284135
झांसीः सन साइन क्लब ने बिजौली में गरीब, असहाय और विकलांग लोगों में बांटा कंबल, ताकि ठंड से अपना बचाव कर सकें
Jhansi, Uttar Pradesh:सन साइन क्लब के अध्यक्ष अमित जैन और परिवार द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन और विकलांग लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिजौली स्थित आदिवासी गांव में आयोजित किया गया। लोगों को चिह्नित कर उन्हें कंबल बांटा गया जिससे वे सर्दी के मौसम में अपना बचाव कर सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीएम-एसपी ने ग्राउंड जीरो से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया; नदी-घाटों पर तैयारी पूरी
Barabanki, Uttar Pradesh:नवरात्र के समाप्ति के बाद जिले के लगभग डेढ़ हजार पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी रवीन त्यागी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर कल्याणी नदी घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए। जिले में सरयू, कल्याणी, गोमती, रेठ और सुमली नदियों के घाटों पर विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। घाटों पर प्रकाश, बैरिकेडिंग, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। नाविकों, गोताखोरों और फ्लड पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी। रामनगर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन विसर्जन घाट बनाए गए हैं। संजय सेतु के आगे सरयू नदी किनारे मिट्टी भरकर बोरियों से घाट बनाया गया है, जहां प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान है। मसौली थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी पर भी विसर्जन घाट तैयार है; श्रद्धालु आरती के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लगभग 1400 पंडालों में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा; सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है और गोताखोरों की तैनाती जारी रहेगी।0
0
Report
मंदसौर के कॉलेज ग्राउंड पर रावण दहन: 80 फीट पुतला, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के कॉलेज ग्राउंड पर रावण दहन के लिए तैयारियाँ जोर-जोर से चल रही हैं, इस बार रावण का 80 फीट और कुंभकरण और मेघनाथ के 40-40 फीट ऊँचे पुतले बनाए गए हैं। फतेहपुर सीकरी के मुस्लिम कलाकारों द्वारा इन पुतलों को बनाया गया है। बूंदी की विशेष आतिशबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ इस बार रावण दहन के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कॉलेज ग्राउंड पर 50000 से ज्यादा लोगों के इस आयोजन में जताने की उम्मीद है इसके लिए प्रशासन ने भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किये हैं0
0
Report
राजस्थान HC ने निजी कृषि महाविद्यालयों की रिट खारिज की, ICAR मानक अनिवार्य
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति मांगने वाली कई निजी कृषि महाविद्यालयों की रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की बेंच ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के मानकों और तय मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है, तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।0
0
Report
Advertisement
चुनाव घोषित होने के बाद अदालतें नहीं करेंगी हस्तक्षेप: राजस्थान हाईकोर्ट
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस डॉ नुपूर भाटी की बेंच ने पंचायती राज चुनावों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि एक बार चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अदालतें चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेंगी। हाईकोर्ट ने मनोज कुमार गोदारा व अन्य द्वारा दायर सिविल रिट याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत मोतीनगरी के वार्ड नंबर 02 की मतदाता सूची से उनके नाम हटाने के आदेशों को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि सक्षम प्राधिकारी और जिला कलक्टर, बालोतरा द्वारा उनके नामों को हटाने का निर्णय त्रुटिपूर्ण था और उन्हें साधारण निवासी के रूप में सही से मान्यता नहीं दी गई। साथ ही, उन्होंने अपनी अपील खारिज करने वाले आदेश दिनांक 15.10.2026 को रद्द करने की मांग की थी। प्रतिवादियों की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने तर्क दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 03 अक्टूबर 2026 को ही चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित किया जा चुका है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 243-O के तहत प्राप्त संवैधानिक बार (रोक) के कारण न्यायालय को चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहिए। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट सहित कई अहम निर्णय जिनमें एन.पी. पन्नुस्वामी, मोहिंदर सिंह गिल और हालिया निर्णयों का हवाला देते हुए माना कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद यदि न्यायालय मतदाता सूची या अन्य चुनावी मामलों में फेरबदल के आदेश देता है, तो इससे पूरी चुनावी प्रक्रिया बाधित हो सकती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यद्यपि अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट की असाधारण शक्तियां पूरी तरह समाप्त नहीं होती हैं, लेकिन चुनावी समय में न्यायिक संयम बरतना अत्यंत आवश्यक है ताकि चुनाव समय पर संपन्न हो सकें। इसी आधार पर न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।0
