Jhansi - अज्ञात कारणों के चलते युवक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल में लगाई आग
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिमलोनी में संस्कार मैरिज हॉल के पास आज सोमवार की शाम 5 बजे उस समय भगदड़ मच गई, जब अज्ञात कारणों के चलते युवक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से युवक फरार हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वही किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से जानकारी की तो पता चला युवक का नाम ब्रजेश साहू है। जिसने अज्ञात कारणों के चलते नशे की हालत में स्वंम की मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
