284001
झांसी में चेहल्लुम पर निकाले गए ताजिए, शहर में उमड़ी भीड़
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र में चेहल्लुम का आयोजन किया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर ताजिए, बुरा़क और अखाड़े निकाले गए। जुलूस मानिक चौक और रानी महल होते हुए लक्ष्मीताल तक पहुंचा, जहां विसर्जन हुआ। सुबह 10 बजे से शाम तक चली इस प्रक्रिया में बैंड-बाजे और कव्वालियों के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर ताजिए के आगे अखाड़ा चल रहा था जिसने समारोह की शोभा बढ़ाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मनेंद्रगढ़ उपजेल में रिश्वत लेने वाले जेल प्रहरी को निलंबित, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उपजेल में पदस्थ जेल प्रहरी द्वारा रिश्वत लेने के मामले में त्वरित विभागीय कार्रवाई की गई है। आरोपी प्रहरी संतोष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से अटैच कर दिया गया है। जेल प्रहरी संतोष तिवारी पर जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर उनके परिजनों से पैसे लेने का आरोप है। प्रहरी द्वारा कैदी के परिजनों के घर जाकर पचास की पहली किस्त लेते हुए एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह परिजनों को 'राधे-राधे' कहकर पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पैसे न देने पर जेल में बंद कैदियों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही थी। वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद, केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक अक्षय राजपूत मामले की विस्तृत विभागीय जांच कर रहे हैं। उन्होंने मनेंद्रगढ़ पहुंचकर जेल प्रशासन और बंदी के पीड़ित परिजनों को बुलाकर उनके विस्तृत बयान दर्ज किए हैं।0
0
Report
ED raid in Noida over Maharshi Ashram Trust land scam; two arrested
Noida, Uttar Pradesh:Noida: महर्षि आश्रम ट्रस्ट की जमीन बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय का छापा, दो आरोपी गिरफ्तार; जांच जारी निदेशालय ने दो आरोपियों जी रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया है। जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाई गई धनराशि का भी ब्यौरा खंगाला जा रहा है। नोएडा सेक्टर-110 में महर्षि आश्रम के ट्रस्ट की 3.36 हेक्टेयर जमीन बेचने समेत अन्य प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। निदेशालय की टीम ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सेक्टर-105 और 100 में दो ठिकानों पर छापा मारा। निदेशालय ने दो आरोपियों जी रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया है। जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाई गई धनराशि का भी ब्यौरा खंगाल रही है। प्रकरण में ट्रस्ट की एसएलपी पर दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच का आदेश दिया था। ईडी जांच में आया है कि स्पिरिचुअल रिजेनेरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एसआरएमएफ) ट्रस्ट की जमीन बेचना जमीन घोटाला है। आरोप है कि जी रामचंद्र मोहन इस घोटाले का सूत्रधार है। उसने 2010 में खुद को ट्रस्ट का फर्जी कोषाध्यक्ष बताकर मिलता-जुलते नाम से तैयार फर्जी पैन कार्ड के जरिये बैंक खाते खोले। इसमें उसका साथ आकाश मालवीय ने दिया। आकाश ने खुद को ट्रस्ट का कार्यकारी सदस्य बताकर फर्जी सेल डीड (बिक्री विलेख) पर हस्ताक्षर किए। जानकारी के मुताबिक नोएडा में गेझा तिलपताबाद के रकबे में आने वाली जमीन 2024-025 में सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को बेची गई थी। इस आधार पर जांच इस कंपनी के निदेशक प्रदीप सिंह तक पहुंची। निदेशालय ने प्रदीप की भी सक्रिय संलिप्तता पाई। ईडी ने जी रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया है। ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, जाली बोर्ड प्रस्ताव और फर्जी प्राधिकरण पत्रों का इस्तेमाल कर ट्रस्ट की प्राइम लोकेशन वाली जमीनों को अवैध रूप से बेचा। इनकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच एजेंसी कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लेकर गई। जांच के दौरान दोनों ही परिसर सुरक्षा घेरे में रहे। जांच में सामने आया कि सिंहवाहिनी इंफ्रा के निदेशक प्रदीप सिंह ने जानते हुए भी कि जमीन ट्रस्ट की है उसे खरीदा और फिर तुरंत अन्य पक्षों को बेचकर ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ (अपराध की कमाई) को ठिकाने लगाया। ईडी अब उन अन्य लाभार्थियों की तलाश कर रही है जिन्होंने इस सिंडिकेट को चलाने में मदद की। एफडी और लॉकरों पर भी लगी रोक शहर में निदेशालय की तरफ से सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के सेक्टर-100 स्थित पंजीकरण ठिकाने और इसके निदेशक प्रदीप सिंह के सेक्टर-105 स्थित घर पर छापा मारा गया। निदेशालय ने इस कंपनी के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और लॉकरों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, टोयोटा हाइब्रिड, लैंड रोवर डिफेंडर और महिंद्रा थार रॉक्स जब्त कर ली है। वापस मिल चुकी है 77 एकड़ जमीन ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्रीकांत ओझा ने बताया कि जी रामचंद्र मोहन ने ट्रस्ट की छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-तखतपुर स्थित ट्रस्ट की 77 एकड़ जमीन इसी तरह फर्जीवाड़ा कर बेची थी। इसमें फैसला ट्रस्ट के पक्ष में आ चुका है। जमीन वापस मिल चुकी है और रजिस्ट्री शून्य हो चुकी है। गेझा तिलपताबाद की जो जमीन बेची गई उस पर आश्रम का एसटीपी व छात्रावास बना है। आकाश मालवीय चेक वाली चंद्रमोहन चश्मा और वाइट शर्ट0
0
Report
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूट: चार आरोपी गिरफ्तार, ब्रेज़ा कार और तंबाकू बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, शहडोल से बिलासपुर तंबाकू लेकर आ रहे एक ट्रक चालक को हाफा के पास एक हाईवे ढाबे पर ब्रेजा कार सवार युवकों ने रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया। आरोपियों ने न केवल ट्रक से 9 बोरी तंबाकू जबरन उतरवा ली, बल्कि ड्राइवर को अपनी कार में बिठाकर उससे छोड़ने के बदले 8 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की। ट्रक चालक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से लूट में उपयोग किया ब्रेजा कार, चोरी की गई तंबाकू की बोरियां और नकदी बरामद कर ली है, और अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पायरा में विवाहिता का शव कुएं में मिला, हत्या के आरोप से गांव आक्रोश
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के पायरा गांव में एक विवाहिता का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग झल्लारा थाने पहुंच गए हैं। फिलहाल शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। झल्लारा थाना इलाके के पायरा गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक कुएं में विवाहिता रीना मेघवाल का शव पड़ा मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही झल्लारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल जनों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रीना की हत्या के बाद पूरे मामले को आत्महत्या या हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पीहर पक्ष के लोग झल्लारा थाने पहुंच गए और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पीहर पक्ष का आरोप है कि अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और समाज में भारी आक्रोश है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं घटना के बाद अस्पताल में महिला का शव रखा हुआ है और परिजनों के विरोध के चलते अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के आरोपों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है.0
0
Report
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन; अमित शाह के दौरे पर सवाल
Raipur, Chhattisgarh:पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन. मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में लगभग 70 से 80% पेट्रोल - डीजल नहीं मिल रहा है. सरकार ने आम जनता से झूठ बोलने का काम किया है. भाजपा को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए. अन्य सामानों की किल्लत भी देश में बढ़ गई है. महंगाई देश में चरम पर है, पहले गैस का दाम बढ़ा, पेट्रोल - डीजल का रेट बढ़ाया. दूध और तेल का रेट भी सरकार ने बढ़ा दिया. सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता भुगत रही है. बढ़ी महंगाई को कांग्रेस आम जनता तक पहुंचाएगी. सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कांग्रेस