284001
झांसी में किसान दिवस पर सीडीओ ने कहा: किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करें
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि किसानों को खेती के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवानगर बैरियर विवाद: क्रेन चालक पर सुरक्षा कर्मियों से मारपीट के आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:एनसीएल निगाही परियोजना के बैरियर पर हंगामे का मामला... क्रेन चालक पर सुरक्षा गार्डों से मारपीट का आरोप... बैरियर पर ऑटोमैटिक पास नहीं होने पर शुरू हुआ विवाद... CCTV कैमरा और बैरियर तोड़ने का आरोप... दो सुरक्षा गार्ड घायल, नेहरू शताब्दी अस्पताल में कराया गया भर्ती... घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल... नवानगर थाने में FIR दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं... सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र का मामला....0
0
Report
बारिश के कहर से कैराना में कच्चा मकान गिरे: महिला की मौत, दो बच्चों समेत घायल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में बरसात के कारण आज दिन में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। मकान मोहल्ला दरबार खुर्द, पानीपत मार्ग स्थित मजीद कॉलोनी में चम्मच फैक्ट्री के पास था। मृतका शाहजहां (पुत्री वसीम) के रूप में पहचानी गई, जो करीब दस दिन पहले अपने मायके आई थीं और हरियाणा के करनाल जिले के कचामदा गांव में शादी हुई थी। घटना के समय शाहजहां चूल्हे पर खाना बना रही थीं और लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शाहजहां के दो वर्षीय बेटे सलमान और एक माह के बेटे कैफ को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोग मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकालते हुए EMT एवं पुलिस को सूचना दी।0
0
Report
Advertisement
कोटा एसीबी ने जयपुर नगर निगम में रिश्वत घोटाला; विवाह पंजीयन अधिकारी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:कोटा एसीबी की जयपुर नगर निगम में ट्रैप कार्रवाई मैरिज रजिस्ट्रार और कर्मचारी 12 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार विवाह पंजीयन का निर्धारित शुल्क 110 रुपये होने के बावजूद मैरिज रजिस्ट्रार विक्रम सिंह और कर्मचारी राकेश चौधरी द्वारा प्रति विवाह पंजीयन 2,500 से 3,000 रुपये तक रिश्वत राशि की मांग की गई रिश्वत राशि नहीं देने पर पंजीयन के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों में अनावश्यक कमियां बताकर परिवादियों को परेशान किया गया0
0
Report
आजसू महिला मोर्चा ने अखिल झारखंड महिला अधिवेशन की खासी तैयारी की घोषणा
Ranchi, Jharkhand:रांची में आजसू महिला मोर्चा ने आगामी 4 जुलाई को आयोजित होने वाले अखिल झारखंड महिला अधिवेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसमें राज्यभर से हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनसे जुड़े सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि सुदेश महतो होंगे। आजसू पार्टी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.0
0
Report
बोकारो में प्रखंड प्रधान सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार; 8000 रुपये केमिकल लगे नोट बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। बोकारो में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कार्य के एवज में प्रधान सहायक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान शिकायतकर्ता ने घूस देने के बजाय धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में शिकायत कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया गया। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में मो. गुलाम रसूल को केमिकल लगे आठ हजार रुपये थमाए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर केमिकल से रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेना प्रमाणित हो गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है। वहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ACB अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील है कि रिश्वत मांगने पर तुरंत ACB को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
शामली में प्रेम-जाल से धर्मांतरण का मामला; पिता-परिवार रो रहा
