icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुरा फूल स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, जान-माल सुरक्षित

Bathinda, Punjab:ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ 'ਤੇ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਪਟੜੀ ਤੋਂ ਉਤਰੀ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਬਰਨਾਲਾ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੀ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਦੇ ਕੁਝ ਡੱਬੇ ਅਚਾਨਕ ਪਟੜੀ ਤੋਂ ਉਤਰ ਗਏ。 ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੁਤੀ ਸੁਜ਼ੂਕੀ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਲੱਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਫਿਲਹਾਲ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ। ਹਾਦਸਾ ਕਿਨ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨਾਂ ਕਰਕੇ ਵਾਪਰਿਆ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਰੇਲਵੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report

युवा नेतृत्व से लोकतंत्र मजबूत: अराजकता के खिलाफ भारत का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं。 बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं。 चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते। हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं。 जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा।
0
0
Report

नरसिंहपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में देवी मां भगवती का स्वरूप भक्तों के बीच मंत्रमुग्ध

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर से सामने आया मां भगवती त्रिपुर सुंदरी का यह मनमोहक स्वरूप,,,गोटेगांव स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में मां का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुनहरे वस्त्रों, चमचमाते मुकुट और पारंपरिक आभूषणों के साथ लाल, सफेद, गुलाबी और बैंगनी फूलों की मालाओं ने माता के सौंदर्य में चार चांद लगा दिए। दरबार का सबसे खास आकर्षण रहा माता की प्रतिमा के पीछे मोर पंखों से तैयार किया गया भव्य बैकड्रॉप। हर तरफ बिखरी मोर पंखों की आभा ने पूरे परिसर को एक दिव्य और अलौकिक रंग में रंग दिया। मां के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे हैं। आस्था और दिव्यता का यह संगम हर किसी का मन मोह रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जालना में कम बारिश ने मोसंबी बागों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की

Jalna, Maharashtra:जालना जिला मोसंबी का प्रमुख क्षेत्र है, लेकिन इस वर्ष कम वर्षा के कारण बागों में पेड़ करपने लगे हैं। बारिश कम होने से मोसंबी पेड़ कमजोर पड़ रहे हैं और किसान मजबूरन मोसंबी tree काटने को मजबूर हो रहे हैं। अम्बड़ तालुक के धाकलगाव के किसान भारत उंडे ने भी उनकी बाग के पेड़ काट डाले क्योंकि प्यासे कुओं और जायकवाडी डावे कालव्य से पानी मिलना बंद हो गया है। इसके साथ राजेंद्र कटके ने भी अपने बाग में पेड़ काटे। कई बाग पानी नहीं मिलने के कारण करप रहे हैं। इस स्थिति में किसानोंने मोसंबी फसल early selling शुरू कर दी है क्योंकि पानी की कमी से फलों का आकार छोटा है और बाजार में कीमत गिरकर लगभग 10–11 हजार रुपये प्रति टन के आसपास पहुँच गयी है। किसानों का विरोधाभासी अनुभव है: कुछ ने फसल बचाने की कोशिश की, परन्तु पंक्ति में पानी की कमी और मृदा-तोड़ के कारण नुकसान बढ़ता गया है। किसान एक लाख रुपये की अनुदान राशि की मांग कर रहे हैं ताकि मोसंबी बागों की देखरेख संभव हो सके और फसल को बचाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

