284002
झांसी में प्रधान और उनके भतीजों की पिटाई, सफाई कर्मचारी के साथ विवाद के बाद घटना
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गेवरा गांव में प्रधान मुकेश यादव और उनके भतीजे सतेंद्र यादव, छोटू यादव को रक्सा क्षेत्र की जनता ने जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार प्रधान ने अपनी नई स्कॉर्पियो की रोल दिखाते हुए एक सफाई कर्मचारी को सड़क से ट्रैक्टर नहीं हटाने पर पीटा। इसके बाद गांववालों ने प्रधान और उनके भतीजों की पिटाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामदेवरा में 45 डिग्री तापमान के बीच एयर-कूलिंग से भक्तों को मिली राहत
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से भक्तों को गर्मी से राहत लाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था 45 डिग्री तापमान में भी एयर कंडीशन जैसी मिल रही सुविधा रामदेवरा आने वाले भक्तों को समाधि स्थल परिसर और उसके आसपास नहीं होगा गर्मी का एहसास रामदेवरा,जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों तापमान 45 से 48 डिग्री के करीब होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है।वहीं ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर पर लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से विशेष कारगर कदम उठाए गए हैं.। समाधि स्थल परिसर व उसके बाहर एयर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जिसके कारण छोटे-छोटे फवारे से पानी की हल्की-हल्की बूंदे चारों तरफ निकलने से आसपास का संपूर्ण वातावरण एयर कंडीशन जैसा एहसास उपलब्ध करवा रहा है।ऐसे में 45 से 48 डिग्री तापमान में लंबी दूरी से आने वाले भक्त समाधि स्थल के पास पहुंचते ही गर्मी से राहत प्राप्त कर रहे हैं. दूज के अवसर पर देश के अलग-अलग स्थान से तीन से चार लाख लोग बाबा के समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचेंगे ऐसे में समाधि समिति की तरफ से भक्तों को इतनी भीषण गर्मी में परेशानी नहीं हो इसके लिए एक कूलिंग सिस्टम स्थापित किया गया है।जो पिछले तीन दिनों से लगातार संचालित हो रहा है जब तक गर्मी रहेगी यह एयर कूलिंग सिस्टम प्रतिदिन चलता रहेगा। ऐसे में बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से की गई इस विशेष व्यवस्था को श्रद्धालु भक्त काफी सराहना कर रहे हैं। इस विशेष व्यवस्था के कारण लोगों को समाधि स्थल परिसर के आसपास एयर कंडीशन जैसी सुविधा मिल रही है वही गर्मी का नामोनिशान नहीं देखने को मिल रहा है।समाधि स्थल मुख्य प्रवेश द्वार से करनी प्रवेश द्वार के आगे तक करीब आधा किलोमीटर परिधि में यह सुविधा स्थापित की गई है सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक यह सुविधा भक्तों के लिए उपलब्ध है। इन दिनों 20 से 30 हजार भक्तगण बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं जिन्हें इस सुविधा का काफी लाभ मिल रहा है। दूज के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए समाधि समिति की तरफ से भक्तों के लिए सभी को सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसके लिए कारगर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।0
0
Report
गड़ीसर सरोवर नया स्वरूप: 40 लाख की लागत से संवर्धन शुरू
Jaisalmer, Rajasthan:गड़ीसर सरोवर को मिलेगा नया स्वरूप, 40 लाख की लागत से शुरू हुआ संरक्षण कार्य जैसलमेर विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली स्वर्णनगरी जैसलमेर की ऐतिहासिक पहचान गड़ीसर सरोवर को एक बार फिर नए रूप में संवारा जाएगा। लंबे समय से उपेक्षा के कारण यहां बनी छतरियों के पत्थर क्षतिगस्त हो रहे थे, जिसे देखते हुए नगर परिषद ने इनके संरक्षण और मरम्मत को लेकर 40 लाख रुपये की लागत से कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि आगामी अक्टूबर-नवंबर माह यानी पर्यटन सीजन से पहले ही मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस योजना के तहत केवल छतरियों की मरम्मत ही नहीं, बल्कि घाट क्षेत्र को भी आकर्षक और मजबूत बनाया जाएगा। जहां पर्यटक खड़े होकर फोटोग्राफी करते हैं, उन चबूतरों को दुरुस्त किया जा रहा है और किनारों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही रेलिंग को नया रूप देने के साथ अधिक सुरक्षित بنایا जाएगा। खास बात यह है कि पूरा मरम्मत कार्य पारंपरिक शैली में