icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow14 Apr 2025, 02:38 pm

Jhansi - अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस शहीद कर्मचारियों को याद करते हुए पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया

Jhansi Khas, Uttar Pradesh:अग्निशमन विभाग मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस शहीद कर्मचारियों को याद करते हुए पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। स्मृति दिवस हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है आपको बता दें कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में आगजनि की घटना हो गई थी जिसमें अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शहीद हो गए थे उनकी याद में यह स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में रामकिशोर शुक्ला सौम्वीर सिंह जितेंद्र नायक अशोक यादव गजेंद्र सिंह आशुतोष अवस्थी शाहरुख आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा ने दो दिवसीय मंथन के बाद तीसरी बार प्रचंड बहुमत का दावा किया

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने 2 दिवसीय मंथन संपन्न किया है। इसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सभी वरिष्ठ नेता थे। भाजपा कार्यकर्ता सर्वोपरि मानकर जन-जन तक जाएगी, भू तक जाएगी और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी आ रही है। आप ये तय मान कर चलिए कि समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन का झूठ और फरेब का जो चाल है, वो नहीं चलेगा। प्रदेश विकास के मोर्चे पर नंबर एक पर है, कानून व्यवस्था में नंबर एक पर है और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी आ रही है.."
0
0
Report

केशव प्रसाद मौर्य: मथुरा अब बारी, सपा की नाव डूबने की चेतावनी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला... कार्यकर्ता बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ यहां जो चिंतन हुई और कार्य योजना की बैठक थी, उससे बहुत कुछ लेकर के जा रहा है और समाजवादी पार्टी को सैफई भेजने जा रहा है। अखिलेश यादव के मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने हैं, उनको चूर-चूर करने जा रहा है और कमल खिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो जन भावनाएं हैं, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, यह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से भारतीय जनता पार्टी का चारों तरफ बम-बम हो रहा है।" श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर उन्होंने कहा, "श्री कृष्ण जन्मभूमि पर शीश नवाते हैं और हमने कल भी कहा था और आज भी कहते हैं कि अयोध्या हुई हमारी है, मथुरा की अब बारी है और अखिलेश यादव से कहेंगे कि अगर वास्तव में वह कृष्ण भक्त हैं तो भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए कार सेवक के रूप में मथुरा आने की तैयारी करें तो शायद उनकी साइकिल यानी सपा की नाव डूबने से बच जाए और जो हैसियत उनकी 2017 में थी उतनी बनी रह जाए लेकिन आज सपा का उसके अलावा कोई भविष्य दिखाई नहीं आ रहा।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में स्मॉग बना लोगों की परेशानी, पराली-फैक्ट्रियों के धुएं से हवा गंदी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh(Rajasthan) पराली, फैक्ट्रियों और वाहनों के धुएं से बिगड़ी हवा; बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी ——- एंकर विजुअल ———- खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ में पिछले 15-20 दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण स्मॉग छाया हुआ है। पराली जलाने, फैक्ट्रियों के धुएं और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण के चलते सुबह-शाम हवा में धुआं और धूल दिख रही है। सांस, अस्थमा, सीओपीडी और हृदय रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी और अस्थमा की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के सीनियर फिजिशियन डॉ. बृजेश गौड़ ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से पिछले 15-20 दिनों में सांस और एलर्जी के मरीज लगातार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि धुएं और मिट्टी के संपर्क में आने से मरीजों की हालत अचानक गंभीर हो सकती है। उन्हें सांस का अटैक आ सकता है और अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। पहले से अस्थमा और सीओपीडी से पीड़ित लोगों के साथ बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉ. गौड़ के मुताबिक, प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों में भी सांस से जुड़ी नई समस्याएं होने की आशंका है। धुएं और धूल के सूक्ष्म कण मिलकर स्मॉग बनाते हैं। सांस के जरिए ये कण फेफड़ों में पहुंचकर जमा होते हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालते हैं。 ——— विजुअल बाइट :- डॉक्टर बृजेश गौड़,सीनियर फिज़िशियन
0
0
Report

