284128
Jhansi - महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. रामबाबू सिंह प्रोफेसर से खास बातचीत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन डिपार्टमेंट के ओपीडी कमरा नंबर 138 में डॉ रामबाबू प्रोफेसर (एम डी) से बात की तो उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के कारण इस समय सर्दी,जुकाम ,खांसी के सभी के मरीज बहुत ज्यादा आ रहे हैं. जिसमें 250 से अधिक मरीज प्रतिदिन परीक्षण किये जा रहे है और मरीजों को अच्छे से अच्छी सुविधा दी जा रही है. साथ ही निःशुल्क दवाई भी वितरण की जाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चकराता में महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया
Noida, Uttar Pradesh:देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों से हाहाकार मचा है, तो दूसरी तरफ नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले ने देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के गुस्से को भड़का दिया है। इसी गुस्से की गूंज अब चकराता विधानसभा में सुनाई दी है, जहाँ युवा कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चकराता विधानसभा के मुख्य द्वार कालसी में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से नाराज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उग्र प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल जिला पंचायत सदस्य दिवान सिंह तोमर ने सरकार को घेरते हुए सीधे तौर पर कहा कि, एक तरफ तो रसोई गैस और तेल के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है, और दूसरी तरफ दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य को नीट पेपर लीक जैसे घोटालों की भेंट चढ़ा दिया गया है।0
0
Report
जयपुर में वक्फ ज़मीन फर्जीवाड़े: पूर्व वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तारी से मामला और गंभीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: वक्फ ज़मीन फर्जीवाड़े का मामला, सबसे पहले Z News ने उठाए थे सवाल राजधानी जयपुर में वक्फ ज़मीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में अब पुलिस कार्रवाई के बाद कई नई परतें सामने आने लगी हैं। इस पूरे प्रकरण को सबसे पहले Z News ने प्रमुखता से उठाया था, जब वक्फ संपत्तियों के समापन और पंजीकरण से जुड़े काम चल रहे थे। उस वक्त भी कई दस्तावेज़ों और प्रक्रियाओं को लेकर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन अब जयनसिंहपुरा खोर थाना पुलिस द्वारा पूर्व वाइस प्रेसिडेंट की गिरफ्तारी के बाद मामला और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां अब यह भी खंगाल रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में केवल एक व्यक्ति शामिल था या फिर उस समय से जुड़े अन्य लोग और मौजूदा दौर के कुछ चेहरे भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। जानकार मानते हैं कि इस तरह के मामलों में दस्तावेज़ तैयार करने से लेकर जमीन के सौदों तक कई स्तरों पर भूमिका होती होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जांच पुराने रिकॉर्ड, फाइल मूवमेंट और उस समय जुड़े जिम्मेदार लोगों तक पहुंचेगी या मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित रहेगा।0
0
Report
विलिक्षण प्रतिभाओं को मंच देने का काम कर रहे, रिकॉर्ड मैन ब्रजेश गर्ग।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- विश्व संग्रालय दिवस लगाई गई प्रदर्शनी में जुटे रिकॉर्डधारी, किसी ने सम्पूर्ण भारत के पिन कोड वाले दस रुपये के नोट का बनाया कलेक्शन, तो किसी ने प्राचीन काल से आधुनिक युग तक के सिक्के का किया है कलेक्शन, इतना ही नहीं एक साहब तो दर्पण लिपि के माहिर हैं इसी के चलते मिरर इमेज राइटर कहे जाने वाले इन पीयूष गोयल जी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ,जबकि दूसरे स्थान पर पिन कोड के नोटों का कलेक्शन वालो ने झटका और तीसरे स्थान पर राम नाम का लेखन करने वालो को मिला, आपको बता दें कि पूरे दिन चली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने आश्चर्यचकित चीजों को देखा, आने वाले लोगों में आम लोगों और स्टूडेंट्स के अलावा शहर की नामी गिरामी हस्तियां और जनप्रतिनिधियों भी ल777शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में हिटवेव से लोग पसीने-पसीने, तापमान 44°C तक पहुँच गया
Delhi, Delhi:दिल्ली में हिटवेव के चलते लोग परेशान हैं। आसमान से आग बरसती जमीन तेज तप रही है, लोग झुलस रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग जूस पी रहे हैं और छाता और गमछा का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में 44 के आसपास तापमान पहुँचा: Vasant Kunj, मोती बाग, दिल्ली कैंट, पालम, वसंत विहार आदि इलाकों में 43-44 डिग्री तक पारा चढ़ा। लोकेशन… मोतीबाग। नोट: राजधानी दिल्ली में हिटवेव लोगों को परेशान कर रही है; सुबह 10 बजे के बाद से आसमान से आग बरस रही है और लोग गर्मी से बचने के उपाय कर रहे हैं। दक्षिण पश्चिम जिले के कई इलाकों सहित दिल्ली में तापमान 43-44 डिग्री के बीच रहा।0
