमेशा पिता की तरह मार्गदर्शन किया और हर कदम पर साथ दिया. डॉ. आर्यन का कहना है कि उनका उद्देश्य बेहतर डॉक्टर बनने के साथ एक बेहतर इंसान बनना है. वे मरीजों को केवल रिपोर्ट या मशीन के नजरिए से नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में समझकर उनकी सेवा करना चाहते हैं. साथ ही विदिशा के जो विद्यार्थी मेडिकल की तैयारी करना चाहते हैं, उनकी मदद के लिए भी वे हमेशा तैयार रहेंगे.0
0
Report
खूँटी में छठ महापर्व सुरक्षा के लिए एसपी ने घाटों पर कड़ी निगरानी लगाई
Khunti, Jharkhand:छठ महापर्व की तैयारी को लेकर खूँटी जिले के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें साव तालाब, चौधरी तालाब, नया तालाब दातुन घाट और राजा तालाब का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान बताया गया कि छठ महापर्व के पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य के दिन विभिन्न छठ घाटों और चौराहों व सड़कों में पुलिस फोर्स तैनात किये जाएंगे। साथ ही सुरक्षा को लेकर तैराकों को भी लगाया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो और सभी मायने पर सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए प्रशासन पूरी व्यवस्था के साथ लगेगी।0
0
Report
पटना में अवैध विदेशी शराब के गोदाम पर बड़ी छापेमारी, 3830 लीटर शराब बरामद
Patna, Bihar:पटना में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फतुहा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में भारत पेट्रोलियम के पास स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 3830 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से राजस्थान के रहने वाले चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोदाम से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब को आगामी त्योहारों के दौरान अलग-अलग जगहों पर खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों से विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, गोदाम का मालिक फिलहाल फरार है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विभाग अब इस तस्करी के नेटवर्क, शराब की आपूर्ति और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।0
0
Report
Advertisement
पटना में छठ घाट का नजारा हेलीकॉप्टर से, बुकिंग 16 नवंबर तक
Patna, Bihar:राजधानी पटना में अब आप छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले सकते हैं अब तक स्टीमर और अन्य माध्यम से छठ घाट का विहंगम दृश्य पटना वासी देख पाते थे लेकिन अब पर्यटन विभाग की ओर से छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले पाएंगे विभाग की ओर से इसकी शुरुआत कर दी गई है... 16 नवंबर तक हेलीकॉप्टर यात्रा की बुकिंग आप कर पाएंगे.. पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग होगी पूरे दिन में 6 स्लॉट बुक किया जा सकते हैं जिसका चार्ज ₹2100 आपको पे करना होगा.... इसके अलावा 19 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी अब तक शनिवार और रविवार को हेलीकॉप्टर जॉय राइड की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की गई थी.... इस यात्रा में आपको राजधानी पटना के कई प्रमुख स्थल जिसमें गोलघर गुरुद्वारा जेपी गंगा पथ सहित गंगा के किनारो का आसमान से आनंद उठा पाएंगे....0
0
Report
ट्रेलर की टक्कर में मां-पुत्र समेत तीन की मौत, बदनोर में शोक
Noida, Uttar Pradesh:ट्रेलर की टक्कर से मां-पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास हुआ हादसा, बाइक सवार महिला और दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम बदनोर। बदनोर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां-पुत्र सहित उनका एक भानेज भी शामिल है। जानकारी के अनुसार गरिया खेड़ा निवासी रुकमा देवी पत्नी रायमल गुर्जर (40), उनका पुत्र गोविंद (20) तथा भानेज रोशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर (23) निवासी पाटन बाइक पर सवार होकर पाटन से आसींद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे बदनोर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बदनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मां-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया।0
0
Report
