284002
झांसी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बाइक रैली
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के झांसी महानगर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार और पार्टी के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भाग लिया। यात्रा डीजे की धुन और भक्ति गीतों के साथ शुरू की गई, जिससे एक उत्सव भरा माहौल बन गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाजीपुर गंगा में नाव हादसा: 8 बच निकले, 2 लापता, SDRF पर सवाल
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में gंगा के बीच बड़ा नाव हादसा हुआ है.राघोपुर से दीघा की तरफ जा रही नाव महात्मा गांधी सेतु के पास बोल्डर से टकराकर पलट गई.नाव पर करीब 10 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है.हादसे के बाद 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया.जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है।हाजीपुर के महात्मा गांधी सेतु के पास की हैं. जहां गंगा की तेज धार के बीच अचानक नाव हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है कि नाव राघोपुर की तरफ से दीघा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी सेतु के पाया नंबर 10 के पास नाव पानी में मौजूद बोल्डर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव गंगा में पलट गई।नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 8 लोगों को पानी से बाहर निकाला।लेकिन हादसे के बाद से 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। गंगा का बहाव तेज होने की वजह से लापता लोगों की तलाश में भी मुश्किलें आ रही हैं।नाव हादसे की खबर मिलते ही वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएम वर्षा सिंह भी मौके पर पहुंचीं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।लेकिन इस हादसे के बाद सिस्टम की तैयारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के करीब दो घंटे बाद तक SDRF और NDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।हाजीपुर के गांधी सेतु के पास हुए इस नाव हादसे ने एक बार फिर बाढ़ के बीच नाव परिचालन और सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.अब नजर इस बात पर है कि गंगा की तेज धार में लापता लोगों को कब तक तलाश लिया जाता है.0
0
Report
पटना बाईपास में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा स्टॉक पकड़ाया; तीन गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े स्टॉक का खुलासा किया है। सोमवार की सुबह सूचना मिली थी कि टेंट सिटी रोड स्थित देवेन्द्र कुमार उर्फ मास्टर जी के गोदाम में भारी मात्रा में शराब रखी गई है और उसे दो पिकअप वाहनों में लोड किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। गोदाम से 266 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 2365.20 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से शराब लदे दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शिव पूजन पासवान, धर्मेन्द्र राय और नन्हक पासवान को गिरफ्तार किया गया है। बाईपास थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शराब के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
दानापुर बैठक: मिशा भारती ने NDA नेताओं की संपत्ति जांच की मांग
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर में अनु सरवन समिति की बैठक निशान पर एनडीए सरकार अनुश्रवण समिति की बैठक में दानापुर पहुंची लालू यादव की बड़ी बेटी पाटलिपुत्र सांसद मिशा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के सभी नेताओं की संपत्ति जांच की मांग की पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान मीसा भारती बोली NDA के मंत्रियों ने किया है बड़ा घोटाला किसी मंत्री ने हॉस्पिटल तो किसी ने मेडिकल कॉलेज हड़प लिया किसी ने डस्टबिन घोटाला किया, इसकी जाँच होनी चाहिए बिहार का खजाना खाली है सिर्फ घोषणा हो रही है मीसा भारती यही नहीं रुकी उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के शिविर में जाकर दाल भात खाने पर जमकर चुटकी लेते हुए कहा मुख्यमंत्री के कम्युनिटी किचन में दाल-भात खाने से 12 जिलों के बाढ़ पीड़ितों को क्या फायदा? मुख्यमंत्री को आम जनता के दुख-दर्द में शामिल होना चाहिए, सिर्फ कम्युनिटी किचन में दाल-भात खाने से बाढ़ पीड़ितों का भला नहीं होगा। भात दाल खाने से सिर्फ सम्राट चौधरी को फायदा हुआ, उनके लोग कह रहे हैं कि मेरे मुख्यमंत्री आ गए।0
0
Report
Advertisement
मीसा भारती NDA मंत्रियों से संपत्ति जांच की मांग, बाढ़ राहत पर सवाल
