284002
Jhansi: मां की गुहार, बेटे की जानकारी देने में मदद करें
Jhansi, Uttar Pradesh:कंपोजिट विद्यालय इटवा खुर्द में कार्यरत श्रीमती छाया निरंजन (सहायक अध्यापक) अपने बेटे की तलाश में हैं। वह श्री विवेक निरंजन की पत्नी हैं। यदि किसी को उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मोबाइल नंबर 9793189052 पर संपर्क करें। उनकी अपील है कि इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि उनकी पुकार बेटे तक पहुंच सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोंटा स्कूल में धार्मिक पहनावे पर विवाद, शिक्षिका इस्तीफा से हंगामा
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के कोंटा स्थित मदर टेरेसा ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शारदीय नवरात्र के दौरान लाल वस्त्र और भवानी माला धारण कर विद्यालय पहुंचीं शिक्षिका लक्ष्मी प्रसन्ना को प्राचार्य ने इस पहनावे में स्कूल नहीं आने के लिए कहा। घटना से आहत शिक्षिका द्वारा इस्तीफा देने की बात सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका लक्ष्मी प्रसन्ना पिछले करीब 15 वर्षों से विद्यालय में सेवाएं दे रही हैं। नवरात्र के दौरान उन्होंने धार्मिक परंपरा के अनुसार लाल वस्त्र धारण किए थे। आरोप है कि प्राचार्य ने उनके पहनावे पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी और शिक्षिका ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हिंदू समाज के लोग विद्यालय पहुंचे और प्राचार्य के कथित रवैये पर विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को शांत कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एस.के. दीप और कोंटा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से चर्चा कर शांति बनाए रखने की अपील की। विरोध के दौरान लोगों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बसंत पंचमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर विद्यालय बंद रखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करने तथा शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। कुछ लोगों ने विद्यालय परिसर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करने की मांग भी उठाई। मामले को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम खंड शिक्षा अधिकारी एस.के. दीप को ज्ञापन सौंपा। इसमें विद्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कराने और सामने आई शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।0
0
Report
बूंदी में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, एसपी ने फ्लैग मार्च किया
Jaipur, Rajasthan:बून्दी में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च एंकर।बूंदी बूंदी आगामी त्योहारों और नवरात्रि को देखते हुए एसपी अवनीश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर कोटा रोड, इंदिरा मार्केट, अहिंसा सर्किल, मीरा गेट और बहादुर सिंह सर्किल होते हुए संपन्न हुआ。 इस दौरान एसपी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने, सफाई रखने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और स्ट्रीट लाइट सुचारु रखने के निर्देश दिए। नवरात्रि में महिला सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट की गश्त और गरबा पांडालों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है。0
0
Report
पटना के शास्त्री नगर में सरकारी बिल्डिंग के पास युवक शव मिला, मौत की जाँच
Patna, Bihar:पटना के शास्त्री नगर में सरकारी बिल्डिंग के पास युवक शव मिला, मौत की जाँच बुधवार सुबह शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह जब छात्राएं स्कूल पहुंचीं तो आसपास काफी बदबू आ रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। जब लोगों ने खाली पड़ी बिल्डिंग के अंदर जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है。 सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास नशे के इंजेक्शन और सिरिंज मिले हैं। ऐसे में पहली नजर में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशा करने के दौरान हुई होगी। हालांकि, अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बिहार: दीपक प्रकाश ने राघोपुर घटना पर दुख जताया, NDA विरोधियों पर कार्रवाई
