Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

GST टीम देख भागे ट्रक ने पलटी; चालक गंभीर रूप से घायल

ASABDUL SATTAR
Nov 15, 2025 14:07:49
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के ललितपुर हाईवे पर जीएसटी टीम को देखकर भाग रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि चालक पारस सिंह दिल्ली से बिलासपुर परचून किराने का सामान ट्रक में लाद कर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम सिजवाहा तिराहे पर पहुंचा तो वहां जीएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। वहां सड़क पर दो ट्रक खड़े थे और जीएसटी के कुछ कर्मचारी मौजूद थे। उन्हें देखकर ट्रक लेकर चालक भागने लगा, कुछ दूरी पर जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
70
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
Nov 15, 2025 16:17:42
Delhi, Delhi:पंजाबी बाग़ के पश्चिम पुरी में घर में घुसकर महिला को मारी गोली फिर खुद को मारी गोली प्रेम प्रसंग में लड़के ने पहले लड़की को मारी गोली और फिर खुद को भी मारी गोली महिला की मौत व्यक्ति अस्पताल में एडमिट पुलिस मामले की जांच में जुटी पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग थाना इलाके के पश्चिम पुरी के ओल्ड सलम फ्लैट में शनिवार शाम गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई बाद में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक ही क्वार्टर के अलग-अलग कमरे में एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी थी एक कमरे में महिला जिसकी मुस्कान के रूप में पहचान हुई है की बॉडी पड़ी हुई थी और वेस्ट जिले के डीसीपी शरद भास्कर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुस्कान के सिर में गोली मारी गई थी जबकि दूसरे कमरे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था जिसकी पहचान नीरज के रूप में हुई उसकी छाती में गोली लगी थी पुलिस को ऐसी आशंका है पहले मुस्कान को गोली मारने के बाद नीरज ने खुद को गोली मारी बाद में पुलिस टीम के मौके पर आने के बाद नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन मृतक मुस्कान की मां रेखाका आरोप है कि नीरज उनकी बेटी को पिछले 2 साल से परेशान कर रहा था शादी करने का दबाव बना रहा था साथ ही दो लाख रुपए की भी मांग कर रहा था इस संबंध में मुस्कान की मां का दावा है कि उन्होंने थाने में शिकायत भी दीं थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज शाम जब वह ड्यूटी से लौटी तो कमरा बंद था और जब लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो मुस्कान मरी पड़ी थी उसे गोली लगी थी घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने जांच की और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।मां का आरोप है कि अगर पुलिस पहले शिकायत पर कार्यवाही करती तो आज उनकी बेटी मुस्कान जिंदा होती।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Nov 15, 2025 16:16:21
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। जनजातीय गौरव दिवस का किया गया आयोजन । मांदर की थाप पर नाचे मंत्री श्याम बिहारी । गोंडवाना भवन में आयोजित कार्यक्रम में शैला दल के साथ नाचे स्वास्थ्य मंत्री । सिर पर पगड़ी पहनकर सामुहिक नृत्य में मांदर बजाते आये नजर । वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा.... जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर की घोषणा । NH43 का इमली गोलाई चौक अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा । चौक में बिरसा मुंडा की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी । बाइट -श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री। स्पीच - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री। साथ ही मंत्री ने मंच से कहा देश आजादी के लिए आदिवासी जनजाति के लोगों ने जान की आहुति देकर देश को आजाद कराया है। सन 1875 में भगवान बिरसा मुंडा जन्म हुआ।बिरसा मुंडा देश के आजादी के लिए लड़ाई लड़ा। .....मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित गोंडवाना भवन मैदान, इमली गोलाई में आज जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान का रंगारंग संगम देखने को मिला। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्र हुए और पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक परिधानों के माध्यम से अपनी गौरवशाली विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:16:10
