Back
PM आवास योजना विवाद में महिला ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली, हालत नाजुक
ASABDUL SATTAR
Mar 21, 2026 14:30:37
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरधा में पीएम आवास योजना का मकान बनवाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने के बाद काम बंद हो गया। इससे नाराज महिला ने सभी के सामने डीजल छिड़कर खुद को आग लगा ली। उसे जलता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला राजकुमारी के नाम पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई है। जिस जमीन पर वह मकान बनवाना चाहती है, उसको लेकर पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। इस मामले की शिकायत महिला ने थाना पुलिस से भी की थी। जब राजकुमारी ने मजदूरों से काम शुरू कराया तो पड़ोसियों ने विरोध शुरू कर दिया और दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस काम बंद कराकर लौट गई, फिर पुलिस से बात करके राजकुमारी दोबारा अपने पति के साथ जमीन पर काम कराने पहुंचे तो पड़ोसी झगड़ा करने लगे, इसके बाद गुसे में आकर महिला ने अपने ऊपर डीजल तेल डाला और आग लगा ली। किसी तरह आसपास खड़े लोगों ने आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज चल रहा है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowMar 21, 2026 15:33:010
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 21, 2026 15:32:290
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 21, 2026 15:32:140
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowMar 21, 2026 15:31:530
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 21, 2026 15:31:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 21, 2026 15:30:560
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 21, 2026 15:30:420
Report
758
Report
588
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 15:18:01692
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 21, 2026 15:17:48748
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 21, 2026 15:17:30737
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 15:17:11694
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 21, 2026 15:16:52723
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 21, 2026 15:16:38846
Report