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने राघोपुर की घटना को दुखद बताया है मंत्री ने कहा खबर मिली तो काफी दिल भी व्यथित हुआ, लेकिन जो कुछ भी राहत के लिए शासन-प्रशासन की ओर से किए जाने की जरूरत है, तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है। वही राम पुकार सिन्हा जो कि सारण शिक्षक क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है जिनको RLM ने 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है उसको लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा की जो भी इसमें एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के अलावे उनके विरुद्ध में, उनके विरोध में जहां कहीं भी एनडीए के लाइन से अलग जाकर, पार्टी के लाइन से अलग जाकर जहां कहीं भी उम्मीदवार खड़े हुए हैं, सभी लोगों के ऊपर कार्रवाई हो रही है। दीपक प्रकाश ने कहा चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, कल भी कार्यक्रम था। और सभी आठ प्रत्याशियों की जीत कैसे सुनिश्चित हो, एनडीए समर्थित उम्मीदवारों की, इस चीज के लिए पूरा एनडीए लगा हुआ है और काम कर रहा है। जब सवाल किया गया कि आपके पार्टी के तीन विधायक और कार्यकर्ता पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि विधायक ने साफ कहा है तो दीपक प्रकाश ने कहा हम पार्टी के क्रियाशील सदस्य हैं, पार्टी के संगठन में पदाधिकारी हम नहीं हैं, तो इस मुद्दे पर बोलने के लिए हम प्राधिकृत नहीं हैं। वही तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की जो आरोप लगा रहे हैं इसकी सच्चाई को उनको सामने लाना चाहिए। देखिए, लगातार जो उनका एक प्रोपेगेंडा रहा है, चुनाव से पहले से भी चलते रहा है। एसआईआर के मुद्दे पर भी सुप्रीम कोर्ट ने अपना जजमेंट दिया था और सही ठहराया था जो बिहार में एसआईआर कराया गया था। उसके अलावे भी जो कुछ भी उनके पास आरोप होते हैं, तथ्यों से परे होते हैं। कोर्ट में जाते हैं, कोर्ट से उनको मुंह की खानी पड़ती है। जनता सभी चीज देख रही है और पहले भी जनता समझ चुकी है।0
0
Report
250 किमी के रेस्क्यू के बाद इंडियन रॉक पाइथन का सफल उपचार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।एक ऐसा जीव, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं,खुद जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। अंबिकापुर में रेस्क्यू के दौरान गंभीर रूप से घायल इंडियन रॉक पाइथन मिला, जिसके शरीर में ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की आशंका जताई गई। हालत इतनी नाजुक थी कि उसका इलाज किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। वन विभाग की अनुमति के बाद अजगर को पहले बिलासपुर के कानन पेंडारी ले जाना गया, लेकिन बेहतर उपचार के लिए उसे वाइल्डलाइफ डॉक्टर पीयूष दुबे के पास लाया गया। करीब 250 किलोमीटर के सफर के बाद शुरू हुआ इलाज किसी रोमांचक मिशन से कम नहीं था, जहां हर कदम पर सावधानी और विशेषज्ञता की जरूरत थी। वन्यजीवों की दुनिया में इंडियन रॉक पाइथन एक विशाल और शक्तिशाली प्रजाति माना जाता है, लेकिन जब यही जीव गंभीर बीमारी और चोट से जूझ रहा हो, तो उसकी जान बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अंबिकापुर में रेस्क्यू के दौरान मिले इस अजगर की हालत देखकर विशेषज्ञों ने उसके शरीर में ट्यूमर और कैंसर जैसी समस्या की आशंका जताई। डीएफओ से अनुमति मिलने के बाद उसे बिलासपुर के कानन पेंडारी लाया गया, जहां डॉ. चंदन ने उसकी स्थिति का आकलन किया। इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में अजगर को वाइल्डलाइफ डॉक्टर पीयूष दुबे के पास पहुंचाया गया। करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कर बिलासपुर पहुंचे इस बेजुबान जीव के लिए अब हर पल महत्वपूर्ण था। चुनौती सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि एक विशाल और खतरनाक वन्यजीव को सुरक्षित रखते हुए उसकी शारीरिक स्थिति को संभालना भी था0
0
Report
भीमा तालाब के संरक्षण को लेकर महाआंदोलन, नगर पालिका पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजंगीर-चांपा ऐतिहासिक भीमा तालाब को बचाने सड़कों पर उतरा जनसैलाब, विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर उमड़ा जनाक्रोश. जांजगीर की ऐतिहासिक धरोहर भीमा तालाब के संरक्षण की मांग को लेकर महाआंदोलन, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हुई जनता. तालाब की बदहाली, गंदगी और संरक्षण में लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज. आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा—भीमा तालाब शहर की पहचान है, इसकी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होगी. जनता ने तालाब की सफाई, संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की. विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर उमड़ी भीड़ ने दिखाया जनशक्ति का दम, ऐतिहासिक विरासत बचाने का लिया संकल्प. नगर पालिका प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो होगा नगर पालिका का घेराव. अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा—क्या जनआक्रोश के बाद जागेगा नगर पालिका प्रशासन, या भीमा तालाब की बदहाली के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगी जनता,0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में 180 पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप समस्या से राजस्व कार्य प्रभावित