Noida, Uttar Pradesh:आयुष मालिक के बाद शामली जिले में एक और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक मां का आरोप है कि उसके बेटे को मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर दिया। माता रो-रो कर कहती हैं कि मेरे बेटे को वापस दिला दो, लड़की को उसके माता-पिता के पास भेजवा दो। डॉली अपने बेटे को वापस लाने के लिए पुलिस से विनती कर रही है; उसका इकलौता बेटा मुस्लिम बन गया है। उसने नमाज पढ़ना शुरू किया, कलमा पढ़ना शुरू कर दिया, दीवार पर कलमा लिखा है, उसके कमरे से इस्लामिक किताबें मिली हैं। लड़की ने संपत्ति के लालच में उसे मुस्लिम बनाया। लड़की की मां की बाइट। गांव भाऊ खेड़ा के लोग कहते हैं कि कार्तिक राजपूत है; उसे बहला-फुसला कर मुस्लिम बना दिया गया। हम उसे वापस लाएंगे। हिंदू संगठन के यशवीर महाराज भी पुलिस जांच की मांग कर रहे हैं। शामली पुलिस ने कार्तिक और लड़की अलीशा को बरामद किया है; 2025 में वे भागे थे; उस वक्त अलीशा नाबालिग थीं, जिससे कार्तिक गिरफ्तार हुआ था। जेल से छूटने के बाद फिर भाग कर शादी कर ली। अब दोनों बालिग हैं; कार्तिक अपने घर वालों के आरोप को गलत बता रहा है कि उसने मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया। अलीशा की आवाज़: तुम्हारे बेटे को मुस्लिम बना दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धर्म परिवर्तन कराया गया या नहीं; दोनों पुलिस हिरासत में हैं।0
0
Report
छिंदवाड़ा में हाथी को बिस्किट खिलाने से दो युवकों पर हमला, घायल
Chhindwara, Madhya Pradesh:हाथी को बिस्किट खिलाना 2 युवकों को पड़ा भारी हाथी ने किया अचानक हमला छिंदवाड़ा के चौरई-अमरवाड़ा मार्ग पर आज दोपहर सड़क से गुजर रहे एक हाथी को दो युवकों द्वारा बिस्किट खिलाना महंगा पड़ गया. हाथी ने युवकों पर अचानक हमला कर दिया. हादसे में एक युवक के पैर में जबकि दूसरे युवक के सिर और कान में चोट लगने से लगातार खून बहने लगा. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार प्रदीप कहार और राकेश यादव सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद हाथी को बिस्किट खिलाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि इसी दौरान हाथी अचानक आक्रोश में आ गया और उसने युवकों पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने एक युवक को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया जबकि दूसरे युवक पर पैर रख दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग डरकर दूर भागने लगे. स्थिति बिगड़ती देख महावत ने तत्काल हस्तक्षेप कर हाथी को किसी तरह काबू में किया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है0
0
Report
भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कांग्रेस के दलित मुद्दे पर हमला किया
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी बाईट on कांग्रेस दलित0
0
Report
Advertisement
परीक्षा देकर निकले छात्रों की बाइट पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:परीक्षा देकर निकले छात्रों की बाईट0
0
Report
रायबरेली में ईंट भट्ठे विवाद के बाद विपक्षियों ने भूसा-गेहूं का भंडार जलाया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे मामूली विवाद के बाद विपक्षियों ने भूसा अनाज रखने के स्थान को जला दिया। इसमें दस बोरी गेहूं और जानवरों के लिए कई कुंटल भूसा रखा था जो जलकर राख हो गया। मामला थाना क्षेत्र के रुस्तम खेड़ा गांव का है। यहां पुरानी रंजिश और ईंट भट्ठे के विवाद को लेकर एक गरीब परिवार के अनाज व भूसा रखने के स्थान पता आग लगा दी। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का राशन, भूसा और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। पीड़ित महिला राजरानी पत्नी छेद्दू ने बताया कि उनके पति ईंट भट्ठे पर मिस्त्री का काम करते हैं और उनके तीन बेटे भी उसी भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। भट्ठे पर काम का हिसाब-किताब करने के लिए गांव के ही दो लोग रहते है। किसी बात को लेकर उन्ही से विवाद हो गया था। आरोप है कि उस वक्त विपक्षियों ने भट्ठे पर ही देख लेने की धमकी दी थी और कहा था कि 'तुम्हारे बंगले में आग लगा दूंगा। विवाद के बाद विपक्षी गांव वापस लौट आए। आरोप है कि उसी के बाद विपक्षियों ने आग लगा दी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले हरचंदपुर थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टेट परीक्षा की ड्यूटी मे हैं। हालांकि टेट परीक्षा आज ब्रस्पतिवार को है जबकि घटना कल बुद्धवार की है। एस ओ के इस जवाब से ज़िले मे. ला एन्ड आर्डर की स्थिती समझी जा सकती है।0
0
Report
दलाल के झांसे में लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत, राजधानी हॉस्पिटल पर सवाल