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 15, 2025 16:15:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস সংসারে অশান্তির কারণে মেয়ের বাবার অভিযোগের ভিত্তিতে জেল খাটে জামাই মদন হালদার, সেই সময় মেয়ে টুটুল হালদার বাপের বাড়ি ছিল,পরে মেয়ে টুটুল হালদার তার শশুর বাড়ী যায় সংসার পুনরায় শুরু করে, আজ অভিযোগ মেয়ের পিতার,মেয়েকে, জামাই এবং মেয়ের শশুরবাড়ির লোকজন খুন করেছে, অভিযোগ তেহট্ট থানায়। করিমপুর থানার বাজিতপুর গ্রামের বাসিন্ধা টুটুল হালদার এর বিয়ে হয়েছে তেহট্ট থানার নিশ্চিন্তপুরে। অশান্তির কারণে অভিযোগ এর ভিটিইতে জামাই জেল খাটে, আজ খবর যায় প্রতিবেশীর দ্বারা মেয়ের পিতার কাছে তার মেয়ে মারা গেছে, গিয়ে দেখে বিছানায় মেয়ের মৃতদেহ পরে আছে, বাড়ির লোকজন সবাই পলাতক,মেয়ের মৃতদেহ উদ্ধার করে থানায় মেয়ের শশুর বাড়ির সাত জনের নামে অভিযোগ করে মেয়ের পিতা নিপেন হালদার।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:12:33
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 15, 2025 16:01:03
Baran, Rajasthan:बारां के अटरू में बदमाशों ने दबंगाई के लिए ओर कस्बे में दबदबा बनाने के लिए युवक की बेरहमी से बीच सड़क पर पिटाई, विडीयो किया वायरल, लोगों में आक्रोश बारां के अटरू कस्बे मे बीच सड़क एक युवक के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने है बदमाशों ने कस्बे में अपना दबदबा बनाने के लिए एक युवक के साथ बीच सड़क पर पिटाई की वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है अटरू के राधा कृष्ण मंदिर पुजारी सियाराम ने बताया की मेरा लड़का शिवम को 4-5 युवकों ने रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में बदमाशों ने लाठी, पाइपो, लात घुसो से जमकर पिटाई कर घायल कर दिया, जिसकी रिपोर्ट अटरू थाने में दर्ज करवाई है, रिपोर्ट मे बताया गया की तरुण हरिजन, शाहिल, अनुराग एवं दो अन्य युवकों ने शिविम वैष्णव को लाठी, प्लास्टिक के पाइपो, लात घुसों से जमकर पिटाई की है आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने अपना दबदबा बनाने, एवं कस्बे मे दहशत पैदा करने की नियत से सरेआम पिटाई की एवं वीडियो बना कर सोशल मिडिया पर वाइरल किया है, पीड़ित शिवम् वैष्णव, पिता मंदिर का पुजारी होने से अपनी बेइज्जती होने पर अपने आप को अपमानित होने पर असहज महसूस कर रहा है पुलिस थाना अधिकारी कल्याण सिंह चौधरी ने बताया की पीड़ित ने 4-5 लड़को की नाम दर्ज रिपोर्ट करवाई है, पीड़ित का मेडिकल करवा लिया गया है अपराधियों को जल्द पकड़ कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
62
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 15, 2025 16:00:36
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ग्वालियर थाना पुलिस की कार्यवाही घासमण्डी क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 10-10 हजार के चार इनामी आरोपियों को पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास से किया गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड तथा दो पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड जप्त किये गए थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपी रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया उर्फ अनिल तथा एक आरोपी राजीव उर्फ गुट्टे शर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर शीतला माता मंदिर के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर छोटू उर्फ सत्येंद्र यादव कमरिया निवासी घासमंडी, कालू उर्फ जितेंद्र यादव.. निवासी घासमंडी.. चेतन उर्फ अभय पांडे....पिता सुधीर पांडे निवासी कोटेश्वर एवं प्रियांशु दुबे उम्र निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर को लिया हिरासत में.. आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी चेतन पांडे व कालू उर्फ जितेंद्र यादव से घटना में प्रयुक्त एक-एक 315 बोर का कट्टा मय 1-1 जिंदा राउण्ड एवं आरोपी छोटू उर्फ सत्येंद्र यादव व प्रियांशु से घटना में प्रयुक्त एक-एक पिस्टल व 1-1 जिंदा राउण्ड जप्त किया। बाइट : अनु वेनिवाल, ASP