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। PV (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप की व्यावहारिक समस्याओं, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की लंबित मांगों को लेकर कबीरधाम जिले के 180 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व एवं भूमि संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आंदोलनरत पटवारियों का कहना है कि PV ऐप से फसल सत्यापन करना जमीनी स्तर पर बेहद कठिन है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या के कारण ऐप चलाने में परेशानी होती है, वहीं खेतों में फसलें बड़ी हो जाने से उनके भीतर प्रवेश कर सत्यापन करना मुश्किल हो गया है। एक ही खसरे का सत्यापन करने में भी अत्यधिक समय लग रहा है, जिससे काम का दबाव बढ़ रहा है। पटवारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों में ऊंची फसलों के बीच जंगली सूअर और तेंदुए जैसे वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। ऐसे में खेतों के भीतर जाकर सत्यापन करना जान जोखिम में डालने जैसा हो सकता है। पटवारियों की मांग है कि इन व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। हड़ताल लंबी चली तो लंबित राजस्व प्रकरण बढ़ेंगे और आम जनता की परेशानी भी बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए क्या कदम उठाता है।0
0
Report
यूपी में छह माह में एक लाख नौकरियाँ देगी; एनआरएचएम संविदाकारों के स्थायीकरण पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी हाल ही में अगले छह महीने के अन्दर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गयी है, किन्तु यह बेहतर होता कि जिन भी सरकारी विभागों में अस्थायी तौर पर लोग वर्षों से कार्यरत हैं उन्हें भी स्थायी नौकरी की व्यवस्था में शामिल किया जाये। वैसे भी बी.एस.पी. ख़ासकर सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग एवं संविदा आदि की शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है और इसीलिये पार्टी की माँग है कि सरकारी नौकरी बहाली के क्रम में एनआरएचएम के अन्तर्गत विगत अनेक वर्षों से निरन्तर सेवा दे रहे है समस्त एनआरएचएम संविदाकार्मिकों को भी स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाये तो यह उचित होगा, जो वे लोग अपने स्थायीकरण आदि की माँगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से लखनऊ के मान्यवर श्री कांशीराम जी ईको गार्डेन के पास धरना पर हैं।0
0
Report
नालासोपारा लव-जिहाद मामले पर संग्राम जगताप का तेज हमला, हिंदू महिलाओं की सुरक्षा सवाल
Ahilyanagar, Maharashtra:नालासोपाऱ्यातील आरिफ शेख या युवकाने केलेल्या कथित लव्ह जिहाद प्रकरणावरून राष्ट्रवादी AP आमदार संग्राम जगताप यांनी जोरदार निशाणा साधलाय...हे लोक सातत्याने हिंदू धर्माचा द्वेष करतात,हिंदू महिलांवर अत्याचार कसा करता येईल हा त्यांचा प्रयत्न असतो...केवळ एकट्या आरिफ शेख वर नाही तर त्याच्याशी संबंधित सर्वांवर करावाई झाली पाहिजे...पोलीस प्रशासनाने असा प्रवृत्तीला ठेचून काढले पाहिजे असं संग्राम जगताप यांनी म्हंटले आहे.0
0
Report
Advertisement
तहसीलदार की शिकायत पर पटवारी संघ के अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में तहसील कार्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पटवारी संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल और पटवारी अनूप भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, तहसीलदार से अभद्रता करने और कार्यालय के दरवाजे पर लात मारने के आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार रात महमदपुर गांव में स्वामित्व योजना का काम करने गए दो पटवारियों के देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उनके साथी पटवारी और परिजन तहसील कार्यालय पहुंच गए थे। बाद में दोनों पटवारियों के लौटने पर मामला शांत हो गया था। अब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पटवारी संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल का कहना है कि पुलिस से सूचना मिलने पर वे अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों की बात सामने आना बाकी है।0
0
Report
