झांसी में विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पंडित दीनदयाल सभागार में विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के तहत विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस समारोह में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, सांसद अनुराग शर्मा, और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी इस अवसर पर भाग लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
