284003
झांसी के मऊरानीपुर हाईवे पर सपा नेता की गाड़ी पलटी बाल बाल बचे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सपा नेता डॉ रघुवीर चौधरी का लुहारी टोल प्लाजा के करीब एक्सीडेंट हो गया उनकी फॉर्चूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी हालांकि चौधरी बाल बाल बच गए जिससे कि पुलिस वहां पहुंच चुकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है गाड़ी टक्कर मारने वाला फरार है और पुलिस कार्रवाई कर रही है l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची में घने कुहासे से नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर ट्रक रफ्तार थमी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कल देर शाम से हुई बारिश के बाद आज सुबह राजधानी के बाहरी इलाके घने कुहासे की चादर में लिपटी नजर आई। नेशनल हाईवे पर कुहासा इतना घना है कि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई ट्रक चालकों ने एहतियातन अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है, क्योंकि कुहासे की वजह से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है और पारा नीचे गिरा है। सुबह-सुबह सड़क पर घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। बारिश के बाद बदले मौसम ने राजधानी में ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है।0
0
Report
बलिया के सरकारी स्कूल में 12 बार चोरी, चोरों ने स्कूल का सामान उड़ाया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरों के निशाने पर है और बार-बार चोरी की घटनाएं हुईं। चोर इतने शातिर हैं कि बच्चों के खेलने के सामान से लेकर स्कूल के खिड़की, दरवाज़े, पंखे, इनवर्टर, बैटरी और आरो प्लांट का मोटर तक चोरी कर चुके हैं। बलिया के गड़वार शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवा कला के प्रधानाचार्य शंकर कुमार रावत का कहना है कि इस विद्यालय में ज्वाइन करने के बाद से ही लगातार चोरों का आतंक बना हुआ है। स्कूल में ताला लगाने के बाद अगले दिन ताला टूट जाता है। स्कूल की बाउंड्री वॉल होने के बावजूद माइक्रोस्कोप से लेकर बच्चों के खेलने के सामान तक चोरों ने साफ कर दिया। प्रिंसिपल का कहना है कि वह विद्यालय की व्यवस्था सुधारते रहे और चोरी होती रही। पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया और ना ही चोरी हुए सामान का मिलना हो पाया। अब इस पूरे मामले पर बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है और प्रधान व गांव की जनता से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
भाटपुरा गेट के बाहर कचरे के ढेर में आग, धुएं से लोगों को परेशानी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के भाटपुरा गेट के बाहर कल देर शाम कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शौचालय के पास पड़े कचरे में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद उठे घने धुएं ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। धुआं इतना अधिक था कि कुछ दूरी तक लोगों को देखना भी मुश्किल हो गया और आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद की दमकल और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि कचरे में आग लगने के कारण धुआं आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक फैल गया था। भाटपुरा गेट के पास बोहरा समाज की दरगाह में आयोजन होने के कारण वहां आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी धुएं के कारण परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने कचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आसपास के लोग यहां लगातार कचरा डालते हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कचरा जमा होने की समस्या के स्थायी समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था की भी मांग की है।0
0
Report
Advertisement
चिनावल में 27 वर्षीय व्यापारी ने आत्मघाती गोलीकांड, जांच जारी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, रावेर जळगाव जिल्ह्यातील रावेर तालुक्यातील चिनावल येथे २७ वर्षीय व्यापारी तरुणाने डोक्यात गोळी झाडून आत्महत्या केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. निर्मल युवराज महाजन असे मृत तरुणाचे नाव आहे. मध्यरात्रीच्या sुमारास त्याने राहत्या घराच्या तिसऱ्या मजल्यावरील खोलीत आतून बंद करून घेतल्यानंतर स्वतःवर गोळी झाडली. सकाळी काही प्रतिसाद मिळत नसल्याने कुटुंबीयांनी धाव घेतल्यानंतर हा प्रकार उघडकीस आला. घटनेची माहिती मिळताच सावदा पोलीसांनी घटनास्थळी धाव घेत पंचनामा केला असून मृतदेह शवविच्छेदनासाठी पाठवण्यात आला आहे. आर्थिक परिस्थिती चांगली असतानाही निर्मलने टोकाचे पाऊल का उचलले, याचा तपास सावदा पोलीस करत आहेत.0