किया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों की मदद से पीले पत्थरों पर उसी तरह की बारीक नक्कासी की हो रही है, जैसा पहले देखने को मिलती थी। पत्थरों को जोड़ने के लिए आधुनिक और टिकाऊ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि संरचनाएं लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें। गड़ीसर सरोवर का निर्माण जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल देव ने करवाया था, जबकि 1367 ईस्वी के आसपास महारावल गड़सी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण और विस्तार कराया। इसके बाद ही इसका नाम गड़सीसर यानी गड़ीसर पड़ा। सरोवर का प्रसिद्ध प्रवेश द्वार ‘टीलों की पोल’ यहां की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत को दर्शाता है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद गड़ीसर सरोवर पहले से अधिक खूबसूरत, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल के रूप में नजर आएगा। बाइट- लजपाल सिंह सोढ़ा, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर0
0
Report
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में जमीन विवाद से हत्या
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाडा थाना क्षेत्र के डुमरचिर पंचायत अंतर्गत निपानिया डुंगरिटोला में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा का कुल्हाड़ियों से मारकर हत्या कर दिया है। बताया गया कि आपसी विवाद में गांव के चौकीदार बड़ा दुखिया पहाड़िया की हत्या कर दी गयी, जबकि उनका पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर चौकीदार दुखिया पहाड़िया का अपने पड़ोसी दुखिया पहाड़िया और कालू पहाड़िया से विवाद हुआ था; वह मामला शांत हो गया था। लेकिन मृतक अपने पुत्र के साथ आरोपियों के घर पहुंच गया; इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी। बताया गया कि इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया; हमले में चौकीदार दुखिया पहाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में गंभीर चोट आयी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। इधर, घटना के बाद आरोपी कालू पहाड़िया खुद अमड़ापाडा थाना पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा आरोपी दुखिया पहाड़िया फरार बताया जा रहा है। घायल बड़ा कालू पहाड़िया को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। साथ ही एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि अमड़ापाड़ा के निपनिया गांव में 53 वर्षीय बड़ा दुखिया पहाड़िया की हत्या की सूचना मिली थी; एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 22 वर्षीय कालू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है; पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है।0
0
Report
Advertisement
फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे,प्रेमी युगल के लिए देवदूत बनी पुलिस,आत्महत्या से पहले वीडियो किया वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर -डिबाई: विवाहित युवती और उसके प्रेमिका ने आत्महत्या करने से पूर्व वीडियो बनाकर किया वायरल, तो अलर्ट पुलिस ने बाग में पहुंचकर फांसी के फंदे पर लटक रहे प्रेमी युगल को जिंदा बचाया।दोनों को कराया अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान और परिजनों पर घातक कदम उठाने को मजबूर करने का लगाया आरोप। पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
तृणमूल सांसद सयोनी घोष का सर कलम करने वाले को,एक करोड़ के ईनाम का ऐलान-भाजपा चेयरमैन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - भाजपा चेयरमैन के बिगड़े बोल - तृणमूल सांसद का सर काटने वाले को 1 करोड़ का ईनाम देने का किया ऐलान, तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष की पोस्ट की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश में भी सुलगती नजर आ रही है ,विवाद अब बुलंदशहर के सिकंदराबाद तक पहुंच गया है। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन में ,सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। पालिका चेयरमैन ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद का सर काटने पर 1 करोड़ रुपए के ईनाम की घोषणा की है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर सिकंदराबाद में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि “जो भी व्यक्ति सयोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।” उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा चेयरमैन के इस बयान से, विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका मिल गया है कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान बोले, भाजपा चेयरमैन का बयान दर्शा रहा है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर कितनी गंभीर है। भाजपा नेता महिलाओं को लेकर जिस प्रकार बयान दे रहे हैं, उससे इनकी मानसिकता पता चलती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हत्या के प्रयास का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पिस्टल तानने वाले दबंग पुलिस हिरासत में
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में दबंग ने जमीनी विवाद में तानी लाइसेंसी पिस्टल,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने शिकारपुर कोतवाली में दी नामजद तहरीर दबंग ने जमीनी विवाद में गांव के ही व्यक्तियों के ऊपर तान दी पिस्टल और लाठी डंडों से किया हमला दबंग जनता में शस्त्र लाइसेंस का करता है भय व्याप्त। शिकारपुर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पिस्टल तानने वाले को लिया हिरासत में पीड़ित ने भागकर बामुश्किल बचाई अपनी जान। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के तैयबपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
हाथरस में शराब के 500 रुपये को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर में शराब के लिए 500 रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही तीखी नोकझोंक और हाथापाई में बदल गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास के बाद 22 किसानों ने अपनी भूमि यू पी डा के पक्ष में किया बैनामा
Sawayajpur, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला *जमलापुर गांव में चौपाल लगाकर नगर मजिस्ट्रेट ने किसानों को दिया समाधान का भरोसा* *नगर मजिस्ट्रेट की मेहनत रंग लायी 22 किसानों ने दो हेक्टेर भूमिका किया यूपीडा के पक्ष में बैनामा* हरदोई के सवायजपुर तहसील क्षेत्रे के कौशिया गांव से फर्रुखाबाद होकर बुंदेलखंड-गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किसानों ने उचित और समान मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में अपनी जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया है। रविवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी जमलापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। किसानों की बात सुनकर समस्या समाधान का भरोसा दिया। चौपाल में सरसई तिमिरपुर, कनकापुर उवरिया, मरकड़ा के किसान पहुंचे। जिसमें तिमिरपुर जमलापुर के किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही मुआवजे की नीति दोषपूर्ण है। एक ही क्षेत्र और समान प्रकृति की भूमि होने के बावजूद सर्किल रेट में भारी विसंगति है। प्रशासन कहीं तो बेहतर दरें दे रहा है, तो कहीं मुआवजा नहीं के बराबर दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पूरी परियोजना के लिए एक समान मुआवजा निर्धारित किया जाए।ग्राम तिमिरपुर में सर्किल रेट 19 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तो सरसई मरकड़ा में 29 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा यह शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना है उन्होंने किसानों को दो दिन का समय दिया कहा इसके बाद प्रशासन भूमि अधिग्रहण का कार्य नियमानुसार शुरू कर देगा । उन्होंने कहा परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र का विकास होगा इसलिए सभी सहयोग करें। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया अब तक 589 किसान 53.0097 हेक्टेयर के सापेक्ष 3.82 1924 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कर चुके हैं । चौपाल के बाद तिमिरपुर ,जमलापुर के 22 किसानों ने लगभग 2 हेक्टेयर भूमि का बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय सवायजपुर में यूपीडा के पक्ष में किया। चौपाल में एसडीएम अंकित तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार, नायव तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला ,विजय मौर्य ,प्रमोद मिश्रा प्रधान मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