करेगी. सरकार की नाकामियों को गिनाने का काम करेगी छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह. इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- अमित शाह और तीन राज्यों के सीएम बस्तर आ रहे है. कांग्रेस सवाल पूछती है कि बस्तर को मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक से क्या फायदा होगा? उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाने का हो रहा है. गुटबाजी को कंट्रोल करने के लिए अमित शाह ने अपना दौरा बदला. इसलिए वह जल्दी छत्तीसगढ़ आकर संगठन में गुटबाजी को कंट्रोल करेंगे कवर्धा में राज्यपाल रमेन डेका ने की समीक्षा बैठक, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और क्षेत्र के विधायक रहे मौजूद. मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- सरकार के नियंत्रण से हालात बाहर हो चुके है, इसलिए राज्यपाल को समीक्षा बैठक करनी पड़ रही है. राज्य की हालत बदतर हो चुकी है इसलिए राज्यपाल को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है. राज्यपाल अगर हस्तक्षेप कर रहे है तो सरकार की स्थिति अच्छी नहीं है जून में होगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी देंगे जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण, मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- जून के अंतिम सप्ताह में प्रशिक्षण शिविर आयोजन होगा. कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है0
0
Report
दाखिल खारिज करने के नाम पर लेखपाल ने 5 लाख लाख की की डिमांड बुलडोजर की दी धमकी
Amroha, Uttar Pradesh:लोकेशन अमरोहा *स्लग:* लेखपाल पर दाखिल-खारिज के नाम पर 5 लाख मांगने का आरोप, बुलडोजर की धमकी दी *एंकर:* अमरोहा कलेक्ट्रेट में सैनी समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने नौगांवा सादात तहसील के लेखपाल मुकेश चौहान पर दाखिल-खारिज के नाम पर 5 लाख रुपये मांगने और पैसे न देने पर घरों पर बुलडोजर चलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। *वीओ:* मामला नौगांवा सादात तहसील के गांव बिलनी का है। रोहतास सैनी, काविंद्र सैनी, आदित्य सैनी, देवेश सैनी, अरविंद सैनी और देशराज सैनी समेत कई ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पूर्वज करीब 100 साल से गांव बिलनी में रह रहे हैं। अब जमीन के दाखिल-खारिज के लिए लेखपाल मुकेश चौहान 5 लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि रकम न देने पर लेखपाल ने उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में शिकायत देकर लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रोहतास सैनी, शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि "हम 100 साल से यहां रह रहे हैं। लेखपाल मुकेश चौहान दाखिल-खारिज के लिए 5 लाख मांग रहे हैं। कहते हैं पैसे नहीं दिए तो बुलडोजर चलवा दूंगा। हम गरीब लोग इतने पैसे कहां से लाएं। डीएम साहब से न्याय चाहिए।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पहले भी दो पूजारियो हो चुकी है मौत
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा:- ब्रेकिंग अमरोहा में मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत घटना की सूचना मिलते ही इलाके में फैली सनसनी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने का किया जा रहा प्रयास इस मंदिर में पहले भी हो चुकी है दो पुजारी की हत्या गजरौला थाना क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित मंदिर का मामला।0
0
Report
दिल्ली कांग्रेस ने बेलगाड़ी प्रदर्शन से पेट्रोल-डीजल दामों पर सरकार को घेरा
Delhi, Delhi:दूध के बाद पेट्रोल डीजल पर बड़े दामों को लेकर आज दिल्ली कांग्रेस ने झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बड़े हुए पेट्रोल और डीजल के दामों का विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला। देवेंद्र यादव बेलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। देवेंद्र यादव का साफ कहना है कि जिस तरह से दूध के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं ऐसे में महंगाई बढ़ेगी। तेल पर दाम बढ़ने से देश की जनता की मजबूती हो गई है कि वो बेल गाड़ी पर चलने के लिए मजबूर हो जाए। देवेंद्र यादव ने बड़े हुए तेल के दामों को कम करने के लिए मांग करी; साथी कहा कि जब क्रूड ऑयल के दाम 125 डॉलर प्रति बैरल थे तब भी देश में तेल सस्ता मिल रहा था जबकि इस समय 106 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।0
