Jhansi - संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से डॉ संदीप ने कराई मुस्कान की शादी
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से डॉ संदीप विगत कई वर्षों से समाजसेवा के साथ कन्याओं के विवाह में भी सहयोग करते आ रहे हैं, संघर्ष सेवा समिति की बढ़ती ख्याति को देखते हुए अब समस्त बुंदेलखंड से लोग आकर संघर्ष सेवा समिति में अपनी समस्या बता रहे हैं। जनपद के हसारी स्थित दाऊ दनगर निवासी मुस्कान जिसके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है मुस्कान का भाई प्राइवेट नौकरी कर परिवार का जीवन यापन कर रहा है। मुस्कान ने अपने परिवार के साथ आकर डॉ संदीप को अपनी व्यथा सुनाई, मुस्कान की शादी चंदेरी में तय हुई है। अपने विवाह के दिन मुस्कान संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची, जहां उसे जनपद के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर कलर्स ब्यूटी पार्लर से तैयार करा विदा किया गया l
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
