icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow4 Jan 2025, 03:35 pm

झांसीः पूर्व मंत्री प्रदीप जैन और किसानों पर दर्ज मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग की

Jhansi, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर झांसी कांग्रेेस कमेटी ने कचहरी चौराहा स्थित महात्मा गांधी उद्यान में सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और 50 किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरने का शुभारंभ किया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलीगढ़ में सचिन राघव की पिटाई: सफाई कर्मियों ने थाने का घेराव

Aligarh, Uttar Pradesh:हिंदूवादी नेता सचिन राघव की सड़क पर पिटाई का मामला सफाई कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने का किया घेराव सचिन राघव की सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद रात पुलिस ने दर्ज की थी 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर मुकदमा दर्ज होने के बाद एक आरोपी को पुलिस ने लिया था हिरासत में एफआईआर व गिरफ्तारी के विरोध में सफाई कर्मचारी व वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन कूड़े उठाने वाली दर्जनों गाड़ीयों को थाने के सामने खड़ा कर किया प्रदर्शन विरोध में आज सुबह शहर से सफाई कर्मचारियों ने नहीं उठाया कूड़ा युवकों ने सचिन राघव को सड़क पर दौड़-दौड़ाकर पीटा था वायरल वीडियो में युवक ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगाते दिखे थे युवकों द्वारा सचिन राघव से माफी मंगवाने का भी दावा हुआ था सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था मारपीट का वीडियो अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर का बताया जा रहा वायरल वीडियो
0
0
Report

भदेराव में Mela Patt तीन दिवसीय शुरुआत, नाग संस्कृति का उत्साह है उफान

Bhaderwah, The three-day annual Mela Patt, dedicated to Lord Vasuki Nag, the presiding deity of Bhaderwah Valley, began at Mohalla Khakhal with traditional rituals, religious fervor and enthusiasm. The historic festival is associated with the legendary meeting between Mughal Emperor Akbar and Raja Nag Pal, the ruler of the erstwhile Bhaderkashi principality, now known as Bhaderwah. Celebrated every year around Nag Panchami, Mela Patt is regarded as an important symbol of the region’s ancient Nag culture and heritage. Hundreds of people from different parts of Jammu and Kashmir, cutting across caste and religious lines, participated in the celebrations and paid obeisance to Lord Vasuki Nag. The festival is traditionally traced back to the 16th century during the reign of Raja Nag Pal and has continued as an important cultural tradition of Bhaderwah. The celebrations came just days after the conclusion of the historic Kailash Yatra, during which thousands of devotees from Jammu and Kashmir and other parts of the country visited the high-altitude Kailash Kund to seek the blessings of Lord Vasuki Nag. The traditional Dikko Dance, a distinctive folk performance associated with the festival, was also presented. People from different communities and age groups participated in the dance, reflecting the festival’s message of cultural identity, social participation and communal harmony. Chairman of the Organising Committee Advocate Naresh Kumar Gupta, former President of Sanatan Dharam Sabha Bhaderwah Virender Razdan, Arjun Singh, Manager of JK Dharamarth Trust, and several other prominent persons were present on the occasion. Speaking on the occasion, chief organiser Advocate Naresh Kumar Gupta said Mela Patt represents not only religious faith but also Bhaderwah’s rich historical legacy and tradition of mutual brotherhood. Naresh Kumar Gupta, Chief Organiser said, “This festival is not merely a religious celebration. It represents our proud historical heritage and mutual brotherhood. The tradition has continued for centuries and reflects the communal harmony of Bhaderwah and the respect people have for Raja Nag Pal.” Gupta also urged the government to promote Mela Patt as a heritage event of Jammu and Kashmir and include it in the annual tourism calendar, saying greater promotion could help showcase Bhaderwah’s unique cultural heritage to visitors from across the country and abroad. One of the major attractions of the festival was the ceremonial display of the traditional ‘Patt’, performed according to age-old rituals. The royal robe, traditionally associated with Emperor Akbar’s honouring of Raja Nag Pal, was also displayed during the celebrations. Several stalls offering traditional food, toys, religious literature and other items were set up at the venue, adding to the festive atmosphere. Young participants said the traditional rituals and cultural performances provided them an opportunity to reconnect with the region’s ancient heritage. Monika, Local Resident said, “Participating in these traditional rituals was a memorable experience. It gives the younger generation an opportunity to understand and reconnect with our roots. We hope everyone receives the blessings of Lord Vasuki Nag during this auspicious festival.” Meanwhile, elaborate security arrangements were put in place in and around the festival venue to ensure the smooth conduct of the celebrations and prevent any untoward incident. SHO Bhaderwah Mohammad Irfan was also present at the venue along with his team to supervise the security arrangements.
0
0
Report
Advertisement

