icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow3 Jul 2024, 10:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा के जमीन विवाद में परिवारों के बीच भारी मारपीट, छह घायल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जमीन विवाद में पारिवारिक दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया और कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के जुगारामऊ गांव में पुरानी चली आ रही जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई. इस मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हुए. वीडियो भी सामने आया है.
0
0
Report

ललितपुर में तेज रफ्तार Alto ट्रकों में फंसी, दो शिक्षकों की जान बची

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेजरफ्तार भाग रही एक अल्टो कार दो ट्रकों के बीच फंस गई , दोनों ट्रकों के बीच फंसने से अल्टो कार के परखच्चे उड़ गये । वहीं कार में सवार दो शिक्षक इस खतरनाक दुर्घटना के बावजूद बाल बाल बच गये , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर मसौरा बैरियर के पास की है । दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई , वहीं कार पूरी तरह से पापड़ की तरह बन गई थी । जिसको देखकर राहगीरों को कार सवार लोगों के बचने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं लगाई जा रही थी । लेकिन कार से स्कूल जा रहे दोनों कार सवार शिक्षक इस सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गये जिसको देखकर इसे किसी अजूबा से कम नहीं समझा जा रहा है ।
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिया

Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधारी द्वारा नीतीश सेतु के निरीक्षण के क्रम में उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ही धक्का देकर किनारे कर दिया। घटना उस समय हुई, जब सम्राट चौधरी मीडिया को बयान दे रहे थे। इस दौरान निशांत कुमार मुख्यमंत्री के ठीक बगल में खड़े थे। तभी सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने का इशारा करते हुए धक्का देकर दूसरी तरफ कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सियासत में भूचाल आ गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मीडिया से बातचीत करते नजर आते हैं। उनके आसपास सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इसी दौरान निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के पास से हटाया जाता है। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार के बाद निशांत कुमार दूसरी तरफ जाकर खड़े हो जाते हैं। घटना के दौरान पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने निशांत कुमार को दोबारा सामने बुलाया और अपने पास खड़ा किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान इस घटनाक्रम की ओर गया। निशांत कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ हुए इस व्यवहार का वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है。 दरअसल, मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतते हैं। मुख्यमंत्री के आसपास कौन रहेगा और मीडिया से बातचीत के दौरान कौन कितनी दूरी पर खड़ा होगा, इसका ध्यान सुरक्षा टीम रखती है। इसी व्यवस्था के तहत कई बार लोगों को मुख्यमंत्री से दूर किया जाता है। हालांकि, राघोपुर में सामने आए इस घटनाक्रम में जिस व्यक्ति को हटाया गया, वह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री निशांत कुमार थे। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें धक्का देकर किनारे किए जाने का दृश्य साफ तौर पर चर्चा में है。 जनतादल यू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घटना पर पुलिस मुख्यालय का धयाम आकृष्ट करते हुए कहा की निशांत कुमार वैशाली के प्रभारी है और वे भी कैटेगरी वेज सुरक्षा में थे। नीरज कुमार ने कहा यह चिंता का विषय है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में सेवावृत अनुष्ठान के तहत 72 जोड़ो की ही शादियां, नगर पालिका अध्यक्ष बोलीं- सेवा ही माध्यम

Sundaram SinghSundaram SinghFollow3m ago
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल बीते 18 वर्षों से सेवा व्रत अभियान के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती हैं। आज इसमें 72 जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं वही एक जोड़े का निकाह हो रहा है। यह सेवाव्रत का 19वां वर्ष है। कार्यक्रम को लेकर शहर के मधुर मिलन गेस्ट हाउस में सुबह से ही तैयारी चल रही थी। शाम 8 बजे डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर पहुंची। उन्होंने भगवान गणेश का पूजन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा राजनीति पद या प्रतिष्ठा नहीं यह सेवा का माध्यम है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में PWD का अनोखा कारनामा, स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसने पर मिट्टी डाल की मरम्मत

