Back
कोटा में सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए नीट-यूजी निशुल्क कोचिंग, प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल
RJRahul Joshi
Mar 19, 2026 09:35:29
Kota, Rajasthan
एलन कोटा में नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को
एलन कोटा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
कोटा. एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं।
न्यास के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने बताया कि सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था। अब नीट-2027 की तैयारी के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं。
इस वर्ष की प्रवेश परीक्षाओं दो बार ली जाएगी जिसकी तिथियां 12 अप्रैल और 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि 2025 में 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पहले 12वीं पास करने वाले वर्तमान वर्ष के विद्यार्थी ही योग्य होते थे। अब 2025 और 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थी https://lnmpnyas.org पर आवेदन कर सकते हैं。
इस योजना के तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों के चयनित 126 विद्यार्थियों को नीट-यूजी के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ निशुल्क आवास व भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्र शामिल हैं। योजना के तहत एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की एक साल के लिए निशुल्क कोचिंग (100 प्रतिशत स्कॉलरशिप) दी जा रही है। वहीं एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से इन विद्यार्थियों के निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
शिक्षा संबल योजना के तहत मध्य भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:53:410
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:53:160
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 19, 2026 10:53:070
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 19, 2026 10:52:510
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 19, 2026 10:52:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:52:250
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 19, 2026 10:50:320
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 10:50:140
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 19, 2026 10:50:020
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 19, 2026 10:49:380
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 19, 2026 10:49:290
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 19, 2026 10:49:020
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 19, 2026 10:48:260
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 19, 2026 10:48:100
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 19, 2026 10:48:020
Report