0
Report
मासूम को लेकर महिला फरार
Patna, Bihar:ओबरा से ये महिला बच्चा चोरी करके निकली है 16 मई को 'डेल्हा' में देखी गई थी कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को जरूर सूचना दें। दाउदनगर अनुमण्डल के ओबरा स्थित देवी मंदिर परिसर से 16 मई को 5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर फरार हुई महिला 16 मई 2026 को ही बच्चे के साथ डेल्हा में देखी गई। यदि पहचानते हैं तो इसकी सूचना ओबरा पुलिस को दें। उससे संबन्धित सीसीटीवी फुटेज सामने है #AurangabadNews #daudnagarnews #daudnagarpolice #upendrakashyapnews #followers #viral #facebook #fbreels #crime #biharpolice0
0
Report
मुरैना के डिगवार में बिजली तार उठाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – सबलगढ़ थाना क्षेत्र के डिगवार में खेत में पड़े बिजली के तार को ऊपर करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि खेत में बिजली का तार डला हुआ था, जिसे हटाने और ऊपर करने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक।पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर लाठी-डंडे मारे जिसमें नरेश रावत, राजदीप, रामविद, पप्पू, रंजीत, रामकृष्ण और श्रीमती मुकेशी रावत सहित अन्य घायल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर द्वारा सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में सोमवार को करीब 10:00 बजे भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में चार्जिंग स्टेशन कम, EV मांग बढ़ने से चिंता
Haldwani, Uttarakhand:पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ इलेक्ट्रिक वीकल की मांग बढ़ने लगी है लेकिन हल्द्वानी शहर में चार्जिंग स्टेशन की संख्या बहुत कम है, इलेक्ट्रिक वीकल की संख्या में अभी कितना उछाल आयेगा ये पेट्रोल डीजल की सप्लाई पर निर्भर करेगा, इलेक्ट्रिक वीकल की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, नगर निगम और KMVN (कुमाऊं मंडल विकास निगम) जगह की तलाश कर रहे हैं जिससे चार्जिंग स्टेशन बनाये जा सकें और लोगों को वाहन चार्जिंग में मदद मिल सके0
0
Report
बिजनौर: दानिश आज़ाद अंसारी ने मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, \"उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है। हम अल्पसंख्यक समाज और मुस्लिम समाज को स्किल्स के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम सभी को सरकार की गाइडलाइन फॉलो करनी चाहिए...\"0
0
Report
जमुई के चंद्रमंडीह क्षेत्र में लुटेरों ने गिट्टी लदे हाईवा पर पथराव, चालक सुरक्षित
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद लगातार अपराधियों का इनकाउंटर हो रहा है वहीं जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया जंगल की घाटी में सोमवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने जमकर उत्पात मचाया।चकाई की ओर से आ रहे वाहनों को जबरन रोकने के लिए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध पथराव किया।जिससे कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। इस घटना से चालकों में भारी दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे चिरैन पुल की पहली ढलान पर घात लगाए लुटेरों ने गिट्टी लदे एक हाइवा को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक नीतीश कुमार यादव ने जब सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी भगाई तो लुटेरों ने पत्थरों की बौछार कर दी।जिससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। इसके ठीक पीछे आ रहे दूसरे हाइवा के चालक रोहित यादव ने भी गाड़ी भगा ली। जिससे उसका वाहन बाल-बाल बच गया। दोनों वाहन शेखपुरा निवासी भरत मुखिया के बताए जा रहे हैं।घटना के संबंध में पीड़ित चालक नीतीश यादव ने बताया कि हम चकाई की तरफ से आ रहे थे। घाटी वाले पुल के पास अचानक हम पर पथराव शुरू हो गया। लुटेरों ने गाड़ी पलटाने या हमें चोट पहुंचाने की नीयत से हमला किया था ताकि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाए और वे लूटपाट कर सकें। लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और गाड़ी भगाकर घाटी के बाहर ढाबा पर आकर जान बचाई।0
0
Report
Advertisement
चंद्र प्रकाश बने हरियाणा कांग्रेस के OBC विभाग के स्टेट चेयरमैन
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग का स्टेट चेयरमैन नियुक्त किया गया। आदमपुर से कांग्रेस विधायक हैं चंद्र प्रकाश0
0
Report