Sundaram SinghSundaram SinghFollow3m ago
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर मरम्मत का काम काफी तेजी से खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया, कई जगह जहां पर पेच वर्क की जरूरत नहीं थी, वहां पर भी डामर डाल कर पेच वर्क कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपए के टेंडर कर दिए गए और कागजों पर जमकर खेल भी किया गया। वही स्टेट हाईवे पर चित्रकूट के पास पुलिया धंस गई, जिसकी मरम्मत के नाम पर खंड लोक निर्माण विभाग ने डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर खाना पूर्ति करने का अनोखा कारनामा किया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों को दावत दे रही पुलिया की मरम्मत कराने की जहमत नहीं की। अब मिट्टी सुख जाने के उड़ रही और हादसे की प्रबल संभावना बन रही है। प्रकरण पर खंड लोक निर्माण विभाग के XEN अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई मर मरा न जाए क्या फायदा, इसलिए मिट्टी डलवा दी थी। दीपवाली के आस पास सारी लेबर भाग गई थी, क्योंकि लेबर बिहार थी तो इसका छठ पूजा फलाना ढिमका ज्यादा रहता है, वही चक्कर के मिट्टी डलवा दी थी। मिट्टी सुख गई और धुंध बनकर उड़ने लगी के सवाल पर बताया कि जल्द पक्का निर्माण कर मरम्मत कर दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव,

AdityaAdityaFollow4m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला।
0
0
Report

मऊ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow4m ago
Mau, Uttar Pradesh:

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोज इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से वापस लौट रही बारातियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोरखपुर से गाजीपुर लौट रही थी बारातमिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के ताजपुर से बारात गोरखपुर जिले में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह सभी बाराती बस में सवार होकर वापस अपने घर ताजपुर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

 

बाइट यात्री

0
0
Report

वाराणसी: गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का ICC चेयरमैन जय शाह और मेयर अशोक तिवारी ने किया निरीक्षण

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मंगलवार रात ICC चेयरमैन जय शाह ने वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय शाह और मेयर अशोक तिवारी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी, BCCI के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरी टीम ने रात में फ्लड लाइट की रोशनी में स्टेडियम के मैदान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के पवेलियन, पिच, आउटफील्ड, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। जय शाह ने मैदान पर टहलते हुए निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और अधिकारियों से चर्चा भी की। बता दें, गंजारी में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूर्वांचल का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा। निरीक्षण के बाद स्टेडियम के जल्द लोकार्पण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

31 संतो व अचार्यो ने हवन-पूजन के बाद करायी गौवंश की पूजा

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गौशाला में गौशाला प्रभारी डॉ.संदीप मिश्रा के संयोजन में आज गोपाष्टमी का महापर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कामाख्या पीठ आचार्य डॉ. विजय राज जी, कालिका पीठ के आचार्य योगीनाथ भाईनाथ जी व योगगुरु पद्मश्री भारत भूषण के सानिध्य में वेदमंत्रोच्चार के बीच 31 संत एवं आचार्यो ने हवन पूजन के बाद गोवंश की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। महापौर डॉ. अजय कुमार व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीटा सिंह यजमान रहे। आयोजन स्थल पर पहुंचे कामाख्या पीठ के आचार्य डॉ. विजय राज, कालिका पीठ के आचार्य योगीनाथ भाईनाथ , महामंडलेश्वर स्वामी धीरजानंद, धर्माचार्य पं.तिलकराज पाराशर, पं. प्रगीत कौशिक, पं. दीपक अग्निहोत्री, पं.रविशंकर भट्ट, पं. अखिलेश कौठियाल, पं. अरुण कोटिल्य, पं. मोहित वत्स, पं.सूरजप्रकाश घिल्डियाल, आचार्य बृजेश कृष्ण त्रिपाठी, पं.कमल शर्मा, पं.विशंभर पाण्डेय, प. प्रदीप तिवारी, पं.विनोद शुक्ला, पं.प्रशांत वशिष्ठ, पं.कृष्णकांत शास्त्री, पं.नंद किशोर, पं. श्रीओम जोशी, पं.शुभम कौशिक, पं.राजन पाराशर, पं. शिवम देव वशिष्ठ, पं.सागर वशिष्ठ, पं.रविंद्र शर्मा, पं. संदीप तिवारी, पं. अमित देव वशिष्ठ, पं. आलोक तिवारी, पं.सुनील दत्त शर्मा आदि का महापौर डॉ. अजय कुमार ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उपसभापति मयंक गर्ग व पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ ने सभी संतों एवं आचार्यो का माल्यार्पण कर निगम की ओर से स्वागत किया। वेदमंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि विधान के साथ हवन यज्ञ के पश्चात महापौर डॉ. अजय कुमार व उनकी धर्मपत्नी रीटा सिंह, आचार्य डॉ. विजय राज, योगीनाथ भाईनाथ व योगगुरु भारत भूषण, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. रवि जैन, डॉ.पी डी गर्ग, सुशविंद्र सिंह टोनी, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद दिग्विजय चौहान, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद मोहर सिंह, पार्षद सुधीर पंवार व पार्षद अरुण गुप्ता आदि ने गौवंश को गुड़ चना खिलाया और वस्त्र औढ़ाकर व माल्यार्पण कर गौवंश की आरती उतारी। इस अवसर पर पद्मश्री भारत भूषण ने गौवंश के संरक्षण पर बल देते हुए लोगों से अपील की कि वे गौवंश को हानि पहुंचाने वाले किसी भी उत्पाद या वस्तु का उपयोग न करें। इसके अलावा अखिलेश मित्तल, दिनेश सेठी, के. एल अरोड़ा, सीए संजय ढ़ींगरा व रवि अरोड़ा, राकेश बजाज, उद्यमी सोम गोयल व अमर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्र लाला, हन्नी वर्मा व गोपालजी तथा अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन के अतिरिक्त पार्षद सुलेख चंद, शोपिन पाल, अनिल कुमार, वीरेंद्र उपाध्याय, सुधीर पंवार, संजय सैनी ने भी गौवंश को गुड-चने खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पार्षद समीर अंसारी व पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, सईद सिद्दकी, पूर्व पार्षद वीरसेन जैन व मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

