284003
Jhansi - अवैध होटल पर बड़ी कार्रवाई : मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:आज मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार झांसी मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री नीरज भटनागर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज त्रिपाठी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेल सुरक्षा बल (RPF) थाने तथा रनिंग रूम के मध्य स्थित एक अवैध रूप से संचालित होटल को चिन्हित कर बंद करवाया गया। यह होटल RPF थाने के ठीक बगल में चल रहा था। यह होटल बिना किसी वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए रेल परिसर में संचालित हो रहा था, जिससे रेल कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में छठ घाट का निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा-योजना सुदृढ़ करने के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर - लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज नगर पालिका की टीम के साथ शहर के प्रमुख बलिया नाला छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस प्रमुख घाट पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। वी/ओ- कल से शुरू हो रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व जिसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल में ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए पुलिस विभाग को महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा घाटों पर बेहतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम यानी लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा गया है जिससे श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं समय पर पहुंचाई जा सकें। प्रशासन का दावा है कि छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम पूजा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है。0
0
Report
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का गाडरवारा में धमाकेदार शुभारम्भ, युवा खेल भावना से भरे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग के इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ समारोह में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गाडरवारा के रूद्र मैदान में 11 से 17 नवंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत ध्वजारोहण और खिलाड़ियों के आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और मध्यप्रदेश आज खेल के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे गाडरवारा के लिए गौरव का पल बताते हुए युवाओं से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया。0
0
Report
करणी सेना के विरोध के चलते रतलाम पुलिस अलर्ट: शहर सुरक्षा चौकसी तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज सुबह से ही पुलिस का हाई अलर्ट देखने को मिल रहा है... शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है... जिले के अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है... वज्र वाहन सहित पुलिस के तमाम वाहन तैयार हैं... पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है... एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं... शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है... दरअसल, इसकी वजह है करणी सेना का आंदोलन... कल यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय यात्रा निकाली जानी थी... लेकिन बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की... करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर देर शाम जेल भेज दिया गया है... इसके बाद आज करणी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी... इसी चेतावनी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है... और शहर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है...0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा: 5 किमी सड़क चौड़ीकरण, 12 मांगे लेकर ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 10 दिन का अल्टीमेटम कमालपुरा से आरर्जियां तक 5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा शहर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित महुआखुर्द गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। सरपंच प्रतिनिधि किशन जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कमालपुरा से आरर्जियां तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त छोटे-छोटे सड़क मार्गों की मरम्मत करवाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की 12 सूत्रीय मांगों पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
ऊधम सिंह नगर में गन्ने के खेत में आग, 7.5 एकड़ फसल जली
Bahara Boj, Uttarakhand:गन्ने के खेत में आग लगने 7.5 एकड़ फसल खराब。 स्थान: ऊधम सिंह नगर。 गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक 7.5 एकड़ गन्ने जलकर खराब हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारी राखी ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों और आग से नुकसान का आकलन किया। वहीं पटवारी राखी ने कहा कि 7.5 एकड़ गन्ने के खेत में आग लगने से लगभग 15 लाख रुपए का गन्ने की फसल का नुक़सान हुआ है, जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी。 बाइट:राखी, पटवारी।0
0
Report
अलीराजपुर में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; लाखों की शराब जब्त