हरियाणा मंत्रियों की साइकिल यात्रा: सचिवालय पहुँचने के साथ आज की अहम कैबिनेट बैठक
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कैबिनेट की आज अहम बैठक कैबिनेट की बैठक में मंत्री साइकिल पर आते हुए दिखेंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कैबिनेट मीटिंग मे शामिल होने के लिए साइकिल से सचिवालय जाएंगे कृष्ण बेदी अपने सरकारी आवास से सचिवालय तक साइकिल से सवार होकर जायेंगे करीब 9:40 से अपने घर से सचिवालय के लिए रवाना होंगे कैबिनेट मंत्री इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी साइकिल पर सचिवालय कैबिनेट मीटिंग में पहुंचेंगे0
0
Report
Advertisement
पार्क सर्कस में स्थिति सामान्य, सेना-पुलिस की तैनाती बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता की पार्क सर्कस की स्थिति कल से आज काफी हद तक सामान्य हे। लेकिन केंद्रीय आधा सेना की १ टुकड़ी अभी भी तैनाद रखी गई हे। कोलकाता पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स भी मज़ूर हे। कल बुरका पहने हुए महिलाएं भी पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की थी। आज केंद्रीय आधा सेना की एक महिला फोर्स भी तैनाद कर दी गई है। स्थिति आज अभी तक सामान्य हैं। पुलिस की आला अधिकारी पिकेट बनाकर बैठी हे。0
0
Report
हरियाणा कैबिनेट आज 2026 नीतियों की मंजूरी के साथ बड़ा फैसला लेगा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कैबिनेट की आज होगी बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक सुबह 10:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी कैबिनेट बैठक कैबिनेट बैठक में तमाम कैबिनेट मंत्री रहेंगे मौजूद दो दर्जन से ज्यादा एजेंडों पर कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 को मिलेगी मंजूरी हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग नीति 2026 को मिलेगी मंजूरी हरियाणा खिलौना एवं खेल उपकरण निर्माण नीति 2026 की मंजूरी पर होगी चर्चा ड्राफ्ट हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट रीसाइकलिंग नीति 2026 की मंजूरी पर होगी चर्चा हरियाणा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज मैन्युफैक्चरिंग नीति 2026 की स्वीकृति पर होगी चर्चा हरियाणा आईटी / ITes , AI और उभरती प्रौद्योगिकी नीति 2026 की मंजूरी पर होगी चर्चा हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति 2026 की स्वीकृति हरियाणा AVGC-XR 2026 की स्वीकृति नई हरियाणा डाटा सेंटर नीति 2026 के अनुमोदन के विषय पर होगी चर्चा हरियाणा कृषि व्यवसाय और खाद्य प्रसंस्करण नीति 2026 के विषय पर होगी चर्चा नगर पालिका नगरों में जहां विकास योजना नहीं है वहां आवासीय भूखंडों के लिए नगर नियोजन योजना पर होगी चर्चा हरियाणा अभिलेखागार विभाग, विधि तथा विधायी विभाग में ग्रुप डी के सेवा नियमों में संशोधन संबंधी मुद्दों पर होगी चर्चा बीसी -ए , बीसी - बी के सर्टिफिकेटों की वैधता हेतु दिशा निर्देशों संबंधी एजेंडें पर होगी चर्चा हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (वन टाइम वन पे स्विच की सुविधा ) एग्रीगेटर लाइसेंस प्रदान के करने हेतु मुद्दे पर होगी चर्चा हरियाणा लोक सेवा आयोग (ग्रुप B) राज्य सेवा विनियम ,1999 में संशोधन पर लग सकती है मुहर बकाया रकम की रिकवरी के लिए हरियाणा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 2026 हिसार एयरपोर्ट पर स्थापित किए जाने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर परियोजना हेतु स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क में छूट प्रदान करने के मुद्दे पर होगी चर्चा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा के लिए "युक्तिकरण आयोग हरियाणा" की सिफारिश और FDA हरियाणा के अंतर्गत अतिरिक्त पदों का सृजन शामलात देह की भूमि उपलब्ध करवाने के मुद्दे पर होगी चर्चा बाबा श्री खाटू श्याम पूजा स्थल बोर्ड चुलकाना धाम की स्थापना की मंजूरी0
0
Report
शाहजहांपुर के वन विभाग कब्जे के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे, खुफिया जांच शुरू