कालपी के बुंदेलखंड गार्डन में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, कानून व्यवस्था को चुनौती

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी कालपी के बुंदेलखंड गार्डन में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, कानून व्यवस्था को चुनौती जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड गार्डन में बीते 17 नवंबर की रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रशासन की सख्त पाबंदी के बावजूद समारोह में खुलेआम फायरिंग कर न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, बल्कि वहां मौजूद मेहमानों की जान भी जोखिम में डाली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जश्न के बीच असलहों से फायरिंग होते साफ दिख रहा है। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। अब देखना यह है कि कालपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर क्या सख्त कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

कबीरधाम में आंगनबाड़ी कर्मियों का तीन सूत्री आंदोलन: वेतन और दर्जा की मांग तेज

Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा कबीरधाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, ताली बजाकर सरकार तक पहुंचाई अपनी आवाज कवर्धा। कबीरधाम जिले में इन दिनों विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। जिलेभर से पहुंचीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए ताली बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, काम के अनुपात में उचित मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कार्य भी कराए जाते हैं, लेकिन काम के अनुपात में उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है。 कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी तैयारी जताई गई है。
0
0
Report

बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड लुट: बिहार का सबसे बड़ा लूट, पुलिस फेल

Bettiah, Bihar:बेतिया में कल हुआ सेनको गोल्ड एंड डायमंड लूट बिहार का सबसे बड़ा लूट बताया जा रहा है अपराधियों ने करीब 15 करोड़ के जेवरात के लूट के वारदात को अंजाम दिया है इसे लूट ने बेतिया पुलिस की निष्क्रियता उदासीनता की पोल खोल दी है सुप्रिया रोड में पॉश इलाके में अपराधियों ने दिन दहाड़े हथियार के दम पर 20 मिनट तक लूट को अंजाम देते रहे और पुलिस सोती रही सेनको का सायरन बजता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाई समस्तीपुर हाजीपुर और वैशाली के अपराधियों ने इस बड़े लूट को अंजाम दे फरार हो गए और बेतिया पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई इस लूट मामले में बেতिया पुलिस की किरकिरी हो रही है दिन दहाड़े 20 मिनट तक लूट होता रहा और बेतिया पुलिस सोती रही इस घटना ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है क्राइम कंट्रोल के मामले में बेतिया पुलिस फेल हो गई है बेतिया पुलिस के फेल होने पर इस बड़े लूटकांड की कमान चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने संभाल ली है डीआईजी हर किशोर राय ने बड़ा दावा किया है पुलिस दो दिन के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी बिहार के इस बड़े लूट का उद्भेदन दो दिन के अंदर कर दिया जाएगा लेकिन बेतिया में हुए इस लूट ने बेतिया पुलिस के दामन में ऐसा दाग लगा दिया है जो वर्षों तक नहीं छूट पाएगा बाहरी अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top