नीमच के कलाकार ने उत्सव में विकसित भारत 2047 की इको-कलाकृति से संदेश दिया

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। गणेश उत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नीमच के स्थानीय कलाकार राहुल कुमार लोहार ने एक अनूठी इको-फ्रेंडली कलाकृति तैयार की है, जिसमें आस्था, विकास, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत 2047 की कल्पना को एक ही रचना में खूबसूरती से उकेरा गया है। इस कलाकृति में भगवान गणेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधे-आधे चेहरों का संयोजन किया गया है, जो आस्था और राष्ट्र की प्रगति की सोच को एक साथ प्रस्तुत करता है। दोनों के संयुक्त हाथों में एक थाली दर्शाई गई है जिसमें 12 मोदक रखे हैं। इन मोदकों पर सूक्ष्म कला के जरिए स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान, जनधन योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और जन औषधि योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के नाम अंकित किए गए हैं। कलाकृति का सबसे विशेष आकर्षण भगवान गणेश की सूंड में रखा कलश है, जिस पर 'विकसित भारत 2047' का संदेश लिखा हुआ है। इस कलश से निकलता नन्हा अंकुर इस बात का प्रतीक है कि आज बोया गया विकास और पर्यावरण संरक्षण का बीज भविष्य में साल 2047 तक एक विशाल वटवृक्ष का रूप लेगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और उम्मीद को दर्शाता है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कलाकार ने इसके निर्माण में पूरी तरह प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया है। कलाकृति के आधार को तैयार करने के लिए गोबर, पीली मिट्टी और काली मिट्टी के मिश्रण का उपयोग किया गया है, जबकि इसे रंगने के लिए गेरू, काजली, हल्दी और कुमकुम का प्रयोग किया गया है। राहुल लोहार का यह प्रयास गणेश उत्सव की आस्था से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के सपने तक की एक अनूठी और प्रेरणादायक कलायात्रा पेश करता है。
0
0
Report

35 साल पुराने अपहरण-हत्या के फरार दोषी गिरफ्तार, उम्रकैद के बावजूद जेल भेजा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने 35 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उम्रकैद की सजा पा चुके फरार दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 53 वर्षीय संजय दीवान को राजा मोहल्ला स्थित उसके घर से दबोचा है। संजय दीवान को वर्ष 1991 में 10 वर्षीय प्रतीक उर्फ बिट्टू व्यास के अपहरण और हत्या के मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन दोनों जगह से उसकी अपील खारिज हो गई। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के शहर में ही अपने घर पर होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति से सजी चक्रधर समारोह की यादगार तीसरी शाम

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और कथक की विविध प्रस्तुतियों से यादगार बनी। नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और बॉलीवुड गीतों से माहौल संगीतमय किया।रायगढ़ की कथक नृत्यांगना विभूति शर्मा ने भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दिल्ली की मऊमाला नायक ने गणेश वंदना, चतुरंग और धमार की पारंपरिक बंदिशों के जरिए कथक की विविधता दिखाई। वहीं डॉ. यास्मीन सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की वंदना से लेकर महाराजा चक्रधर सिंह की प्रसिद्ध रचना ‘चंद्रबदनी’ को कथक के माध्यम से जीवंत किया।गरियाबंद के भूपेन्द्र साहू ने पंथी, कर्मा, ददरिया, सुवा सहित विभिन्न लोकशैलियों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर उतारा। देर शाम डॉ. पायल साहू और ‘चिन्हारी लोक मंजीरा’ की टीम ने ‘अरपा पैरी के धार’ सहित पारंपरिक लोकगीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर तीसरी शाम का समापन किया।
0
0
Report
Advertisement

कांकेर में मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Kurustikur, Chhattisgarh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर के ठाकुर विश्राम पार्क में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान में कांकेर विधायक आसाराम नेताम कलेक्टर कांकेर कुंदन कुमार तथा जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गणों ने अपनी सहभागिता दी और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दरअसल कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार ने जब से कांकेर में कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है तब से वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कांकेर कलेक्टर के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता अभियान में शामिल हुए. इस दौरान कांकेर कलेक्टर ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा की 2014 के बाद स्वच्छता अभियान की जो शुरुआत हुई है उसको देखते हुए कांकेर जिले को स्वच्छ रखने के प्रति वे कटिबद्ध हैं आगामी दिनों में भी कांकेर में स्वच्छता का अभियान निरंतर चलाया जाएगा.
0
0
Report