Hardoi, Uttar Pradesh:लखनऊ ले जा रहे थे बेटा,दलाल ने रोका,न्यू राजधानी हॉस्पिटल में चली गई जान,मरने के बाद ऑक्सीजन लगाकर रेफर करने का आरोप \n \nहरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के घुरमई गांव निवासी गयाधर का 16 वर्षीय बेटा सुजीत पिछले दो महीने से बीमार था। परिजनों के मुताबिक सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार सुजीत को शहर के कटियार नर्सिंग होम ले गया, जहां से उसे लखनऊ भेज दिया गया। फिर रानी कटियारी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया और बेटे को लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। आरोप है कि रानी कटियारी हॉस्पिटल से लखनऊ ले जाते समय ही अस्पताल के बाहर एक दलाल मिला, जिसने परिवार को बहला-फुसलाकर कहा कि लखनऊ रोड स्थित न्यू राजधानी हॉस्पिटल में अच्छा इलाज होता है और सुजीत ठीक हो जाएगा। परिजन उसकी बातों में आ गए और बेटे को लेकर न्यू राजधानी हॉस्पिटल पहुंच गए।\n\nपरिजनों का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे न्यू राजधानी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने भी आश्वासन दिया कि उनका बेटा ठीक हो जाएगा और उसका इलाज कर दिया जाएगा। इसी भरोसे पर सुजीत को भर्ती करा दिया गया। परिवार के मुताबिक सुजीत मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसे डॉक्टरी भाषा में कैंसर कहा जाता है। इस बीमारी में शरीर में नया खून बनना लगभग बंद हो जाता है, इसलिए मरीज को तत्काल ब्लड, विशेषज्ञ इलाज और लगातार निगरानी की जरूरत होती है। आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल में ब्लड चढ़ाने और जरूरी उपचार के बजाय सिर्फ ग्लूकोज चढ़ाया जाता रहा। शाम तक न जांच हुई, न जरूरी इलाज मिला और करीब आठ बजे सुजीत की मौत हो गई।\n\nपरिजनों ने आरोप लगाया कि मौत के बाद भी अस्पताल की संवेदनहीनता खत्म नहीं हुई और शव को ऑक्सीजन लगाकर एंबुलेंस से लखनऊ रेफर कर दिया और कहा कि लखनऊ ले जाओ।बेटे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो आरोप है कि डॉक्टर मौके से भाग निकले।अस्पताल संचालक सामने नहीं आया,जबकि मौके पर मौजूद कर्मचारी सौरभ पाल ने भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाती रही।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिवार का कहना है कि अगर दलाल और डॉक्टर के झूठे आश्वासन पर भरोसा न किया होता और वे सुजीत को सीधे लखनऊ ले जाते,तो शायद उसकी जान बच सकती थी।\nबाइट -- गयाधर मृतक के पिता \nबाइट -- अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई0
0
Report
Advertisement
जालौन गैंगस्टर केस: किशोरी हत्या में दो आरोपियों को 5-5 साल जेल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में हत्यारोपी गैंगस्टर आरोपियों को सुनाई गई सजा, दोनों आरोपियों को सुनाई गई 5-5 साल की सजा, आरोपियों ने की थी किशोरी की हत्या, सरेआम गोली मारकर हत्याकांड की वारदात को दिया था अंजाम, आजीवन कारावास की सजा काट रहे आरोपी, गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर किया था फायर, गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला कोर्ट ने सुनाई सजा, 20-20 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना, जालौन के जिला सत्र न्यायालय की गैंगस्टर कोर्ट ने सुनाया फैसला।0
0
Report
चुनावी चाय आपकी राय: कौशांबी में जनता के मुद्दे और वोट कैसे होंगे
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय 2027 चुनाव को लेकर कौशांबी जिले में माहौल धीरे धीरे गर्म हो रहा है। आज ख़ास कार्यक्रम चुनावी चाय आप की राय में लोगो से जाना कि उनके मुद्दे क्या है। किन मुद्दों पर जनता इस बार वोट करेगी। और अपनी सरकार चुनेगी। बात चीत के दौरान लोगो के अलग अलग मुद्दे थे। अब आने वाला चुनाव ही फ़ैसला करेगा कि लोगो ने किन मुद्दों को महत्व दिया है।0
0
Report
दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड: अमन समेत 2 सहयोगी गिरफ्तार, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। दून पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोतवाली सहसपुर और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन को दो साथियों के साथ हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीती 13 जून 2026 की शाम का है, जब सहसपुर के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस विवाद में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर विनोद कुमार, अशोक और राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई थी。 एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 6 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