0
Report
नाले में कूदे युवक का शव मिला; रेस्क्यू कई घंटे बाद बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- नाले में कूदे युवक का शव मिला कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव हुआ बरामद 8 से 10 घंटे लगा पत्नी से लड़ाई के बाद नाले में कूदा था युवक शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई थी बहस पुलिस के साथ दमकल,NDRF और SDRF की टीम ने रेस्क्यू चलाया सुबह करीब 6 बजे के आसपास मिला युवक का शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस थाना सेक्टर 39 क्षेत्र का मामल0
0
Report
पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल द
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया। कोर्ट परिसर में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि अदालत क्या रुख अपनाती है। सुनवाई के उपरांत न्यायालय के आदेश पर आरोपी इंफ्लुएंसर को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
यूपी पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:आज 8 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। IMD के ताजा उपखंडवार अलर्ट में पश्चिमी यूपी के लिए Thunderstorm & Lightning/Squall जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिले। कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में भी देर रात से बारिश हो रही है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी है。0
0
Report
महिला चोर ने अमरोहा में लाइट बंद कर गेट खोलने का प्रयास CCTV कैद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में मंगलवार रात एक अज्ञात महिला चोर ने हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहले खंभे पर जल रही लाइट को बंद किया और इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर कई घरों के गेट खोलने का प्रयास किया। CCTV में कैद हुई यह करतूत पहली बार कॉलोनी में सनसनी फैल गई। चोरी की कोशिश के दौरान महिला ने आसपास के कई घर निशाना बनाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत है और रात के समय सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।0
0
Report
रायबरेली में जीएसटी ने श्याम श्री ग्रुप प्रतिष्ठानों पर छापा, तम्बाकू कारोबार की पूछताछ
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में जीएसटी विभाग ने श्याम श्री ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। छापेमारी देर रात सिंधी क्वार्टर इलाके स्थित श्याम श्री ग्रुप के पंजीकृत संस्थान पर की गई। कार्रवाई के दौरान ग्रुप से संबंधित प्रतिष्ठानों पर विभिन्न कारोबार से जुड़े दस्तावेज़ों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप शराब, तम्बाकू तथा दो पहिया वाहनों के शो रूम का संचालन करता है। फिलहाल जीएसटी विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।0
0
Report
Advertisement
पाचोरा में मक्का चोरी; किसान बाळकृष्ण पाटील ने पुलिस कार्रवाई की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पाचोरा जळगाव जिल्ह्यातील पाचोरा तालुक्यातल्या बात्सर येथील शेतकऱ्यावर दुष्काळाच्या संकटानंतर आता चोरीचं संकट ओढावलं आहे. शेतातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा आरोप शेतकरी बाळकृष्ण पाटील यांनी केलाय. बात्सर शिवारातील गट क्रमांक 133 मधील 1 हेक्टर 98 आर क्षेत्रातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा त्यांचा दावा आहे. या प्रकरणी पोलिसात तक्रार करूनही दखल घेतली जात नसल्याचा आरोप शेतकऱ्याने केलाय. त्यामुळे मका चोरीप्रकरणी गुन्हा दाखल करून संबंधितांवर कारवाई करावी, अशी मागणी बाळकृष्ण पाटील यांनी केली आहे.0
0
Report
देवरी में स्मैक पकड़ी गई, दो गिरफ्तार, तीन अभी भी पुलिस तलाश में
Damoh, Madhya Pradesh:सागर की देवरी पुलिस ने जब्त की स्मैक, दो आरोपी गिरफ्तार तीन की तलाश में जुटी पुलिस.. नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से आ चुके बुंदेलखंड में नशा माफिया बेखौफ है और तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। एक बार फिर یہاں स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामला सागर जिले के देवरी से सामने आया है जहां पुलिस कुछ मामलों के आरोपियों की तलाश में जा रही थी इसी बीच रास्ते में दो लोग पुलिस को देखकर भागे तो पुलिस को कुछ शक हुआ और उनका पीछा किया तो दोनों गिरफ्त में आए, चूंकि दोनों बदमाश पुलिस के चिन्हित अपराधी है लिहाजा पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो पुलिस का शक सही साबित हुआ और दोनों के पास से स्मैक के एक एक पैकेट बरामद हुए। जब पुलिस ने पूंछताछ की तो मालूम चला कि वो राजस्थान से स्मैक की ये खेप लेकर आए है और देवरी इलाके में इस स्मैक को सप्लाई किया जाना था। देवरी पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों के जरिए नशे के और सौदागरों तक पुलिस पहुंचेगी। फिलहाल इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिनमें दो पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि तीन की तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
