आज ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की झांसी यूनिट द्वारा झांसी मेडिकल अस्पताल में जरूरतमंदों और मरीजों के तीमारदारों को दोपहर का भोजन और ठंडे पानी के पाउच वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में मुफ्ती इमरान नदवी, अफजल भाई, राजकुमार जी, अयाज़ भाई और इलियास अली भेल सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर मानवता की सेवा का संदेश दिया और लोगों को राहत पहुंचाई।

Jhansi: मेडिकल अस्पताल में जरूरतमंदों को भोजन और पानी वितरित, पयाम-ए-इंसानियत फोरम का सराहनीय कार्य
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के बैनर तले राज्य सम्मेलन, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा केन यूनियन हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता एक गौरवपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य है जो समाज की सच्चाई को सामने लाने का कार्य करती है। इस अवसर पर विधायक निर्मल वर्मा ने कई पत्रकारों और यूनियन सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक सिराज अहमद ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में भारी संख्या में पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में एक आरोपी गोलू पुत्र सुक्खू की तलाश में अयोध्या जनपद की पुलिस पहुंची। गोलू अपनी बहन प्रीति की शादी में शामिल होने गांव आया था। गिरफ्तारी के लिए की गई अचानक छापेमारी के दौरान परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए पथराव कर दिया। इस दौरान हुई अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मामला बिगड़ता देख जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सुरभि पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बनारस से जगदीशपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।
झांसी मेडिकल के पास स्थित चर्चित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में एक मरीज की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और हंगामे को शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
अमेठी नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई के नेतृत्व में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। दर्जनों महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई वापस वहीं समाप्त हुई। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। यात्रा में देशभक्ति और जोश का माहौल देखने को मिला।
निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में डीजे संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। ग्राम डबिया बाग में डीजे चला रहे एकेंद्र यादव और उसके साथियों से कुछ युवक डांस करने के दौरान डीजे बजाने की ज़िद करने लगे। डीजे का समय समाप्त हो जाने के कारण जब एकेंद्र ने डीजे बंद कर दिया तो युवकों ने पहले डीजे में तोड़फोड़ की और फिर डीजे संचालक और उसके साथियों से मारपीट की। इसके बाद गुस्साए युवकों ने एकेंद्र यादव की हत्या की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और एक बालेनो जीप बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक वीके यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव कर नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में राम प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और संजीव कुमार द्विवेदी को सचिव चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम, उपाध्यक्ष अकील अहमद, अमित, सतीश त्रिपाठी और अरविंद यादव बनाए गए। प्रवेश सिंह को संयुक्त सचिव, जबकि कालू राम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार और जितेन्द्र चक्रवर्ती को सहायक सचिव बनाया गया। शैलेन्द्र सिंह यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र सिंह, सुनील, ब्रजलाल, लक्ष्मण दास, गजराज, सतेंद्र पाल और रामू यादव का चयन किया गया। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी और सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
अमरोहा के मोहल्ला नौगजा स्थित दरगाह मियां मौज में "इंसानियत का पैगाम" फाउंडेशन और ब्लड डोनेशन ग्रुप ने मिलकर एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन डॉ. सिराज उद्दीन हाशमी और मुफ्ती अफफान ने किया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 40 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया और 100 से ज्यादा लोगों ने अपना ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांच करवाया। संस्था के अध्यक्ष अबसार सिद्दीक़ी ने सभी का धन्यवाद किया।
अमरोहा के मोहल्ला बिजली घर नई बस्ती में रविवार को घरेलू विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। एक महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर पति नदीम की सरेआम पिटाई करवा दी। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे फंसाने की साजिश कर रही है और उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई है। नदीम ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हाथरस की नगर पंचायत मेंडू में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों में जबरदस्त जोश और देशभक्ति देखने को मिली। यात्रा नगर पंचायत से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमी। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। लोगों ने सेना के साहस और शौर्य को salute करते हुए जश्न मनाया।