0
Report
इमरान मसूद बोले- यूपी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द, गठबंधन मजबूत रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं यूपी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने यूपी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर कहा, "जल्द ही नियुक्तियां कर दी जाएंगी। पार्टी की एक निर्धारित प्रक्रिया है और उसी के अनुसार काम चल रहा है।" दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं यूपी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कहा, "हमने पहले भी कहा है कि गठबंधन मजबूत होगा और हम चाहते हैं कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़े।"0
0
Report
लखनऊ के ऐशबाग दशहरे: डिजिटल रावण, AI-रामलीला व डिजिटल हाथी का आकर्षण
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: दशहरे पर ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन खास होने जा रहा है। इस बार रावण का डिजिटल पुतला खुद मैदान में चलकर आएगा और तलवार लहराने के साथ हाथ-पैर भी हिलाएगा। दहन के बाद 45 मिनट तक आतिशबाजी होगी। रामलीला मंचन में AI तकनीक से दृश्य दिखाए जाएंगे, जबकि राम बारात में डिजिटल हाथी आकर्षण का केंद्र होगा。0
0
Report
Advertisement
इंदौर लोकायुक्त जांच: 46 संपत्तियाँ खरीदीं, बाजार कीमत 64 करोड़
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की संपत्तियों को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। लोकायुक्त की जांच में अब तक आरोपी फिरोज खान, उनके सहयोगियों, परिवार और फर्म के नाम पर 46 अचल संपत्तियाँ खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों सहित समस्त चल-अचल संपत्तियों पर कुल 18 करोड़ 79 लाख रुपये से अधिक खर्च किया जाना पाया गया है, जबकि खरीदी गई अचल संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। वहीं इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के रंगवासा गांव और लसूड़िया मोरी क्षेत्र में जमीनों की खरीदी से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा इन संपत्तियों और संबंधित फर्म के संबंध में आगे की जांच की जा रही है。 दरअसल लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर 2026 को प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और इंदौर लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई थी। अब 19 अक्टूबर 2026 तक की जांच में आरोपी की पहले से ज्ञात अचल संपत्तियों के अतिरिक्त कई अन्य संपत्तियों के संबंध में जानकारी सामने आई है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। लोकायुक्त की जांच में इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कृषि भूमि की खरीदी का मामला भी सामने आया है। जांच के अनुसार, वर्ष 2023 और 2024 के दौरान रंगवासा गांव में अलग-अलग तारीखों पर लगभग 0.202 से 0.203 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली कई कृषि भूमियों की खरीदी से संबंधित जानकारी मिली है। इन जमीनों का गाइडलाइन मूल्य लाखों रुपये में बताया गया है। इसके अलावा, जुलाई 2024 में इंदौर के लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिसका गाइडलाइन मूल्य लगभग 3 करोड़ 85 लाख रुपये बताया गया है। जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, उक्त जमीनों की खरीदी स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई है। लोकायुक्त के अनुसार, इस फर्म का संचालन आरोपी की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से होना पाया गया है। फिलहाल लोकायुक्त इस फर्म से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है और संपत्तियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। लोकायुक्त की अब तक की जांच में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 46 अचल संपत्तियां आरोपी, उनके सहयोगियों, परिवार और संबंधित फर्म के नाम पर खरीदी जाना पाया गया है। 18 करोड़ 79 लाख 79 हजार 531 रुपये समस्त चल-अचल संपत्तियों पर खर्च किया जाना पाया गया है। 17 करोड़ 19 लाख 46 हजार 323 रुपये खरीदी गई अचल संपत्तियों का कुल गाइडलाइन मूल्य बताया गया है। 64 करोड़ 1 लाख 11 हजार 768 रुपये इन अचल संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत आंकी गई है। यानी जांच में अब तक सामने आई अचल संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।0
0
Report
लुधियाणा के होलसेल मार्केट में रावण के पुतले 1–30 फीट तक बिक रहे
