icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow19 Sept 2024, 05:46 am

झांसी में "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े के तहत "सफाईमित्र सुरक्षा शिविर" आयोजित

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में "सफाईमित्र सुरक्षा शिविर" का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों व अस्पतालों में कार्यरत सफाईमित्रों और हाउस कीपिंग सहायकों को उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। झांसी के विभिन्न स्टेशनों पर हाउस कीपिंग सहायक स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शिविर का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, ग्वालियर, ललितपुर, बांदा, जूही, महोबा, टीकमगढ़ व टेहरका में किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 वर्ष पूरे; जयपुर में विकसित भारत संकल्प सभा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए। प्रदेशभर में बीजेपी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयपुर में मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जयपुर में मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे。 पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में पूरे किए 25 वर्ष प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन जयपुर में मानसरोवर के वीटी रोड पर विकसित भारत संकल्प सभा सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना मदन राठौड़ बोले- पीएम मोदी बचपन से ही सेवाभावी रहे हैं पीएम मोदी ने विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए- राठौड़ पीएम मोदी ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया- राठौड़ सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 गौरवशाली वर्ष- सीएम 2014 के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ- सीएम भजनलाल धारा 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ- सीएम असंभव दिखने वाले काम पीएम मोदी ने पूरे किए- सीएम पीएम मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें दीं- सीएम राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा- सीएम पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा- सीएम वीटी रोड गार्डन से निकली सेवा ज्योति यात्रा सीएम भजनलाल और मदन राठौड़ समेत बीजेपी नेता यात्रा में हुए शामिल हाथ में मशाल लेकर यात्रा में चले सीएम भजनलाल शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज ही के दिन पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उनकी सेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी बचपन से ही सेवाभावी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीप जलाए गए और राजस्थान में 40 लाख से अधिक दीपक जले। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। ये सेवा और समर्पण के गौरवशाली 25 वर्ष हैं。 सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक काम किए। धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर का निर्माण हुआ। असंभव दिखने वाले कामों को प्रधानमंत्री ने पूरा किया। सीएम ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के लिए भी कई महत्वपूर्ण काम किए और प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं। राजस्थान में पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। पीएम मोदी ने जयपुर को रिंग रोड, मेट्रो फेज-2 सहित कई सौगातें दीं। रेलवे और हवाई अड्डे के क्षेत्र में भी प्रदेश को बड़ी सौगातें मिली हैं। सीएम ने कहा कि आज राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। रिफाइनरी का उद्घाटन हुआ है और राजस्थान पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद सभा स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत की शपथ दिलाई। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। वीटी रोड गार्डन से मशाल यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता यात्रा में शामिल हुए। वीटी रोड गार्डन से शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा सिटी पार्क तक पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाथ में मशाल लेकर यात्रा में चले। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत किया।
0
0
Report

विकसित भारत संकल्प सभा: 2047 तक विकसित राष्ट्र संकल्प पर नागर का तीखा हमला

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर रहे मुख्य अतिथि.... पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे; मंत्री राजेश नागर बोले— 'सीएम से पीएम तक का सफर बेमिसाल'.... विपक्ष पर साधा तीखा निशाना: कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई मुद्दा, ईवीएम और चुनाव आयोग पर हंगामा करना पुरानी आदत.... हाथों में तिरंगा थामे निकली 'सेवा ज्योति यात्रा', 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दोहराया संकल्प... अक्टूबर को गुजरात के सीएम से शुरू हुआ सफर आज 2047 के विकसित भारत संकल्प तक पहुंचा.... किसान, मजदूर, गरीब, दलित और महिलाओं के सशक्तिकरण से देश छू रहा नई ऊंचाइयां... चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर विपक्ष का ड्रामा बेअसर, देश की छवि पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क....
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में पति ने पत्नी और प्रेमी पर गोलीबारी, वीडियो वायरल

Firozabad, Uttar Pradesh:गोली कांड का लाइव वीडियो UP के फिरोजाबाद में शहर के अति व्यस्ततम कोटला चुंगी चौराहे पर देर रात एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ दुकान में बैठे देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आया सामने वायरल वीडियो में पति ने पहले पत्नी के दोस्त को फिर पत्नी को दौड़ाकर फायरिंग करता आया नजर। फायरिंग में पत्नी और उसका कथित मित्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों का आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरी फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): रानीतराई थाना पुलिस ने सोने का बिस्किट सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी विश्वजीत मौर्य (29 वर्ष) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी समीर साहू की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस टीम ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद में दबिश देकर आरोपी को दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

अपहरण के मामले में श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Dipu RawatDipu RawatFollow4m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद पुलिस टीम द्वारा ने मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 से संबंधित अपहृता को बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपी चंदन चौधरी (21) पुत्र जयप्रकाश चौधरी, निवासी बैजौली टोला झोंझई, थाना श्यामदेउरवा को छह अक्टूबर को श्यामदेउरवा थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद समेत कांस्टेबल निर्भय कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

किसानों ने मांगे पूरी न होने पर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी करने का किया ऐलान।

