झांसी के नवाबाद में 2 बाइकों की हुई भीषण टक्कर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में चिरंजीव प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके चलते पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