जमीन विवाद के चलते मस्तूरी बिलासपुर में दो परिवारों के बीच हिंसा, पांच घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतोरा में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम के दौरान दो सगे भाइयों, रामकिशोर राठौर और सुरेश राठौर के परिवार आमने-सामने आ गए। खेत में शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते भीषण खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर टंगिया (कुल्हाड़ी) और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुई हिंसक भिड़ंत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटना में दोनों परिवारों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। सभी घायलों को बिलासपुर के CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घायलों ने मस्तूरी पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों द्वारा दी गई धमकी और गाली-गलौज की शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन तब पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल इस खूनी वारदात के बाद मस्तूरी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली काउंटर शिकायतों के आधार पर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू हो गई है।0
0
Report
नाम सुधार से पारिवारिक पेंशन मिलने की उम्मीद बनी
Patna, Bihar:शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता कमला दुबे के निधन के बाद उनकी माता सुदामा देवी को पारिवारिक पेंशन नहीं मिल पा रही थी। कारण था PPO में नाम की त्रुटि। जहां सभी दस्तावेजों में नाम ‘सुदामा देवी’ दर्ज है, वहीं PPO में नाम ‘सुदामी देवी’ लिखा हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस संबंध में कई बार विभाग में संपर्क और लिखित शिकायत करने के बावजूद, कार्यपालक अभियंता कार्यालय की ओर से यह जवाब दिया गया कि कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नाम सुधार संभव नहीं है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ज़ी हेल्पलाइन से मदद मांगी। ज़ी हेल्पलाइन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने कैमरे पर आने से इनकार किया, लेकिन उनका कहना है कि दस्तावेजों में नामों की एकरूपता जरूरी है। इसी को देखते हुए शिकायतकर्ता को आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में नाम सुधार कराने की सलाह दी गई है। विभागीय कार्यालय में शिकायतकर्ता को बुलाकर आवश्यक कागजातों की जांच की गई और समस्या के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। अब परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही पारिवारिक पेंशन शुरू हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गर्मी बढ़ते ही लोग तरल पदार्थ के लिए दुकानों के पास भीड़ बढ़ा रहे हैं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गर्मी बढ़ते ही तरल पदार्थ का सेवन लोगों ने ज्यादा करना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद में तरल पदार्थ का सेवन करने के लिए लोग लगातार दुकानों पर पहुँच रहे हैं और दुकानों पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में उनके काम की सेल बढ़ चुकी है। लोगों का कहना है कि तरल पदार्थ के सेवन से गर्मी में काफी राहत मिलती है।0
0
Report
महासमुंद पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें, महंगाई बढ़ने की चिंता
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद जिले के पेट्रोल-डीजल पंपों में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद पेट्रोल मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में आईओसीएल कंपनी के 35, बीपीसीएल कंपनी के 29 एवं एचपीसीएल के 40 पेट्रोल/डीजल पंप मौजूद हैं। लेकिन ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राय होने की वजह से उन पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के लिए लंबी कतार देखी जा रही है, जहाँ पेट्रोल मिल रहा है। लोगों में चिंता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बड़े हैं, तो महंगाई भी बढ़ेगी। कुछ को ऑफिस जाना है, पर उसके पहले गाड़ी में पेट्रोल जरूरी है; पर पेट्रोल की कीमत की वजह से समय पर काम न हो पाना भी एक बड़ी परेशानी है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज कार की ट्रक से टक्कर, एक महिला-पुरुष की मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे हुआ भीषण सड़क हादसा तेज गती से आ रही कार ने ट्रक मे पीछे से मारी टक्कर टक्कर इतनी भीषण थी की कार मे लगी आग कार सवार एक महिला एक पुरुष की मौत 1 महिला घायल पुलिस ने मौक़े पर पहुँच आग पर पाया काबू पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया मृतक शामली से मेरठ मे जा रहे थे रिश्तेदारी मे थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग का मामला0
0
Report
Advertisement
