icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow12 Mar 2025, 04:13 pm

Jhansi - प्रयागराज महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर रेलवे कर्मियों का सम्मान

Jhansi, Uttar Pradesh:

महाकुंभ 2025 में निस्वार्थ सेवा देने वाले झांसी मंडल के रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों के 250 से अधिक रेल कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. रेलवे के वैगन वर्कशॉप के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कमर्शियल, सिग्नल, परिचालन समेत तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए झांसी मंडल द्वारा लगभग एक हजार ट्रेन चलाई गई थी. इन ट्रेनों के सफल संचालन में लोको पायलट और गार्ड से लेकर कोच की मरम्मत करने वाले टेक्निशियन का भी योगदान था. ऐसे सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल । Zee News की मुहिम का असर . रामलीला कमेटी ने मंच पर फूहड़ डांस प्रदर्शन न कराने का ऐलान कि

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow6m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । जिले में चल रही रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक डांस प्रदर्शन के खिलाफ ..Zee न्यूज की मुहिम का बड़ा असर हुआ है । जनपद के बहजोई में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला में फूहड़ और आपत्तिजनक डांस का प्रदर्शन बंद कराने का ऐलान किया है । कमेटी ने इस मामले में सफाई पेश कर कहा है ..रामलीला में दर्शक जुटाने के लिए नर्तकियों का डांस मजबूरी है । रामलीला के मंच पर फूहड़ और आपत्तिजनक डांस के मामले में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को ब्रीफ कर रामलीला के मंच पर फूहड़ ,अश्लील डांस के प्रदर्शन पर पाबंदी के साथ ही . रामलीला पंडालों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये है ।
0
0
Report
Advertisement

नागपुर में दिवाली के बाद 10% पानी कटौती की संभावना

Nagpur, Maharashtra:नागपूर दिवाळीनंतर नागपूरकरांना पाणी कपातीचा फटका बसू शकतो...पाणी बचतीचे प्रयत्न अपुरे पडल्यास दिवाळीनंतर पाणीपुरवठ्याच्या वेळेत कपात वा थेट 10 टक्के पाणीकपातीची झळ नागपूरकरांना सोसावी लागण्याची शक्यता आहे.कमी पाऊस आणि एल-निनोच्या प्रभावामुळे जलसाठ्यावरील दबाव वाढल्याने राज्य शासनाने पाणीवाटपाचा प्राधान्य क्रम निश्चित केला आहे. त्यानुसार पिण्याच्या पाण्याला सर्वोच्च प्राधान्य देत 10 टक्के साठा आपत्कालीन परिस्थितीसाठी राखीव ठेवण्यात येणार आहे. जिल्ह्यातील पाणी प्रकल्पातील जलसाठ्याच्या स्थितीचा आढावा घेतल्यानंतर नोव्हेंबरमध्ये निर्बंधाबाबत निर्णयाची शक्यता आहे. थेट पाणीकपात करण्याऐवजी पाणीपुरवठ्याच्या वेळेत कपात करण्याचाही पर्याय मनपाच्या विचाराधीन आहे.जलवाहिनीची गळती दुरुस्ती आणि अवैध नळजोड्या रोखण्यावर मनपाचा भर आहे.
0
0
Report

अमरौहा में तेंदुआ सामने आ गया, भाजपा नेता की गाड़ी के सामने वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:ए amarohā जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मुंडा इम्मा गांव में सिवौरा रोड पर बीती रात भाजपा युवा मोर्चा नेता फरहान अख्तर की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर उन्होंने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को हमले का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report

गोधनी जलशुद्धीकरण केंद्र में क्लोरीन गैस रिसाव मामला: 52-60 नागरिक प्रभावित, FIR दर्ज

Nagpur, Maharashtra:नागपूर गोधनीतील क्लोरीन वायूगळती प्रकरणी अखेर गुन्हा दाखल जलशुद्धीकरण केंद्राच्या देखभालीतील निष्काळजीपणा भोवला ठेकेदार मोहन आनंद आणि सिलिंडर पुरवठादार राजकुमार तातेडविरुद्ध गुन्हा नोंद जिल्हाधिकाऱ्यांनी गठित केलेल्या तपास समितीच्या अहवालानंतर कारवाई एमजेपीचे उपअभियंता श्रीकांत बत्तुलवार यांच्या तक्रारीवरून गुन्हा दाखल २३ आणि २४ ऑगस्टच्या मध्यरात्री गोधनीतील जलशुद्धीकरण केंद्रात क्लोरीन वायूची गळती विषारी वायूमुळे ५२ ते ६० हून अधिक नागरिक बाधित झाल्याची माहिती १५ ते २० नागरिकांना प्रकृती चिंताजनक असल्याने आयसीयूमध्ये दाखल करावे लागले होते वायुगळतीनंतर आवश्यक उपाययोजना करण्यात दिरंगाई झाल्याचे तपास समितीच्या अहवालात नमूद पोलिसांकडून जलशुद्धीकरण केंद्राचा २०० मीटर परिसर करण्यात आला होता रिकामा एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग आणि ओसीडब्ल्यूच्या पथकांकडून बचावकार्य दुसऱ्या दिवशी सकाळी ९ वाजता वायुगळतीवर नियंत्रण मिळवण्यात यश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हरदी स्थान में वन देवी दुर्गा का पिंडी मंदिर: भक्तों की दशकों पुरानी आस्था

Bihar:सुपौल के हरदी स्थान में माता के पिंडी स्वरूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि अज्ञात वास के दौरान पांडवों ने इस स्थान पर देवी का पिंडी स्थापित कर पूजा की थी. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले बेर के पेड़ के नीचे पिंडी स्वरूप पूजा शुरू हुई और बाद में एक भव्य मंदिर बनकर स्थापित हो गया. अब मंदिर में वन देवी माता के पिंडी स्वरूप की पूजा होती है. लोगों का कहना है कि वन देवी दुर्गा की महिमा अपरम्परा है; श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए दूर-दराज से भक्त आते हैं. नव रात्रि में यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. श्रद्धालु वन देवी के पिंडी स्वरूप के साथ बेर के पेड़ के नीचे भी पूजा करते हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं ताकि हर श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
0
0
Report
Advertisement

थावे दुर्गा मंदिर में कालरात्रि पूजा, भक्तों की कतारों के साथ 7वें दिन की अद्भुत आराधना

Gopalganj, Bihar:शारदीय नवरात्रि का आज सातवाँ दिन है आज माँ के कालरात्रि रूप की पूजा अर्चना हो रही है आज सभी पूजा पांडालों में दर्शन शुरू हो जायेगा वही सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में सुबह 3 बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया सुबह से भक्त कतारबद्ध होकर माँ का दर्शन पूजन कर रहे हैं सुबह 5 बजे मंगला आरती का आयोजन किया गया मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि आज नवरात्रि का 7 वा दिन है आज माँ के कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है माँ का स्वरूप विक्राल है लेकिन मां भक्तो पर कृपा बरसाती है माँ को गुण व गुण से बने मिस्ठान का भोग लगाया जाता है आज सुबह 3 बजे से श्रद्धालु थावे मंदिर में कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं बाइट- संजय पांडेय, प्रधान पुजारी,थावे दुर्गा मंदिर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top