प्रतापगढ़ में अनुसूचित क्षेत्र भर्ती से न्यूनतम उत्तीर्णांक हटाने की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में अनुसूचित क्षेत्र आरक्षण मोर्चा ने भर्ती परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्णांक की बाध्यता हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। मोर्चे ने संविधान के अनुच्छेद 244(1) और पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का हवाला देते हुए अनुसूचित क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप भर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग की। मोर्चे की ओर से RPSC और RSSB की भर्ती परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्रतिशत की बाध्यता हटाकर मेरिट आधारित भर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई। इस दौरान वर्ष 2022 और 2024 की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के आंकड़ों का भी हवाला दिया गया। मोर्चे का कहना है कि अनुसूचित क्षेत्र में भाषा, शिक्षा के अवसर और विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता जैसी परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों से अलग हैं। ऐसे में न्यूनतम उत्तीर्णांक की अनिवार्यता के कारण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में वर्ष 2018 से 2023 के बीच TSP क्षेत्र की शिक्षक भर्ती रिक्तियों और वर्ष 2025 की प्राथमिक शिक्षक भर्ती का भी उल्लेख किया गया। मोर्चे ने लंबित शिक्षक भर्ती मामलों पर कार्रवाई करने के साथ ही अनुसूचित क्षेत्र में भर्ती व्यवस्था को पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुरूप तैयार करने की मांग की।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में सरपंच भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीण धरना दूसरे दिन भी जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की घंटाली ग्राम पंचायत में सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की ओर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपए लेने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु आश्रय उपलब्ध करवाने के नाम पर प्रत्येक ग्रामीण से 10-10 हजार रुपए लिए गए, लेकिन राशि लेने के बावजूद पशु आश्रय की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई। ग्रामीणों ने इस राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने और मामले की जांच करवाने की मांग उठाई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर भी 1,500-1,500 रुपए लिए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर राशि लेने की शिकायतों की भी जांच की जानी चाहिए। धरना दे रहे लोगों ने पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बरतने, ग्रामीणों से ली गई राशि का हिसाब देने और विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने जवाब दो, हिसाब दो और जांच करो के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

प्रकृति से सजी गणपति प्रतिमा: छोटीसादड़ी में अनूठा पांडाल आकर्षण

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में गणपति महोत्सव के आगाज के साथ प्रकृति की गोद में सजे अनूठे गणेश पांडाल श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। श्री राधा-कृष्ण मंदिर, यादव मोहल्ला परिसर में विघ्नहर्ता मित्र मंडल के पर्यावरण प्रेमी युवाओं ने करीब दो माह की मेहनत से पेड़ों की छाल, प्राकृतिक लताओं और मिट्टी से गणपति की प्रतिमा तैयार की है। प्राकृतिक स्वरूप में तैयार यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पांडाल को भी प्रकृति के बीच गणपति के विराजमान होने का अहसास कराने के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। यहां पीपल, आम और नीम के पेड़ों की छाल के साथ प्राकृतिक लताओं का इस्तेमाल किया गया है। पांडाल में कल-कल करता झरना, वटवृक्ष की लताएं और घने जंगल जैसे वातावरण बने हुए हैं। पूरे परिसर को पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए प्राकृतिक स्वरूप उकेरने का प्रयास किया गया है। प्राकृतिक वातावरण के बीच विराजित गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। आयोजकों का कहना है कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर है। पांडाल में बने प्राकृतिक झरना, जंगल जैसे वातावरण और लताओं से सजा परिसर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां प्राकृतिक दृश्यों जैसे माहौल वास्तविक रूप में देखने को मिल रहा है। प्रतिमा स्थापना के बाद से ही यह पांडाल नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और गणपति के अनूठे स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। युवाओं के इस पर्यावरण आधारित प्रयास की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
0
0
Report

विश्व ओजोन दिवस पर धरियावद में पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद स्थित जवाहर नगर नर्सरी में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रादेशिक रेंज धरियावद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, समिति सदस्यों और वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालने के साथ नर्सरी का भ्रमण करवाया गया और पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ओज़ोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए जल स्रोतों और जल स्तर का संरक्षण जरूरी है। इसके साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पेड़-पौधों की भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपवन संरक्षक प्रतापगढ़ सुरेश अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक अंकुश कुमार मीना, क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार, सहायक वन संरक्षक विक्रम सिंह राठौड़, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप मीणा, सर्प प्रेमी गजेंद्र सोलंकी सहित वन विभाग के कर्मचारी, नागरिक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top