icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

IGRS निस्तारण में नानपारा तहसील को मिला प्रथम स्थान , उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी का प्रयास लाया रंग

Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow1m ago
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच।  जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा को ज़मीन पर उतारते हुए तहसील नानपारा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है ।  मार्च माह में भी IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तहसील नानपारा ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता के पीछे उपजिलाधिकारी  नानपारा मोनालिसा जौहरी की कड़ी मेहनत रंग लाई है । प्रदेश सरकार की ओर से  जनशिकायतों के शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए, एसडीएम नानपारा ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी और परिणामदायी बनाया है। वहीं इस सफलता पर उपजिलाधिकारी  मोनालिसा जौहरी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग और समर्पण को दिया है ।
0
0
Report

जयपुर के YLB टावर विवाद में नियम उल्लंघन के आरोप, JDA चुप्पी बरकरार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- वैशाली नगर में 'YLB टावर' विवादों में! नियमों की अनदेखी के आरोप गांधी पथ में कॉर्नर प्लॉट पर बने 'YLB टावर' को लेकर विवाद गहराया 60, 80 फीट चौड़ी सड़कों पर स्थित प्रोजेक्ट में निर्माण के दौरान सेटबैक नियमों की अनदेखी स्थानीय लोगों के आरोपी, बिल्डिंग का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया सेटबैक का उल्लंघन करते हुए अवैध पेंटहाउस का निर्माण भी किया निर्माण में नियमों की खुली अवहेलना सामने आयी मामले को लेकर JDA में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई लेकिन अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई शिकायतों के बावजूद JDA की चुप्पी आखिर क्यों ?
0
0
Report

पटना हाइकोर्ट ने पोस्को मामले में उम्र आकलन त्रुटि के आधार पर सजा रद्द करने का आदेश दिया

Patna, Bihar:पटना हाईकोर्ट ने पोस्को के तहत सजा पाये व्यक्ति को पीड़िता के उम्र का सही आकलन नहीं होने के कारण सजा से बरी कर दिया।जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस सोनी श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मुहम्मद क़ुर्बान की आपराधिक अपील पर सुनवाई करने के बाद उसे राहत दी। ये मामला सबौर थाना के कांड संख्या 361/2018 में पोस्को एक्ट के तहत 35/2020 में दर्ज हुआ था। सूचक की चौदह वर्षीय बेटी टयूशन के लिए बाहर गई,लेकिन वह घर नही लौटी।काफी खोजने के बाद लड़की नहीं मिली।उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करائی गयी।विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस के अनुसन्धान के बाद उसके विरुद्ध पोस्को एक्ट तहत भी मामला दर्ज कर दिया गया।भागलपुर के एडिशनल व सेशन जज ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मोहम्मद कुर्बान के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत कारावास की सजा, का आर्थिक दंड व अन्य धाराओं के तहत सजा दी थी। इस सजा के विरुद्ध निचली अदालत के आदेश को मोहम्मद कुर्बान ने पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।पीड़िता के उम्र के निर्धारण में गलती हुई है । कोर्ट ने कहा कि मार्जिन ऑफ एरर के तहत दो वर्ष का अंतर माना जा सकता है।मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने पीड़िता की उम्र 16 से 18 वर्ष बताई। कोर्ट ने उम्र गणना मे मार्जिन ऑफ एरर के अंतर्गत पीड़िता की उम्र 18 से 20 वर्ष माना ।इसके बाद कोर्ट ने अपीलार्थी को सजा से मुक्त करने का आदेश दिया,यदि उसके विरुद्ध कोई अन्य मामला नहीं हो।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री के पुष्कर दौरे के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा-यातायात योजना तैनात

Ajmer, Rajasthan:एंकर - मुख्यमंत्री भजनलाल के पुष्कर प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है.. तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शतगायत्री पुरुषचरण महायज्ञ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया...उन्होंने बताया कि यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ आम पर्यटकों की सुविधा और पार्किंग वो अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया.. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन समीक्षा की। इसके बाद उपखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बाइट -- लोकबंधु,जिला कलेक्टर
0
0
Report

गोरखपुर में किशोर की संदिग्ध मौत: छत पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक किशोर की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह गोला थाना क्षेत्र के दामोदरा बैकुंठपुर गांव स्थित कॉलेज की छत पर 15 वर्षीय पवन यादव का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार पवन सोमवार दोपहर खानापूर्ति के लिए घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन तेज खोज के दौरान शव मिला। घटनास्थल पर पुलिस पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच संदिग्ध लग रही है, किन्तु पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, यह पुलिस की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। गांव में इस घटना से तनाव और चिंता का माहौल है और लोग घटनाक्रम के निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
0
0
Report

