Jhansi - पुलिस ने 100 खोए मोबाइल फोन बरामद किए
झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह द्वारा कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में सर्विलंस/स्वाट टीम के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा खोए हुए कुल 100 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया. जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये है. उल्लेखनीय है कि खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पूर्व में एसएसपी को अपना मोबाइल खोने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था. जिस क्रम में एसएसपी द्वारा सर्विलास टीम को खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे. सर्विलास स्वाट टीम ने अथक परिश्रम से लगातार प्रयास करते हुए 100 खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी की गयी, जिन्हें आज उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|