Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

श्रीमहाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन का आयोजन

Jul 21, 2024 12:35:31
Jhansi Khas, Uttar Pradesh

श्रीमहाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री राधा कांताचार्य गुरु महाराज का पूजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अजीत के संयोजन में श्रीमहाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में हुआ। सभी शिष्यों ने विधि विधान से गुरु पूजन किया और गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गुरु पूजन कार्यक्रम में अजीत राय, रामू बिंदल, राजेश पुरोहित, अनिल मुद्गल, राघव वर्मा, सूर्यकांत निगम, मुन्ना बिंदल, चंदू अग्रवाल, महेंद्र कुशवाहा आदि ने भाग लिया और गुरु का पूजन किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSATISH TAMBOLI
Nov 11, 2025 12:35:12
Kawardha, Chhattisgarh:बाइक पर बंधी चारपाई बनी पत्नी का सहारा: 65 वर्षीय समलू सिंह मरकाम की मजबूरी ने झकझोर दिया सिस्टम को कवर्धा जिले के ग्राम नगवाही के 65 वर्षीय समलू सिंह मरकाम की कहानी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं, पर यह हकीकत है — एक दर्दनाक हकीकत। थायराइड कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी कपूरा मरकाम के इलाज के लिए वे पिछले तीन साल से मोटरसाइकिल पर ही सैकड़ों-हजारों किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। जब जेवर, बर्तन और अनाज सब बिक गया, तब भी उम्मीद नहीं टूटी। अब समलू ने अपनी पुरानी मोटरसाइकिल पर लकड़ी की पटिया बांधकर उसे चारपाई जैसा बना दिया है। उसी पर पत्नी को लिटाकर वे इलाज की तलाश में गांव-गांव घूम रहे हैं। दुर्ग से रायपुर, फिर मुंबई तक का सफर उन्होंने पत्नी के साथ तय किया, पर पूरा इलाज नहीं मिल सका। रिश्तेदारों से उधार लेकर करीब 5 से 6 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। अब न एंबुलेंस के पैसे हैं, न चारपहिया वाहन का इंतजाम। फिर भी समलू हार नहीं माने हैं — वे कहते हैं, “जब तक जान है, इलाज करवाऊंगा। मेरी पत्नी जरूर ठीक होगी。” कुछ दिन पहले वे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपए की मदद की और जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया, लेकिन तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें वापस गांव लौटना पड़ा। आज समलू फिर अपनी बाइक पर बंधी चारपाई लेकर इलाज की उम्मीद में निकले हैं — और उनकी यह जिद शासन-प्रशासन से एक सीधा सवाल पूछती है: क्या किसी बीमार पत्नी को चारपाई पर बांधकर बाइक से अस्पताल ले जाना ही ‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ का चेहरा है?
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 11, 2025 12:34:22
Dhanbad, Jharkhand:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में धनबाद में “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिंह, विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्च की शुरुआत धनबाद पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय परिसर से हुई और यह रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता के नारों से माहौल गूंज उठा। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। अगर सरदार पटेल न होते तो आज का एकजुट भारत संभव नहीं था। उन्होंने लौह पुरुष को आधुनिक भारत की एकता का प्रतीक बताया। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत यह यूनिटी मार्च पूरे देश में निकाला जा रहा है। सरदार पटेल की प्रेरणा से आज भारत कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Nov 11, 2025 12:33:18
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर रामगढ़ के पतरातू से उत्पादित बिजली जम्मू कश्मीर के घरों तक पहुंच रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के पतरातू में पीबीयूएनएल प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहा कि 2400 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है जिसमें से 800 मेगावॉट उत्पादन 5 नवंबर से शुरू हो चुका है। बिजली झारखंड सरकार को भेजी जा रही है जिससे राज्य आत्मनिर्भर हो रहा है। यहां के बिजली से जम्मू क Kashmir के घर रोशन हो रहे हैं। प्लांट प्रमुख ने बताया कि 85% बिजली झारखंड सरकार को देनी है। जयंत सिन्हा ने कहा कि 2026 में 2400 मेगावॉट उत्पादन होगा और कोयला से देश को बिजली भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री के काम की सराहना। पत्रकार वार्ता में मनीष जायसवाल ने बताया कि पहले पतरातू ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में 26% झारखंड सरकार और 74% एनटीपीसी की हिस्सेदारी थी, अब 85% झारखंड और 15% देश के अन्य हिस्सों में जाएगा।
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Nov 11, 2025 12:32:12
Kot Kapura, Punjab:ਦਿੱਲੀ ਬਲਾਸਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਡੀਐਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਬੰਬ ਧਮਾਕੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਅਧੀਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ。 ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਮਾਨ, ਪਲੇਟਫਾਰਮ, ਟਿਕਟ ਘਰ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਆਰਪੀਐਫ,ਜੀਆਰਪੀ ਅਤੇ ਐਂਟੀ ਸਬੋਟੇਜ ਸਕਵਾਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਰਹੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿਚ ਖੜੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ। ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਚੌਕਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੱਲ ਰਾਤ ਤੋਂ ਹੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀਆਂ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ‘ਤੇ ਕੜੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਸਮੇਂ ਐਕਟਿਵ ਮੋਡ ਵਿੱਚ ਹੈ。 迪ਐਸਪੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਕਿ ਅਮਨ-ਚੈਨ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਜਾ ਸਕੇ。 ਬਾਈਟ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:30:25
Patna, Bihar:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जोरों पर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 122 सीटों पर 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए 45,399 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राज्य पुलिस ने 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं, किशनगंज में 51% से अधिक मतदान हुआ है जबकि मधुबनी में रफ्तार थोड़ी धीमी है, जहां अब तक केवल 43% वोटिंग हुई है। नवादा के एक बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आई है। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:27:04
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top