Jhansi - थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विद्युत व्यवस्था को सुचारू काराया
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा में कई दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था से परेशान किसान और ग्रामीण बिजली घर पहुंच गए और उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा काटना शुरु कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कई दिनों से विद्युत आपूर्ति की वजह से सभी लोग परेशान हैं,जल के साथ-साथ खेतों में सिंचाई भी नहीं हो पा रही है. पावर हाउस पर करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी अनुज सिंह गंगवार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर व्यवस्था को सुचारू करने का आश्वासन दिया तभी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|