झांसी अवैध असलहे की सफाई के दौरान गोली चली, गोली लगने से एक जख्मी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र के हंसारी इलाके में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में महिला के भतीजे को गोली लगी है और वह भी जख्मी हुआ है। जिस अवैध तमंचे से गोली चली है, वह युवक के हाथ में था। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति अवैध असलहे की सफाई कर रहा था, अचानक गोली चलने से उसकी बुआ की मौत हो गई। जिसके बाद उसने तमंचा अपने कमर में तान लिया और असलहा से गोली चलने से वह भी जख्मी हो गया। महिला की सीने में गोली लगने से जान चली गई। वहीं SP ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि युवक का इलाज चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
