icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow28 Apr 2025, 04:28 am

झांसी में शांति मार्च: आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम समाज की एकजुटता

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिला अध्यक्ष रईस खान के नेतृत्व में आतंकवाद के विरोध में शांति श्रद्धांजलि सभा कैंडल मार्च निकाला. पुलिया नंबर 9 छोटी मस्जिद से वीरांगना झलकारी बाई गेट तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति मार्च जुलूस में नारे लगाए. बीते दिनों पहलगाम कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे भारतीय पर्यटकों पर किए गए वहशियाना आतंकी हमले का हम सब कड़ा विरोध करते हैं तथा इस आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश जताने हेतु शांति मार्च व शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि सभा की. भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और आतंकवाद को जड़ से मिटाने की मुहिम तेज की जाए l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतेहपुर कोचिंग हादसे के बाद फायर विभाग ने संचालक को नोटिस जारी किया

Fatehpur, Uttar Pradesh:लखनऊ कोचिंग हादसे में हुई मौतों के बाद जागा फॉयर विभाग, कोचिंग संचालक को थमाई नोटिस चार बैच में किया जा रहा कोचिंग का संचालन अग्नि शमन अधिकारी द्वितीय दीपक कुमार ने की कार्रवाई विद्या एकेडेमी और लाइब्रेरी में मारा छापा, बेसमेंट में किया जा रहा था संचालन इमरजेंसी निकास की नहीं थी व्यवस्था,एक ही दरवाजा होने से संचालक आनंद मौर्या को जारी किया नोटिस फायर सेफ्टी से संबंधित नहीं मिला कोई भी उपकरण सही, कोचिंग बंद कराने के दिए निर्देश कोचिंग में 145 बच्चों का है रजिस्ट्रेशन, 80 बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ते मिले जब तक फायर संबंधित सुरक्षा उपकरण तैनात नहीं होते कोचिंग के संचालन पर लगाई रोंक सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरूद्वारा गली रेलवे स्टेशन रोड पर चल रही थी कोचिंग
0
0
Report

खाजूवाला के गांव में 13 वर्षीय के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Bikaner, Rajasthan:दुष्कर्म से जुड़ा सनसनीखेज मामला 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म! पुलिस जुटी मामले की पड़ताल में, परिजनों ने करवाया मामला दर्ज, एडिशनल एसपी बीएल मीणा ने कहा- 22 तारीख को किया गया मुकदमा दर्ज, पड़ोसी ही बताया जा रहा रेपिस्ट, फिलहाल आरोपी फरार, बच्ची का करवाया गया मेडिकल, जल्दी आरोपों होंगे गिरफ्त में पुलिस कर रही मामले की पड़ताल. बीकानेर के खाजूवाला से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है जहाँ खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बालिका को बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर््म का मामला सामने आया है पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 20 जून की बताई जा रही है आरोप है कि मां के मजदूरी पर जाने के दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और बालिका को बंधक बना लिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बालिका के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी भय के कारण बालिका चुप रही और गुमसुम रहने लगी बाद में परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने खाजूवाला थाने में गांव के ही पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, खाजूवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है पूरे मामले की जांच खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी के द्वारा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चाकलेट के बहाने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म; 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चाकलेट दिलाने के बहाने एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही गाँव में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा सुनसान इलाके में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी माँ मौके पर पहुँची तो आरोपी वहां से फरार हो गया, मासूम बेटी को खून से लथपथ हालत में परिजनों द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की है।
0
0
Report