PBParveen BehlFollow4m ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा बिग ब्रेकिंग नोएडा प्राधिकरण के विरोध में एक फिर अन्नदाताओं का फूटा गुस्सा। सैकड़ों की तादात में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर का किया घेराव। ट्रैक्टर -ट्रॉलियों में सवार होकर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पंहुचे किसान। नई मुआवजा नीति, 10 % मुआवजा प्लॉट, अधिग्रहण कानून, ग्रामीण युवाओं को रोजगार आदि मांगों को लेकर किया गया जोरदार प्रदर्शन। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किया गया जोरदार प्रदर्शन। मौके पर पंहुचे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को मनाने का किया प्रयास। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी करने का किया ऐलान। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात। नोएडा के सेक्टर -39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -96 में स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर किया गया प्रदर्शन। बाइट:- किसान
0
0
Report
Advertisement

बबीना के बरल करगुआं खुर्द में विकास कार्यों पर ग्रामीणों का विधायक पर गुस्सा

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की बबीना विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। 5 अक्टूबर की देर रात बीजेपी से विधायक राजीव सिंह परीछा बरल करगुआँ खुर्द गांव पहुंचे थे, जहां युवाओं ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और युवाओं ने गांव में विकास कार्य न होने और विधायक निधि से जुड़े बोर्ड पर धनराशि का विवरण नहीं लिखे होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान युवाओं ने यहां तक कह दिया कि इस बार वह सपा को वोट देंगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला बबिना विधानसभा के बरल करगुआँ खुर्द गांव का है। जहां 5 अक्टूबर की देर रात विधायक गांव पहुंचे थे। विधायक के सामने ही युवाओं ने गांव में विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। युवाओं ने विधायक से कहा कि 9 साल में पहली बार आप गांव आए हैं। वो तब आये जब चुनाव के 4 महीने रह गए, युवाओं का आरोप है कि गांव में लगे बोर्ड पर काम की धनराशि का विवरण नहीं लिखा गया है। साथ ही युवाओं ने दावा किया कि 30 लाख रुपये आए थे, जिनमें 10 लाख रुपये खर्च किये गए और बाकी 20 लाख रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गांव में युवाओं की नाराजगी का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

कांग्रेस 2029 के लिए सामूहिक नेतृत्व की तैयारी, मुख्यमंत्री चेहरा नहीं तय होगा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा का बयान उन्होंने कहा की राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने की क़वायद है सारे देश मे CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विरोध स्वर उठ रहे हैं उसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं उसको आगे ले जाने के लिए आज नीति निर्धारण करने के लिए इकट्ठे हुए हैं उन्होंने कहा की कांग्रेस की सदैव नीति रही है चुनाव से पहले किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा लेकर नहीं चलते हमरा चेहरा है तो कांग्रेस की नीतिया है हमरा चेहरा है तो राहुल गांधी हैं, और हाई कमान है उस नीति को हम आगे लेकर चलेंगे सामूहिक नेतृत्व कि साथ कांग्रेस 2029 को चुनाव लड़ेगी इसमें मुख्यमंत्री चेहरा होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी पहले सरकार बनानी है उसके बाद मुख्यमंत्री चेहरा तय कांग्रेस हाईकमान करेगा मैंने प्रभारी जी को सारी बात बता दी है उन्होंने फ़ैसला किया की हम सामूहिक रूप से मिल जुलकर कांग्रेस की लड़ाई लड़ेंगे
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में मां-बच्चे के साथ ड्यूटी करती सैनिक तस्वीर वायरल

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज सासाराम में सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिपाही का अपने छोटे बच्चा के साथ ड्यूटी करने का तस्वीर सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वर्दी में एक महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात है। लेकिन उसके गोद में उसका बच्चा है। वह अपने छोटे बच्चा के साथ ड्यूटी कर रही है। यह तस्वीर सासाराम के करूप स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर का है। जहां सीएम का सहयोग सिविल लगा हुआ था। जहां प्रवेश द्वार पर एक महिला जवान तैनात थी, वह अपने गोद में अपने नन्हें बच्चा को लेकर ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान बच्चा अपनी मां को परेशान करता नजर आया इसके बाद जो दुआ ड्यूटी पर तैनात रहे। एक तरफ मां की ममता, दूसरी और कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी, दोनों के बीच सामंजस्य की ये खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

बाग Зас्वर धाम से रथयात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा तैयारी तेज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम से 11 तारीख को शुरू होने वाली तीसरी हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ये यात्रा गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर बमीठा, चंद्रनगर होते हुए पन्ना सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों तक जाएगी और 15 तारीख को भव्य यज्ञ के साथ इसका समापन होगा। पुलिस के मुताबिक पूर्व में आयोजित पैदल यात्राओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जोन और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि ये यात्रा वाहन के माध्यम से आयोजित होगी और इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने छतरपुर रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के कलेक्ट्रेट-एसपी परिसर में नो पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) कलक्ट्रेट-एसपी कार्यालय में नो पार्किंग पर 500 रुपए जुर्माना ———— एंकर विजुअल ———— हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अब नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोजाना एक यातायात पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल बलकरण सिंह ने बताया कि निर्धारित पार्किंग के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। परिसर में पोस्टर भी लगाए गए हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों को पहले समझाया जाता है। इसके बावजूद वाहन नहीं हटाने पर ऑनलाइन चालान होता है। जरूरत पड़ने पर वाहन सीज भी किया जाता है। ———— विजुअल बाइट :- बलकरण सिंह,एचसी यातायात
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top