झुंझुनूं के 23 पूर्व प्रतिनिधि अयोग्य, बकाया राशि पर एनओसी से बचेंगे चुनाव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 23 पूर्व जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित संभागीय आयुक्त कार्यालय ने जारी की 23 पूर्व जनप्रतिनिधि की सूची पूर्व सरपंच और वार्ड पंचों के नाम सूची में शामिल बकाया राशि जमा कर एनओसी लेने पर लड़ सकेंगे चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारी पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले के 23 पूर्व जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें पूर्व सरपंच और पूर्व वार्ड पंच शामिल हैं। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिन जनप्रतिनिधियों की राशि बकाया है, वे नामांकन की अंतिम तिथि से पहले बकाया राशि जमा करवाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लेते हैं, तो वे चुनाव लड़ सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पिछले छह वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं के विरुद्ध पारित आदेशों के तहत अयोग्य घोषित किए गए जनप्रतिनिधियों के संबंध में यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों, समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट, सहायक कलक्टर नवलगढ़ और तहसीलदारों को सूची के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त सूची में जिले के विभिन्न गांवों के 23 पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। इनमें महनसर की पूर्व सरपंच कुदरत बानो, बागोरिया की ढाणी के फूलाराम सैनी, घरडाना कलां की अनिता देवी, रवां की रेखा जेवरिया, जाखोद के विक्रम जाखोदिया, शेखसर के हरीराम, मानोता कलां के पूर्व वार्ड पंच रोहिताश, टमकोर के पूर्व सरपंच विजय कुमार भंसाली और पूर्व वार्ड पंच हनुमान व ताराचंद शामिल हैं।इसके अलावा अगवाना खुर्द की पूर्व सरपंच पुष्पा देवी, शिमला के धर्मेंद्र यादव, उदामंडी की राजबाला, बड़बड़ की मुकेश देवी, बड़ागांव के राजेंद्र, चूड़ी चतरपुरा के गिरवर सिंह, कलिंडा की सुधेश देवी, इन्द्रपुरा के मनोहरलाल सैनी, उदावास की सुमन देवी, बेरला के वीर सिंह खरड़िया, झेरली की अनूप देवी और पातुसरी की सुप्यार देवी के नाम भी सूची में हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशासक के पद पर रहते हुए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। सरकार ने इस संबंध में जिला कलक्टर को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब सात से आठ प्रशासकों ने उनके समक्ष इस्तीफे दिए हैं, जिन्हें तत्काल स्वीकार किया जा रहा है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संबंधित व्यक्ति चुनाव लड़ सकते हैं, बशर्ते वे अन्य निर्धारित पात्रताएं पूरी करते हों।उन्होंने कहा कि चाहे प्रशासक की नियुक्ति हाईकोर्ट के आदेश से हुई हो या नियमित प्रक्रिया के तहत, चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा देना आवश्यक है। बाइट : डॉ. अरुण गर्ग ,जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं0
0
Report
सम सैंड ड्यून्स में सूर्यास्त के बाद प्रवेश रोक, पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर\nविधानसभा जैसलमेर\nखबर की लोकेशन जैसलमेर\nसम सैंड ड्यून्स में सूर्यास्त के बाद पर्यटकों की एंट्री पर रोक, वन विभाग सख्त अभयारण्य क्षेत्र में कचरा फेंकने और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई\nदीपावली सीजन से पहले होटल यूनियन चलाएगी सफाई अभियान, पर्यटकों को जागरूक करने के लिए लगाए जाएंगे बैनर\nविश्व पर्यटन के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स में वन्यजीवों के संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। राष्ट्रीय मरु उद्यान अभयारण्य क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैलाने, प्लास्टिक और काँच की बोतलें फेंकने तथा रात के समय लेजर लाइट का उपयोग करने पर रोक लगाने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी इको टूरिज्म जैसलमेर की ओर से होटल यूनियन को लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूर्यास्त के बाद सैंड ड्यून्स क्षेत्र में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ऊंट सफारी सहित सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियां भी बंद रखनी होंगी। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\nहोटलों का कचरा अभयारण्य क्षेत्र में डालने की शिकायतें\nक्षेत्रीय वन अधिकारी असकर अली ने बताया कि सम से कनोई के बीच और विशेष रूप से सम सैंड ड्यून्स क्षेत्र में कुछ होटल संचालकों की ओर से होटलों का कचरा अभयारण्य क्षेत्र में डालने की शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा पर्यटक भी खाद्य पदार्थों के पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें और काँच की बोतलें रेत के टीलों पर छोड़ देते हैं। इससे मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की आशंका है।