जयपुर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा चूक: फायर सिस्टम और निकासी पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे से सबक लेगा जयपुर? राजधानी जयपुर में करीब 1200 कोचिंग संस्थान चलते हैं। डेढ़ लाख से अधिक बच्चे मोटी फीस देकर इन कोचिंग संस्थानों में अलग-अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं ........ जी मीडिया ने आज कुछ कोचिंग संस्थानों का रियलिटी चेक किया। कुछ स्थानों पर फायर फाइटिंग सिस्टम तो मिला, पर वहां मौजूद कर्मचारियों को ठीक से इस्तेमाल करना तक नहीं आता है। कई बार कोशिश करने के बाद कोचिंग में मौजूद कर्मचारी खतरे का अलार्म ऑन कर पाया ..... कोचिंग संस्थान में जाने का रास्ता बहुत सकरा था। अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो इस रास्ते से कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे कैसे बाहर आएंगे .... न तो कोचिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था है ............ जी मीडिया की टीम जयपुर के गोपालपुरा इलाके में कुछ और कोचिंग संस्थानों के अंदर गई। यहाँ पर सैकड़ों कोचिंग संस्थान चलते हैं ..... कोचिंग सेंटरों की तस्वीरें डराने वाली थीं, अगर आप इनके अंदर जाओगे तो दो लोग भी एक साथ अंदर नहीं जा सकते क्योंकि कोचिंग की सीढ़ियाँ बहुत छोटी हैं। अगर यहां पर कोई दुर्घटना हो जाए तो बच्चों को बाहर निकलना संभव नहीं होगा ...... इन कोचिंग संस्थानों की तस्वीर देखिए कि यहाँ बिजली के तार खुले पड़े हैं ...... ऐसे हाल से हादसों को दावत मिलती है ..... जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान जयपुर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो टीम को भी कोचिंग संस्थान में जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सीढ़ी इतनी छोटी थी, एक ही इंसान अंदर जा सकता है। लेकिन सवाल वही है आखिर सालों से इस तरह की जगहों पर कोचिंग संस्थान चल कैसे रहे हैं ज़ी मीडिया के रियलिटी चेक के बाद सिस्टम जागा और कुछ कोचिंग संस्थानों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है ....... कोचिंग संस्थान जानबूझकर बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। जयपुर के प्रताप नगर में कोचिंग संस्थानों के लिए कोचिंग हब बनाया गया है, वो अब धूल फांक रहा है। कोचिंग संस्थानों के लिए 300 करोड़ रुपए की लागत से कोचिंग हब का निर्माण हुआ था, जो 2023 में बनकर तैयार हो गया था, पर वहाँ कोचिंग संस्थानों के लोगों ने कोचिंग स्पेस नहीं खरीदे। 224 कोचिंग स्पेस में से सिर्फ 14 कोचिंग संस्थानों ने वहाँ पर कोचिंग स्पेस खरीदे हैं ....... कोचिंग संस्थानों को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा संस्थाओं के फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच चल रही है। कोचिंग हब को लेकर सरकार विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कोचिंग संस्थानों को कोचिंग हब में लेने का कई बार प्रयास किए लेकिन कोचिंग संस्थान वहाँ जाने को तैयार नहीं हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा असुरक्षित स्थान पर चल रही कोचिंग संस्थाओं को बाध्य किया जाएगा, कोचिंग हब या सुरक्षित स्थान पर कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट किया जाएगा, पहले समझाइश करेंगे, नहीं माने तो कठोर कदम उठाएंगे - यूडीएच मंत्री
0
0
Report

नीतिश कुमार निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष; आरा एनकाउंटर पर जाँच

Patna, Bihar:उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि रविवार को राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठक अत्यंत सफल रही। उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे और नीतीश कुमार जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। सारे सदस्यों ने पार्टी के लिए अच्छी खबर रही जिसके नीतीश कुमार ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री कोई पद भले नहीं संभालेंगे लेकिन पार्टी की कमान संभाले रहेंगे पार्टी को ज्यादा समय देंगे जिससे पार्टी और मजबूत होगी जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य हो गए है। नीतीश कुमार की जो उपलब्धियां है बिहार में वह हमारी पार्टी को और ज्यादा ताक़तवर बनाने के लिए सभी लगे है। आरा एनकाउंटर के police के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। वहाँ जो एनकाउंटर की घटना हुई है उससे विवादास्पद दिख रहा है लोगों के मन में शंका और संशय है तो उसको दूर करेगी सरकार। सरकार पूरी गंभीरता से उसे मामले को देख रही है गहराई तक जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं इससे ज्यादा पारदर्शिता नहीं हो सकता है। जांच में अगर कोई पुलिस अधिकारी का दोष आएगा तो उसपर उचित कार्रवाई होगी। पदाधिकारी जो भी हो उस पर कार्रवाई होगीं 3 पदाधिकारी निलंबित किये गए है। लोगों को भरोसा रखना चाहिए, न्यायिक जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। न्यायिक जांच में समय सीमा भी तय की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राजोकरी जंगल में 15 वर्षीय योगांश का पेड़ से शव, पुलिस जांच शुरू

