झांसी मंडल में बढ़ी ट्रेन की रफ्तार, तीसरी लाइन का काम तेजी से जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य रेलवे का झांसी मंडल यात्री सुविधाओं और अवसंरचना में लगातार प्रगति कर रहा है। ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए धौलपुर-बीना खंड में तीसरी लाइन का काम 312 किलोमीटर के रेलखंड में 46 किलोमीटर छोड़कर पूरा कर लिया गया है।
अब तीसरी लाइन पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। शेष खंडों पर तीसरी लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