\nउन्होंने बताया कि रात के समय s sand dunes के पीछे और रिसॉर्ट्स के आसपास लेजर लाइट का इस्तेमाल भी वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। इसी को देखते हुए होटल संचालकों और पर्यटन व्यवसायियों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।\nसूर्यास्त के बाद पर्यटन गतिविधियां रहेंगी बंद\nवन विभाग की ओर से जारी निर्देशों में होटल संचालकों को होटलों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने और अभयारण्य क्षेत्र में कचरा नहीं डालने के लिए कहा गया है। पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा प्लास्टिक की थैलियां, काँच की बोतलें और अन्य अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।\nइसके साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को प्रभावित करने वाली लेजर लाइट का उपयोग नहीं करने और सक्षम अधिकारियों के निर्देशों की पालना करने को कहा गया है। विभाग के अनुसार, होटल संचालकों को पहले मौखिक रूप से भी समझाइश दी गई थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर अब लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।\nदीपावली सीजन से पहले सफाई अभियान की तैयारी\nसम सैंड ड्यून्स होटल यूनियन एवं रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश कुमार व्यास ने बताया कि डीएनपी क्षेत्र और सम सैंड ड्यून्स की स्वच्छता तथा वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग के निर्देश प्राप्त हुए हैं। होटल यूनियन और वेलफेयर सोसायटी सैंड ड्यून्स क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।\nउन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर भी विशेष सफाई अभियान चलाकर सैंड ड्यून्स क्षेत्र की सफाई की गई थी। आगामी दीपावली सीजन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 अक्टूबर से प्रतिदिन पांच से दस श्रमिकों को लगाकर नियमित सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई गई है, ताकि रेत के टीलों पर फैलने वाले कचरे का समय पर निस्तारण किया जा सके।\nकैम्पों में लगेंगे बैनर, पर्यटकों को करेंगे जागरूक\nहोटल यूनियन अध्यक्ष के अनुसार, पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सभी कैंपों में साइन बोर्ड और बैनर लगाए जाएंगे। पर्यटकों को दिए जाने वाले बिलों पर भी स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किए जाएंगे। इसके अलावा निर्धारित स्थानों पर डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि पर्यटक कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय उचित स्थान पर डाल सकें।\nकैमल चालकों और कैंप कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों को बोतलें, खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरा रेत पर नहीं फेंकने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लेजर लाइट के उपयोग पर रोक सहित वन विभाग के सभी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।\nवन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन जरूरी\nसम सैंड ड्यून्स जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन गतिविधियों के साथ मरुस्थलीय पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। वन विभाग की s sख्ती और होटल यूनियन की ओर से प्रस्तावित सफाई अभियान से क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।\nबाइट-असकर अली, क्षेत्रीय वन अधिकारी, इको टूरिज्म जैसलमेर\nबाइट- कैलाश कुमार व्यास, अध्यक्ष, सम सैंड ड्यून्स होटल यूनियन एवम रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के नए महापौर ने दशहरे के मद्देनजर विकास की नीति का संकेत दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नवनिर्वाचित महापौर प्रश्नचंद मेहता ने बुधवार को आधिकारिक रूप से नगर निगम महापौर का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान भाजपा पार्षदों की मौजूदगी में उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। जी मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर ने कहा कि आगामी दशहरे को देखते हुए शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान पर फोकस रहेगा। सीवरेज, सड़कों के पैचवर्क और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, निगम के राजस्व को लेकर महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार आपसी समन्वय के साथ नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए काम करेगी। महिला पार्षदों की भूमिका पर भी दिया बयान नवनिर्वाचित महिला पार्षदों की भूमिका पर महापौर प्रश्नचंद मेहता ने कहा कि महिला पार्षद भी पुरुष पार्षदों के समान पूरी क्षमता और दक्षता रखती हैं। वे अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।0