Delhi, Delhi:वसंत इलाके के राजोकरी जंगल में पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय छात्र योगांश का शव; पुलिस जांच मे जुटी. लड़का शाम को घर से निकला और पहाड़ी जंगल में देर रात रहस्मय परिस्थितियों में मृत पाया गया. राजोकरी गांव, वसंत कुंज साउथ थाने के अंतर्गत. मृतक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले योगांश का जंगल में एक पेड़ से शव मिला. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह शाम को टहलने के लिए निकला था और देर रात लौटकर नहीं आया. जिसकी सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदारों ने खोज शुरू की. जंगल में लटका शव मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान योगांश के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
0
0
Report

रोहतक सेAAP प्रवक्ता मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टैके, सांसदों खरीदने की मंडी

Rohtak, Haryana:रोहतक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुटने टेककर देश के हितों को दांव पर लगा दिया है। ऐसा पहले किसी पीएम ने नहीं किया। नरेंद्र मोदी देश के सबसे डरपोक व झुके हुए प्रधानमंत्री साबित हुए है अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा ने दो तिहाई बहुमत पाने के लिए पूरे देश में सांसदों को खरीदने की मंडी लगा दी है। सरकार गिरने के डर से भाजपा लोकतांत्रित तरीके को छोड़कर तानाशाह रवैया अपनाए हुए है। पैसे व फोर्स का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। रामलला के घर से चोरी करके सांसदों को खरीदा जा रहा है। आप प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि ईडी व सीबीआई के बल पर भाजपा सांसदों को तोड़ने का काम कर रही है। एक माह के लिए आम आदमी पार्टी को ईडी दिलवा दो, भाजपा का पटका पहनने वाला भी कोई नहीं दिखेगा। 2014 में जैसे दिल्ली में भाजपा के विजय रथ को रोका था, वैसे ही अब पंजाब भी रोका जाएगा अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की भाजपा के साथ लांग टर्म सेटिंग है। इसलिए भाजपा जनता पर कोई अन्याय करती रहे, भूपेंद्र हुड्डा अपने एसी कमरे से बाहर नहीं निलकते। पूरे हरियाणा में एक ही चर्चा चल रही है कि जब तक भूप्पी, तब तक बीजेपी। तब तक भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के नेता व विपक्ष के नेता बने रहेंगे, तब तक हरियाणा में भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है भाजपा से मिलकर सरकार चला रहे भूपेंद्र हुड्डा अनुराग ढांडा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में हिस्सेदारी है। भूपेंद्र हुड्डा तो भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे है। विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस और सरकार चलाने में नायब सिंह सैनी विफल साबित हुए है। नायब सैनी 90 प्रतिशत समय हरियाणा से बाहर रहते हैं और विपक्ष उसे रोकने में नाकाम है। भाजपा पिछले दरवाजे से बहुमत बढ़ाने में लगी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा को देश की जनता ने अल्पमत सरकार बनाने के लिए सीटें दी, दूसरे दलों के सहारे सरकार बनाई। अब भाजपा जनता से वोट लेने की बताय पिछले दरवाजे से बहुमत बढ़ा रही है। दो तिहाई बहुमत करके संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सांसदों की खरीद फरोख्त करके संविधान बदलने का प्रयास कर रहे, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा राज में राम मंदिर में हुई चोरी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल में राम मंदिर के अंदर चोरी हुई। इतने पेपर लीक करवा दिए, जितने कांग्रेस राज में भी नहीं हुए। राज्यों से पैसो इकट्ठा करके केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है, जिससे सांसदों की खरीद फरोख्त हो रही है। यह भाजपा की उवलब्धियां है। बाईट -अनुराग ढांडा ,आप राष्ट्रीय प्रवक्ता
0
0
Report

वेस्ट एशिया संकट के बावजूद भारत की इकॉनमी मजबूती से उभरी, एक्सपोर्ट और रिज़र्व उन्नति

Mumbai, Maharashtra:भारत कि इकॉनमी इतनी वेस्ट एशिया क्राइसिस कि चुनौतियों के बाद भी मजबूती से खड़ी रही है इस क्राइसिस को भारत ने काफ़ी अच्छे से हैंडल किया भारत कि इकॉनमी मजबूती से रही उसकी बढ़ी वजह देश का स्ट्रॉंग फोरेक्स रिज़र्व वेस्ट एशिया क्राइसिस के शुरुआत में 7 बिलियन डॉलर था और सही समय पर उसका उपयोग भी किया गया Q1 में वेस्ट एशिया क्राइसिस का असर एक्सपोर्ट में देखने को मिल सकता है Q1 2027 में हॉर्मोज़ के चलते ट्रेड पर कितना असर पड़ेगा यह कहना पाना अभी मुश्किल है हमे सर्विस के अलावा merchandise एक्सपोर्ट में भी सरप्लस होना होगा इसके लिए इंडस्ट्री को क्वालिटी के साथ प्राइस कम्पेटिटिव प्रोडक्ट तैयार करना होगा
0
0
Report
Advertisement

