Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी में शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, छात्रों से कराई मजदूरी, वीडियो हुआ वायरल

Feb 08, 2026 14:12:36
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी के चिरगांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेमरी से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हाथों में किताब, पैन और कॉपी होनी चाहिए थी, लेकिन शिक्षकों ने इन छात्रों के नन्हें हाथों में थमा दिए फावड़े और तसले, क्लासरूम की जगह छात्र गड्ढा खोदकर जमीन समतल करते में जुटे हैं। वहीं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला यह नजारा देख किसी जागरूक ग्रामीण ने इस पूरी शर्मनाक तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जहाँ सरकार बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन झांसी के इस विद्यालय के शिक्षक बच्चों से मजदूरी करा रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNeeraj Jain
Feb 08, 2026 16:02:30
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - ढाबे पर युवक को लात-घूसो से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो बडेरा गांव के सरपंच एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलि सिंह लोधी का बताया जा रहा है। वीडियो चंदेरी थाना क्षेत्र के बडेरा गांव में मारपीट का बताया जा रहा है। वीडियो में मारपीट करने वाला व्यक्ति बड़ी बेरहमी के साथ एक युवक के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट करने वाला शख्स बडेरा गांव का सरपंच एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलि सिंह लोधी बताया जा रहा है, और पीड़ित युवक ब्रज किशोर यादव हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घटना एक ढाबे की बताई जा रही है, जिसमें बलि सिंह लोधी शराब पी रहा था और वह ब्रज किशोर यादव को अपने साथ ढाबे के पीछे ले गया और वहां पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद यादव समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 08, 2026 16:01:43
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव बड़ी धूम-धाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान भगवान महाकालेश्वर 14 फरवरी तक अलग-अलग स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे。 महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर सुबह गणेश पूजन व कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन-अभिषेक-आरती के साथ शिव नवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस का प्रारम्भ हुआ। महाकालेश्वर मंदिर में 11 ब्राम्हणों द्वारा महाकालेश्वर भगवान जी का अभिषेक एकादश-एकादशिनी रूद्रपाठ से किया गया। पूजन का यह क्रम सांध्य पंचामृत पूजन के पश्चात महाकालेश्वर भगवान ने भांग श्रृंगार कर निराकार से साकार रूप धारण किया। शिव नवरात्रि के तृतीय दिवस संध्या पूजन के पश्चात भगवान महाकालेश्वर ने शेषनाग धारण कर भक्तों को दर्शन दिये। साथ ही भगवान महाकालेश्वर को मुकुट, मुण्ड माला, नागकुंडल एवं फलों की माला के साथ शेषनाग धारण करवाया गया।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 08, 2026 16:01:30
Ujjain, Madhya Pradesh:24 मीटर चौड़ीकरण ने बढ़ाई रहवासियों की धड़कनें, 15 मीटर चौड़ीकरण की मांग。 आशियाने बचाने के लिए सड़क पर उतरे रहवासी, प्रशासन के 24 मीटर वाले फॉर्मूले के खिलाफ 'पोस्टर वॉर' शुरू。 आंखों में आंसू और हाथों में विरोध की तख्तियां, क्या बेघर होकर मनेगा सिंहस्थ का महापर्व 200 घरों पर मंडराया संकट का बादल, प्रभावित परिवारों ने सरकार से मांगी मानवीय राहत。 उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों विकास और जन-आक्रोश के दोराहे पर खड़ी है। प्रशासन द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे चौड़ीकरण अभियान ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामला MR-5 मार्ग का है, जहाँ राणकेश्वर धाम से गाड़ी अड्डा और शिप्रा नदी के बड़े पुल तक होने वाले निर्माण ने दारू गोदाम, अमर नगर और प्रीति नगर के रहवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है。 प्रशासन जहाँ इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा करने की योजना पर अडिग है, वहीं स्थानीय रहवासियों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे सिंहस्थ के महत्व को समझते हैं और विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर घरों को पूरी तरह जमींदोज करना न्यायसंगत नहीं है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया कि वे 15 मीटर चौड़ीकरण के लिए सहर्ष तैयार हैं, जिससे मार्ग भी सुगम होगा और लोगों के आशियाने भी बच सकेंगे。 विरोध का आलम यह है कि क्षेत्र की गलियों में अब सन्नाटे के बजाय नारों और पोस्टरों की गूँज है। दुकानों और घरों के बाहर चस्पा किए गए पोस्टरों पर लिखा है— "हम विकास के नहीं, विनाश के खिलाफ हैं।" रहवासियों का तर्क है कि यदि 24 मीटर का पैमाना लागू हुआ, तो लगभग 150 से 200 परिवार पूरी तरह बेघर हो जाएंगे। अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी से घर बनाने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की आंखों में आंसू हैं। एक स्थानीय महिला ने रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की कि "हमने अपनी गाढ़ी कमाई इन मकानों में लगा दी है, अगर ये टूट गए तो हम सड़क पर आ जाएंगे। हम विकास चाहते हैं, लेकिन अपनों की बर्बादी की कीमत पर नहीं।" वर्तमान में इस प्रस्तावित मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में 15, 18 और 24 मीटर चौड़ाई तय की गई है, जिसे लेकर भ्रम और भय की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित परिवारों ने अब जनप्रतिनिधियों और शासन से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए 15 मीटर के समझौते को स्वीकार करता है या फिर विकास का पहिया इन आशियानों के ऊपर से होकर गुजरता है。
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 08, 2026 16:01:04
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 08, 2026 16:00:29
Kawardha, Chhattisgarh:नवीन बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, खुलेआम गुंडागर्दी से दहशत कवर्धा शहर के व्यस्ततम नवीन बाजार में खुलेआम गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुकानदारों और ठेला लगाने वालों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक किराना व्यापारी पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद बाजार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, कई दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इस वारदात के बाद शहर की पुलिस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पीड़ित व्यापारी और अन्य दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 08, 2026 15:46:13
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पंचायत भवन बना डांस बार! शादी की आड़ में सरकारी व्यवस्था की धज्जियां बिलहरी गांव का वीडियो वायरल, पंचायतीराज विभाग की भूमिका पर बड़ा सवाल हरदोई जनपद के शाहाबाद ब्लॉक स्थित बिलहरी गांव से पंचायत व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन, जहां गांव के विकास, जनहित और योजनाओं की बैठकें होनी चाहिए थीं, उसी निजी परिसर में शादी समारोह की आड़ में बार बालाओं को बुलाकर अश्लील नृत्य कराया गया। तेज डीजे, भड़काऊ गाने और नोटों की बारिश के बीच देर रात तक ठुमके लगते रहे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पंचायत स्तर की मिलीभगत के पंचायत भवन में ऐसा आयोजन संभव ही नहीं है। सवाल यह है कि पंचायत भवन को निजी शादी समारोह और अश्लील नृत्य के लिए किसकी अनुमति से इस्तेमाल किया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस पंचायत भवन में गावं की समस्याओं पर चर्चा और समाधान तय होने चाहिए थे, वही भवन मनोरंजन और अश्लीलता का अड्डा बना रहा। यह मामला सीधे तौर पर पंचायतीराज विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पंचायतीराज विभाग इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है क्या ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी शादी का बहाना बनाकर दबा दिया जाएगा। अगर इस तरह के मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो पंचायत भवनों के दुरुपयोग का सिलसिला थमने वाला नहीं है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top