284001
झांसी- समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन BKD कॉलेज में
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में एक साथ सैकड़ों कन्याओं के हाथ पीले और दहेज पर लगाम, CM योगी की योजना से गरीबों को लाखों की मदद ,समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन बुंदेलखंड महाविद्यालय में किया गया, जिसमें 110 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिसमें से 10 जोड़ों का निकाह भी किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम एवं कई अधिकारी मौजूद रहे, सभी जोड़ों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई एवं पुष्प वर्षा कर उनको आशीर्वाद दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर दरगाह पर बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के डिप्टी सीएम बनने की दुआ
Ajmer, Rajasthan:अजमेर। आलमी मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे कर्नाटक कांग्रेस लीडर व साबिक केबिनेट मिनिस्टर बी जेड ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम बनने की खास दुआ हुई। कर्नाटक माइनॉरिटीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेٽ रेंक चेयरमैन बीके अल्ताफ़ खान ने सुल्तानुल हिन्द ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश करवाए। दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शकील अहमद ने बताया कि एक अगस्त को बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान का योमें पैदाइश मनाया जाता है। इसी के तहत अजमेर दरगाह में ज़मीर अहम खान के लिए खुशियो के साथ सेहत्याबी और लंबी उम्र की दुआ की गई है। चिश्ती ने बताया कि अल्ताफ़ खान के ज़रिए अजमेर दरगाह में खास तौर पर बी ज़ेड ज़मीर अहम खान के लिए डिप्टी सीएम बनने और उनके खानदान की सलामती की मुराद भी मांगी है। ख्वाजा साहब के आस्ताना पर सैय्यद शकील अहमद ने अल्ताफ़ खान और ज़मीर अहम खान की जोड़ी सलामत रहने की भी दुआ की। ग़ौरतलब है कि अल्ताफ़ खान अक्सर अजमेर दरगाह पर बी ज़मीर अहम खान की सलामती की दुआ कराते है। यही वजह है कि उनके योमें पैदाइश के मौके पर कांग्रेस आला कमान से BZ ज़मीर अहमद को डिप्टी सीएम बनाये जाने का जबरदस्त मुतालेबा किया है। बाईट, सैय्यद शक़ील अहमद, ख़ादिम, दरगाह, अजमेर शरीफ0
0
Report
जयपुर दक्षिण में मिशन जागृति: 300 लोगों ने भाग लिया, नशा रोकथाम के लिए प्रचार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की साउथ जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "मिशन जागृति" के तहत मानसरोवर के सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक केंद्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, स्कूली विद्यार्थियों, कोचिंग संस्थानों के संचालकों सहित करीब 300 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों से पुलिस के साथ समन्वय कर अपने-अपने क्षेत्रों को "अपना वार्ड नशा मुक्त वार्ड" बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 से शुरू किए गए मिशन जागृति के तहत लगातार नशे के कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोचिंग संस्थानों का दौरा कर संचालकों को हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, परिसर में जागरूकता सामग्री लगाने और शिकायत पेटिका स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि विद्यार्थी गोपनीय तरीके से नशे से जुड़ी सूचनाएं पुलिस तक पहुंचा सकें। अभियान के तहत 2025 में NDPS एक्ट के तहत 101 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में अब तक 174 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 72.28 प्रतिशत अधिक हैं। मिशन जागृति हेल्पलाइन पर अब तक 65 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई करते हुए 15 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा विभिन्न अभियानों के दौरान करीब 5.60 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण भी किया गया है। जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की सामग्री की सप्लाई या नशा सेवन से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9530424984 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बाइट - राजर्षि राज, डीसीपी साउथ, जयपुर0
0
Report
भारत ने मालदीव को 3-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया
Noida, Uttar Pradesh:Round: Round of 32 (32–16) Date: 31 July 2026 Time: 2:30 PM Table: 1 Match ID: 516 Maldives (MDV) Ibrahim Mishka Mohamed Nafiz Aishath Alsaa India (IND) Sreeja Akula Syndrela Das Match Format Best of 5 games Winner advances to the Round of 16 Score - 3-1 Winner - India0
0
Report
