icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow27 Aug 2024, 03:53 am

झांसी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड की शान, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, राजेंद्र सिंह यादव, गोकुल दुबे, नरेश यादव बब्बा, चंद्र प्रकाश मिश्रा और अरविंद वशिष्ठ सहित कई सम्मानित नेता भी उपस्थित रहे। सभी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जबलपुर और भोपाल से आए सिंगर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनता मजदूर कॉलोनी में युवक पर चाकू हमला; हालत बिगड़ने पर रेफर

New Delhi, Delhi:जनता मजदूर कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक घायल हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि आरोपी उसे घर से बुलाकर लाया था और उसी पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले उसकी गली में भी रहता था। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई, अन्यथा हमला बदतर हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आगे के तथ्यों और आरोपी के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज पर्यटकों के लिए खुला; जंगल सफारी और साइक्लिंग व्यवस्था

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुल गया है वाल्मीकी टाइगर रिजर्व का मांगुराहा वन क्षेत्र में आज पर्यटकों ने जंगल सफारी किया पर्यटकों ने आज हिरण का दीदार किया चार महीने के इंतजार के बाद पर्यटक को जंगल सफारी के साथ प्रकृति का नजदीक से दीदार करेंगे जंगल सफारी के दौरान पर्यटक बाघ भालू हिरण जंगली भैंसा तेंदुआ वन्यजीवों का दीदार करेंगे मांगुराहा वन क्षेत्र के रेंजर अंशुमान कुमार ने बताया कि अबकी बार पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है साइक्लिंग की भी व्यवस्था की गई है पर्यटक सपरिवार मांगूराह वन क्षेत्र में आए जंगल सफारी का आनंद ले वन्यजीवों को देखे उसके लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ने खास व्यवस्था की है
0
0
Report

विस्थापितों के हित के लिए वित्त मंत्री की बैठक, BSL और जमीन वापसी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में विस्थापितों और प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की हुई वार्ता में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश हुए शामिल। वार्ता के दौरान मंत्री बीएसएल प्रबंधन पर बिफरे कहा हर हाल में विस्थापितों को देना होगा नियोजन। जमीन राज्य सरकार की ऐसे में BSL के पास सरप्लस जमीन को भी करे राज्य सरकार और रैयत को वापस। सर्किट हाउस में वार्ता विफल होने के बाद मंत्री बिफरे और टूटन गार्डन में विस्थापितों के चल रहे धरना स्थल पर जाकर दो घंटे के सांकेतिक धरना पर बैठ गए। इस दौरान 8 दिनों से भूख हड़ताल कर रही विधायक श्वेता सिंह सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश भी रहे मौजूद। बताते चले कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल है जहां इस भूख हड़ताल में कांग्रेस बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी सह भाजपा नेत्री एंजेला भी शामिल है। एक तरफ 8 दिनों की भूख हड़ताल तो दूसरी तरफ बोकारो स्टील प्लांट के सभी 12 गेट को आज जाम कर दिया गया। ऐसे में इस आंदोलन में त्रिपक्षीय वार्ता कर मामले के समाधान को लेकर खुद झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो भी बोकारो पहुंचे जहां बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ साथ विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे का मैराथन बैठक हुआ। इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद मंत्री जी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन पर बिफर गए और कहा कि BSL प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है। जहां अपना घर बार प्लांट के निर्माण के लिए देने वाले आज दर दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की है ऐसे में झारखंड के नियोजन नीति के आधार पर विस्थापितों को नियोजन देना होगा नहीं तो पूजा बाद वो खुद विस्थापितों के हक अधिकार को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि BSL 32 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण उस समय किया था जो सरप्लस जमीन है ऐसे में जिन उद्देश्यों से जमीन लिया गया है वो पूरा नहीं हो रहा है तो ऐसे जमीनों को राज्य सरकार और रैयतों को वापस कर देना चाहिए। उन्होंने पिछले आंदोलन के दौरान प्रेम महतो की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि जिनपर प्रेम महतो के हत्या का आरोप लगा है उसकी गिरफ्तारी 3 दिनों के भीतर हो और उसके लिए मैने बोकारो एसपी को कहा है। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल भाजपा को लोकसभा चुनाव में विस्थापित याद आते है। उन्होंने कहा कि BSL प्रबंधन कोई निर्णय ले नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। वही BSL प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके आज के विस्थापित बंदी 30 करोड़ के नुकसान की बात कही है। बाइट -- राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झारखंड सरकार।
0
0
Report