हरिद्वार में कांग्रेस प्रदर्शन से पहले आपस में भिड़ंत, गुटबाज़ी से हड़कंप
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा。 पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी के साथ कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई, धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 प्रदर्शनी स्थल पर किसी बात को लेकर हुआ आपसी विवाद, कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे。 कांग्रेस के अंदरूनी कलह का वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, चर्चाओं का बाजार गर्म。 हाथापाई की असली वजह का अब तक नहीं हो सका खुलासा, संगठन में गुटबाजी खुलकर आई सामने。0
0
Report
Advertisement
बाढ़ में आंगनबाड़ी में बच्चे की मौत, लापरवाही पर सवाल उठे
Barh, Bihar:बाढ़ में आंगनबाड़ी में एक मासूम को सांप काटने के बाद पैदल घर भेज दिया गया और माँ झाड़ फूंक के लिए तांत्रिक और अस्पताल भटकती रही, तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना पंचायत के पोथमा पर गांव में आंगनवाड़ी में पढ़ने गए एक मासूम की सांप काटने से मौत हो गई। परिजनों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 11:00 बजे आंगनबाड़ी में भोजन के बाद ईशू चापाकल पर हाथ धोने गया था तभी सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। ईशू ने जब आंगनबाड़ी सहायिका को बताया, तब उसने अस्पताल ले जाने के बजाय पैदल घर भेज दिया। आंगनबाड़ी से लगभग 50 मीटर दूर वह पैदल अकेले अपने घर पहुंचा और अपनी मां को सांप काटने की जानकारी दी। मां गांव के कुछ लोगों के समझाने पर मासूम को झाड़ फूंक के लिए बड़हिया लेकर गई, जहां तांत्रिक ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर अपने घर पहुंचे जहां से फिर जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज के लिए शेखपुरा में एक अस्पताल लेकर गए, वहां से फिर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अपने घर पहुंचे। परिजनों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।0
0
Report
बाराबंकी में चेन स्नैचिंग: दो गिरफ्तार, चेन के टुकड़े और बाइक बरामद
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, वीडियो वायरल, कोतवाली नगर पुलिस ने दो चेन स्नैचरों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चेन के तीन टुकड़े बरामद। वारदात में इस्तेमाल यामाहा MT-15 बाइक भी पुलिस ने की बरामद। 4 अक्टूबर की रात कृष्णानगर के पास महिला के गले से छीनी थी चेन। सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाते थे आरोपी। पीछा करने के बाद बाइक से चेन झपटकर हो जाते थे फरार। छीनी गई चेन को टुकड़ों में तोड़कर बेचने का आरोप। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा गौतम और राज वर्मा उर्फ एसके शामिल। पल्हरी अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी, राज वर्मा पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज।0
0
Report
BSAP-13 ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस गोला से 122 जवान बीमार, DMCH में भर्ती
Darbhanga, Bihar:दरभंगा-दरभंगा BSAP-13 के 122 जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ी, ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस का गोला दागने के प्रशिक्षण के दौरान मामला सामने आया. आंसू गैस की गोले एक्सप्लोसिव ब्लास्ट के तुरंत बाद 122 जवानों की तबीयत बिगड़ी. सभी को DMCH में भर्ती कराया गया, जहाँ सभी इलाजरत थे. देर रात BSAP के 117 को डिस्चार्ज किया गया, पांच जवानों का DMCH में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं. दरभंगा- BSAP-13 के कमांडेंट रविश कुमार ने घटना की पुष्टि की कि प्रशिक्षित जवानों को आंसू गैस का गोला दागने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. एक्सप्लोसिव ब्लास्ट के बाद कुछ जवानों को परेशानी हुई. कुल पांच जवानों की तबीयत बिगड़ी, कुछ ने खुजली की शिकायत की. सभी DMCH भेजे गए. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल दो पुलिसकर्मियों को DMCH में भर्ती रखा गया है, अन्य का इलाज चल रहा है. जवानों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बाइट-कमांडेंट रविश कुमार.0
0
Report
Advertisement