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹੋਲਸੇਲ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਵਿਕ ਰਹੇ ਹਨ ਰੈਡੀਮੇਡ ਇਕ ਫੁੱਟ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 30 ਫੁੱਟ ਤੱਕ ਬਣੇ ਰਾਵਣ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਰਾਵਣ ਖਰੀਦਣ ਲਈ ਕਾਫੀ ਉਤਸਾਹ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਲੋਕ ਸੋਸਾਇਟੀਆਂ ਬਜਾਰਾ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਰਦੇ ਰਾਵਣ ਦਾਹਨ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਸਹਿਰਾ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਇਸਦੇ ਬਦੀ ਤੇ ਨੇਕੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਦੂਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਰਾਵਣ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਲੁਧਿਆણા ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰੈਡੀਮੇਡ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਖਰੀਦਣ ਲਈ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਲੱਗੀ ਹੈ ਇੱਕ ਫੁੱਟ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 30 ਫੁੱਟ ਤੱਕ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸੇਲ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਲੋਕ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੋਸਾਇਟੀਆਂ ਚ ਅਤੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਵਣ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਣ ਲਈ ਲਿਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੈਡੀਮੇਟ ਰਾਵਣ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਕਾਫੀ ਜਿਆਦਾ ਰੁਝਾਨ ਵਧਿਆ ਹੋਇਆ ਤੁਸੀਂ ਇਹਦੇ ਨਾਲ0
0
Report
दुद्धी में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra ke Dudhi mein railway track kinare ajnath mahila ka shar milne se ilake mein sansani fail gayi. Mahila ki umra karib 55 varsh batai ja rahi hai. Shar ke paas ek jhola mein badam aur kuch gharelu samaan bhi mila hai. Mahila ki maut train ki chapet mein aane se hone ki asha nka jatai ja rahi hai. Filhal police shav ki shanakht karane mein lagi hai. Pura maamla Dudhi Kotwali kshetra ke Dhanoura gaon ke ward number aath mein teen pulia ke nazdik ka hai, jahan railway track kinare karib 55 varshiya ajnath mahila ka shar milne se hadka palam chali. Graminon ki nazar railway pole number 75/51 aur 75/49 ke beech patli kinare pade shar par padhi, jiske baad police ko suchna di gayi. Mahila ke paas mile jhola mein badam aur kuch gharelu samaan bhi baramad hua. Mahila ke sir mein chot thi aur uska ek pair kata hua tha. Aise mein aashanka jati hai ki mahila kisi kaam se ja rahi thi aur isi dauran train ki chapet mein aa gayi. Suchna par pahunchi police ne shav ko kabze mein le kar postmortem ke liye bhej diya hai. Filhal mahila ki pehchan nahin ho saki hai. Police mahila ki shanakht karane ke saath hi maamle ki jaanch mein lagi hai.0
0
Report
Advertisement
इगलास के अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, स्टाफ फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास के कृषिका हैल्थकेयर हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काटा हंगामा, प्रसूता की मौत के बाद हंगामा देख, हॉस्पिटल स्टाफ हुआ फरार, परिजनों ने प्रसूता के शव को हॉस्पिटल गेट पर रखकर किया हंगामा, सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी पहुंचे, इगलास थाना इलाके के जारौठ इगलास-अलीगढ़ रोड की घटना0
0
Report
इटावा: नवजात बच्ची लावारिस, अस्पताल में मौत, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां कुछ घंटों की नवजात बच्ची को परिजन लावारिस हालत में छोड़कर चले गए, जिसका इलाज 24 घंटे बाद किया गया पर मौत हो गई। फिर 7 दिन बाद पुलिस ने पंचनामा भरा और रक्तदाता समूह ने अंतिम संस्कार किया। नवरात्र में कन्या पूजन के बीच इस मासूम की कहानी इंसानियत को झकझोरती है। जिस बेटी को जन्म के बाद माता-पिता की गोद चाहिए थी, उसे अस्पताल के बेड पर ही छोड़ दिया गया। महज दो दिन की इस नवजात की जिंदगी के लिए अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन परिणाम शांत नहीं रहा। यह घटना नवरात्र के अवसरों पर सामाजिक चिंता का विषय बन गई है।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: रिश्तेदार के खिलाफ धमतरी में एफआईआर, पुलिस तलाश शुरू
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, रिश्तेदार की तलाश में पुलिस धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से नाबालिग से कथित दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है...... आरोप है पीड़िता के ही एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया...... मामला सामने आने के बाद पीड़िता पक्ष की शिकायत पर मगरलोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...... पुलिस के मुताबिक शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है...... वहीं आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है..... और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश और दबिश की कार्रवाई की जा रही है..... नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़िता की पहचान और उससे संबंधित संवेदनशील जानकारी गोपनीय रखी जा रही है...... पुलिस का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है..... फिलहाल शिकायत में सामने आए आरोपों की जांच जारी है...... आरोपों की पूरी हकीकत पुलिस की तफ्तीश और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी0
0
Report
Advertisement
