Back
फीस नहीं देने पर 6 साल के बच्चे की पिटाई; स्कूल में गंभीर आरोप
AMANIL MOHANIA
Mar 19, 2026 09:35:20
Nalhar, Haryana
फीस न देने पर 6 साल के मासूम की पिटाई, नूंह के निजी स्कूल में टीचर पर गंभीर आरोप।
नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव शाहचौखा स्थित एक निजी स्कूल में 6 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि फीस को लेकर शिक्षक ने मासूम बच्चे के साथ मारपीट की। घटना समर मॉडर्न स्कूल शाहचौखा की है。
पीड़ित छात्र के बड़े भाई इम्तियाज़, निवासी मुंढेता, ने बताया कि उसका छोटा भाई मुरसलीम उक्त स्कूल में पढ़ता है। 17 मार्च की सुबह जब वह स्कूल पहुंचा तो शिक्षक अजरुद्दीन ने उससे पेपर फीस मांगी। बच्चे ने फीस अगले दिन लाने की बात कही, जिस पर शिक्षक कथित रूप से भड़क गया。
आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह डर गया और उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया。
इम्तियाज़ ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचा और घटना का विरोध किया तो शिक्षक ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। साथ ही स्कूल संचालक ज्ञान चंद पर भी अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने इस संबंध में एसडीएम पुन्हाना और पिनगवां थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुन्हाना एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को investigation कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowMar 19, 2026 10:53:070
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 19, 2026 10:52:510
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 19, 2026 10:52:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:52:250
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 19, 2026 10:50:320
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 10:50:140
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 19, 2026 10:50:020
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 19, 2026 10:49:380
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 19, 2026 10:49:290
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 19, 2026 10:49:020
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 19, 2026 10:48:260
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:48:100
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 19, 2026 10:48:020
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 19, 2026 10:47:470
Report
0
Report