93
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:00:30
100
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 15, 2025 16:00:13
Jhabua, Madhya Pradesh:थांदला क्षेत्र के ग्राम बोरवा में जो हुआ, उसने पूरे जिले की स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी में विषाक्त भोजन खाने के बाद 11 मासूम बच्चे तड़पते हुए बीमार पड़े, जिनमें से 1 बच्चे की हालत बेहद गंभीर है। जब बच्चों को सिविल हॉस्पिटल थांदला लाया गया, तब तक कई बच्चे उल्टी, चक्कर और पेट दर्द से तड़प रहे थे। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 से 6 बच्चों को झाबुआ जिला चिकित्सालय रेफर किया, जहां उनका इलाज जारी है। बीएमओ बीएस डावर ने माना कि बच्चे अस्पताल लाए गए थे और कुछ को झाबुआ भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फूड पॉयजनिंग की पुष्टि जांच में होगी, लेकिन जब बच्चे एक जैसी तकलीफ लेकर भर्ती हों, तो आखिर शक किस पर जाएगा..? क्या बच्चों के स्वास्थ्य को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है? आंगनवाड़ी – बच्चों की पोषाहार की जगह या हादसों का घर? आंगनवाड़ी उन मासूमों के लिए होती है? जो खुद अपनी रक्षा नहीं कर सकते, जिन्हें पोषण चाहिए, सुरक्षा चाहिए, ध्यान चाहिए। लेकिन बोरवा की यह घटना बता रही है? कि इनके नाम पर सिर्फ दिखावा, घोर लापरवाही और कचरा प्रबंधन हो रहा है। बच्चों का भोजन कौन बनाता है? किसकी देखरेख में परोसा जाता है? भोजन की गुणवत्ता कौन जांचता है? अगर यह सब हो रहा है? तो फिर बच्चे क्यों बीमार पड़ते जा रहे हैं? जिले में फूड पॉयजनिंग के मामले—कहीं ये लापरवाही का ‘सीरियल एपिसोड’ तो नहीं? यह पहली घटना नहीं है। जिले के कई छात्रावासों, स्कूलों और आंगनवाड़ियों में बार-बार फूड पॉयजनिंग के मामले सामने आ चुके हैं। कभी 8 बच्चे बीमार, कभी 15, कभी पूरा छात्रावास बीमार… और हर बार वही सरकारी बयान— “जांच की जाएगी, देखने में आया, निर्देश दिए गए…” लेकिन न जांच पूरी होती है, न कार्रवाई होती है, न ही व्यवस्था सुधरती है। क्या विभाग बच्चों की जान पर प्रयोग कर रहा है? क्यों हर बार घटना के बाद ही अधिकारी सक्रिय होते हैं? क्यों पहले से कोई निगरानी नहीं? बच्चों की थाली में जहर, और अधिकारी जिम्मेदारी से भाग रहे! जब बच्चे अस्पतालों में भर्ती हों, स्ट्रेचर पर पड़े हों, जब एक बच्चे की हालत गंभीर हो— तब भी विभागीय अधिकारी “अभी कुछ नहीं कह सकते” कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। क्या इस जिले में बच्चों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई? आंगनवाड़ी केंद्रों की निगरानी कौन कर रहा है? क्या भोजन सप्लाई में भ्रष्टाचार है? क्या सामग्री खराब आती है? या फिर निरीक्षण सिर्फ फाइलों में होता है? जब मासूमों की जान दांव पर हो तो विभाग की चुप्पी अपराध बन जाती है। अंत में सबसे बड़ा सवाल— छात्रावासों में बार-बार ज़हर, विभाग मौन, किसका इंतज़ार—एक बड़ी ट्रेजेडी का..? करीब 11 बच्चे एक साथ बीमार होना कोई छोटी घटना नहीं है। ये पूरे सिस्टम की नाकामी है। अगर आज सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कल यह संख्या 11 नहीं, 50 या 100 भी हो सकती है। अब बस एक ही आवाज उठ रही है बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ बंद करो। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करो और आंगनवाड़ी व्यवस्था की पूरी जांच कराओ।
73
comment0
Report
Advertisement
Back to top