Advertisement
Ayodhya में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने व्यवस्था लागू की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम भक्तों के चढ़ावे की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई हाईटेक व्यवस्था लागू कर दी है.... अब दानपात्र खुलने से लेकर चढ़ावे की गिनती की वीडियोग्राफी होगी CLOSING PTC- मंदिर प्रशासन का उद्देश्य चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है। ताकि हर चरण का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे और किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश न बचे0
0
Report
अन्नाभाऊ साठे शोध संस्थान का भूमिपूजन, 302 करोड़ में बनेगा आधुनिक रिसर्च सेंटर
Mumbai, Maharashtra:अन्नाभाऊ साठे शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का CM देवेंद्र फडणवीस ने किया भूमिपूजन, 302 करोड़ की परियोजना से बनेगा आधुनिक रिसर्च सेंटर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई के घाटकोपर स्थित चिरागनगर में स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण (SRA) की ओर से विकसित किए जाने वाले लोकशाहीर साहित्यरत्न अन्नाभाऊ साठे शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन किया। करीब 302 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह संस्थान अनुसंधान, प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अन्नाभाऊ साठे के साहित्य और विचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का केंद्र बनेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, संजय शिरसाट, विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े, सांसद संजय दिना पाटिल, विधायक राम कदम, दिलीप लांडे, मिहिर कोटेचा, कालिदास कोळंबकर, प्रसाद लाड समेत कई जनप्रतिनिधि और अन्नाभाऊ साठे के परिजन मौजूद रहे। एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी कर्मभूमि में इस परियोजना की शुरुआत महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल एक भवन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, शोध, प्रशिक्षण और कौशल विकास का केंद्र होगा, जो नई पीढ़ी को अन्नाभाऊ साठे के विचारों और साहित्य से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस परियोजना के पहले चरण में 20 मीटर ऊंची अन्नाभाऊ साठे की कांस्य प्रतिमा, उनकी प्रसिद्ध कृति ‘फकीरा’ पर आधारित दुनिया की सबसे बड़ी पुस्तक प्रतिकृति, अत्याधुनिक पुस्तकालय, शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र, कौशल विकास केंद्र, यूपीएससी और एमपीएससी अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन केंद्र, डिजिटल ऑडियो-वीडियो गैलरी और बच्चों के लिए डिस्कवरी ज़ोन विकसित किए जाएंगे। डॉ. कल्याणकर ने कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए अन्नाभाऊ साठे के विचारों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने और युवाओं को प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन एसआरए ने 246 पात्र परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास का निर्णय लिया। पुनर्वास प्रक्रिया में लोगों की पसंद का ध्यान रखा गया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर भी लगाए गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। साथ ही कहा कि एसआरए मुंबई में कई अभिनव पुनर्वास परियोजनाओं पर काम कर रहा है और राज्य सरकार की नीतियों तथा जनसहभागिता के सहयोग से भविष्य में पुनर्वास क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए जाएंगे।0
0
Report
संसद परिसर में सनातन धर्म को लेकर विपक्ष का विवाद उछाला गया
Noida, Uttar Pradesh:आज संसद परिसर एवं लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं, विशेषकर श्री पप्पू यादव एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा जिस प्रकार सनातन धर्म को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सनातन धर्म करोड़ों भारतीयों की आस्था, हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। मैं माननीय लोकसभा अध्यक्ष महोदय से आग्रह करता हूँ कि सदन की गरिमा बनाए रखने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संसदीय नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई करें。 संसद जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का मंच है, आस्था का अपमान करने का नहीं。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के गोण्डा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद—हथियार दिखाते युवक का वायरल वीडियो