बारिश में तेज हवा से गिरा पेड़, ई-रिक्शा और ठेला दबा, बाल-बाल बचे लोग

Amit VarshneyAmit VarshneyFollow5m ago
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर गांव चौंढ़ेरा गेट पर बारिश के दौरान तेज हवा चलने से एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आकर नीचे खड़ा ई-रिक्शा और एक ठेला दब गया। घटना के समय पेड़ के आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। चौंढेरा गेट पर शिवदयाल सिंह खोखा में छोले भटूरे की दुकान चलाते हैं। शाम के समय बारिश में तेज हवा चलने से पाखड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे खोखा के बाहर खड़ा ठेला और राजवीर सिंह का ई रिक्शा दब गया। पेड़ के आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ई-रिक्शा और ठेले को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ रास्ते से हटवाया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों की मदद से पेड़ को हटवाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली बस में चढ़ते वक्त कैश लूट की आरोपी महिला पकड़ी; 50 हजार बरामद

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - भीड़भाड़ वाले इलाकों मे पैसा छीनकर भाग महिला को लोगो ने पकड़ा - बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रही थी महिला - बस पर चढ़ते समय महिला के साथ घटी घटना - बस में चढ़ते समय महिला के बाग से नोट की गाड़ी निकाल कर भाग संदिग्ध महिला - महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रही आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा - घटना को देखा मौके पर जुटी भारी भीड़ - सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंचे - आरोपी महिला से 50 हजार बरामद, महिला को थाने ले गयी पुलिस - बिहार के रोहतास जनपद की निवासी बताई जा रही है महिला - पुलिस पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी - पुलिस ने लोगों से कि अपील बैंक से पैसे निकालते समय रहे सतर्क - किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर पुलिस को दे तत्काल सूचना - चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर इलाके का मामला. वीडियो
0
0
Report

मुंगेर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा के साथ निकली श्रद्धालुओं की भीड़

Munger, Bihar:मुंगेर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई मुंगेर। मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जिले में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहरवासियों के बीच एक अलग ही उत्साह का माहौल बना। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने किया। यात्रा की शुरुआत बड़ी महावीर मंदिर के समीप भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के चित्र की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद "जय श्री राम" और "हनुमान जी की जय" के जयकारों के साथ शोभा यात्रा को रवाना किया गया। शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा के हर मोड़ और मुख्य स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरे के माध्यम से सुरक्षा की निगरानी भी रखी जा रही थी। यात्रा महावीर स्थान से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक, कोतवाली थाना होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां मंदिर के पुजारी ने भगवान की पूजा अर्चना की और महाआरती की। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और ठंडा पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई थी ताकि यात्रा में शामिल श्रद्धालु गर्मी से बच सकें। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर आरती और पुष्प वर्षा का आयोजन भी किया गया। इसके बाद यात्रा नीलम चौक, गांधी चौक, शादीपुर होते हुए कोड़ा मैदान चौक तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान पाठ किया। यात्रा फिर कस्तूरवा वाटर, बड़ी बाजार, बेकापुर, और मुख्य बाजार होते हुए फिर से महावीर मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में रथ पर संत महात्मा भी मौजूद थे। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से बजरंग दल के नगर सह संयोजक संजीत कुमार ने बताया कि यह यात्रा सनातन धर्म को बढ़ावा देने और हिन्दुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शोभा यात्रा में शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे, जिनमें कोतवाली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रतन कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप, धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार और मुफस्सिल इंस्पेक्टर बीपीन कुमार सिंह प्रमुख थे।हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर जगह "जय हनुमान" के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा।
0
0
Report
Advertisement

सिंहपुरिया माताजी में 7 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार

Vishnu LoharVishnu LoharFollow11m ago
Awarda, Rajasthan:अरनोद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोगांवा अंतर्गत सिंहपुरिया माताजी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 बीघा आबादी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह अभियान विकास अधिकारी (BDO) के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता और मुस्तैदी का परिचय दिया गया। ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने प्रशासन के इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है।
0
0
Report

पॉक्सो मामले में सख्त पैरवी का इनाम,शासकीय अधिवक्ता प्रभूनारायण सिंह को मिला एसपी के हाठों प्रशस्ति.