गोवा एक्सप्रेस ने निरीक्षण ट्रॉली से टक्कर मारी; गैंगमैन की मौत

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भोपाल-उज्जैन रेलवे ट्रैक पर पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गोवा एक्सप्रेस ने रेलवे की निरीक्षण ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में एक गैंगमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उज्जैन रेफर किया गया है। तीन अन्य घायलों को भी उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। ट्रेन कुछ समय रोकने के बाद रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार निरीक्षण ट्राली पर पांच रेलवे कर्मचारी थे। निरीक्षण अधिकारी ट्राली पर बैठे हुए थे और गैंगमैन पीछे से धक्का लगा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। टक्कर लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अलावा मक्सी एवं बेरछा थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। डायवर्ट होकर चल रही थी ट्रेन बताया गया कि 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डि गामा गोवा एक्सप्रेस को पिछले 15 दिनों से मथुरा से भोपाल की ओर डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। शुक्रवार को यह ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक और घायल की पहचान हादसे में मृत गैंगमैन की पहचान भगवान सिंह पिता लालजी राम, निवासी बर्डियासोन के रूप में हुई है। गंभीर घायल दिलीप पिता बाबूलाल जायसवाल भी बर्डियासोन के रहने वाले हैं। उन्हें उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण अधिकारी मनोज वर्मा निवासी उज्जैन, गैंगमैन विक्रम पिता मदनलाल निवासी बर्डिया सोन एवं सद्दाम पिता जहुर खां निवासी बेरछा शामिल हैं।
0
0
Report

Dwarka के मोहन गार्डन में छात्र की चाकू हत्या, पुलिस जांच में जुटी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के बाहर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्र की गर्दन में जा धंसा। घायल छात्र वापस स्कूल के अंदर भागा, अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतक छात्र की पहचान विपिन गार्डन निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र शाम के समय स्कूल में पढ़ने के लिए जाता था। घटनास्थल के पास ही मोहन गार्डन थाना भी स्थित है। वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों को प्रशिक्षण मिला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर जोर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश झुंझुनूं जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने अधिकारियों को चुनाव संबंधी दायित्वों, व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कार्मिक पूरी ऊर्जा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और किसी भी परिस्थिति में सजग रहकर कार्य करने पर जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने अधिकारियों को चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो।प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, अधिकारियों की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रामनिवास सहित डीएलएमटी कार्मिकों ने प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अधिकारियों को चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बाइट 01 : डॉ. अरुण गर्ग ,जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं बाइट 02 : देवेन्द्र सिंह राजावत ,एएसपी झुंझुनूं
0
0
Report

झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में मौसम बदला, बरसात से किसानों की चिंता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ग्रामीण इलाकों में बदला मौसम का मिजाज सुलताना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई बरसात अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट की संभावना खेतों में कटी पड़ी मूंगफली की फसल को लेकर बढ़ी चिंता बारिश से फसल खराब होने की आशंका, किसान परेशान झुंझुनूं जिले के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुलताना सहित आसपास के कई गांवों में बरसात हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुलने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगाई है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मूंगफली की फसल की कटाई का काम चल रहा है। कई किसानों ने खेतों में मूंगफली की फसल काटकर निकालने के लिए रखी हुई है। ऐसे में अचानक हुई बरसात से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। यदि मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रहता है और बारिश होती है, तो खेतों में पड़ी फसल को संभालने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मूंगफली की कटाई के बाद फसल को खेतों से समेटने और सुखाने का काम किया जाता है। इस दौरान बारिश होने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात के बाद किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों को चिंता है कि यदि दोबारा बारिश हुई, तो खेतों में कटी पड़ी मूंगफली की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।सुबह मौसम में आए बदलाव और बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो सकता है। हालांकि, बारिश का असर कितना व्यापक रहेगा और तापमान में कितनी गिरावट आएगी, यह आगे के मौसम पर निर्भर करेगा। फिलहाल सुलताना सहित आसपास के गांवों में हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है。
0
0
Report
Advertisement