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गोण्डा थाना गांव करेहला गौरवा में जमीनी विवाद, अवैध हथियार को लहराते नजर आया युवक, वीडियो वायरल, वर्तमान में हेड कास्टेबल बताया जा रहा है वायरल जीतपाल उर्फ जीतू ठुकराल, गोण्डा थाना इलाके के गांव करेहला गौरवा का मामला.0
0
Report
हरिद्वार के ज्वालापुर में चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबकर मौत
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी। एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें। बाइट - अभय सिंह एसपी सिटी हरिद्वार0
0
Report
ओवैसी के बयान पर उलेमाओं ने कानून के अनुसार अमल का संकेत दिया
Moradabad, Uttar Pradesh:ओवैसी के वंदे मातरम् गाने पर मुस्लिमो कों काफ़िर हों जायेंगे कहने के बयान पर मुरादाबाद के मरकजी जमीयत एहले सुन्नत के नायब सदर मुफ्ती दानिश कादरी का बयान, उन्होंने कहा कि बुदपरस्ती हमारी गुंजाईश नहीं है। ओवैसी साहब क्या बयान देते हैं क्या नहीं वो एक सियासी आदमी हैं, मजहबी एतबाम से वंदे मातरम् का मतलब किसी की ईबादत करना नहीं है, इस्लाम ने हमें अल्लाह की ईबादत की तालीम दी है। मौजूदा हालात और कानून- संविधान को देखते हुए उलेमा क्या फैसला करेंगे, हम इंतज़ार में हैं, हमारे बड़े उलेमा जो भी बयान देंगे उसपर अमल किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
राजेंद्र सिंह का विश्व कप व एशियाई खेलों के लिए चयन: संत नगर हॉकी नर्सरी से नया सितारा
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा जिला का ऐसा गाँव जहाँ खिलाडियों की नर्सरी तैयार होती है। हम बात कर रहे है सिरसा जिला के गांव संत नगर की जहाँ से कई इंटरनेशनल खिलाड़ी तो हुए ही है साथ में ओलंपिक और नेशनल खिलाडी भी हुए है। छोटे से गांव के पास लगते जीवन नगर में एक स्टेडियम भी बनाया गया है जहाँ सुबह शाम युवा खिलाडी रोजाना हॉकी की प्रैक्टिस करते है। गांव संत नगर से तीन खिलाडी तो ओलंपिक खिलाडी भी बन चुके है इनमें से दीदार सिंह ( 1992 ) , हरपाल सिंह ( 2004 ) सरदारा सिंह ( 2012 और 2016 ) ओलंपिक खिलाडी रह चुके है। इसके साथ ही कई इंटरनेशनल और नेशनल खिलाडी भी रह चुके है। अभी फ़िलहाल गांव के राजिंदर सिंह का भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। राजिंदर सिंह हाल ही में होने वाले वर्ल्ड कप और जापान में होने वाली एशियन गेम्स में भारत की और से खेलेगा। राजिंदर सिंह के चयन होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों और उसके परिजनों को मिली उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजिंदर सिंह के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है। राजिंदर सिंह के परिजन और कोच काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। राजिंदर सिंह में परिजन और कोच उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि राजिंदर सिंह वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा और भारत की जीत में उसका भी एक रोल रहेगा। इस गांव को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। इसी गांव से हॉकी स्टार खिलाड़ी सरदारा सिंह रहने वाले हैं, जोकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। अब इसी गांव से भारतीय टीम में राजेंद्र सिंह का चयन होने के बाद गांव में ख़ुशी का माहौल है। इस जिले के निवासी हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) 2026 में चयन होने के बाद एशियन हॉकी गेम्स 2026 में भी नाम आ गया है। हॉकी इंडिया ने लिस्ट जारी की है, जिसमें खिलाड़ी राजेंद्र सिंह को भी 20 सदस्यीय टीम में रखा गया है। यह एशियन गेम्स 19 सितम्बर से जापान में होने हैं। इन एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को पुल ए में रखा गया है, जिसमें जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया की टीमें भी रहेगी। भारतीय टीम का अपना पहला मुकाबला 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ होना है। हरमनप्रीत सिंह को भारतीय टीम की कमान सौंपी है। राजेंद्र सिंह मिडफील्डर में अपनी भूमिका निभाएगा। अभी राजेंद्र सिंह बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप में तैयारी कर रहे हैं। अगस्त 2026 में होने वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम कल शुक्रवार को नीदरलैंड के लिए रवाना होगा। रास्ते में दो जगह पर (बेल्जियम) स्टे हैं और वहां पर टीम को प्रैक्टिस करने का समय दिया गया है। इसके बाद पहला मैच 15 अगस्त की शाम 4.30 बजे वेल्स के खिलाफ होना है और तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ होना है। इस बार भारतीय टीम 50 साल बाद ऐतिहासिक दोहराने के इरादे से उतरेगी। अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप अपने नाम करती है, तो राजेंद्र सिंह भी इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा बनकर जिले व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का काम करेंगे। कोच हरविंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह बचपन से ही अपनी गेम के लिए काफी मेहनत करता था। सुबह शाम को गांव जीवन नगर में बने खेल स्टेडियम में प्रैक्टिस करता था। कोरोना काल के समय दो से ढाई साल खेल पर काफी असर पड़ा और तैयारी ज्यादा नहीं कर सका था। हॉकी को शुरू रखा और कोरोना खत्म होते ही जूनियर नेशनल भोपाल में टीम के साथ खेलने का मौका मिला। राजेंद्र ने काफी अच्छा खेला और तब से ही वह टीम के साथ तैयारी कर रहा है। राजिंदर सिंह के माता अमनदीप कौर ने बताया कि राजिंदर बचपन से ही हॉकी की गेम अच्छी खेलता था और इसी का नतीजा है कि अब देश के लिए भी अच्छा खेल रहा है। उसकी मेहनत का फल उसको आज मिल गया है। भारतीय हॉकी टीम में उसका चयन हुआ है। माता अमनदीप कौर ने बताया कि उसके कोच हरविंदर सिंह ने काफी अच्छी ट्रेनिंग दी है जिसकी बदौलत अब उसका चयन वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए हुआ है। माता अमनदीप कौर ने राजिंदर सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जाहिर की है। राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि कोच हरविंदर सिंह की कड़ी मेहनत की वजह से राजिंदर सिंह ने देश के लिए अच्छा खेला है और अभी उसका चयन भारतीय हॉकी टीम में वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में हुआ है और दोनों ही गेम्स में अच्छा खेलेगा और भारत का नाम रोशन करेगा।0
0
Report
बिक्रमगंज में डकैती गिरोह गिरफ्तार, हथियार और लूट की कार बरामद
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से है। जहां काराकाट की पुलिस ने एक सड़क डकैती गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूट की बाइक, लूट का रकम के अलावा डकैती में प्रयुक्त होने वाले एक कार भी बरामद किया है। उन्होंने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब छापेमारी शुरू की, तो विशेष टीम ने पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया रितु रंजन, प्रिंस कुमार तथा विकास कुमार काराकाट का रहने वाला है। जबकि आशीष कुमार राजपुर एवं चंदन अकोढ़ीगोला का रहने वाला है। जिसमें रितु रंजन मास्टरमाइंड है तथा इन्हीं अन्य अपराधियों को लूटपाट के लिए एकत्र किया था। बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि काराकाट थाना की पुलिस ने बहुत जल्दी मामले का उद्भेदन कर दिया।0
0
Report
जामताड़ा अस्पताल विवाद: भाजपा ने समाहरणालय घेरा, मरांडी-सीता सोरेन ने सरकार पर निशाना
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित आठ भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने समाहरणालय का घेराव किया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन, सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए。 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अपने क्षेत्र के सदर अस्पताल की यह स्थिति है, तो पूरे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीजों को कमीशन के लिए निजी नर्सिंग होम भेजा जाता है。 मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का शोषण हो रहा है और सरकार बालू, कोयला सहित अन्य खनिजों की लूट में व्यस्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुई छापेमारी को उन्होंने राजनीतिक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में तोड़फोड़ हुई थी, तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा。 वहीं, सीता सोरेन ने राज्य सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताते हुए जामताड़ा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने अस्पताल को लोगों के लिए "मौत का घर" बताते हुए कहा कि इलाज की व्यवस्था बदहाल है और एंबुलेंस के अभाव में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान पुलिस संस्थागत वेब पोर्टलों की सुरक्षा के लिए साइबर एडवाइज़री जारी
Noida, Uttar Pradesh:संस्थागत वेब पोर्टल्स की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी जारी RPSC भर्ती पोर्टल प्रकरण के बाद साइबर क्राइम शाखा ने शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों को किया सतर्क, वेब पोर्टल की सुरक्षा मजबूत करने की अपील राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने संस्थागत वेब पोर्टलों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, सरकारी एवं निजी संगठनों को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की सलाह दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि हाल ही में आरपीएससी भर्ती पोर्टल से जुड़े प्रकरण में पोर्टल में अनधिकृत प्रवेश कर राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा के परिणाम, अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं आवेदन संबंधी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिसमें अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना के मद्देनज़र संस्थागत वेब पोर्टलों की सुरक्षा को और मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है। पोर्टल्स में पाई जाने वाली 4 मुख्य तकनीकी कमजोरियां ° यूजर द्वारा URL या Request में मौजूद ID (जैसे id = 1001) बदलकर दूसरे यूजर का डेटा देखना, जब सर्वर पर अनुमति की जांच नहीं होती। ° लॉगिन फॉर्म या सर्च बॉक्स में गलत SQL कमांड डालकर डेटाबेस को सीधे प्रभावित करना, जिससे साइबर अपराधी डेटाबेस से जानकारी पढ़, बदल या मिटा सकते हैं। ° संवेदनशील कार्य (जैसे पासवर्ड बदलना/रीसेट करना) करते समय वर्तमान पासवर्ड या सेशन की पुष्टि न होना। ° लॉगिन, ओटीपी या पासवर्ड रीसेट पर सीमित प्रयासों की पाबंदी न होना, जिससे ऑटोमेटेड टूल्स के जरिए लाखों बार पासवर्ड का अनुमान लगाया जा सकता है। साइबर अपराधियों के काम करने का तरीका ° साइबर अपराधी सबसे पहले HTTP रिक्वेस्ट और URL में कमजोरियों (जैसे recordID=501) की पहचान करते हैं। ° इसके बाद बॉट्स/स्क्रिप्ट्स के जरिए अलग-अलग IDs भेजकर सिस्टम की परमिशन चेकिंग का परीक्षण करते हैं। ° सुरक्षा में चूक मिलते ही अनधिकृत कमांड चलाकर संवेदनशील डेटा चुरा लेते हैं या रिकॉर्ड बदल देते हैं। बचाव एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय ° प्रत्येक रिक्वेस्ट पर सर्वर-साइड ऑथराइजेशन जांचें। क्रमिक IDs (Sequential IDs) के स्थान पर UUID / GUID (रैंडम आइडेंटिफायर्स) का उपयोग करें ° Prepared Statements, Parameterized Queries या ORM Framework का उपयोग करें। फॉर्म, URL, XML व JSON आदि सभी इनपुट की सर्वर-साइड वैलिडेसन (Validation & Sanitization) करें。 ° पासवर्ड बदलने से पूर्व वर्तमान पासवर्ड की री-वेरिफिकेशन mandatory करें तथा संवेदनशील कार्यों के लिए Multi-Factor Authentication (MFA) लागू करें。 ° लॉगिन, ओटीपी और पासवर्ड रीसेट पर सीमित प्रयासों की सीमा तय करें तथा बार-बार असफल प्रयासों पर अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक करें。 साइबर आपातकाल में यहाँ करें संपर्क किसी भी प्रकार की साइबर सुरक्षा सेंधमारी या धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर तुरंत सूचित करें。0
0
Report
NSUI का प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग, टोंक रोड पर जाम की कोशिश
Jaipur, Rajasthan:छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन टोंक रोड जाम करने का प्रयास, पुलिस ने छात्रों को रोका डॉ. रामसिंह सामोता, महेश चौधरी, महेश सामोता सहित कई छात्र हिरासत में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर कल से NSUI के तीन छात्र पानी की टंकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज छात्रों के समर्थन में NSUI की ओर से टोंक रोड पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत (डिटेन) में भी लिया। NSUI के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।0
0
Report
सफाई कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला, जाति सूचक गाली देने का आरोप नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नगर पंचायत मिहींपुरवा में सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मियों पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है, मामले में मोतीपुर थाने में आठ नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, नगर पंचायत मिहींपुरवा के सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर अरुण रावत की ओर से दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया गया है किें शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे वार्ड संख्या 13 नयापुरवा में सफाई कर्मचारी सड़क और नालों की सफाई कर रहे थे इसी दौरान गोविंद फूलचंद लवकुश संतोष राहुल मनीष अनूप और प्रिंस समेत अन्य लोग तथा लगभग 10 महिलाएं ने एकजुट होकर सफाई कर्मियों से विवाद शुरू कर दिया इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने सफाई कर्मियों के साथ जाति सूचक गालियो का भी प्रयोग किया गया है। और बंटू रावत अशोक मोतीलाल सुभाष गुंजन सतीश चंद्र सेन रावत सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कीहै घटना में चार लोगों को गंभीर चोटे आई है जबकि दो कर्मचारियों के सिर में गंभीर चोट लगने की बात कही गई है सुपरवाइजर की तहरीर पर मोतीपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गौढ ने बताया कि सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
Advertisement