ATAlok TripathiFollow15m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में पॉक्सो मामलों की प्रभावी पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रशस्ति पत्र पॉक्सो अधिनियम के तहत मामलों का कुशल और प्रभावी अभियोजन करने के लिए प्रदान किया गया है। विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह ने अब तक पॉक्सो अधिनियम के कुल 24 मामलों में आरोपियों को सजा दिलाई है। इनमें से 10 मामलों में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा भी दिलाई गई है। अभियोजन निदेशक डॉ. दिपेश जुनेजा की ओर से यह प्रशस्ति पत्र जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। वहीं प्रभूनारायण सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस, अभियोजन विभाग और सहयोगी कर्मचारियों को दिया।
0
0
Report

रतलाम बजट सत्र में सावरकर को लेकर तकरार, पुतले फूंके, हंगामा बढ़ा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम नगर निगम का बजट सम्मेलन आज हंगामेदार रहा। सत्र के दौरान उस वक्त विवाद भड़क गया जब कांग्रेस पार्षद सलीम बागबांन ने भाजपा के वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बल्कि देशद्रोहि कह दिया, इस बयान के बाद भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा महापौर प्रहलाद पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्षद सलीम बागबांन और अन्य तीन कांग्रेस पार्षदों के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद जब पुनः सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए और सावरकर के पक्ष-विपक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई। विवाद उस समय और बढ़ गया जब कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने महापौर प्रहलाद पटेल को चूड़ियां भेंट कर दीं। इस पर नाराज महापौर ने चूड़ियां सदन में फेंक दीं। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सलीम बागबांन को सदन से बाहर कर दिया, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया और बाहर प्रदर्शन जारी रखा। फिलहाल बजट सत्र का पूरा दिन बवाल मे रहा,
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्रा हटे, धान खरीद घोटाले पर सरकार ने कड़ा कदम उठाया

Patna, Bihar:लोकेशन: पटना Bihar में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लखीसराय डीएम हटाए गए, धान खरीद गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश और कार्रवाई सरकार ने लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को पद से हटा दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई धान खरीद मामले में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के बाद की है। इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मिथिलेश मिश्रा अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे। लखीसराय डीएम का अतिरिक्त प्रभार सीनियर एडीएम रविकांत को सौंप दिया गया है, ताकि जिले के प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए। बताया जा रहा है कि धान खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी और लापरवाही को लेकर पहले ही जिलाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांच में सामने आई खामियों के आधार पर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे यह साफ संकेत गया है कि सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। सरकार ने अपने फैसले के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक जवाबदेही तय होगी और काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। इस पूरे मामले के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report

EOW ने शराब घोटाले में दुर्ग से तीन वाहन जब्त, जांच जारी

Begun, Rajasthan:रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है.. EOW ने अवैध शराब परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 3 वाहनों को जब्त किया है. ये वाहन दुर्ग स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड, कुम्हारी से जुड़े बताए जा रहे हैं.. जांच में सामने आया है कि इन वाहनों का उपयोग कथित तौर पर “पार्ट-बी” अवैध शराब के परिवहन में किया जा रहा था.. ब्यूरो के अनुसार, डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि डिस्टिलरी से सीधे चयनित शासकीय शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए इन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था. इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए डिस्टिलरी प्रबंधन द्वारा भरोसेमंद व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाती थी, जो छोटे ट्रांसपोर्टरों के वाहनों के जरिए इस अवैध सप्लाई को अंजाम देते थे.. EOW ने इससे पहले इसी मामले में कोटा (बिलासपुर) स्थित वेलकम डिस्टिलरी और सरगांव (मुंगेली) स्थित भाटिया वाइंस डिस्टिलरी से कुल 16 वाहनों की जब्ती की जा चुकी है.. विवेचना के दौरान यह भी सामने आया है कि दुर्ग स्थित डिस्टिलरी में इन तीन वाहनों के अलावा अन्य कुछ वाहनों का भी उपयोग किया गया था, जिन्हें अब या तो स्क्रैप कर दिया गया है या अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है.. इन वाहनों के स्वामित्व और उपयोग की अलग से जांच की जा रही है.. EOW ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच लगातार जारी है और आगे भी इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच ईडी के अलावा ईओडब्ल्यू भी कर रही है. इस मामले तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समेत कई वरिष्ठ अफसरों की गिरफ्तारी हुई है.. ईडी की जांच में आया था कि यह शराब घोटाला 2019 से 2023 के बीच अंजाम दिया गया और इसमें कुल 2883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई. यह रकम राज्य के इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में से एक मानी जा रही है. फिलहाल अभी भी मामले की जांच दोनों ही एजेंसियों के द्वारा जारी है..
0
0
Report

महिला हत्या के आरोपी का पता बताने वाले को इनाम, सरगुजा एसपी ने घोषणा की

Kusu, Chhattisgarh:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला की निर्मम हत्या मामले में आरोपी का पता बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा सरगुजा एसपी ने की है। आपको बता दे कि 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात अंबिकापुर शहर की महामाया प्रवेश द्वार के सामने रेप करने के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाती है। जिसके बाद से आरोपी फरार हो जाता है। इधर पुलिस भी लगातार खोजबीन करते हुए आरोपी को अंतिम बार अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। जिसके बाद से आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा है। वही सरगुजा पुलिस की तीन टीमें आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई हैं। इधर सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने आरोपी का पता बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top