icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow15 Apr 2025, 10:53 am

Jhansi - कला की नई शुरुआत, विंग्स मीडिया का भव्य उद्घाटन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई, जब विंग्स मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शंस के स्टूडियो एवं कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रोडक्शन हाउस के निदेशक विमल हिंदुस्तानी को बधाई दी और झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास स्थानीय कलाकारों को अपने क्षेत्र में ही अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा; 720 पव्वे और 96 बीयर बरामद

Hanumangarh, Rajasthan:नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा। खबर हनुमानगढ़ से है, राजस्थान में बनी अंग्रेजी शराब के 720 पव्वे और बीयर की 96 बोतलों के साथ नोहर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी भी जब्त की। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान टीम ने धर्मेंद्र कुमार यादव को पकड़ा। वह हरियाणा के पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघोट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ग्राम सोनड़ी के पास वन विभाग कार्यालय के सामने से पकड़ा। गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की शराब और बियर की बोतलें मिलीं। मामले में नोहर थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आगे की जांच थाना प्रभारी जगदीश पांडर कर रहे हैं।
0
0
Report

खाद्य पदार्थों पर GST शून्य, मंडी सेस 0.50%—छोटे व्यापारियों को पेंशन की मांग

Jaipur, Rajasthan:खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने, मंडी सेस की दर पूरे देश में समान रखने और छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़ी समस्याओं और नीतिगत बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा खाद्य पदार्थों पर लगने वाले जीएसटी का रहा। प्रतिनिधियों ने खाद्य वस्तुओं को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की बुनियादी जरूरत हैं। इन पर कर का बोझ पड़ने से कारोबारियों के साथ उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। बैठक में कपास और खाद्य तेलों पर जीएसटी में राहत देने तथा जिन्निंग फैक्ट्रियों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी उठाया गया। मंडी सेस की दर 0.50 प्रतिशत करने की मांग व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान निर्धारित करने की मांग की। इसके लिए अधिकतम 0.50 प्रतिशत मंडी सेस लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधियों का कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी अतिरिक्त आर्थिक और प्रक्रियागत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए。 छोटे व्यापारियों की पेंशन का मुद्दा भी उठा बैठक में छोटे व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों نے छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे व्यापारी भी देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बुढ़ापे में उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में इन सभी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और खाद्य व्यापार से जुड़ी नीतियों में जरूरी बदलाव कराने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि जीएसटी और मंडी सेस की व्यवस्था सरल और समान होने से देशभर के व्यापारियों को राहत मिलेगी तथा खाद्य कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report

चक्रवात अर्णव से अमेठी में बदला मौसम, किसान चिंतित और फसल पर खतरा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- जनपद में चक्रवात अर्णव के कारण अचानक मौसम में हुआ बदलाव, देर रात से जिले के कई क्षेत्रों में देखने को मिली बूंदाबांदी, जबकि कल से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खासकर धान की पककर तैयार खड़ी फसल को लेकर किसान हो रहे हैं परेशान, किसानों को आशंका कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो फसल को हो सकता है भारी नुकसान, वहीं, जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मौसम में देखने को मिल सकता है बदलाव, ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की दी जा रही है सलाह।
0
0
Report
Advertisement

यूपीएसएससी PET 2026 आज दो पालियों में, सुरक्षा कड़े इंतजाम

Bareilly, Uttar Pradesh:पीईटी परीक्षा आज , दो पालियां में होगी परीक्षा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू । परीक्षा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थیوں को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके。 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उसकी फोटोकॉपी भी ले जाना अनिवार्य है। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी हटाने और मंडी सेस 0.50% करने की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने और देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने की मांग उठी है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से खाद्य पदार्थों को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की जरूरत हैं, ऐसे में इन पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। कपास और खाद्य तेलों पर भी जीएसटी में राहत देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जिन्निंग फैक्ट्रीों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी रखा गया। व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान करने और इसे अधिकतम 0.50 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापार प्रभावित होता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक में छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि छोटे व्यापारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था जरूरी है। बैठक में खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़ी नीतिगत समस्याओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से जीएसटी और मंडी सेस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव करने की मांग की गई।
0
0
Report

जोबट कनवाड़ा में 125 पेटी अवैध शराब जब्त, संतोष-भूरू फरार

Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी विभाग की जोबट के कनवाड़ा में दबिश, घर से 5,50,000 की 125 पेटी अवैध शराब जब्त; आरोपी संतोष और भूरू भांगड़ा मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश। आबकारी विभाग ने अलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जोबट थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में दबिश देकर एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 125 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत 5,50,000 रुपए बताई जा रही है, हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों—संतोष और भूरू भांगड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग अब दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है।
0
0
Report

नीमकाथाना-पाटन में पंच-सरपंच चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान प्रगति तेज