Alirajpur, Madhya Pradesh:अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अलग-अलग कार्रवाई में लाखों की शराब जब्त, आलीराजपुर के शराब तस्करों के निशाने पर ड्राई स्टेट गुजरात, बाइक के माध्यम से जंगलों से होते हुए रोज जा रही है हजारों पेटी शराब मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले आलीराजपुर में अवैध शराब के तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, जिले के दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के इस कड़े एक्शन से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। झाड़ियों और जंगलों में छिपाकर रखी गई थी शराब मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चांदपुर थाना पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और जंगलों में दबिश दी। पुलिस ने झाड़ियों के अंदर छिपाकर और दबाकर रखी गई करीब 4 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। तस्कर इस शराब को सुनसान रास्तों के जरिए खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़ी बोलेरो और शराब वहीं दूसरी और एक अन्य बड़ी कार्रवाई में आलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को दबोचा है। पुलिस की इस कार्रवाई में भी भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किया गया है। ड्राई स्टेट गुजरात बनता है मुख्य निशाना सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश से सटे ड्राई स्टेट (शुष्क राज्य) गुजरात में अवैध शराब की तस्करी के लिए आलीराजपुर के जंगलों और ग्रामीण रास्तों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ से बाइक और अन्य वाहनों के माध्यम से शराब की खेपें रोज गुजरात की सीमाओं में भेजी जाती हैं। 'जीरो टॉलरेंस' के तहत जारी रहेगा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे के अवैध नेटवर्क को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के कड़े रुख के बाद आलीराजपुर जिले के तमाम थानों और जंगलों में पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और छापेमारी कर रही हैं, जिससे तस्करों में भारी खौफ देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर जलते आईसर में आग, चालक- क्लीनर ने जान बचाई
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर आईसर वाहन में लगी भीषण आग चलती गाड़ी में स्पार्किंग के कारण वाहन ने पकड़ी आग, उठी तेज लपटे ड्राइवर और क्लीनर ने वाहन से कूदकर बचाई जान तत्काल सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं उज्जैन के नेशनल हाईवे, उज्जैन-गरोठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग पर एक चलते आईसर वाहन में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते ऊंची ऊंची आग की लपटे उठने लगी । जलते वाहन में से ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई । दरअसल उज्जैन-गरोठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक आईसर वाहन में अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी की दूर से ही आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाई दे रही थी । ड्राइवर और क्लीनर ने जलते वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई और तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी । फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । गनीमत रही कि आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आईसर पूरी तरह जल कर खाक हो गई । संभावना जताई जा रही है कि वाहन ने वायरिंग में स्पार्किंग के चलते आग पकड़ी थी ।0
0
Report
दंतेवाड़ा में ड्राइवरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, मांगें पूरी न होने तक चक्का बंद
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में आज से ड्राइवरों का अनिश्चितकालीन 'स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन' शुरू हो गया है। ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी और मां दंतेश्वरी ड्राइवर कल्याण संघ के आह्वान पर ड्राइवरों ने अपने वाहनों के पहिए थाम दिए हैं। ड्राइवारों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे वाहन नहीं चलाएंगे और घर पर रहकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग और कल्याण बोर्ड का गठन, प्रत्येक ड्राइवर का 20 लाख रुपये का बीमा, 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन और 1 सितंबर को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करना शामिल है। अब इस अनिश्चितकालीन आंदोलन का परिवहन व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है और शासन-प्रशासन ड्राइवरों की मांगों पर क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
ललितपुर में मामूली विवाद के बाद मारपीट, 9 घायल; पुलिस ने मामला दर्ज किया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया ,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया । दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई ,जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया । जिस मारपीट में एक पक्ष के 9 लोग घायल हो गये , वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया । विवाद और मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये एंबुलेंस द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिलगन गांव का है ।0
0
Report
Advertisement
श्री कालहस्तीस्वरी मंदिर के रसोईघर में आग, कोई घायल नहीं
Hyderabad, Telangana:Tirupati: A fire broke out in the kitchen near the Fourth Gopuram of Sri Kalahasteeswara Temple in Srikalahasti after cooking oil containers caught fire during food preparation. Temple officials rushed to the spot immediately after receiving information about the incident. Fortunately, no one was present in the kitchen at the time of the fire, and no casualties were reported. The incident triggered concern among temple authorities, but a potential tragedy was averted as the kitchen was unoccupied when the fire broke out.0
0
Report
किश्त्वार में दो SPO की हत्या, आतंकवादी एंगल की जांच जारी
Kishtwar, Exclusive Ground Zero Report on Two Missing SPOs Found Shot Dead Deep Inside Dachhan Forest in JK's Kishtwar; Suspected Terror Angle Under Investigation Joint Search Operation Recovers Bodies of Two Missing Police Personnel Two missing SPOs were found shot dead deep inside Dachhan forest in Kishtwar district, with a suspected militant angle under investigation. The incident prompted a joint search operation by Police Station Marwah, SOG Marwah and personnel of 17 Rashtriya Rifles, after the two SPOs went missing while proceeding towards a Tactical Operating Base of the 17 RR on Wednesday evening. They were reportedly carrying an INSAS rifle with 60 rounds and a .303 rifle with 50 rounds. Gunfire was heard in the Dachhan forest belt near Anderwan Block, Deherna and Marwah, heightening security concerns about terrorist networks in Chenab Valley. The bodies were recovered about two kilometres from their last known location, showing multiple gunshot injuries suggesting possible targeted killing. Preliminary intelligence points towards presence of local and foreign terrorists in the region, including Hizbul Mujahideen and Jaish-e-Mohammed cadres. Security agencies are examining all angles. Opposition Leader and BJP MLA Sunil Sharma condemned the killings, calling for dismantling the terror ecosystem and justice for families. BJP MLA Shagun Parihar expressed resentment and demanded compensation and government employment for families, reaffirming faith in leadership to eradicate terrorism. The incident underscores security challenges in Kishtwar's forested areas and calls for intensified surveillance, stronger intelligence networks, and counter-terror operations.0