0
Report
तीन नाबालिगों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया; वायरल वीडियो में पूछताछ का जिक्र
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर तीन नाबालिग बच्चों ने एक नाबालिग बच्चे के साथ किया दुष्कर्म。 एक साथ खेल रहे थे तीनों बच्चे,खेल खेल में दिया घटना को अंजाम。 पुलिस तक पहुंचा मामला, बच्चों से पुलिसिया पूंछताछ का वीडियो हुआ वायरल。 पुलिस द्वारा बड़े ही घिनौने अंदाज किया जा रहा है पूंछताछ । पूछताछ का वीडियो वायरल。 नाबालिग बच्चों से पूछताछ का वीडियो सार्वजनिक करना कानूनन अपराध की श्रेणी में。 जोगिया कोतवाली का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: श्रमिकों के लिए वाटर ATM शुरू, अब मिलेगा निशुल्क ठंडा पानी
Greater Noida, Uttar Pradesh:विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ, श्रमिकों को मिल सकेगा निशुल्क आरओ का ठंडा पानी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डेल्टा के लेबर चौक पर श्रमिकों व राहगीरों के वाटर एटीएम का लगाया है,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। इससे लेबर चौक पर श्रमिकों और राहगीरों को आरओ का ठंडा पानी निशुल्क मिल सकेगा। दरअसल लेबर चौक पर रोजाना काम की तलाश में सैकड़ों श्रमिक डेल्टा लेबर चौक पर जुटते हैं। तेज गर्मी में उनको पेयजल की दिक्क्त न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाटर एटीएम लगाया गया है। वाटर एटीएम के शुभारंभ के मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लेबर चौक पर वाटर एटीएम की बहुत जरूरत थी। इसे स्थापित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। इससे तपती गर्मी में श्रमिकों और राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा। वाटर एटीएम के शुभारंभ के मौके पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, जूनियर इंजीनियर कुलदीप शर्मा, सेक्टर डेल्टा के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। यह ग्रेटर नोएडा में दूसरा वाटर एटीएम है। इससे पहले नटों की मडै़या में वाटर एटीएम लगाया गया था, जिसका विगत 7 मई को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था。0
0
Report
नीतीश कुमार और विजय चौधरी पटना स्थित आवास पर मुलाकात पर सुर्ख़ियाँ
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे。 जहां पर लगभग 15 मिनट तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई。 मुलाकात करने के बाद नितेश कुमार साथ सर्कुलर रोड अपने आवास के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम की मांग तेज कर दी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों ने की वर्क फ्रॉम होम की मांग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी. वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी देने फेडरेशन ने लिखी चिट्ठी. वर्क फ्रॉम होम से ईंधन खपत में बचत का दिया हवाला0
0
Report
Advertisement
जळगाव में दो लाख तक कर्जमाफी: सरकार का बड़ा फैसला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन कर्ज माफी विधानसभेचे अधिवेशनातच सरकारने शेतकऱ्यांना दोन लाखांपर्यंत कर्जमाफी देण्याचा निर्णय घेतला होता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आणि उपमुख्यमंत्री सुनिता पवार यांनी दिलेला आश्वासनाचा शब्द पाळाला आहे आताच्या परिस्थितीला शेतकऱ्यांना दोन लाखाच्या मदत फार मोठी आणि मोलाची ठरणार आहे.. ऑन प्रफुल्ल पटेल; तटकरे यांचे नाव वगळले हा त्यांच्या पक्षातला अंतर्गत विषय आहे.. त्यांच्या पक्षाच्या वरिष्ठ नेत्या सुनेत्राताई पवार ह्या त्याबद्दल निर्णय घेतील.. त्यांच्या पक्षाच्या अंतर्गत बाबींमध्ये आपण बोलणं उचित होणार नाही. ऑन राष्ट्रवादीच्या नेत्याची शरद पवार यांच्याकडे पार्थ पवार यांच्या बाबत तक्रार म्हणूनच मी म्हणतो आहे पवारांबद्दल बोलणं उचित नाही शेवटी पवार.. पवार आहेत... ऑन आनंद परांजपे शिवसेना प्रवेश परांजपे आता प्रवेशानंतर पक्षात सक्रिय होणार आहे .18 तारखेला नाशिकमध्ये श्रीकांत शिंदे यांच्या नेतृत्वाखाली बैठक लावलेली आहे. 