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक नीमकाथाना पंचायत समिति क्षेत्र में 19.33 प्रतिशत और पाटन पंचायत समिति क्षेत्र में 19.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों की कुल 65 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। नीमकाथाना की 39 और पाटन की 26 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, हरियाणा के किसान लाभान्वित

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की जिसने देश के किसान और सरकार के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दी वह योजना थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- मुख्यमंत्री हमारे देश के 86% से अधिक किसान छोटे और सीमांत शुरुआात छोटे और सीमांत किसानों से हुई और कुछ ही महीना में यह योजना देश के सभी भूमि धारक किसान परिवारों तक पहुंची आज यह विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक- मुख्यमंत्री कोरोना महामारी में इस योजना से 1 लाख 71 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों तक पहुंची आज इस योजना की लगभग हर चौथी लाभार्थी एक महिला किसान- मुख्यमंत्री इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज 24वीं किश्त कर रहे हैं जारी 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18 हजार 680 करोड रुपए से अधिक पहुंच रहे हैं इस सम्मान में हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान परिवार भी भागीदार- मुख्यमंत्री उनके खातों में 324 करोड 75 लाख रुपए पहुंच रहे हैं इनमें भिवानी के 1 लाख 21 हजार किसान परिवारों को 24 करोड 20 लाख रुपए मिल रहे हैं भिवानी मिनी क्यूबा के नाम से देश भर में प्रसिद्ध मुक्केबाजों की धरती यहां के किसानों ने कम पानी और रेतीली मिट्टी में भी खेतों को रखा हरा भरा हरियाणा में भी किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है कई कल्याणकारी योजनाएं कल ही हमने गन्ना किसानों के लिए भी लिया बड़ा निर्णय गन्ने का भाव इस पराई सत्र में 430 रुपए और अगले सत्र में 450 रुपए प्रति क्विंटल किया गया- मुख्यमंत्री इससे अगले सत्र में गन्ना किसान की आय प्रति एकड़ लगभग 10 हजार से 11 हजार 300 रुपए बढ़ेगी खेती तभी लाभकारी होगी जब किसान को उत्पादन के साथ बाजार का भरोसा भी मिलेगा इसलिए हमने इंटीग्रेटेड वैल्यू चैन पार्टनरशिप मॉडल किया विकसित भविष्‍य का किसान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक से होगा लैस- मुख्यमंत्री हरियाणा देश का अन्न भंडार बना है तो उसके पीछे किसानों का पसीना- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी को 24वीं किश्त की हार्दिक बधाई- मुख्यमंत्री
0
0
Report

बिप्लब देव ने उज्जैन महाकाल के दर्शन से शक्ति और जनकल्याण के संकल्प दर्साए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब देव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। पूजन पुजारी राजेश गुरु एवं संजय गुरु ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद बिप्लब देव ने कहा कि उज्जैन आना और बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मध्यप्रदेश के प्रभारी के नाते वे पहली बार बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर से आत्मिक शक्ति और शांति मिलती है। शक्ति और शांति का यह संगम व्यक्ति को जनकल्याण के लिए काम करने की नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद, स्थानीय नेतृत्व, साधु-संतों और पुजारी गणों के सहयोग से उन्हें बाबा के अच्छे से दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उन्हें मानव कल्याण, संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने की शक्ति मिले। बाइट - बिप्लब देव प्रभारी बीजेपी एमपी
0
0
Report
Advertisement

मोतीनगर पुलिस ने शेयर मार्केट धोखाधड़ी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:लोकेशन- सागर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में चल रहा था कथित कारोबार, लाखों के लेनदेन का रिकॉर्ड जप्त ,मुख्य आरोपी फरार सागर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मोतीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने काकागंज की वर्धमान कॉलोनी में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी करण चौरसिया फरार है। मौके से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 8 बैंक खातों के संबंधित रिकॉर्ड, लेनदेन के दस्तावेज़ में 60 से 70 लाख का लेनदेन मिला हैं। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वर्धमान कॉलोनी के एक मकान में बिना सेवी की अनुमति के शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां से सौरभ रैकवार, अनिल नामदेव और दीपक राजपूत तीनों निवासी सागर को पकड़ा गया। पولिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे करण चौरसिया के कहने पर यह काम कर रहे थे। जिस मकान में कथित तौर पर यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह भी करण चौरसिया का बताया गया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए हैं। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि गिरोह कथित तौर पर सेबी की आवश्यक अनुमति के बिना शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन, बैंक खातों और लेनदेन के दस्तावेज़ की जाँच कर रही है। साथ ही फरार मुख्य आरोपी करण चौरसिया की तलाश की जा रही है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही कथित धोखाधड़ी के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों और पीड़ितों की संख्या का पता चल सकेगा। बाइट- जशवंत सिंह-TI मोतीनगर थाना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top