विजिलेंस ने संबलपुर, कटक समेत कई ठिकानों पर रेड; 4 DSP, 13 इंस्पेक्टर, 7 ASI मौजूद

Sambalpur, Odisha:ଭିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲ ରେ 'କାଡା' ର ଏକଜୁକୁଟିଭ ଇଞ୍ଜିନିଅର ପଦْمଲୋଚନ ନାୟକ |ଆୟ ବହିର୍ଭୁତ ସମ୍ପତ୍ତି ଠୁଳ ହୋଇଥିବା ନେଇ ଭିଜିଲାନ୍ସ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ସମ୍ବଲପୁର କଟକ ବାଲେଶ୍ୱର ଓ ମାଲକାନଗିରି ଠାରେ ଚଢ଼ାଉ କରାଯାଇଛି |ସମ୍ବଲପୁର ଧନୁପାଲି ଭଡା ଘରେ ସେ ରହିଥିବା ବେଳେ,ଧନୁପାଲି ଅଂଚଳ ର ଅଫିସ ଘର, କଟକ ବିଦ୍ୟାଧର ପୁର ରେ ତିନି ମହଲା କୋଠା,ବାଲେଶ୍ୱର ବସ୍ତା ରେ ଦୁଇ ମହଲା କୋଠା,ମାଲକାନଗିରି କାଲିମେଳା ରେ ବହୁମୂଲ୍ୟ ଜାଗା ରହିଥିବା ବେଳେ ସେସବୁ ସ୍ଥାନ ରେ ଭିଜିଲାନ୍ସ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ରେଡ କରାଯାଇଛି |ଏହି ରେଡ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ୪ ଜଣ DSP ୧୩ ଜଣ ଇନିସ୍ପେକ୍ଟର ୭ ଜଣ ASI ଓ ଆଉ କିଛି ସହକାରୀ ଅଧିକାரி ରହିଛନ୍ତି |ଆଜି ଭୋର ରୁ ଏହି ସବୁ ସ୍ଥାନ ରେ ଏକକାଳୀନ ରେଡ ରାରିଛି |ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ସବୁ ସ୍ଥାନ ରେ ରେଡ ଜାରିରହିଛି |
0
0
Report

159वीं रैंक से एसडीएम बने अनंत लाल, वारिसलीगंज में खुशी की लहर

Nawada, Bihar:बीपीएससी में 159वीं रैंक लाकर अनंत लाल बने एसडीएम, झौर गांव में खुशी की लहर । वारिसलीगंज (नवादा)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 159वीं रैंक हासिल कर वारिसलीगंज प्रखंड के झौर गांव निवासी अनंत लाल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद उनका चयन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) पद के लिए हुआ है। सफलता की खबर मिलते ही झौर गांव समेत पूरे वारिसलीगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जब नव-निर्वाचित एसडीएम अनंत लाल अपने गांव पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, मित्र एवं शुभचिंतक वारिसलीगंज से करीब 12 किलोमीटर दूर खराट मोड़ पर ही जुट गए। डीजे, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बाइक एवं चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ उन्हें वारिसलीगंज शहर का भ्रमण कराया गया और फिर उनके पैत्रिक गांव झौर लाया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अनंत लाल ने सबसे पहले गांव के देवी-देवताओं के temples में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के मध्य विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने वारिसलीगंज स्थित एसजीबीके साहू प्लस टू विद्यालय से इंटरमीडिएट तथा एस.एन. सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं बड़े भाई को दिया। अनंत लाल ने भावुक होते हुए कहा कि उनके भाई का योगदान उनकी सफलता में सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी और परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए काम करना शुरू कर दिया। अनंत लाल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। शिक्षाविद गोविंद जी तिवारी, विधायक अनीता देवी, पूर्व विधायक अरुणा देवी समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अनंत लाल की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को कठिन परिश्रम एवं लगन से लक्ष्य प्राप्त करने की सीख देगी.
0
0
Report

उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा पर युवक की हत्या, सीमावर्ती पुलिस जांच तेज