Danapur, Bihar:सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर में दाल-भात खाने पर लाल यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती का तंज बोलीं- मुख्यमंत्री के कम्युनिटी किचन में दाल-भात खाने से 12 जिलों के बाढ़ पीड़ितों को क्या फायदा? मुख्यमंत्री को आम जनता के दुख-दर्द में शामिल होना चाहिए, सिर्फ कम्युनिटी किचन में दाल-भात खाने से बाढ़ पीड़ितों का भला नहीं होगा। भात दाल खाने से सिर्फ सम्राट चौधरी को फायदा हुआ, उनके लोग कह रहे हैं कि मेरे मुख्यमंत्री आ गए। मीसा भारती ने NDA सरकार के मंत्रियों की संपत्ति जांच की मांग बोलीं- NDA के मंत्रियों ने किया है बड़ा घोटाला किसी मंत्री ने हॉस्पिटल तो किसी ने मेडिकल कॉलेज हड़प लिया किसी ने डस्टबिन घोटाला किया, बिहार का खजाना खाली है… NDA सरकार के सभी मंत्रियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।0
0
Report
नालंदा: नगरनौसा के गोदाम से 8 किलो गांजा, नकद 3.7 लाख बरामद
Pariaunna, Bihar:नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, नगरनौसा के कंचन भवन स्थित एक गोदाम में गांजा छिपाकर रखा गया है और वहीं से इसका कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा-01 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर तलाशी और छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोदाम के पश्चिमी हिस्से में भूसे के बोरे के पास लाल रंग के चोकर के बोरे में छिपाकर रखा लगभग आठ किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। वहीं गोदाम के एक कमरे से 3 लाख 70 हजार रुपये नकद भी मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन और गांजा की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली दो मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी सुबोध कुमार को भी गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार पहिया वाहन बरामद की गई। इस मामले में नगरनौसा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत संजय श्रीवास्तव, दीनानाथ प्रसाद और सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है。0
0
Report
सीवान में ज्वेलरी दुकान लूट: गोली-चाकू से व्यापारी घायल, दो बदमाश पकड़े
Siwan, Bihar:सीवान में बदमाशों ने ज्वैलरी दुकान में लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को गोली और चाकू मारी है। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं अन्य बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए हैं। घटना दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार की है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार पर छह बदमाश दुकान पर आए और ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट करने लगे; दुकानदार ने इसका विरोध किया। इस दौरान बदमाशों ने व्यवसाई को चाकू और गोली मारते हुए कुछ सामान लूट कर भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं अन्य बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने मौके से गोली का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
वासिम में गैस सिलेंडर के धमाके से चार घर जलकर राख, जान-माल सुरक्षित
Washim, Maharashtra:बोरगाव येथे अचानक लागलेल्या आगीत गॅस सिलेंडराचा स्फोट होऊन चार घरे जळून खाक झाली. سुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. नारायण शिंदे, लक्ष्मण शितोळे, राजुबाई शितोळे आणि सीताराम शिंदे यांच्या घरातील संसारोपयोगी साहित्य आणि एक मोटारसायकल जळून मोठं नुकसान झालं. सिलेंडरच्या स्फोटानंतर आगीने काही क्षणांतच रौद्ररूप धारण केलं. मालेगाव नगरपंचायतीच्या अग्निशमन दलाने आग आटोक्यात आणली. जऊळका पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेतली असून,आगीचं कारण आणि नुकसानीचा पंचनामा करण्याचं काम प्रशासनाकडून सुरू आहे.0
0
Report
राजकोट के टैंकर कैबिन में आग, धुआँ आसमान छू गया; ब्रिगेड ने काबू पाया
Jetpur, Gujarat:राजकोट, टैंकर के कैबिन में आग लगने से अफरा-तफरी; जमकंदोरणा- कनावडाला गाँव के बीच रोड पर घटना; टैंकर के पीछे नहीं बल्कि ड्राइवर की कैबिन में आग भभूकी; आग लगने से काले धुएँ के गोटे आकाश में उड़े; वाहन चालकों में भय; सावधानी के तौर पर पुलिस ने चारों तरफ़ के क्षेत्र और ट्रैफिक बंद किया; फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया; घटना में कोई जानहानि नहीं0
0
Report
नागौर दरगाह में उर्स की तैयारी शुरू, चाँद दिखते ही छह दिन का आयोजन
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर नागौर जिला मे हज़रत सैयद सैफुद्दीन जीلानी दरगाह पर बड़े पीर साहब हजरत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ियल्लाहु ताअला अन्हु के उर्स की तैयारियाँ शुरू हो गई है। जहां उर्स के ताल्लुक़ से पोस्टर का इजरा भी किया गया। दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद सदाकत अली जिलानी के मुताबिक़ 29 रबी उल अव्वल को रबी उस्सानी का चाँद दिखाई देने पर 6 रोज़ा सालाना उर्स मनाया जायेगा। उर्स की तमाम तक़रीब 22 सितम्बर से शुरू होगी और 27 सितम्बर तक चलेगी। सैय्यद जीलानी के मुताबिक अगर 29 का चाँद नज़र नहीं आता है तो फिर ये उर्स मुबारक 23 से 28 सितम्बर तक मनाया जाएगा। इस सिलसिले में उर्स को लेकर दरगाह मे तैयारीयों का दौर भी शुरू हो गया है।0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच ने फर्जी सिम एक्टिवेशन से 16.60 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश
Indore, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश पुलिस के फास्ट-2.0 अभियान के तहत साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल सिम पर लगातार क्राइम ब्रांच की कार्रवाई फर्जी तरीके से एक्टिवेट संदिग्ध सिम से 16.60 रुपए लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर साइबर फ्रॉड में उपयोग कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने धर्मेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल व सिम की जब्त आरोपी बिना किसी वेरिफिकेशन के लोगों को लालच देकर सिम उपलब्ध कराता था पूछताछ में 300 से अधिक सिम अलग-अलग लोगों को देना की बात सामने आई आरोपी 500 से 1000 रुपए के लालच में बिना आधार कार्ड और रजिस्टर के सिम देता था मोबाइल जांच में 33 संदिग्ध रिकॉर्ड मिले जिनकी पहचान की जा रही है एक सिम से यूपी में दो साइबर फ्र fraudulent घटनाओं में सामने आईं जिसमें करीब 16.60 लाख रुपए की ठगी हुई पुलिस NCRP पोर्टल के जरिए अन्य साइबर अपराधों में इन सिमों के इस्तेमाल की जांच कर रही है क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी जांच में संदिग्ध सिमों में से एक सिम से संबंधित NCRP Portal पर उत्तर प्रदेश में कुल 02 साइबर अपराध शिकायतें दर्ज होना पाया गया0
0
Report
ग्वालियर: अंकिता ने परिजनों पर तीन लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाई
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता प्रजापति ने अपने प्रेमी के साथ एसपी ऑफिस पहुँचकर घरवालों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवती ने अपने माता-पिता पर तीन लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाया है। अंकिता प्रजापति ने एसपी को दिए आवेदन में परिजनों पर आरोप लगाया है कि वे तीन लाख रुपए लेकर दो बच्चों के बाप से उसकी शादी कराना चाहते हैं, जब इसकी जानकारी उसने अपने परिचित राहुल बाथम को बताई तो राहुल ने उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अंकिता का कहना है कि यदि उसके और उसके पति राहुल बाथम के साथ कुछ घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार उसके परिजन होंगे। वहीं दूसरी ओर इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिन जैन का कहना है कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी; दोनों युवक और युवती बालिग हैं और इसमें किसी का दखल देना नहीं बनता है इसलिए मां बाप को बुलाकर समझाइश दी जाएगी。0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर सड़क चौड़ीकरण की जंग, भक्त बोले- बाबा यहीं रहें
Ujjain, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे खड़े हनुमान, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु चार बार हटाने की कोशिश नाकाम होने के बाद भक्तों में चर्चा- ‘बाबा खुद यहां से नहीं जाना चाहते’ मंदिर के बाहर भक्त कर रहे सुन्दर कांड.. कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आया प्राचीन मंदिर, प्रशासन कर रहा तकनीकी जांच उज्जैन। शहर में इन दिनों एक प्राचीन मंदिर को लेकर आस्था और विकास के बीच चर्चा तेज है। उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मंदिर को दूसरी जगह विस्थापित किए जाने की खबर सामने आने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कोई दर्शन के लिए आ रहा है तो कोई बाबा को यथास्थान रखने की मांग कर रहा है। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब दस दिनों से मंदिर को दूसरी जगह ले जाने की कवायद चल रही है। उनका दावा है कि प्रतिमा को हटाने के लिए चार बार प्रयास किए गए, लेकिन हर बार प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा और मजबूत हो गई कि “बाबा खुद यहां से नहीं जाना चाहते।” यह श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी मान्यता है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान मंदिर समिति के सदस्य शैलू यादव के मुताबिक खड़े हनुमान मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट, वीडियो और रील शेयर हो रही हैं। उनका दावा है कि देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी मंदिर से जुड़े वीडियो साझा कर रहे हैं। जैसे-जैसे मामला सोशल मीडिया पर पहुंचा, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती दिखाई दे रही है। समिति के अनुसार दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज सहित कई शहरों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। 