Jhansi - समाजसेवी डॉ० संदीप के प्रयासों से रेहड़ी पटरी दुकानदारों को जल्द मिलेगा नया स्थान
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी पंचकुईया रोड़ से कोतवाली की तरफ फुटपाथ पर अस्थाई ठेला लगाकर व्यावसाय करते हैं। पिछले कुछ दिनो से नगर निगम झाँसी का अतिक्रमण दस्ता पंचकुईया रोड़ से कोतवाली की तरफ पर सभी रेहड़ी/पटरी दुकानदारों को यहाँ से हटा रहा है। इस क्षेत्र में, ठेला/पटरी दुकानदार अतिक्रमण के कारण बहुत परेशान हैं। जगह-जगह पर हो रहे अतिक्रमण के कारण, फुटपाथ दुकानदारों को दुकान लगाने में बहुत परेशानी हो रही हैं। इस क्षेत्र में कई व्यापारिक संस्थान निर्मित है लेकिन उनमें पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं दी गई है। उन व्यवसायिक संस्थानों पर आने वाले सभी ग्राहक रोड पर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिस कारण उस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन गरीबों की अस्थाई दुकानें हटाये जाने से गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।ब्रिक्स सम्मेलन कल से दिल्ली में
New Delhi, Delhi:ब्रिक्स सम्मेलन कल से दिल्ली में