100 विधानसभा मतदारसंघांमध्ये आम्ही दौरे करणार आहोत.. यात आनंद परांजपे देखील सोबत राहततील नाशिक मध्ये बैठकीनंतर, धुळे ,नंदुरबार जळगाव या ठिकाणी देखील दौरे होणार असून त्या दौऱ्यांमध्ये आनंद परांजपे यांचा नाव आहे ऑन रोहित पवार कोण कोण भाजपमध्ये जात आहे त्या संदर्भातली यादी रोहित पवार यांच्याकडून घेऊ.. असं मिश्किल वक्तव्य मंत्री गुलाबराव पाटलांनी केलं आहे.. ऑन जिल्हा शिक्षक विद्यार्थिनी अत्याचार कालच्या काल मी पोलीस अधीक्षकांशी बोललो आणि.. या घटनेनंतर मुलगी फार सुंदर होती खात नव्हते बोलत नव्हती, अशी तिची अवस्था झाली होती. मात्र मावशीकडे गेल्यावर तिने हा सर्व प्रकार सांगितला.. उसको संदर्भातले जे सर्व कठोर कायदे आहेत त्यानुसार आपण सर्व कलमान्वये गुन्हा दाखल केला मात्र गुन्हा नंतर दाखल केला मात्र सर्वात आधी आपण त्याला अटक केली.. आरोपीला तर व्हीआयपी ट्रीटमेंट दिली गेली असेल तर या संदर्भात चौकशी करून संबंधित पोलीस कर्मचाऱ्याला निलंबित केला जाईल ऑन एस. टी भाडे दरवाढ संकेत हा त्यांच्या विभागाचा विषय आहे शेवटी एसटी चालवायची असेल तर त्या पद्धतीने निर्णय घ्यावा लागतील.. आता मोदींच्या आवाहनानुसार वेगवेगळ्या पद्धतीने जनता ही सरकारला मदत करण्याच्या भूमिकेत आहे.. मुख्यमंत्रीच बुलेटवर फिरत आहेत तर बाकी काय राहिलं.. दरवाढीचा शेतकऱ्यांना त्रास होणार आहे सर्व सामान्यांना त्रास होणार आहे.. मात्र ही वाढ फक्त महाराष्ट्र पुरता नाहीये तर संपूर्ण जगभरात हीच परिस्थिती आहे ऑन नीट विद्यार्थी आत्महत्या नीट परीक्षेच्या बाबतीत कालच सरकारने नवीन धोरण जाहीर केला आहे.. ऑन वाढतं तापमान बाष्प भवन वाटलं पाणीटंचाई नियोजन जळगाव जिल्ह्यात सद्यस्थितीत सात टँकर सुरू आहे.. गेल्या वर्षाच्या तुलनेत ही संख्या फार कमी आहे.. 47 विहिरेंचा आपण अधिकरण केला आहे आणि त्या माध्यमातून पाणीपुरवठा केला जात आहे.. गिरणा नदीचा आवर्तन आपण सोडलं होतं त्यामुळे गेना नदीकाठच्या गावांचा पाण्याचा प्रश्न सध्या तरी सुटला आहे.. जळगाव जिल्ह्यातल्या सरपंचांना ग्रामपंचायत प्रशासनाला आपण आधी सूचना दिले आहेत की जिथे एक दिवस आणि पाणी देतोय आहे तिथे दोन दिवस आड पाणी द्या.. बाईट _मंत्री गुलाबराव पाटील..0
0
Report
सेवना में पैंथर के हमले से दहशत, वन विभाग पिंजरे लगाकर पकड़ने की तैयारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र के सेवना गांव में वन्यजीव पैंथर के हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह हुए हमले में कई ग्रामीण घायल होने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय टीमें लगातार गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुबह पूजा-अर्चना के लिए बिली पत्र लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे वन्यजीव ने अचानक हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कुछ घायलों का उपचार अभी भी जारी है। घटना के बाद सेवना गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद लोग खेतों और जंगल से लगे इलाकों में जाने से डर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को घरों से बाहर अकेले नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से वन्यजीव को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पिंजरे लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग का कहना है कि वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में वन्यजीव की आवाजाही देखी गई थी, लेकिन इस तरह के हमले ने लोगों में डर बढ़ा दिया है। फिलहाल गांव में सतर्कता बरती जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
हापुड़: नरैना नहर के पास खेत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में नरैना नहर पटरी के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीमें मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार नरैना नहर पटरी के पास एक खेत में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने वहां से गुजरते समय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा. जिससे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, तो मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान ग्राम सालेपुर कोटला निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई. इसकी जानकारी जब जान मोहम्मद के घर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि जान मोहम्मद शराब पीने का आदी था. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