0
Report
आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की मांग पर पौड़ी में अनिश्चितकालीन हड़ताल
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। _slag- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान। एंकर- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बावजूद अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिला प्रभारी विनीता ने बताया कि सरकार की अनदेखी से कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बाइट 01 विनीता जिला प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन पौड़ी0
0
Report
Advertisement
इटावा में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू यादव की दबंगई: जमीन विवाद का वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में हिस्ट्रीशीटर दबंग की दबंगई आई सामने, परिवार के दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष की तरफ से पहुंचे दबंग ने दूसरे पक्ष को जमकर हड़काया, समाजवादी पार्टी से कनेक्शन दबंग का बताया जा रहा है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत दतावली में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू यादव ने मकान मालिक को जातिसूचक गालिया देते हुए जमकर धमकी देने का आरोप लगा है इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें इटावा का बिट्टू यादव कैसे अपने नाम को लेकर पुलिस को ठेंगे पर दिखा रहा है। हुआ भी यही पुलिस ने 15 मिनट में उसको शांतिभंग कार्यवाही करके छोड़ दिया है। लेकिन पीड़ित एससी समाज के होने के बाद डरे सहमे नजर आ रहे है। दरअसल पीड़ित का परिजन से जमीन को लेकर विवाद है और परिजन के एक पक्ष ने बिट्टू यादव को बुलाकर दूसरे परिजन पक्ष को धमकाया है। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित ने पुलिस अधिकारी को मामले में अवगत कराते हुए न्याय की गुहार और दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।0
0
Report
जी हेल्पलाइन ने बरेली की टूटी सड़कों को ठीक कराया, अधिकारियों ने दिया त्वरित आश्वासन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में जी हेल्पलाइन एक बार फिर लोगों के लिए सहारा साबित हुआ है। भगवानपुर गांव के ग्राम प्रधान वीरपाल ने दो महत्वपूर्ण सड़कों को बनवाने के लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं तक के चक्कर लगाए, लेकिन नतीजा शून्य निकलकर आया। इसके बाद जी हेल्पलाइन के हस्तक्षेप से अधिकारी आश्वासन देने लगे और उनका फोन उठना भी बंद हो गया। टीम मौके पर पहुँचकर जायजा लिया तो पाया गया कि टूटी सड़क के कारण ग्रामीणों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है; बरसात में पानी भर जाने से निकलना और भी कठिन हो जाता है। पचौमी मंदिर तक जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है, यह सावन के महीने में कांवर चढ़ाने आए लोगों के लिए अहम मार्ग है, लेकिन लगभग 20 वर्ष से यह सड़क बन नहीं पाई है। ग्राम प्रधान वीरपाल ने क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी के बेटे से संपर्क किया, पर निधि से सड़क नहीं बन पा रही थी। मंडी समिति के अधिकारी और जिला प्रशासन से भी बातचीत की गई, लेकिन अभी भी समस्या जस की तस थी। अंततः जी हेल्पलाइन की टीम ने उपनिदेशक ललित नारायण के कार्यालय पहुँचकर स्थिति बताई और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सड़क उनकी प्राथमिकता पर है और 10 दिनों के अंदर स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इन सबके साथ जी हेल्पलाइन एक बार फिर देश की जनता के लिए सारथी साबित हुआ है और वीरपाल ने टीम का धन्यवाद दिया है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर के पास दर्शन को लेकर तीर्थपुरोहितों में मारपीट, वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी के पास जमकर चले लात घूंसे: दर्शन कराने को लेकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के पास दर्शन कराने को लेकर तीर्थ पुरोहितों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई। मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब झगड़ा करने वालों की तलाश कर रही है। स्नेह बिहारी मंदिर के सामने हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति और लाल कपड़ा पहने युवक में झगड़ा हो रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और घूंसे चला रहे हैं। आपस में होती मारपीट के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग बीच बचाव की कोशिश भी करते हैं,लेकिन मारपीट पर आमादा लोग किसी की नहीं सुनते। स्नेह बिहारी मंदिर के बाहर हुई इस मारपीट के कारण श्रद्धालु सहमे नजर आते हैं। बुजुर्ग ने किया मामला शांत करने का प्रयास आपस में झगड़ा कर रहे लोगों को अलग करने के लिए मौके पर मौजूद लोग प्रयास करते हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी दिखाकर उनको रुकने के लिए कहते हैं। लेकिन मारपीट करने पर आमादा किसी की नहीं सुनते। झगड़ा करते करते दोनों पक्ष गिर पड़ते हैं लेकिन एक दूसरे पर हाथ छोड़ना नहीं छोड़ते। करीब दस मिनट तक होती रही मारपीट के बाद दोनों एक दूसरे को धमकी देते हुए मौके से भाग जाते हैं। जांच में जुटी पुलिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाई दूज के दिन का है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है इसके साथ ही झगड़ा करने वालों की भी पहचान की जा रही है। इस मामले में जो वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