0
Report
झुंझुनूं में मेघराज करोल की देहदान से चिकित्सा शिक्षा में नई मिसाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मृत्यू के बाद भी मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे शिक्षक मेघराज करोल सुलताना के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मेघराज करोल का निधन अंतिम इच्छा पर परिजनों ने पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को की दान जीते जी हजारों विद्यार्थियों का संवारा भविष्य, अब मृत्यु के बाद भी देंगे ज्ञान पत्नी प्रेम देवी ने भी मेडिकल कॉलेज सीकर को किया था देहदान जिस शिक्षक ने जीते जी हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, वह अब मृत्यु के बाद भी मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले झुंझुनूं जिले के सुलताना निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मेघराज करोल की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दान कर दी। जीवनभर विद्यार्थियों को ज्ञान देकर उनके भविष्य की नींव मजबूत करने वाले मेघराज करोल ने अंतिम विदाई के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा में योगदान देने की मिसाल पेश की है। खास बात यह है कि उनकी पत्नी प्रेम देवी ने भी देहदान किया था। उन्होंने अपनी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सीकर को दान की थी। परिजनों ने बताया कि मेघराज करोल ने इच्छा जाहिर की थी कि मृत्यु के बाद उनकी पार्थिव देह किसी मेडिकल कॉलेज को दान की जाए, ताकि चिकित्सा के विद्यार्थियों को अध्ययन में मदद मिल सके। उनकी इसी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने उनकी पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दान कर दी। मेडिकल कॉलेज में देहदान के माध्यम से विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने और चिकित्सा विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस तरह मेघराज करोल का योगदान उनके जीवन के बाद भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बना रहेगा।मेघराज करोल का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों को शिक्षित कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाई। उनके पढ़ाए अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीवनभर ज्ञान बांटने वाले मेघराज करोल ने मृत्यु के बाद भी ज्ञान के प्रसार का रास्ता चुना। उनका देहदान यह संदेश देता है कि शिक्षा और सेवा की कोई अंतिम सीमा नहीं होती। व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी बना रह सकता है।मेघराज करोल का देहदान का निर्णय इसलिए भी विशेष है, क्योंकि उनकी पत्नी प्रेम देवी ने भी देहदान किया था। उनके निधन के बाद उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सीकर को दान की गई थी। अब मेघराज करोल ने भी अपनी अंतिम इच्छा के अनुरूप पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को समर्पित कर दी।मेघराज करोल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके पढ़ाए विद्यार्थियों की सफलता और उनकी पार्थिव देह से चिकित्सा विद्यार्थियों को मिलने वाला ज्ञान उनके योगदान को जीवित रखेगा। जिस शिक्षक ने जीवनभर विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, वह मृत्यु के बाद भी भावी चिकित्सकों की शिक्षा में सहभागी बनकर मानव सेवा की प्रेरक मिसाल बन गए।0
0
Report
चूरू के स्कूल में 82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित, आत्मनिर्भरता के रास्ते खुले
Churu, Rajasthan:पीएमश्री राजकीय बागला उमावि में जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित, चूरू। चूरू की पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त ब्लॉकों से आए 82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करने के साथ उनकी गतिशीलता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सरिता आत्रेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर सकेंगे तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध करवाना और उनके जीवन को सुगम बनانا हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा की सार्थकता तभी है, जब प्रत्येक दिव्यांग विद्यार्थी और व्यक्ति को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध हों। ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है और वे अपने जीवन में अधिक स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