बस्तर के आदिवासी: यूसीसी, विभाग नाम परिवर्तन और आरक्षण स्थिरता के लिए चरणबद्ध आंदोलन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में आदिवासी समाज ने तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है, हाल ही में जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलने, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी और छत्तीसगढ़ में आरक्षण की स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई, सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर समाज की ओर से अब तक मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, इस संबंध में एक बैठक भी हुई, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर सकारात्मक पहल नहीं हुई है, ऐसे में समाज ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है, इसके तहत 1 दिसंबर को प्रदेशभर में विधायकों के कार्यालयों के सामने नगाड़ा बजाकर उन्हें चेतावनी दी जाएंगी, वहीं 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री और आदिम जाति कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा, इसके बाद 15 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखी जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ब्रिज से गिरा; साबिर अली की मौत, परिवार घायल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वालारुंडी के पास मुंबई से कानपुर जा रही होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे ब्रिज से जा गिरी। हादसे में परिवार के मुखिया 60 वर्षीय साबिर अली की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बेटे घायल हो गए। दरअसल, कार में मीरा रोड मुंबई निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। हादसे के बाद पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साबिर अली को मृत घोषित कर दिया। पत्नी नसीम और बेटे सैफ व जैद का उपचार जारी है। प्रारंभिक आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से कार बेकाबू हुई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार ब्रिज से नीचे गिरती दिखाई दे रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report

बालोद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, विजय शर्मा ने विपक्ष पर हमला

Raipur, Chhattisgarh:बालोद नगर में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.... आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मौजद रहे.....आयोजन में मौजूद लोगों को SIR प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई....पदयात्रा से पहले बालोद नगर स्थित कुर्मी भवन में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया....जिसमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विपक्षी पार्टी पर जमकर बरसे....जिसके बाद कुर्मी भवन से लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकली....जो बालोद शहर के प्रमुख चौंक चौराहों से होकर लगभग 4 किमी पदयात्रा वापस कुर्मी भवन पर समाप्त हुई....पूरे पैदल यात्रा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पैदल चलते रहे....इस दौरान मोदी कही नहीं जाएगा, के नारे जमकर गूंजे....रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जमकर ठुमके भी लगाये।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा के बिच्छूदड़ा में मतगणना को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, जाम लगा

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा बिच्छूदड़ा में मतगणना को लेकर ग्रामीणों का विरोध, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रुकवाई, एक घंटे तक लगा रहा जाम महिलाओं ने केली देवी की जीत पर उठाए सवाल, दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बदनोर। बदनोर क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत बिच्छूदड़ा में चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार खाड़िया की गाड़ी को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना केवल एक बार ही की गई तथा दोबारा मतगणना नहीं करवाई गई। महिलाओं ने सवाल उठाया कि केली देवी ने फर्जी वोटों से जीत कैसे हासिल की, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने केली देवी को वोट नहीं दिया था। ग्रामीणों ने चुनाव परिणाम पर असंतोष जताते हुए दोबारा मतगणना करवाने और रिकॉटिंग की जांच कराने की मांग की। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को गांव में ही रुकवा दिया। सूचना मिलने पर बदनोर थाना प्रभारी पूरणमल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए।
0
0
Report