Pilani ATM cut attempt: Four arrested, gas cutters seized

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी में एटीएम काटने पहुंचे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश bank ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटने का प्रयास, हरियाणा के 4 बदमाश गिरफ्तार पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला, नाकाबंदी तोड़कर भागे आरोपी पुलिस ने कार के टायर पर किया फायर, खेत में पलटी बदमाशों की कार बिना नंबर की बलेनो, गैस कटर और ऑक्सीजन-एलपीजी सिलेंडर जब्त पिलानी में पीएनबी और अलवर में भी एटीएम लूट के प्रयास का खुलासा SSP कावेंद्र सिंह सागर बोले—अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी झुंझुनूं जिले की पिलानी पुलिस ने एटीएम काटकर लूटपाट करने का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी बिना नंबर की बलेनो कार से फरार हो गए। पीछा करने पर उन्होंने नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी और बैरिकेड्स को टक्कर मार दी। पुलिस ने भाग रही कार के टायर पर फायर किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी नहीं रुके। कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार चारों आरोपियों को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र राकेश निवासी बागावास, थाना बेरी, जिला झज्जर; चिराग पुत्र जसवंत निवासी जींद रोड, कबीर कॉलोनी, रोहतक; कृष पुत्र विकास निवासी माजरा, थाना बेरी, जिला झज्जर; और मनीष पुत्र मुकेश निवासी गोची, थाना बेरी, जिला झज्जर के रूप में की है।पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस कटर, काले रंग का स्प्रे, दस्ताने, टोचन बेल्ट और एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण मिले। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बलेनो कार और इन उपकरणों को जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 8 अक्टूबर 2026 को पिलानी कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास करने की बात भी स्वीकार की है। इसके अलावा अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एटीएम लूटने के प्रयास के मामले में चारों आरोपी वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और गिरोह में शामिल दूसरे लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।पुलिस पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने, सरकारी नाकाबंदी तोड़ने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने के आरोपों के संबंध में पिलानी थाने में अलग-अलग तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बैंक की ओर से भी एटीएम काटने के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना बैंक के नियंत्रण तंत्र के माध्यम से अभय कमांड सेंटर तक पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने रुकने के निर्देशों की अवहेलना की और नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिस वाहन को टक्कर मारी, जिससे पुलिसकर्मियों की जान को खतरा पैदा हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे अलवर और पिलानी सहित अन्य स्थानों पर की गई संभावित वारदातों तथा गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं मोड़ा पहाड़ डंपिंग यार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में डंपिंग यार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण सभापति ने मोड़ा पहाड़ डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण कचरा वाहनों की आवाजाही में परेशानी आने पर लिया जायजा तीन रास्तों पर कचरा जमा होने से बाधित हो रही थी आवाजाही रास्तों में जमा कचरा हटाकर सुगम रास्ता बनाने के निर्देश डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के दिए निर्देश झुंझुनूं नगर परिषद सभापति और पार्षदों ने शहर के मोड़ा पहाड़ स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को डंपिंग यार्ड तक पहुंचने में आ रही परेशानी का जायजा लिया। सभापति ने नगर परिषद अधिकारियों और पार्षदों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रास्तों की स्थिति देखी तथा कचरा वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी की ओर से कचरा लेकर आने वाले ऑटो-टीपर और ट्रैक्टरों को डंपिंग यार्ड तक पहुंचने में परेशानी की information दी गई थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डंपिंग यार्ड तक पहुंचने वाले तीन प्रचलित रास्तों पर कचरा जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी सामने आई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और वाहन चालकों ने बताया कि रास्ता दुर्गम होने के कारण कचरा वाहनों को डंपिंग यार्ड तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे कचरा संग्रहण व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका रहती है। इस पर सभापति ने संबंधित अधिकारियों को रास्तों में जमा कचरा हटाने और वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम रास्ता तैयार करने के निर्देश दिए।सभापति अगवान ने मोड़ा पहाड़ डंपिंग यार्ड में लंबे समय से जमा पुराने कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड तक कचरा वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि शहर से एकत्रित कचरे का समय पर निस्तारण हो सके और सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।निरीक्षण के दौरान पार्षद,सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे。
0
0
Report

बांसवाड़ा में कागदी नदी के सौंदर्यकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार की तैयारी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति मुकेश रावत शहर की सुंदरता को लेकर गंभीर नजर आ रहे है, इसी के तहत आज शहर की कागदी नदी के सौंदर्यकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद और माही विभाग ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सभापति मुकेश रावत सहित नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और माही विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में कागदी नदी की साफ-सफाई और सौंदर्यकरण को लेकर चर्चा की गई। इसके तहत नगर परिषद और माही विभाग मिलकर नदी की सफाई का कार्य करेंगे। वहीं, नदी के दोनों तरफ 30 फीट सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को नगर परिषद की ओर से हटाया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा। सभापति मुकेश रावत ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण को लेकर कागदी नदी का विकास प्राथमिकता से कराया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद और माही विभाग मिलकर कार्य करेंगे। नदी के दोनों तरफ सड़क बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top