Majarkata, Chhattisgarh:उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई है। ओडिशा चंदाहंडी थाना क्षेत्र के सालेबीड़ी गाँव के भोई पारा में यह वारदात घटी है, जो कि सीमा आवाज डेढ़ किमी दूरी पर स्थित है। मृतक की पहचान परमेश्वर मरकाम के रूप में किया गया है। जो देवभोग थाना के अंतर्गत मुनगापदर गांव का निवासी है। मृतक पूर्व भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी का रिश्तेदार है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों राज्यों की सीमावर्ती पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल शुरू कर दिया है। मृतक का पैर टूटा हुआ है शरीर के कई हिस्से में मारपीट के गंभीर निशान है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद के कोचिंग सेंटरों में आग, फायर विभाग ने एनओसी और सुरक्षा चेक शुरू कर दिए

Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद फायर विभाग की टीमें एक्शन में हैं। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी खुद फोर्स के साथ कोचिंग सेंटरों में जाँच कर रहे हैं। Zee मीडिया ने मुरादाबाद के बड़े आकाश इंस्टिट्यूट में फायर विभाग की टीम के साथ वास्तविकता जाँच की, जहाँ जहाँ आग प्रकरण हुए वहाँ वही समस्या मौज़ूद मिली; पूरी तरह से शीशे से बंद मिला कोचिंग इंस्टिट्यूट। अगर ऐसी स्थिति में आग लगती है तो घुटन की समस्या होने का खतरा है। Zee मीडिया के कैमरे के सामने कोचिंग इंस्टिट्यूट में लगे फायर उपकरणों को छात्रों और कर्मचारियों से फायर ब्रिगेड के अधिकारीों ने चलवाकर देखा। फायर उपकरण सही मिले लेकिन कोचिंग इंस्टिट्यूट पूरी तरह से शीशों से बंद मिले। Zee मीडिया के संवाददाता ने कर्मचारियों और फायर विभाग के अधिकारी से बात की तो उन्होंने कमी मानी और सुधार के लिए उचित इंतजाम की बात कही। संचालक बोले एसी के कारण पूरे कोचिंग को शीशे से कवर किया गया। वहीं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने कहा मुरादाबाद में 4 मुख्य कोचिंग सेंटरों को फायर की एनओसी नहीं होने पर नोटिस दिया गया है, बाकी चिन्हित कर कार्यवाही होगी। CFO ने कहा मुरादाबाद में सिर्फ 14 कोचिंग सेंटरों को फायर एनओसी प्राप्त है, बाकी की जाँच जारी।
0
0
Report

कोटा में सर्व समाज का प्रदर्शन: प्रशासन के ढीले रवैये के खिलाफ व्यापक नाराजगी

Kota, Rajasthan:प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ सर्व समाज में नाराजगी 25 जून को संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सर्व समाज करेगा प्रदर्शन पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने केडीए और पुलिस पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप कोटा में गुर्जर, भील सहित अन्य सर्व समाजों ने केडीए, वन विभाग और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। आगामी 25 जून को कोटा की धरती पर सर्व समाज की ओर से प्रशासन की लचिली व्यवस्था के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज प्रेसवर्ता कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। गुंजल ने कहा कि गुर्जर सहित अन्य जातियों के खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र किया जा रहा है इन लोगो को जीने नहीं दिया जा रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण और वन विभाग ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। जिन गांवो में 400 से लोग रह रहे है उन गांवो के साथ ये सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। गांव के लोग जिन जंगलों में जानवरों को चारा और पत्तियां खिलाने ले जाते थे वहां पर अब उनसे हजारो रूपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। इसलिए प्रशासन के इस र्दुव्यवहार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बाइट: प्रहलाद गुंजल, पूर्व विधायक
0
0
Report

नालंदा में मॉब लिंचिंग के विरोध में प्रदर्शन, दोषियों की कड़ी सजा की मांग

Pariaunna, Bihar:ऐंकर: राजगीर के मलमास मेला के दौरान झुनकिया बाबा मंदिर के समीप हुई कथित मॉब लिंचिंग की घटना में दो दलित युवकों की मौत के बाद जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में मंगलवार को बिहारशरीफ में एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस नेता शकील खान अमर आजाद और सांसद पप्पू यादव समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुआ यह विशाल जुलूस शहर के कागजी मोहल्ले में ही पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दलितों पर हो रहे अत्याचार और मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल दो व्यक्तियों की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। इस विरोध मार्च में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन को लेकर कई जगह बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top