टीकमगढ़ जेल में भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर प्रेम जताया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाईदूज टीकमगढ़ जिला जेल में परंपरागत तरीके से मनाया गया, जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने परंपरा के अनुसार अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की, लेकिन जब भाई जेल की सलाखों के पीछे हो तो यह त्योहार और भी भावुक हो जाता है, इस दौरान कहीं खुशियां नजर आई तो कहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी छलक उठा。 बी.ओ.-1- भाईदूज के पावन अवसर पर टीकमगढ़ जिला जेल में भाई बहन के प्रेम की अनूठी तस्वीर देखने को मिली, अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुँचीं, जहां किसी के हाथों में तिलक की थाली थी, तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई और प्यार का संदेश लेकर आई थी, जेल परिसर में मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों से मुलाकात कर इस पर्व की खुशियां साझा की, कुछ पलों की इस मुलाकात में भाई बहन के बीच अटूट प्रेम और भावनाओं का संगम देखने को मिला, त्योहार की खुशियों के बीच अपनों से दूर रहने की कसक भी चेहरों पर साफ नजर आई, जेल की चारदीवारी के भीतर मनाया गया भाईदूज एक बार फिर इस बात का एहसास करा गया की परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, भाई बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन कभी कम नहीं होता। वाईट-1- लक्ष्मी रैकवार (बहन) वाईट-2- क्रांति प्रजापति (बहन) वाईट-3- यजुवेंद्र बाघमारे (जेल अधीक्षक टीकमगढ़)0
0
Report
Advertisement
धनबाद में ओवरलोड मैजिक वाहन में आग, भयावह हादसा टला; हताहत नहीं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बिचाली लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन में बिचाली लदी हुई थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, बिचाली में आग तेजी से फैलने के कारण पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही देर में मैजिक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वाहन के पूरी तरह जल जाने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
प्रयागराज में 10 हजार करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की राह साफ
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में मेट्रो ट्रेन दौड़ने का रास्ता हुआ साफ, 10 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होगी मेट्रो परियोजना, पीडीए की तरफ से शासन को भेजी गई डीपीआर की रिपोर्ट, शासन से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी डीपीआर की रिपोर्ट, केंद्र से मंजूरी के बाद मेट्रो परियोजना पर शुरू होगा काम, 44 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को दो कॉरिडोर में बांटा गया है। संगम नगरी प्रयागराज के लोगों को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए डीपीआर की मंजूरी के लिये रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। पीडीए की तरफ से तैयार करवायी गयी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के पास भेज दी गयी है। शासन स्तर से संगम नगरी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट मंजूरी दिलाने की कार्यवाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है। शासन से डीपीआर को हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। डीपीआर में मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर फाफामऊ शांतिपुरम से नैनी के छिवकी तक बनेगा। जबकि दूसरा कॉरिडोर झूंसी से एयरपोर्ट एयरोसिटी क्षेत्र को जोड़ेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी ऋषिराज ने बताया झूँसी से एयरपोर्ट और फाफामऊ से नैनी छिवकी तक के दो रूट में संगम क्षेत्र के नजदीक परेड में दोनों मेट्रो रूट का जंक्शन बनाया जाएगा। जहां पर रोप वे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। पीडीए वीसी के अनुसार शासन से 10 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मेट्रो का निर्माण होने पर जहां ग्रेटर प्रयागराज की परिकल्पना साकार होगी। वहीं आम जनता को भी भीड़ जाम से मुक्ति मिलेगी। सबसे ज्यादा फायदा महाकुम्भ माघ मेला जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान संगम नगरी आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा.0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के पांच बड़े फैसले: म्यूज़ियम से मुद्रा योजना तक
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में कैबिनेट ने पांच बड़े फैसले लिए हैं। पहला, भारत की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरत तरीके से दिखाने के लिए एक नया युग-युग भारत नेशनल म्यूजियम बनाया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा। दूसरा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले 8.5 किलोमीटर के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। तीसरा, हमारे किसानों की मदद के लिए रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। चौथा, उद्यमी बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की मदद के लिए मुद्रा योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी दी गई है। पाँचवां, स्टैंड-अप इंडिया पहल के तहत SC, ST और महिला उद्यमियों के लिए 4,111 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी दी गई है..."0
0
Report
Advertisement
