icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow5 Feb 2025, 02:04 pm

झांसीः गोकशी को लेकर संघर्ष सेवा समिति सहित धार्मिक संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jhansi, Uttar Pradesh:

बीते दिवस धार्मिक संगठनों को भगवंतपुरा के पास गोकशी से संबंधित सूचना मिली जिस पर हिंदूवादी संगठन और सामाजिक संगठन एकत्रित होकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकताओं ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह भगवंत पुरा पहुंचे, तो भारी मात्रा में उन्हें गोवंश के अवशेष मिले। साथ ही उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर यह गोदाम चलाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। ज्ञापन में जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग संगठनों द्वारा की गई है। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी, विनोद अवस्थी, पुरुषोत्तम स्वामी, पीयूष रावत, विकास, पवन गुप्ता मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top