icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow26 Jan 2025, 01:52 pm

Jhansi: रक्सा में व्यापार मंडल ने 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Jhansi, Uttar Pradesh:

76वां गणतंत्र दिवस रक्सा के व्यापार मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार राय और भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि राजपूत ने व्यापार मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण किया। मंडल अध्यक्ष रवि राजपूत ने व्यापारियों को संविधान के बारे में जानकारी देते हुए उनका नाम संदेश पढ़ा। इस दौरान राजेंद्र राजपूत, प्रधान रक्सा, राममिलन यादव, प्रधान कोटखेरा, भूपेंद्र सिंह परमार, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सुनील खरे, राजेंद्र विश्वारी, ब्रजेश तिवारी, पंकज सावला और चरण सिंह चौहान को व्यापार मंडल ने शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायपुर के दुर्गा पंडाल में आतिशबाजी से लगी आग, टला बड़ा हादसा; पुलिस ने जारी किया अलर्ट Fire Breaks

Raipur, Chhattisgarh:Fire Breaks Out at Raipur Durga Pandal Due to Fireworks, Major Mishap Averted; Police Issue Alert रायपुर के शारदा चौक स्थित दुर्गा उत्सव पंडाल में आतिशबाजी के दौरान अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। नवरात्रि में उमड़ रही भारी भीड़ और दुर्ग के फूल चौक की पूर्व घटना को देखते हुए रायपुर पुलिस ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने सभी समितियों को पंडाल के 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी व ज्वलनशील सजावट पर रोक लगाने तथा अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

बांदा मेडिकल कॉलेज चोरी: अन्तर्राज्जीय अभियुक्त गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज आवास में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 11 लाख रुपए के माल और 4160 रुपए नगद बरामद हुए। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18/19.08.2026 की रात मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर राजेश पुत्र कालू निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा, धार मध्य प्रदेश को जंगल से गिरफ्तार किया। चोरियों में दो आवासों में कुंडी तोड़कर घुसना और बाउंड्री फांदना शामिल था; वे अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। आगे की जांच में उनके अपराधिक इतिहास और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। बाइट – सौरभ सिंह (डीएसपी)।
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी ने मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर विचार-विमर्श के निर्देश दिए

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *बिहार में आज प्रोफेसरों के प्रदर्शन के बाद CM सम्राट का बड़ा निर्देश जारी* आज बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों,टीचर्स ने किया था प्रदर्शन बिहार के मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय टाइगर को दिया निर्देश मुख्यमंत्री सचिवालय ने फेसबुक पोस्ट से दी जानकारी,माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर जी को निर्देश दिया है कि बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय के संबंध में सभी संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझावों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि वर्तमान में चल रही बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ बैठक और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सभी संबंधित पक्षों के विचारों एवं सुझावों पर विचार करने के बाद ही इस संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report

परिहारपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी ने जेसीबी से अभियान चलाया

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी रणपाल पंचायत के परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के निर्देश पर दंडाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में जागेश्वर मुखिया के पुत्र शिवनंदन मुखिया द्वारा करीब 17.575 डिसमिल जमीन पर फूसनुमा एवं चदरे का घर बनाकर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि संबंधित परिवार करीब 15- 20 वर्षों से उक्त घर में सपरिवार रह रहा था। पंचायत की ओर से इस जमीन पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि जमीन से संबंधित मामला वर्षों से न्यायालय में चल रहा था। सरकारी आदेश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय, उदाकिशुनगंज के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रभारी अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश राजपूत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अतुल कुमार तथा बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, बादशाह तिवारी, संजय कुमार एवं आशीष भारती सहित करीब दो दर्जन पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर शिवनंदन मुखिया की मां चंद्रिका देवी ने आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि संबंधित जमीन उनकी निजी संपत्ति है, जिसे उन्होंने चानो मुखिया से खरीदा था। चंद्रिका देवी के अनुसार, जमीन से संबंधित टाइटल मुकदमा न्यायालय में लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला था। हालांकि प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी प्रयास किया गया था । लेकिन शिवनंदन मुखिया द्वारा सात दिन की मोहलत मांगी गई थी और कहा था कि वह स्वयं से जगह को खाली कर देंगे बावजूद इसके खाली नहीं होने पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। बाइट : ओमप्रकाश राजपूत,अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी से आशा बहुओं ने मांगना पूरी होने पर लखनऊ करने की दी चेतावनी।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow1h ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर लखनऊ कूच की चेतावनी लखीमपुर-खीरी, उत्तर प्रदेश। लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द समाधान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे लखनऊ स्थित ईको गार्डन पहुंचकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या कदम उठाती है।
0
0
Report
Advertisement

गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला: केजरीवाल-समर्थकों को माफी की मांग

New Delhi, Delhi:गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला कतई बर्दाश्त नहीं!\n\nयह पवित्र परिसर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब जी का है, गुरबाणी, सेवा, अरदास और सिख मर्यादा का पावन स्थान। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल के लोग गुरु घर के पवित्र आंगन को अपने राजनीतिक प्रदर्शन और नारेबाजी का मंच बना रहे हैं और केजरीवाल जी इस कृत्य को सही ठहराने में लगे हैं।\n\nराजनीति की भी एक सीमा और मर्यादा होती है। गुरु घर किसी राजनीतिक दल का अखाड़ा नहीं है। सत्ता की भूख में गुरु घर की मर्यादा और संगत की आस्था को चोट पहुँचाना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी सिख संगत की भावनाओं का अपमान है।\n\nकेजरीवाल जी और इस कृत्य का समर्थन करने वाले तमाम नेताओं को सिख समाज और संगत से तत्काल बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।\n\nसियासत कहीं और कीजिए, गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा।\n\nगुरु की मर्यादा सर्वोपरि है!
0
0
Report

निशांत कुमार ने मां श्यामा माई दर्शन कर आशीर्वाद लिया, NDA के पक्ष में मतदान

Darbhanga, Bihar:मां श्यामा माई के दरबार अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट देकर किया सम्मानित, NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और जीत का दावा किया । दरभंगा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक मिथिला के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ता नजारे आलम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि से पहले गरबा का जज़्बा चरम पर, महिलाएं पूरी तैयारी में

Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि की शुरुआत से पहले गरबा का रंग चढ़ने लगा है. मां दुर्गा की आराधना और गरबा की धुन पर झूमने के लिए महिलाएं पूरी तरह तैयार हैं. उत्साह ऐसा कि रात के 10 बजने के बाद भी गरबा की प्रैक्टिस जारी है. देखें, नवरात्रि से पहले उत्सव की ये शानदार तस्वीरें. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह नवरात्रि के आगमन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. रात के 10 बज चुके हैं, लेकिन गरबा का जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा. महिलाएं पारंपरिक गरबा की धुन पर जमकर थिरक रही हैं, तो कोई कल होने वाले गरबा आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. खास बात यह है कि महिलाएं गरबा की पूरी वेशभूषा में नजर आ रही हैं. रंग-बिरंगे परिधान, ताल से ताल मिलाते कदम और चेहरे पर उत्साह—हर तरफ नवरत्रि के स्वागत की रौनक दिखाई दे रही है. कल होने वाले गरबा आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है. अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब गरबा के रंग, संगीत और भक्ति के संग नवरात्रि का उत्सव पूरे शबाब पर होगा. फिलहाल, नवरात्रि शुरू होने से पहले ही गरबा का उत्साह अपने चरम पर है. रात के 10 बजे भी जारी यह तैयारी बता रही है कि कल गरबा के मंच पर भक्ति, परंपरा और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है.
0
0
Report
0
0
Report

डोंगरगढ़ में नवरात्रि सुरक्षा: 1100 से अधिक जवान तैनात, पदयात्रियों को मिलेंगे रेडियम स्टिकर

Rajnandgaon, Chhattisgarh:Tight Security at Dongargarh for Navratri: Over 1,100 Cops Deployed, Radium Stickers for Pilgrims डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शारदीय नवरात्रि मेले के लिए राजनांदगांव पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में 1100 से अधिक जवान, 30 राजपत्रित अधिकारी और 50 निरीक्षक तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और तीन प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात व भीड़ प्रबंधन योजना लागू की गई है। पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध है। रात में चलने वाले पदयात्रियों की सड़क सुरक्षा के लिए 20,000 रेडियम स्टिकर बांटे जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top