1857 से मंदिर होने का दावा मंदिर समिति का कहना है कि यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा बेहद प्राचीन है। समिति के अनुसार वर्ष 1857 से मंदिर के अस्तित्व से जुड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं। हालांकि इससे पहले का इतिहास इससे भी पुराना माना जाता है। स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं है। उनका कहना है कि वर्षों से लोग अपनी परेशानियां लेकर यहां आते रहे हैं। बच्चों और परिवारों को लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसी वजह से स्थानीय लोग इसे “उज्जैन का एम्स” तक कहते हैं। सड़क चौड़ीकरण के कारण सामने आया मामला दरअसल कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इस मार्ग में कई धार्मिक स्थल और दूसरे निर्माण भी आए हैं, जिन पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। अब सड़क चौड़ीकरण का काम खड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचने के बाद मंदिर को लेकर विवाद और चर्चा तेज हो गई है। शुरुआत में मंदिर समिति और प्रशासन के बीच प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने पर सहमति बनी थी। समिति के अनुसार प्रशासन ने दूसरी जगह जमीन भी आवंटित की थी और वहां मंदिर निर्माण की तैयारी भी की गई थी। हटाने की कोशिशों के बाद बढ़ी चिंता मंदिर समिति का कहना है कि प्रतिमा को हटाने से पहले जमीन की स्थिति देखने के लिए खुदाई की गई। इसके बाद पुरातत्व विभाग की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। समिति का दावा है कि पुरानी निर्माण तकनीक और प्रतिमा की संरचना को देखते हुए इसे हटाने पर दरार आने या प्रतिमा का चोला गिरने की आशंका जताई गई। इसके बाद छेनी-हथौड़े से भी खुदाई की गई, जिसका समिति ने विरोध किया। इसी बीच श्रद्धालुओं की मांग है कि प्रतिमा को हटाने के बजाय सड़क चौड़ीकरण के लिए कोई दूसरा रास्ता निकाला जाए। प्रशासन बोला- तकनीकी रिपोर्ट के बाद होगा फैसला वहीं नगर निगम अधिकारी का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले में तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि आगे का निर्णय सभी पक्षों की सहमति के आधार पर लिया जाएगा। यानी फिलहाल प्रतिमा को हटाने की कोई निश्चित तारीख प्रशासन ने नहीं बताई है। भक्तों की एक ही मांग- बाबा यहीं रहें फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर भी “बाबा को यहीं रहने दो” जैसे संदेशों के साथ अभियान चल रहा है। एक तरफ शहर के विकास के लिए सड़क चौड़ीकरण जरूरी है, तो दूसरी तरफ इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी लोगों की गहरी आस्था है। अब सबकी नजर तकनीकी जांच की रिपोर्ट पर है। श्रद्धालुओं की उम्मीद है कि ऐसा रास्ता निकले, जिसमें सड़क भी चौड़ी हो और बाबा का स्थान भी सुरक्षित रहे।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के खजराना में ऑनलाइन ठगी: तंत्र-मंत्र से 31 हजार ठगे, धमकी देकर डराया
Indore, Madhya Pradesh:दरअसल खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सरिदोष के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने महिला को बातों में उलझाया और तंत्र-मंत्र से जुड़ी बातें बताते हुए डराना शुरू किया। इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर महिला से ऑनलाइन तरीके से करीब 31 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे और उसके पति को डराते हुए सांप से कटवाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद महिला और उसका परिवार और अधिक भयभीत हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने मध्यप्रदेश पुलिस की जीरो एफआईआर व्यवस्था के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।0
0
Report
कुषी नगर सरकारी स्कूल चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking Kushinagar - सरकारी स्कूल में लाखों के सामान चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा - 24 अगस्त को सरकारी स्कूल में हुई थी चोरी की वारदात - सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस - पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान किया बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव राय और अनिल पांडेय उर्फ चांदी लाल के रूप में हुई - आरोपियों के पास से 2 इनवर्टर बैटरी और 1 इनवर्टर बरामद - साउंड बॉक्स, गैस सिलेंडर और कड़ाही भी बरामद - पंखा, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड और यूपीएस भी बरामद - सीओ तमकुही राज जयंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मामले का खुलासा0
0
Report
चंदौली पुलिस ने 101 गुम मोबाइल वापस कर 31 लाख रुपये कीमत बरामद किया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - खोए मोबाइलों की बरामदगी में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता... - सर्विलांस टीम की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद... - CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने ट्रेस किए मोबाइल... - बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये... - पुलिस लाइन में 101 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुрд... - मोबाइल वापस मिलते ही स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी... - 2026 में अब तक 519 मोबाइल बरामद, कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये... - एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में चंदौली पुलिस का सराहनीय अभियान... बाइट: अनंत चंद्रशेखर आईपीएस, एएसपी, चंदौली...0
0
Report
Advertisement
