संरक्षा सेमीनार का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी संयुक्त क्रू लॉबी मे संरक्षा संवाद का आयोजन किया गयाI जिसमें 3 मुख्य लोक निरीक्षक के साथ कुल 19 रनिंग कर्मचारी, 10 लोको पायलट एवं 9 सहायक पायलट उपस्थित रहे। संरक्षा संवाद मे निम्न बिंदुओं पर चर्चा व काउंसलिंग की। पिछले दिनों भारतीय रेलवे में आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली युक्त खण्डों में हुई घटनाओं के बारे में विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। आटोमेटिक ब्लॉक पद्धति में आने वाले विभिन्न सिगनल की जानकारी, अधिकार पत्र के संबंध में जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