दमुआ अस्पताल में प्रसव के दौरान पैड अंदर छोड़ने पर नर्सिंग अधिकारी हटाए गए

Chhindwara, Madhya Pradesh:प्रसव के बाद महिला के शरीर में छोड़ दिया गया पेड,4 दिन तक पेट में रहा पैड,नर्सिंग ऑफिसर को हटाया छिंदवाड़ा जिले के दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी के बाद सफाई में इस्तेमाल किए गए पैड प्रसूता के शरीर के अंदर ही छोड़ दिया गया. इसकी वजह से महिला 4 दिन तक दर्द और संक्रमण के खतरे से जूझती रही.मामला उजागर होने और परिजनों के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को पद से हटा दिया है और पूरे केस की जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता के पति ने बताया कि उन्होंने 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पत्नी को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. उसी दिन दोपहर 1 बजे महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई. डिलीवरी के बाद सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पैड शरीर के अंदर ही छोड़ दिया गया. पति के मुताबिक, उन्होंने 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पत्नी को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. उसी दिन दोपहर 1 बजे महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई. डिलीवरी के बाद सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पैड को बाहर निकालने में लापरवाही बरती गई और वे अंदर ही रह गए. इसके बाद महिला को लगातार 4 दिन तक शौच नहीं हुआ। उसके पेट में भारीपन बढ़ने लगा और पेट पत्थर जैसा कड़क हो गया. 14 नवंबर को बाथरूम के रास्ते पैड बाहर आने पर परिवार को इस गंभीर लापरवाही का पता चला. हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को परासिया के सेवा सदन हॉस्पिटल ले गए, जहां सोनोग्राफी और अन्य जांचों में अंदर कुछ कण होने व संक्रमण की आशंका जताई गई. परिजन ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं. पति का कहना है कि 15 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उन्हें डिस्चार्ज पेपर दे दिए गए थे, लेकिन कलेक्टर के दौरे का हवाला देकर उन्हें अस्पताल में ही रोक रखा गया. दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वे घर के लिए रवाना हुए. परिजन का आरोप है कि अब अपनी गलती छिपाने के लिए अस्पताल प्रबंधन यह कह रहा है कि मरीज बिना डिस्चार्ज हुए ही चला गया था. CMHO डॉ. अर्चना कैथवास ने बताया कि संबंधित सिस्टर की ड्यूटी तत्काल बदल दी गई है. उसे शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है. बीएमओ को तुरंत मौके पर भेजकर लेडी डॉक्टर से जांच करवाई गई, जिसमें लापरवाही सही पाई गई, जिसके बाद उस सिस्टर को वहां से हटा दिया गया है.कल मीटिंग में कलेक्टर सर को भी इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी. नोटिस का जवाब आते ही आगे का एक्शन लिया जाएगा. बाइट 1 अर्चना कैथवास सीएमएचओ(चश्मा) बाइट 2 शिखा यदुवंशी पीड़ित महिला बाइट 3 महिला के पति( ग्रीन जैकेट)
0
0
Report

अष्टमी पर पुरानी गल्ला मंडी में गोमाता की पूजा, गौमाता के प्रति आस्था उजागर

Vidisha, Madhya Pradesh:अष्टमी पर पुरानी गल्ला मंडी में हुई गोमाता की पूजा, राधेश्याम माहेश्वरी ने फूल-माला पहनाकर खिलाया गुड़ विदिशा। दीपावली के बाद अष्टमी के अवसर पर शहर की पुरानी गल्ला मंडी में गोमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर राधेश्याम माहेश्वरी ने विधि-विधान के साथ गोमाता का पूजन किया। उन्होंने गायों को फूल-मालाएं पहनाईं, तिलक लगाया और गुड़ व खास खिलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और परंपरा का माहौल देखने को मिला। भारतीय संस्कृति में गोमाता को पूजनीय माना गया है। दीपावली के बाद अष्टमी पर गोपूजन की यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। बाइट राधे श्याम माहेश्वरी
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर के सर्राफ घर चोरी: SSP ने कहा 10–15 लाख के आभूषण व नकदी गायब; तीन टीमें जांच में

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित जैन बाग गोल कोठी में सर्राफ के घर हुई चोरी की वारदात को लेकर SSP अभिनंदन सिंह ने जानकारी दी है। SSP के मुताबिक, मकान से नकदी और आभूषण गायब होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों के बंद होने समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास में भी जुटी है। SSP अभिनंदन सिंह ने जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top