पंजाब सरकार ने चोटा केस में तीन महिला IAS अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की
Mansa, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰੀ ਮਹਿਲਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਇਨਸਾਫ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ\n\nਸ਼ਹੀਦ ਬਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਭੀਮ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਤਨੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਗਈ ਤਿੰਨ ਮਹਿਲਾ ਆਈਏਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ।\n\nਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਤਿੰਨ ਮਹਿਲਾ ਆਈਏਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਟੀਮ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਦੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਰੇਂਜ ਦੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਰਾੜ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲਾਂ ਰਹਿ ਚੁੱਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਪਨੀਤ ਕੌਰ ਰਿਆਤ ਦੀ ਇਨਸਾਫ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮਾਨਸਾਂ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹ੍ਹਾ ਪਰੀਸ਼ਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਭੀਮ ਸਿੰਘ ਪਤਨੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਸਮੇਤ 21 ਮੈਂਬਰੀ ਇਨਸਾਫ ਕਮੇਟੀ ਮੌਜੂਦ ਹੈ0
0
Report
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बून्दी दौरे पर प्रभु श्रीराम शोभायात्रा में शामिल
Jaipur, Rajasthan:बून्दी प्रभु श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बून्दी दौरे के दौरान श्री क्षत्रिय कुमावत समाज की ओर से आयोजित प्रभु श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने बिरला का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कुमावत समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान के प्रयासों की सराहना की। समारोह में विधायक हरिमोहन शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान कुमावत समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे0
0
Report
कनाडा में बिश्नोई युवक पर मारपीट: महासभा ने जांच और कार्रवाई की मांग
Jodhpur, Rajasthan:नोट श्रीमान यह विज्ञापन दे सकता है इवेंट में बात हो रखी है इसीलिए खबर को अच्छे तरीके से चलाएं। कनाडा में बिश्नोई समुदाय के युवक पर हमले का मामला, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने कनाडा सरकार से की कार्रवाई की मांग बेकवुड में कथित मारपीट और ‘बिश्नोई’ नाम से अपमानित करने का आरोप, महासभा के प्रधान ने कनाडा उच्चायोग को लिखा पत्र जोधपुर। कनाडा में बिश्नोई समुदाय के एक युवक के साथ कथित मारपीट और समुदाय के नाम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने कनाडा सरकार और नई दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के प्रधान की ओर से कनाडा उच्चायोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बेकवुड शहर में रहने वाले तथा उबर चलाने वाले श्री अंकुश बिश्नोई को उनके उपनाम के कारण निशाना बनाया गया। पत्र के अनुसार, उनकी गाड़ी की पर्सनलाइज्ड नंबर प्लेट पर ‘Bishnoi’ लिखा होने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में युवक के चेहरे पर चोट लगने और खून निकलने का भी उल्लेख किया गया है। महासभा ने दावा किया है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। बिश्नोई समुदाय को आपराधिक गिरोह से जोड़ने पर जताई आपत्ति महासभा ने पत्र में स्पष्ट किया है कि बिश्नोई समुदाय एक शांतिप्रिय, प्रकृति-प्रेमी और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित समुदाय है। इसकी परंपराएं गुरु जांभोजी की शिक्षाओं और 29 नियमों पर आधारित हैं। पत्र में राजस्थान के खेजड़ली में 1730 में अमृता देवी सहित 363 बिश्नोई महिला-पुरुषों के बलिदान का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता बताई गई है। महासभा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समुदाय के नाम को एक कथित आपराधिक गिरोह से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि किसी व्यक्ति के उपनाम के आधार पर उसे किसी आपराधिक गतिविधि से जोड़ना उचित नहीं है। पत्र में कहा गया है कि किसी व्यक्ति के नाम या पहचान के आधार पर पूरे समुदाय के प्रति नकारात्मक धारणा नहीं बनाई जानी चाहिए। कनाडा सरकार से तीन प्रमुख मांगें महासभा ने कनाडा सरकार से मांग की है कि अंकुश बिश्नोई के साथ हुई कथित घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से ציבור रूप से स्पष्ट करने का आग्रह किया गया है कि बिश्नोई समुदाय और किसी कथित आपराधिक गिरोह को एक समान नहीं माना जाना चाहिए। पत्र में यह भी मांग की गई है कि मीडिया को मामले की रिपोर्टिंग करते समय तथ्यों और संबंधित व्यक्तियों के बीच अंतर स्पष्ट रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि किसी समुदाय की छवि को नुकसान न पहुंचे। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं को नजरअন্দाज किया गया तो इससे समुदाय के लोगों में असुरक्षा और आक्रोश बढ़ सकता है। फिलहाल, पत्र में लगाए गए आरोपों और घटना के संबंध में कनाडा के संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