जमलू के लछुआड़ में रास्ता विवाद पर हिंसक भिड़ंत, 8 घायल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष से घायल गणेश यादव ने बताया कि वह अपना मकान बनाने के दौरान 7 फीट का रास्ता छोड़े थे, ताकि पीछे के लोग उस रास्ता से बाहर निकल सके, पहले तो उक्त रास्ता में खिड़की और दरवाजा देने से बिराइंची यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा जबरन रोका गया था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी तो मामला सुलह हो चुका था और उक्त रास्ता पर वे दरवाजा खिड़की खोल भी थे, लेकिन अब रास्ता के जमीन पर छज्जा देने से मना किया जा रहा है और बलपूर्वक गाली- गलौज किया जाता है। इसी रंजिश में उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल बिराइंची यादव ने आरोप लगाया है कि उनका घर पीछे है और उक्त लोगों द्वारा रास्ता से निकलने नहीं दिया जाता है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म पर परिवार में उत्सव की लहर

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शनिवार को चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन वाहन को गुब्बारे से सजा कर जच्चा- बच्चा को घर लेकर जाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और धूम- धाम से दोनों को घर लेकर गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक संदेश भी दिया। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई।
0
0
Report

खूँटी में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, अफ़सरों का फ्लैग मार्च

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – दुर्गा पूजा की बढ़ी रौनक, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट。 खूँटी में दुर्गा पूजा की रौनक अब पूरी तरह छाने लगी है। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी शहर की सड़कें और आकर्षक पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है और चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग व एसडीओ की अगुवाई में मुरहू थाना से मुख्य पथ पर फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें उन्होंने हर ओर पैनी नजर दौड़ाई। क्योंकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना आवश्यक है. इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। कुल मिलाकर, खूँटी में जहां दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ रही है, वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा संपन्न कराने के लिए मुस्तैद नजर आ रहा है。
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ फांसी की सजा की मांग: भाजपा विधायक

Ghaziabad, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की बात कही। साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठाई। नंदकिशोर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी? उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से निष्पक्षता के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ भी इसी तरह की सजा की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में ऐसी ही राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए, जो राष्ट्रहित में काम करती हो。
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि सप्तमी पर एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में चला यातायात अभियान, पुलिस मुस्तैद

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व के दृष्टिगत वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। एसीपी रोहनिया के निर्देशन में एसओ मंडुवाडीह की टीम ने ककरमत्ता पुल और भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू चौराहे पर मोर्चा संभाला। नवरात्रि के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे इन दोनों चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही थी। एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सुगम तरीके से निकलवाया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक इसी तरह प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
0
0
Report

कोंडागांव के खानाबदोश भक्तों के नवरात्रि दरबार में आस्था का नजारा

Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि में कहीं माता रानी के भव्य पंडाल सजे हैं, तो कहीं आकर्षक विद्युत सजावट के बीच श्रद्धालु माता की आराधना कर रहे हैं। लेकिन कोंडागांव में आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को छू जाती है। यहाँ न बड़े-बड़े पंडाल हैं, न भव्य सजावट और न ही पूजा-पाठ के लिए कोई विशेष व्यवस्था। पेट पालने के लिए दर दर भटकने वाले कुछ खानाबदोश परिवारों ने चुनरी से ही माता रानी का दरबार सजा दिया है। खुले आसमान के नीचे जल रही ज्योत और माता रानी के जयकारों के बीच इनकी भक्ति देखते ही बनती है। ये तस्वीरें कोंडागांव की हैं, जहां नवरात्रि के अवसर पर आस्था का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ माता रानी के विशालकाय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी तरफ जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे इन परिवारों की भक्ति भी किसी से कम नहीं है। खाने के लिए दाने-दाने को मोहताज ये परिवार मांगकर अपना जीवन गुजारते हैं। रोजी-रोटी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहते हैं, लेकिन जैसे ही नवरात्रि आती है, इनकी जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। चुनरी से छोटा-सा पंडाल तैयार किया जाता है, माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है, ज्योत जलाई जाती है और फिर नौ दिनों तक चलने वाली भक्ति और आराधना शुरू होती है। इन परिवारों का कहना है कि वे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और सालभर घूम-घूमकर अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में जहां जगह मिल जाती है, वहीं ठहर जाते हैं और माता रानी की पूजा-अर्चना में लीन हो जाते हैं। कहते हैं, भक्ति के लिए धन नहीं, सच्चा मन चाहिए। कोंडागांव की यह तस्वीर इसी बात को चरितार्थ करती है। किसी के पास भव्य पंडाल है, तो किसी के पास सिर्फ एक चुनरी। लेकिन माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास दोनों के दिलों में बराबर है। आस्था के रंग अनेक हैं, और भक्ति का यह रूप सचमुच दिल जीत लेने वाला है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top