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर में वन विभाग में अवैध कब्जे से अपनी जमीन खाली कराई, तो नाराज सिख किसानों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिए। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल खुफिया विभाग ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की जांच शुरू कर दी है। 'जमीन वापस दो या फिर पाकिस्तान भेज दो' के नारे लगाने वाले यह लोग थाना बंडा क्षेत्र के नवदिया बंकी इलाके के सिख किसान हैं। वन विभाग ने जंगल की जमीन कब्जा करने के मामले में कार्रवाई करते कई कब्जेदारों से जमीन को कराया कराया है। जंगल की जमीन पर पिछले कई सालों से लोगों ने कब्जा कर रखा था। जमीन कब्जा मुक्त होने पर इलाके के तमाम किसान इकट्ठा हो गए और वन विभाग का विरोध करने लगे। इस दौरान किसानों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिए। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया। इस मामले में अब हिंदू संगठन ने पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला प्रशासन ने जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी
Panchkula, Haryana:पंचकूला,प्रदेश में चल रहे जनगणना कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए पंचकूला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम पंचकूला की ओर से जनगणना ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले 21 कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। इन कर्मचारियों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित विभागों को इन कर्मचारियों के निलंबन के लिए भी पत्र भेजे जाएंगे。 इस मामले को लेकर लघु सचिवालय सभागार में उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर रिपोर्ट न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रशासन की सख्ती केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रही। नगर परिषद कालका के चार्ज अधिकारी दीपक सुखिजा को भी प्रशासन की ओर से दो दिन का कड़ा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर उनके क्षेत्र में जनगणना कार्य में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा है और लापरवाही सामने आने पर तुरंत कार्रवाई होगी। डीसी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि जब जनगणना कर्मचारी उनके घर पहुंचे तो उन्हें सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य सफलतापर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।0
0
Report
रतलाम में पुलिस की सड़क सुरक्षा मुहिम पर सवाल, डायल 112 से चालान क्यों?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इन दिनों पुलिस की अजब-गज़ब कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ एसपी अमित कुमार खुद अधिकारियों के साथ बस में बैठकर फोरलेन के एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर रहे हैं। तेज धुप में सड़क पर उतरकर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दे रहे हैं ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके। वहीं दूसरी तरफ जावरा पुलिस की अजब-गज़ब करवाई देखने को मिली: डायल 112 वाहन का उपयोग चालानी कार्रवाई में जावरा पुलिस करती नजर आई। जिस वाहन को आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए तैयार रखा जाता है, उसी में बैठकर फोरलेन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। खास बात यह रही कि पुलिस के सामने से बिना हेलमेट बाइक सवार और ओवरलोड वाहन निकलते रहे, लेकिन कार्रवाई केवल औपचारिक नजर आई। अब सवाल यही उठ रहा है कि क्या डायल 112 का उपयोग चालानी कार्रवाई के लिए किया जाना उचित है, और क्या एसपी की सड़क सुरक्षा मुहिम को उनकी टीम वास्तव में जमीन पर उतार पाएगी या फिर कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगी。0
0
Report
नाबालिग से शराब बेचवाने के आरोप पर भट्ठी मुनीब व मालिक पर मुकदमा दर्ज
Kushinagar, Uttar Pradesh:नाबालिग से शराब बेचवाने के आरोप पर भट्ठी मुनीब व मालिक पर मुकदमा दर्ज भट्ठी मुनीब संतोष सिंह व अनुज्ञपी सुमंत मणि उपाध्याय के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा नाबालिग किशोर से देशी शराब अपने दुकान से देकर बेचवाने का है आरोप उप निरीक्षक सौरव यादव के रिपोर्ट पर किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आबकारी विभाग दुकान के खिलाफ नही कर रहा कार्रवाई कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा पचरुखीय घाट स्थित देशी शराब दुकान का मामला0
0
Report
Advertisement
